हम्मीर ब्रिज पर बड़ा खुलासा! PWD और रेलवे की गलती, 3 महीने का अल्टीमेटम : स्थायी लोक अदालत हम्मीर ब्रिज आखिर पूरा क्यों नहीं हो पा रहा? सवाई माधोपुर के हम्मीर ब्रिज को लेकर अब एक बड़ा खुलासा सामने आया है। स्थायी लोक अदालत की सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि रेलवे और सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के बीच तकनीकी त्रुटियों और समन्वय की कमी के कारण परियोजना में लगातार देरी हो रही है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि तकनीकी गलतियों को समय पर नहीं सुधारा गया। खासतौर पर रेलवे की OHE (Overhead Equipment) वायर की ऊंचाई (क्लियरेंस) से जुड़ी तकनीकी समस्या भी सामने आई। OHE वायर वही बिजली की तार होती है जो रेलवे ट्रैक के ऊपर लगी होती है और जिससे इलेक्ट्रिक ट्रेनों को बिजली मिलती है। पुल और इस वायर के बीच आवश्यक सुरक्षित ऊंचाई का पालन करना जरूरी होता है। स्थायी लोक अदालत ने यह भी कहा कि दोनों विभागों के बीच लगातार पत्राचार और बैठकें होती रहीं, लेकिन तकनीकी त्रुटियां बनी रहीं, जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है। रोजाना जाम, समय की बर्बादी और लोगों की परेशानी इस देरी का सबसे बड़ा असर है। अदालत ने दोनों विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि औपचारिक पत्राचार में समय बर्बाद करने के बजाय संयुक्त बैठक कर तकनीकी त्रुटियों को दूर करें और परियोजना को अतिशीघ्र पूरा करें। साथ ही अदालत ने यह भी संकेत दिया है कि यदि यह कार्य 3 महीने से अधिक समय तक लंबित रहता है, तो संबंधित विभागीय विफलता का आकलन कर उचित आदेश पारित किए जा सकते हैं। इस वीडियो में हमने अदालत के आदेश, तकनीकी मुद्दों और हम्मीर ब्रिज की जमीनी हकीकत को विस्तार से समझाया है। आपकी क्या राय है? देरी की जिम्मेदारी किसकी तय होनी चाहिए? कमेंट करके जरूर बताएं। वीडियो को Like, Share और Follow करना न भूलें, ताकि सवाई माधोपुर से जुड़ी हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे।

- शिवाड़ में पहले सोमवार को निकली 6वीं कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मार्ग शिवाड़। सावन माह के पहले सोमवार को श्री घुश्मेश्वर महादेव के आशीर्वाद से श्री महाकाल मित्र मंडल शिवाड़ के संयुक्त तत्वावधान में 6वीं कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ यात्रा बनास नदी (देवली) से पवित्र जल लेकर शिवाड़ स्थित श्री घुश्मेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर शामिल हुए। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा मार्ग भक्तिमय हो गया। यात्रा में भव्य झांकियां, रंग-गुलाल, ढोल-नगाड़े एवं डीजे आकर्षण का केंद्र रहे। कांवड़ियों का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। आयोजन समिति की ओर से कांवड़ यात्रियों के लिए भोजन, चिकित्सा सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की गईं। करीब 151 कांवड़ियों की यात्रा में भागीदारी रही। मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान घुश्मेश्वर महादेव का अभिषेक किया। इस अवसर पर शिवाड़ सहित आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।2
- सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में रही भक्तों की भीड़ चौथ का बरवाड़ा। सावन माह के पहले सोमवार को कस्बे के प्राचीन राजराजेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में तड़के से ही पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जल, दूध, बेलपत्र, पुष्प एवं फल अर्पित कर विधि-विधान से पूजा की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छी बारिश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। सावन के पहले सोमवार के अवसर पर मंदिर में विशेष सजावट की गई थी, जिससे श्रद्धालु आकर्षित हुए।1
- अवैध धारदार गुप्ती के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज सवाई माधोपुर। पुलिस थाना मानटाउन ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धारदार गुप्ती के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध धारदार गुप्ती बरामद कर जब्त कर ली। आरोपी के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या अनुमति नहीं मिली, जिस पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र कुमार के सुपरविजन में थाना प्रभारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम को सूचना मिली थी कि साहूनगर सीमेंट फैक्ट्री क्षेत्र में एक व्यक्ति हाथ में धारदार गुप्ती लहराकर लोगों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी रामस्वरूप गुर्जर (43) निवासी पचीपल्या, थाना मानटाउन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 249/2026 में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। कार्रवाई में हेड कांस्टेबल दयाराम, कांस्टेबल दीपक, दीपू तथा कांस्टेबल अशोक की विशेष भूमिका रही।1
- हम्मीर ब्रिज पर बड़ा खुलासा! PWD और रेलवे की गलती, 3 महीने का अल्टीमेटम : स्थायी लोक अदालत हम्मीर ब्रिज आखिर पूरा क्यों नहीं हो पा रहा? सवाई माधोपुर के हम्मीर ब्रिज को लेकर अब एक बड़ा खुलासा सामने आया है। स्थायी लोक अदालत की सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि रेलवे और सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के बीच तकनीकी त्रुटियों और समन्वय की कमी के कारण परियोजना में लगातार देरी हो रही है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि तकनीकी गलतियों को समय पर नहीं सुधारा गया। खासतौर पर रेलवे की OHE (Overhead Equipment) वायर की ऊंचाई (क्लियरेंस) से जुड़ी तकनीकी समस्या भी सामने आई। OHE वायर वही बिजली की तार होती है जो रेलवे ट्रैक के ऊपर लगी होती है और जिससे इलेक्ट्रिक ट्रेनों को बिजली मिलती है। पुल और इस वायर के बीच आवश्यक सुरक्षित ऊंचाई का पालन करना जरूरी होता है। स्थायी लोक अदालत ने यह भी कहा कि दोनों विभागों के बीच लगातार पत्राचार और बैठकें होती रहीं, लेकिन तकनीकी त्रुटियां बनी रहीं, जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है। रोजाना जाम, समय की बर्बादी और लोगों की परेशानी इस देरी का सबसे बड़ा असर है। अदालत ने दोनों विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि औपचारिक पत्राचार में समय बर्बाद करने के बजाय संयुक्त बैठक कर तकनीकी त्रुटियों को दूर करें और परियोजना को अतिशीघ्र पूरा करें। साथ ही अदालत ने यह भी संकेत दिया है कि यदि यह कार्य 3 महीने से अधिक समय तक लंबित रहता है, तो संबंधित विभागीय विफलता का आकलन कर उचित आदेश पारित किए जा सकते हैं। इस वीडियो में हमने अदालत के आदेश, तकनीकी मुद्दों और हम्मीर ब्रिज की जमीनी हकीकत को विस्तार से समझाया है। आपकी क्या राय है? देरी की जिम्मेदारी किसकी तय होनी चाहिए? कमेंट करके जरूर बताएं। वीडियो को Like, Share और Follow करना न भूलें, ताकि सवाई माधोपुर से जुड़ी हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे।1
- क्यों नहीं हो रही राजस्थान में बारिश कहा गये बादल आखिर कब होगी बारिश आखिर क्यों नहीं हो रही बारिश राजस्थान में कहां गये बादल1
- ॐ नमः शिवाय! श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर माँ राजराजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक व पूजन-अर्चन कर महादेव से पूरे प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।1
- बजारी खानन सवाई माधोपुर के बोली तहसील गांव से निमोद राठौड़ की तरफ से बजरी माफिया का ट्रैक्टर निकलते हुए बागडोली गांव से होकर प्रतिदिन 200 से 250 ट्रैक्टर निकलते हैं इसकी काई बार शिकायत की जाने पर1
- सवाई माधोपुर से खबर सवाई मानसिंह वन क्षेत्र फलोदी रेंज में देर रात पैंथर के हमले में एक वृद्ध 80 वर्षीय महिला घायल हो गई जिसे वन विभाग की टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जिसका फिलहाल उपचार चल रहा है वृद्ध महिला घर के बाहर आंगन में सो रही थी की अचानक देररात पैंथर ने महिला पर अटैक किया जिसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई पैंथर के मूवमेंट के बाद आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल है हालांकि वन विभाग की टीम पैंथर की लगातार मॉनीटरिंग कर रही है बाइट 1 विनोद कुमार ,वृद्ध घायल महिला का बेटा बाइट 2 सुमन गुर्जर वनपाल1