Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीकेटी थाना क्षेत्र के जीसीआरजी कॉलेज के पास एक वेज बिरयानी की दुकान में फ्रिज के अंदर मिला शव जांच में जुटी पुलिस।
Mahesh media Patrkaar
बीकेटी थाना क्षेत्र के जीसीआरजी कॉलेज के पास एक वेज बिरयानी की दुकान में फ्रिज के अंदर मिला शव जांच में जुटी पुलिस।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Mahesh media Patrkaar1
- गाज़ियाबाद में महिला से छेड़छाड़ का आरोप, हिंदू रक्षा दल से जुड़े बताए जा रहे दो युवक गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हिंदू रक्षा दल से जुड़े बताए जा रहे दक्ष चौधरी और अक्कू पंडित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला की शिकायत के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उन्हें हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें पुलिस दोनों को पकड़कर ले जाती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- दादी के चरण दबाते नजर आए मासूम बच्चे, संस्कारों की मिसाल बना वीडियो खबर: सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो छोटे बच्चे अपनी दादी के पैर दबाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग महिला सोफे पर बैठी हैं और दोनों मासूम बच्चे जमीन पर बैठकर बड़े प्यार और सम्मान के साथ उनके पैर दबा रहे हैं। बच्चों का यह व्यवहार भारतीय संस्कार और परिवार के प्रति सम्मान की खूबसूरत झलक पेश करता है। वीडियो देखने वाले लोग भी बच्चों की परवरिश और उनके संस्कारों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आज के समय में ऐसे दृश्य कम देखने को मिलते हैं, जहां छोटे बच्चे अपने बड़ों की सेवा करते नजर आएं। यही वजह है कि यह वीडियो लोगों के दिलों को छू रहा है और तेजी से शेयर किया जा रहा है।1
- लखनऊ न्यूज तेज रफ्तार का कहर: किसान पथ पर दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौके पर मौत।। राजधानी लखनऊ में किसान पथ पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हादसे के विरोध में किसान पथ हाईवे को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप है कि तेज रफ्तार वाहनों की वजह से यहां लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की। वहीं जाम की वजह से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके हाईवे पर जाम लगाए हुए ग्रामीणों को हटाया।।1
- अमेठी: हरदोइया में गूँजेगी श्री भागवत कथा की अमृत वर्षा, पूज्य ज्ञानवी श्री जी करेंगी कथा वाचन। शाहगढ़, अमेठी। जनपद के शाहगढ़ क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेय का पुरवा (हरदोइया) में आगामी 9 मार्च से भक्ति और अध्यात्म का अनूठा संगम होने जा रहा है। यहाँ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु श्रीमद्भागवत महापुराण के सार का श्रवण करेंगे। कथा का मुख्य विवरण: श्रद्धालु भक्तजन इस सात दिवसीय अनुष्ठान में निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार सम्मिलित हो सकते हैं: कलश यात्रा: 9 मार्च 2026 (प्रातः काल) कथा अवधि: 9 मार्च से 15 मार्च 2026 तक कथा समय: प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक कथा वाचिका: सुप्रसिद्ध कथा व्यास पूज्य ज्ञानवी श्री जी पूर्णाहूति एवं विशाल भंडारा: 16 मार्च 2026 आयोजक एवं स्थान: इस पुनीत कार्य के मुख्य यजमान श्री रामसुंदर पाण्डेय एवं श्रीमती शकुंतला देवी हैं। आयोजन पाण्डेय का पुरवा, हरदोइया, शाहगढ़ (जनपद अमेठी) स्थित कथा स्थल पर संपन्न होगा। विशेष आमंत्रण: आयोजक परिवार ने समस्त क्षेत्रवासियों और धर्मप्रेमियों से सविनय निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा श्रवण करें और प्रभु का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें।1
- बिना बात के बीच रोड पर छोटे-छोटे लगा दिए ड्राइवर को बताइए यह है उत्तर प्रदेश प्रशासन1
- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में आपसी विवाद के दौरान एक युवक पर पिस्टल तानने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान एक युवक ने कथित तौर पर दूसरे युवक पर पिस्टल तान दी। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विवाद के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो जाता है और युवक हथियार दिखाकर दूसरे पक्ष को धमकाने की कोशिश करता है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है और संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- होली के रंग में शर्मनाक हरकत, नाबालिग लड़की के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल होली के त्योहार पर कुछ युवकों की हरकत से मचा हंगामा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल लोगों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग खबर होली के त्योहार के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक एक नाबालिग लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रंग खेलने के दौरान युवकों द्वारा ऐसी हरकतें की जा रही हैं, जिससे लड़की असहज नजर आ रही है। यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। कई लोगों ने इसे समाज के लिए शर्मनाक बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि वीडियो किस स्थान का है, इसकी अभी स्पष्ट पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन लोगों का कहना है कि त्योहारों के मौके पर इस तरह की घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं। स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने प्रशासन से अपील की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।1
- Post by Akhileshtrivedi Shashwat1