logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम समस्तीपुर । वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर पंचायत के वार्ड संख्या-6 में सोमवार को निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर खानपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के कानूविशनपुर पंचायत के रैनी के वार्ड -15 निवासी आनंदू महतो के 55 वर्षीय पुत्र राम प्रताप के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, सतमलपुर वार्ड संख्या-4 निवासी फूल हसन, पिता मोहम्मद फर्जन के निर्माणाधीन मकान में सोमवार को राम प्रताप मजदूरी करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मकान के समीप से 11 हजार वोल्ट का बिजली तार गुजर रहा था, जो काफी नीचे झूल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान मजदूर अचानक विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों के साथ-साथ वारिसनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद आक्रोशित परिजन एवं स्थानीय लोगों ने शव के साथ खानपुर-समस्तीपुर मार्ग को जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया।घटना की सूचना मिलने पर वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा,पुलिस पदाधिकारी आजाद खान घटना स्थल पर पहुंचे । पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और अपने स्तर से जांच-पड़ताल शुरू कर दी।पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के समझाने-बुझाने के बाद जाम समाप्त किया गया ,घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

7 hrs ago
user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
Arvind Kumar News 7 Samastipur
Farmer Samastipur, Bihar•
7 hrs ago

11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम समस्तीपुर । वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर पंचायत के वार्ड संख्या-6 में सोमवार को निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर खानपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के कानूविशनपुर पंचायत के रैनी के वार्ड -15 निवासी आनंदू महतो के 55 वर्षीय पुत्र राम प्रताप के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, सतमलपुर वार्ड संख्या-4 निवासी फूल हसन, पिता मोहम्मद फर्जन के निर्माणाधीन मकान में सोमवार को राम प्रताप मजदूरी करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मकान के समीप से 11 हजार वोल्ट का बिजली तार गुजर रहा था, जो काफी नीचे झूल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान मजदूर अचानक विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों के साथ-साथ वारिसनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद आक्रोशित परिजन एवं स्थानीय लोगों ने शव के साथ खानपुर-समस्तीपुर मार्ग को जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया।घटना की सूचना मिलने पर वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा,पुलिस पदाधिकारी आजाद खान घटना स्थल पर पहुंचे । पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और अपने स्तर से जांच-पड़ताल शुरू कर दी।पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के समझाने-बुझाने के बाद जाम समाप्त किया गया ,घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Rajkumar Paswan
    1
    Post by Rajkumar Paswan
    user_Rajkumar Paswan
    Rajkumar Paswan
    Local News Reporter समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम समस्तीपुर । वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर पंचायत के वार्ड संख्या-6 में सोमवार को निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर खानपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के कानूविशनपुर पंचायत के रैनी के वार्ड -15 निवासी आनंदू महतो के 55 वर्षीय पुत्र राम प्रताप के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, सतमलपुर वार्ड संख्या-4 निवासी फूल हसन, पिता मोहम्मद फर्जन के निर्माणाधीन मकान में सोमवार को राम प्रताप मजदूरी करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मकान के समीप से 11 हजार वोल्ट का बिजली तार गुजर रहा था, जो काफी नीचे झूल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान मजदूर अचानक विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों के साथ-साथ वारिसनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। इसके बाद आक्रोशित परिजन एवं स्थानीय लोगों ने शव के साथ खानपुर-समस्तीपुर मार्ग को जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया।घटना की सूचना मिलने पर वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा,पुलिस पदाधिकारी आजाद खान घटना स्थल पर पहुंचे । पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और अपने स्तर से जांच-पड़ताल शुरू कर दी।पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के समझाने-बुझाने के बाद जाम समाप्त किया गया ,घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    1
    11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

समस्तीपुर । वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर पंचायत के वार्ड संख्या-6 में सोमवार को निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर खानपुर-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के कानूविशनपुर पंचायत के रैनी के वार्ड -15 निवासी आनंदू महतो के 55 वर्षीय पुत्र राम प्रताप के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, सतमलपुर वार्ड संख्या-4 निवासी फूल हसन, पिता मोहम्मद फर्जन के निर्माणाधीन मकान में सोमवार को राम प्रताप मजदूरी करने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मकान के समीप से 11 हजार वोल्ट का बिजली तार गुजर रहा था, जो काफी नीचे झूल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान मजदूर अचानक विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों के साथ-साथ वारिसनगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।
इसके बाद आक्रोशित परिजन एवं स्थानीय लोगों ने शव के साथ खानपुर-समस्तीपुर मार्ग को जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया।घटना की सूचना मिलने पर वारिसनगर थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा,पुलिस पदाधिकारी आजाद खान घटना स्थल पर पहुंचे । पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और अपने स्तर से जांच-पड़ताल शुरू कर दी।पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के समझाने-बुझाने के बाद जाम समाप्त  किया गया ,घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
    user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Arvind Kumar News 7 Samastipur
    Farmer Samastipur, Bihar•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में निषाद समाज की आवाज़ को बुलंद करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, वीआईपी पार्टी के संस्थापक एवं निषाद समाज के संघर्षशील नेता बड़े भैया श्री मुकेश सहनी जी लगातार समाज के हक़, सम्मान और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। ✊ निषाद समाज के आरक्षण के अधिकार को लेकर श्री मुकेश सहनी जी ने उत्तर प्रदेश में संकल्प यात्रा के माध्यम से समाज को एकजुट करने का आह्वान किया है। अब निषाद समाज की आवाज़ दबेगी नहीं, अपने हक़ और अधिकार के लिए लड़ाई रुकेगी नहीं। 🔥 #मुकेश_सहनी #निषाद_समाज #निषाद_आरक्षण #SonOfMallah #VIPParty #निषाद_एकता #हक_और_अधिकार
    1
    उत्तर प्रदेश में निषाद समाज की आवाज़ को बुलंद करते हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, वीआईपी पार्टी के संस्थापक एवं निषाद समाज के संघर्षशील नेता बड़े भैया श्री मुकेश सहनी जी लगातार समाज के हक़, सम्मान और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। ✊

निषाद समाज के आरक्षण के अधिकार को लेकर श्री मुकेश सहनी जी ने उत्तर प्रदेश में संकल्प यात्रा के माध्यम से समाज को एकजुट करने का आह्वान किया है।

अब निषाद समाज की आवाज़ दबेगी नहीं,
अपने हक़ और अधिकार के लिए लड़ाई रुकेगी नहीं। 🔥

#मुकेश_सहनी #निषाद_समाज #निषाद_आरक्षण #SonOfMallah #VIPParty #निषाद_एकता #हक_और_अधिकार
    user_पुष्पा सहनी
    पुष्पा सहनी
    Local Politician मोरवा, समस्तीपुर, बिहार•
    17 hrs ago
  • पवित्र सावन मास के दूसरी सोमवारी को शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया शिव को जलाभिषेक
    1
    पवित्र सावन मास के दूसरी सोमवारी को शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया शिव को जलाभिषेक
    user_Raman kumar Darbhanga Tak
    Raman kumar Darbhanga Tak
    हयाघाट, दरभंगा, बिहार•
    20 hrs ago
  • महत्वपूर्ण खबर जल जमाव से परेशान ग्रामीणों ने छठ पूजा मनाकर विरोध जताया सरायरंजन:प्रखण्ड क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित बलभद्रपुर मेहसी वार्ड संख्या 09 के लोगों ने वर्षों से सड़क नहीं बनने तथा कच्ची सड़क पर जल जमाव से परेशान होकर छठ पूजा किया। स्थानीय लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और क्षेत्रीय सांसद नित्यानंद राय का भी विरोध किया। स्थानीय लोगों में महेन्द्र सहनी ने बताया कि रायपुर बुजुर्ग पंचायत का यह सबसे उपेक्षित वार्ड माना जाता है। यहां कोई भी जनप्रतिनिधि देखने भी नहीं आते हैं। वहीं स्थानीय मो. रामवती देवी ने बताई की यहां मुखिया सरपंच सिर्फ़ चुनाव के समय में वोट लेने के लिए ही आते हैं उसके बाद तो झांकने भी नहीं आते हैं। इस अनोखे अंदाज में विरोध जताने वालों में मिथिलेश कुमार,सरोज कुमार ,ब्रिजेश सहनी ,जलेश्वर सहनी ,महेंद्र सहनी ,रामू सहनी ,लक्ष्मी सहनी ,वासो सहनी ,सुरेंद्र सहनी ,देवकांत सहनी ,तेतर सहनी आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे। इस अनोखे विरोध से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    1
    महत्वपूर्ण खबर 
जल जमाव से परेशान ग्रामीणों ने छठ पूजा मनाकर विरोध जताया
सरायरंजन:प्रखण्ड क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित बलभद्रपुर मेहसी वार्ड संख्या 09 के लोगों ने वर्षों से सड़क नहीं बनने तथा कच्ची सड़क पर जल जमाव से परेशान होकर छठ पूजा किया। स्थानीय लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और क्षेत्रीय सांसद नित्यानंद राय का भी विरोध किया। स्थानीय लोगों में महेन्द्र सहनी ने बताया कि रायपुर बुजुर्ग पंचायत का यह सबसे उपेक्षित वार्ड माना जाता है। यहां कोई भी जनप्रतिनिधि देखने भी नहीं आते हैं। वहीं स्थानीय मो. रामवती देवी ने बताई की यहां मुखिया सरपंच सिर्फ़ चुनाव के समय में वोट लेने के लिए ही आते हैं उसके बाद तो झांकने भी नहीं आते हैं। इस अनोखे अंदाज में विरोध जताने वालों में मिथिलेश कुमार,सरोज कुमार ,ब्रिजेश सहनी ,जलेश्वर सहनी ,महेंद्र सहनी ,रामू सहनी ,लक्ष्मी सहनी ,वासो सहनी ,सुरेंद्र सहनी ,देवकांत सहनी ,तेतर सहनी आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे। इस अनोखे विरोध से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_तुफैल अहमद (राजा भाई)
    तुफैल अहमद (राजा भाई)
    Lawyer दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    40 min ago
  • समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र में, डिजे पर गाना को लेकर, दो माह पूर्व हुए हत्या में, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजन हुए आक्रोशित.
    1
    समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र में, डिजे पर गाना को लेकर, दो माह पूर्व हुए हत्या में, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजन हुए आक्रोशित.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by Rajkumar Paswan
    1
    Post by Rajkumar Paswan
    user_Rajkumar Paswan
    Rajkumar Paswan
    Local News Reporter समस्तीपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • पटोरी में मादक पदार्थ के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 48.14 किलो गांजा व हेरोइन बरामद पटोरी में मादक पदार्थ के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 48.14 किलो गांजा व हेरोइन बरामद तीन महिलाएं गिरफ्तार, 1.30 लाख रुपये नकद, छह मोबाइल व चार बाइक जब्त; दो सगे भाइयों की तलाश जारी जिला संवाददाता : मोहम्मद जुबैर समस्तीपुर/पटोरी, 10 अगस्त। पटोरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 48.14 किलोग्राम गांजा, हेरोइन (स्थानीय रूप से कोटा), 1.30 लाख रुपये नकद, छह मोबाइल फोन और चार मोटरसाइकिल समेत कई सामान बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जबकि मादक पदार्थ के कारोबार में कथित रूप से संलिप्त दो सगे भाइयों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार, पटोरी थाना क्षेत्र के अशरफपुर सुपौल गांव में मादक पदार्थों की बड़े पैमाने पर खरीद-बिक्री और तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटोरी के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया। टीम में पटोरी थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे। बीडीओ की मौजूदगी में घर में छापेमारी पुलिस टीम ने विधिवत मजिस्ट्रेट के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी, पटोरी की मौजूदगी में अशरफपुर सुपौल स्थित संबंधित घरों में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा, हेरोइन तथा नकद राशि बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान गुड़िया कुमारी, कंचन कुमारी और कविता कुमारी को गिरफ्तार किया गया। तीनों अशरफपुर सुपौल गांव की रहने वाली बताई गई हैं। वहीं पुलिस के अनुसार इस मामले में नामजद दीपक कुमार साह और टुनटुन कुमार साह उर्फ संजीव कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। 48 किलो से अधिक गांजा बरामद पुलिस ने बरामदगी का ब्योरा देते हुए बताया कि कार्रवाई के दौरान— 48.14 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसमें 17 पैकेट के साथ कई बोरियों में रखा खुला गांजा शामिल है। हेरोइन (स्थानीय नाम कोटा) के तीन पैकेट बरामद हुए। 1.30 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों ने इसे मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़ी रकम बताया। छह मोबाइल फोन जब्त किए गए। कोटा की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले कैप्सूलनुमा डिब्बियों के 23 पैकेट, जिनमें कुल करीब 12 हजार डिब्बियां होने की बात पुलिस ने कही है। चार मोटरसाइकिल और वजन करने वाली मशीन भी बरामद की गई। संगठित गिरोह से जुड़े होने का पुलिस का दावा पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों महिलाओं से प्रारंभिक पूछताछ में मादक पदार्थों की तस्करी एवं खरीद-बिक्री से जुड़े स्थानीय कारोबारियों तथा अंतरराज्यीय गिरोह के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि पूर्व में पटोरी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के दौरान दीपक कुमार साह और गुड़िया कुमारी को मादक पदार्थ उपलब्ध कराने संबंधी जानकारी सामने आई थी। इसके आधार पर भी पुलिस मामले की कड़ियों को जोड़कर जांच कर रही है। दीपक के खिलाफ कई मामले दर्ज पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नामजद दीपक कुमार साह के खिलाफ पटोरी और सरायरंजन थाने में एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। इनमें पटोरी थाना कांड संख्या 116/14, 06/17, 392/17 और 265/26 तथा सरायरंजन थाना कांड संख्या 113/17 शामिल हैं। वहीं टुनटुन कुमार साह उर्फ संजीव कुमार के खिलाफ भी पटोरी थाना में एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। मादक पदार्थ के नेटवर्क की जांच तेज इतनी बड़ी मात्रा में गांजा और हेरोइन की बरामदगी के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया जाता था और इसे किन-किन स्थानों पर सप्लाई किया जाता था। पुलिस बरामद मोबाइल फोन, नकद राशि, वाहनों और अन्य सामान के आधार पर नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। मामले में पटोरी थाना कांड संख्या 277/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट सहित संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान जारी है। छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अनिल कुमार, पुअनि अंशु सिंह, पुअनि सुधांशु शेखर, पुअनि दीपक कुमार, पुअनि अमय नारायण सिंह सहित पटोरी थाना के पुलिस बल शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मादक पदार्थों के कथित कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अब फरार दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना है।
    2
    पटोरी में मादक पदार्थ के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 48.14 किलो गांजा व हेरोइन बरामद
पटोरी में मादक पदार्थ के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 48.14 किलो गांजा व हेरोइन बरामद
तीन महिलाएं गिरफ्तार, 1.30 लाख रुपये नकद, छह मोबाइल व चार बाइक जब्त; दो सगे भाइयों की तलाश जारी
जिला संवाददाता : मोहम्मद जुबैर
समस्तीपुर/पटोरी, 10 अगस्त।
पटोरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 48.14 किलोग्राम गांजा, हेरोइन (स्थानीय रूप से कोटा), 1.30 लाख रुपये नकद, छह मोबाइल फोन और चार मोटरसाइकिल समेत कई सामान बरामद किए हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जबकि मादक पदार्थ के कारोबार में कथित रूप से संलिप्त दो सगे भाइयों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
पुलिस के अनुसार, पटोरी थाना क्षेत्र के अशरफपुर सुपौल गांव में मादक पदार्थों की बड़े पैमाने पर खरीद-बिक्री और तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पटोरी के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया। टीम में पटोरी थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे।
बीडीओ की मौजूदगी में घर में छापेमारी
पुलिस टीम ने विधिवत मजिस्ट्रेट के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी, पटोरी की मौजूदगी में अशरफपुर सुपौल स्थित संबंधित घरों में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा, हेरोइन तथा नकद राशि बरामद की गई।
कार्रवाई के दौरान गुड़िया कुमारी, कंचन कुमारी और कविता कुमारी को गिरफ्तार किया गया। तीनों अशरफपुर सुपौल गांव की रहने वाली बताई गई हैं।
वहीं पुलिस के अनुसार इस मामले में नामजद दीपक कुमार साह और टुनटुन कुमार साह उर्फ संजीव कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
48 किलो से अधिक गांजा बरामद
पुलिस ने बरामदगी का ब्योरा देते हुए बताया कि कार्रवाई के दौरान—
48.14 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसमें 17 पैकेट के साथ कई बोरियों में रखा खुला गांजा शामिल है।
हेरोइन (स्थानीय नाम कोटा) के तीन पैकेट बरामद हुए।
1.30 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों ने इसे मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री से जुड़ी रकम बताया।
छह मोबाइल फोन जब्त किए गए।
कोटा की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले कैप्सूलनुमा डिब्बियों के 23 पैकेट, जिनमें कुल करीब 12 हजार डिब्बियां होने की बात पुलिस ने कही है।
चार मोटरसाइकिल और वजन करने वाली मशीन भी बरामद की गई।
संगठित गिरोह से जुड़े होने का पुलिस का दावा
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों महिलाओं से प्रारंभिक पूछताछ में मादक पदार्थों की तस्करी एवं खरीद-बिक्री से जुड़े स्थानीय कारोबारियों तथा अंतरराज्यीय गिरोह के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस का कहना है कि प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने यह भी बताया कि पूर्व में पटोरी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के दौरान दीपक कुमार साह और गुड़िया कुमारी को मादक पदार्थ उपलब्ध कराने संबंधी जानकारी सामने आई थी। इसके आधार पर भी पुलिस मामले की कड़ियों को जोड़कर जांच कर रही है।
दीपक के खिलाफ कई मामले दर्ज
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार नामजद दीपक कुमार साह के खिलाफ पटोरी और सरायरंजन थाने में एनडीपीएस एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। इनमें पटोरी थाना कांड संख्या 116/14, 06/17, 392/17 और 265/26 तथा सरायरंजन थाना कांड संख्या 113/17 शामिल हैं।
वहीं टुनटुन कुमार साह उर्फ संजीव कुमार के खिलाफ भी पटोरी थाना में एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
मादक पदार्थ के नेटवर्क की जांच तेज
इतनी बड़ी मात्रा में गांजा और हेरोइन की बरामदगी के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया जाता था और इसे किन-किन स्थानों पर सप्लाई किया जाता था। पुलिस बरामद मोबाइल फोन, नकद राशि, वाहनों और अन्य सामान के आधार पर नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।
मामले में पटोरी थाना कांड संख्या 277/26 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट सहित संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान जारी है।
छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल
कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अनिल कुमार, पुअनि अंशु सिंह, पुअनि सुधांशु शेखर, पुअनि दीपक कुमार, पुअनि अमय नारायण सिंह सहित पटोरी थाना के पुलिस बल शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मादक पदार्थों के कथित कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अब फरार दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आने की संभावना है।
    user_Zkhanmedia
    Zkhanmedia
    कल्याणपुर, समस्तीपुर, बिहार•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.