logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*- प्रेसविज्ञप्ति –* दिनांक 15-09-2026 मध्यप्रदेश पुलिस-जिला नरसिंहपुर *थाना गोटेगांव में लंबित प्रकरणों की पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने की औचक समीक्षा* • *लंबित प्रकरणों में अब तक की गई कार्यवाही एवं वर्तमान स्थिति का परीक्षण किया गया।* • *प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए गए।* • *गंभीर प्रकरणों में गुणवत्तापूर्ण एवं वैज्ञानिक विवेचना पर विशेष जोर।* • *फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं लंबित वारंटों की तामीली में तेजी लाने के निर्देश।* • *शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश।* • *विवेचना में तकनीकी, वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्यों का प्रभावी उपयोग करने हेतु निर्देशित।* • *विवेचकों को लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर शीघ्र निराकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश।* • *कर्तव्य निर्वहन में चूक एवं लापरवाही न बरतने तथा अनुशासन बनाए रखने के निर्देश।* पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण एवं विवेचना की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज अचानक थाना गोटेगांव पहुंचकर लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत एवं अन्य प्रकरणों की विवेचकवार विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान प्रत्येक विवेचक से उनके पास लंबित प्रकरणों की वर्तमान स्थिति, अब तक की गई कार्यवाही, शेष विवेचना एवं प्रकरण लंबित रहने के कारणों की जानकारी ली गई। प्रकरणों में की गई अब तक की कार्यवाही का परीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। *समीक्षा के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश :* • लंबित प्रकरणों की समीक्षा : लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत एवं अन्य प्रकरणों की विवेचकवार समीक्षा कर वर्तमान स्थिति का परीक्षण किया गया। • त्वरित निराकरण पर जोर : अनावश्यक रूप से लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए गए। • गुणवत्तापूर्ण विवेचना : गंभीर एवं महत्वपूर्ण प्रकरणों में साक्ष्यों का संकलन करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं वैज्ञानिक विवेचना सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। • फरार आरोपियों एवं वारंटियों पर कार्यवाही : फरार आरोपियों की गिरफ्तारी तथा लंबित वारंटों की तामीली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। • शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण : प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण कर फरियादियों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। • तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों का उपयोग : विवेचना के दौरान तकनीकी, वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्यों का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए गए। • नियमित समीक्षा : प्रत्येक विवेचक को अपने-अपने लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। *लापरवाही पर सख्त निर्देश :* समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों को विवेचना, जांच एवं अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान किसी भी प्रकार की चूक एवं लापरवाही न बरतने हेतु स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया। साथ ही कर्तव्य निर्वहन के दौरान अनुशासन बनाए रखते हुए अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करने हेतु समझाइश दी गई।

1 day ago
user_Satish Vishwakarma
Satish Vishwakarma
Photographer करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
1 day ago
6b73e24b-953d-4c36-aab4-0aa1f7ac2e0d

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दमोह- हटा पुलिस की बड़ी कार्यवाही आई समाने
    1
    दमोह- हटा पुलिस की बड़ी कार्यवाही आई समाने
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • EXPRESS MP CG news
    1
    EXPRESS MP CG news
    user_Ashish Dubey Journalist
    Ashish Dubey Journalist
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 7 लाख कीमत की 11 बाइक बरामद ​नरसिंहपुर: जिले में चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना स्टेशनगंज पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है।
    1
    नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, 7 लाख कीमत की 11 बाइक बरामद
​नरसिंहपुर: जिले में चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना स्टेशनगंज पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है।
    user_Ashish dubey
    Ashish dubey
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *सुनवाई नहीं होती तो क्यों न इस्तीफा दे दूं’- नगर पालिका पहुंचकर पार्षद नवाब कुरैशी ( नब्बा) ने जताई नाराजगी, देखिये पूरी खबर पोलखोल पर!* नरसिंहपुर। 16 सितम्बर 2026 नगर के शिवाजी वार्ड के पार्षद नवाब कुरैशी (नब्बा) बुधवार, 16 सितंबर को नगर पालिका नरसिंहपुर पहुंचे। नगर पालिका अधिकारियों की कार्यप्रणाली और अपने वार्ड की समस्याओं के निराकरण में कथित देरी से नाराज पार्षद ने इस्तीफा देने की बात कही। पार्षद नवाब कुरैशी ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से अपने वार्ड की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पालिका प्रशासन को आवेदन और निवेदन के माध्यम से अवगत करा रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि अपेक्षित सुनवाई नहीं हो रही है। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने नगर पालिका पहुंचकर इस्तीफा देने की बात कही। पार्षद के अनुसार, वार्ड में प्रस्तावित आंगनवाड़ी भवन के निर्माण को लेकर भूमि संबंधी विवाद का मामला सामने आया है। एक भूमि स्वामी द्वारा कथित कब्जे को लेकर शिकायत की गई थी, जिस पर पूर्व में नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई एवं पंचनामा भी हुआ था। इसके अलावा रामनगर स्थित शासकीय खाली भूमि पर सुलभ कॉम्प्लेक्स निर्माण और उससे जुड़े बजट को लेकर भी पार्षद ने नाराजगी जताई। नवाब कुरैशी का कहना है कि जब उनके वार्ड में विकास कार्यों को लेकर लगातार समस्याएं बनी हुई हैं और वार्डवासी परेशान हैं, तो ऐसे में उनके जनप्रतिनिधि बने रहने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं होता तो वे इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। इसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे (महाराज) ने पार्षद से बातचीत की और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। अध्यक्ष ने सार्वजनिक प्रसाधन के निर्माण को जल्द शुरू कराने की बात कही। वहीं आंगनवाड़ी की भूमि से जुड़े मामले को नगर पालिका के अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें तहसील और न्यायालय से जुड़ा मामला है। नगर पालिका के सीएमओ गजेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि पार्षद का इस्तीफा स्वीकार करने का अधिकार उनके पास नहीं बल्कि कलेक्टर के पास है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका प्रशासन नहीं चाहता कि नवाब कुरैशी इस्तीफा दें और समस्याओं के समाधान की दिशा में जल्द निष्कर्ष निकाला जाएगा। वहीं, पार्षद के प्रतिनिधि आरिफ खान का कहना है कि बार-बार आवेदन और निवेदन करने के बावजूद यदि सुनवाई नहीं होती है, तो इस्तीफा देने के अलावा क्या रास्ता बचता है। पार्षद नवाब कुरैशी ने अब 17 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर इस्तीफा देने की बात कही है। ऐसे में अब देखना होगा कि वे वास्तव में अपना इस्तीफा सौंपते हैं या नगर पालिका प्रशासन द्वारा उनकी नाराजगी दूर कर उन्हें मनाया जाता है। पूरे मामले पर नजर बनी हुई है। देखिये पूरी खबर और आगे की अपडेट सिर्फ पोलखोल पर।
    1
    *सुनवाई नहीं होती तो क्यों न इस्तीफा दे दूं’- नगर पालिका पहुंचकर पार्षद नवाब कुरैशी ( नब्बा)  ने जताई नाराजगी, देखिये पूरी खबर पोलखोल पर!*
नरसिंहपुर। 16 सितम्बर 2026  नगर के शिवाजी वार्ड के पार्षद नवाब कुरैशी (नब्बा) बुधवार, 16 सितंबर को नगर पालिका नरसिंहपुर पहुंचे। नगर पालिका अधिकारियों की कार्यप्रणाली और अपने वार्ड की समस्याओं के निराकरण में कथित देरी से नाराज पार्षद ने इस्तीफा देने की बात कही।
पार्षद नवाब कुरैशी ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से अपने वार्ड की विभिन्न समस्याओं को लेकर नगर पालिका प्रशासन को आवेदन और निवेदन के माध्यम से अवगत करा रहे हैं, लेकिन उनका कहना है कि अपेक्षित सुनवाई नहीं हो रही है। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने नगर पालिका पहुंचकर इस्तीफा देने की बात कही।
पार्षद के अनुसार, वार्ड में प्रस्तावित आंगनवाड़ी भवन के निर्माण को लेकर भूमि संबंधी विवाद का मामला सामने आया है। एक भूमि स्वामी द्वारा कथित कब्जे को लेकर शिकायत की गई थी, जिस पर पूर्व में नगर पालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई एवं पंचनामा भी हुआ था। इसके अलावा रामनगर स्थित शासकीय खाली भूमि पर सुलभ कॉम्प्लेक्स निर्माण और उससे जुड़े बजट को लेकर भी पार्षद ने नाराजगी जताई।
नवाब कुरैशी का कहना है कि जब उनके वार्ड में विकास कार्यों को लेकर लगातार समस्याएं बनी हुई हैं और वार्डवासी परेशान हैं, तो ऐसे में उनके जनप्रतिनिधि बने रहने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं होता तो वे इस्तीफा देने को मजबूर होंगे।
इसी दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे (महाराज) ने पार्षद से बातचीत की और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। अध्यक्ष ने सार्वजनिक प्रसाधन के निर्माण को जल्द शुरू कराने की बात कही। वहीं आंगनवाड़ी की भूमि से जुड़े मामले को नगर पालिका के अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए उन्होंने कहा कि इसमें तहसील और न्यायालय से जुड़ा मामला है।
नगर पालिका के सीएमओ गजेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि पार्षद का इस्तीफा स्वीकार करने का अधिकार उनके पास नहीं बल्कि कलेक्टर के पास है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका प्रशासन नहीं चाहता कि नवाब कुरैशी इस्तीफा दें और समस्याओं के समाधान की दिशा में जल्द निष्कर्ष निकाला जाएगा।
वहीं, पार्षद के प्रतिनिधि आरिफ खान का कहना है कि बार-बार आवेदन और निवेदन करने के बावजूद यदि सुनवाई नहीं होती है, तो इस्तीफा देने के अलावा क्या रास्ता बचता है।
पार्षद नवाब कुरैशी ने अब 17 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर इस्तीफा देने की बात कही है। ऐसे में अब देखना होगा कि वे वास्तव में अपना इस्तीफा सौंपते हैं या नगर पालिका प्रशासन द्वारा उनकी नाराजगी दूर कर उन्हें मनाया जाता है।
पूरे मामले पर नजर बनी हुई है। देखिये पूरी खबर और आगे की अपडेट सिर्फ पोलखोल पर।
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • करेली में बैंक फ्रॉड करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार करेली - बैंक खाता और ATM के जरिए धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    1
    करेली में बैंक फ्रॉड करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
करेली - बैंक खाता और ATM के जरिए धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    user_Dharmendra sahu
    Dharmendra sahu
    Photographer तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    13 min ago
  • शहर में विराजे गजानन, आकर्षक सजावट और धार्मिक आयोजनों से गूंज रही पटेल कॉलोनी ​नरसिंहपुर: गणेशोत्सव के पावन पर्व पर इन दिनों पूरा शहर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की भक्ति में सराबोर है। शहर के विभिन्न पंडालों में विराजे बप्पा की आकर्षक झांकियां और भव्य सजावट हर किसी का मन मोह रही है।
    1
    शहर में विराजे गजानन, आकर्षक सजावट और धार्मिक आयोजनों से गूंज रही पटेल कॉलोनी
​नरसिंहपुर:
गणेशोत्सव के पावन पर्व पर इन दिनों पूरा शहर विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की भक्ति में सराबोर है। शहर के विभिन्न पंडालों में विराजे बप्पा की आकर्षक झांकियां और भव्य सजावट हर किसी का मन मोह रही है।
    user_पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    पत्रकार आशीष कुमार दुबे
    Media and information sciences faculty नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • दमोह- त्योहारों को लेकर हटा अनुभाग में पुलिस अलर्ट
    1
    दमोह- त्योहारों को लेकर हटा अनुभाग में पुलिस अलर्ट
    user_Ashish dubey
    Ashish dubey
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *नरसिंहपुर: करेली में बैंक खाते और ATM से ₹1.62 लाख की धोखाधड़ी, 2 आरोपी गिरफ्तार!* नरसिंहपुर! 16 सितम्बर 2026 करेली। बैंक खाते और ATM के जरिए ₹1 लाख 62 हजार की धोखाधड़ी के मामले में करेली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम नारगी निवासी प्रार्थी कुलदीप कौरव ने 11 सितंबर को थाना करेली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके बैंक खाते और ATM से संबंधित धोखाधड़ी कर ₹1.62 लाख की राशि निकाल ली गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विशाल कौरव निवासी ग्राम नारगी और आलोक गुप्ता निवासी करेली को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2 मोबाइल फोन, 3 पासबुक और 4 ATM कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक मामले में विवेचना अभी जारी है। जांच के दौरान इस धोखाधड़ी से जुड़े अन्य आरोपियों और बैंक खातों की जानकारी सामने आने की संभावना है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे, उपनिरीक्षक अनिल तिवारी, राजेन्द्र उइके, चेतन तंतुवाय और कपिल राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। अभियुक्तों के नाम और स्पष्ट करें
    1
    *नरसिंहपुर: करेली में बैंक खाते और ATM से ₹1.62 लाख की धोखाधड़ी, 2 आरोपी गिरफ्तार!*
नरसिंहपुर! 16 सितम्बर 2026 
करेली। बैंक खाते और ATM के जरिए ₹1 लाख 62 हजार की धोखाधड़ी के मामले में करेली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम नारगी निवासी प्रार्थी कुलदीप कौरव ने 11 सितंबर को थाना करेली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके बैंक खाते और ATM से संबंधित धोखाधड़ी कर ₹1.62 लाख की राशि निकाल ली गई।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विशाल कौरव निवासी ग्राम नारगी और आलोक गुप्ता निवासी करेली को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2 मोबाइल फोन, 3 पासबुक और 4 ATM कार्ड बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक मामले में विवेचना अभी जारी है। जांच के दौरान इस धोखाधड़ी से जुड़े अन्य आरोपियों और बैंक खातों की जानकारी सामने आने की संभावना है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे, उपनिरीक्षक अनिल तिवारी, राजेन्द्र उइके, चेतन तंतुवाय और कपिल राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
अभियुक्तों के नाम और स्पष्ट करें
    user_Polkholnewz
    Polkholnewz
    News Anchor गाडरवारा, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गोटेगांव में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने गाय को रौंदा, खाई में गिरने से गाय की मौत, चालक घायल गोटेगांव थाना क्षेत्र के लाठगांव पुल के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार प्राइवेट एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर पुल के पास खड़ी एक गाय को टक्कर मारते हुए गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस में चालक सहित दो से तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए, जबकि चालक को मामूली चोटें आई हैं। वाहन में सवार अन्य दो लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत गोटेगांव अस्पताल पहुंचाया। बुधवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस गोटेगांव के ही अजय नाम के युवक की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    गोटेगांव में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने गाय को रौंदा, खाई में गिरने से गाय की मौत, चालक घायल
गोटेगांव थाना क्षेत्र के लाठगांव पुल के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार प्राइवेट एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर पुल के पास खड़ी एक गाय को टक्कर मारते हुए गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस में चालक सहित दो से तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए, जबकि चालक को मामूली चोटें आई हैं। वाहन में सवार अन्य दो लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत गोटेगांव अस्पताल पहुंचाया। बुधवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस गोटेगांव के ही अजय नाम के युवक की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.