logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मधेपुरा के मुरहो पंचायत में भीषण आगलगी, छह घर जलकर राख — लाखों की संपत्ति स्वाह बिहार के मधेपुरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मधेपुरा सदर प्रखंड के मुरहो पंचायत स्थित पररिया टोला में भीषण आगलगी की घटना में छह घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। Vo मधेपुरा सदर प्रखंड अंतर्गत मुरहो ग्राम पंचायत के पररिया टोला दीना पट्टी वार्ड नंबर 2 में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गजेंद्र यादव के परिवार के छह घरों को अपनी चपेट में ले लिया।इस अगलगी में गजेंद्र यादव के तीन पुत्र — भूषण यादव, रौशन यादव और मनीष कुमार के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए।आग की चपेट में आकर दो मोटरसाइकिल, एक पंपसेट, चारा काटने की मशीन, लगभग दस क्विंटल अनाज, जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात, करीब 50 हजार रुपये नकद और जेवरात सहित करीब दस लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। बाइट – गजेंद्र यादव, पीड़ित हम लोग घर में थे,अचानक आग लग गई। देखते-देखते सब कुछ जल गया। लाखों का नुकसान हो गया। सरकार से मदद की गुहार लगाते हैं। बाइट – रघुनंदन दास, जिप उपाध्यक्ष, मधेपुरा (“घटना दुखद है। प्रशासन से बात कर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। Vo.f फिलहाल प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है। पीड़ित परिवारों ने सरकार से शीघ्र राहत और मुआवजे की मांग की है।

3 hrs ago
user_RAMAN KUMAR
RAMAN KUMAR
REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
3 hrs ago

मधेपुरा के मुरहो पंचायत में भीषण आगलगी, छह घर जलकर राख — लाखों की संपत्ति स्वाह बिहार के मधेपुरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मधेपुरा सदर प्रखंड के मुरहो पंचायत स्थित पररिया टोला में भीषण आगलगी की घटना में छह घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। इस हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। Vo मधेपुरा सदर प्रखंड अंतर्गत मुरहो ग्राम

पंचायत के पररिया टोला दीना पट्टी वार्ड नंबर 2 में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गजेंद्र यादव के परिवार के छह घरों को अपनी चपेट में ले लिया।इस अगलगी में गजेंद्र यादव के तीन पुत्र — भूषण यादव, रौशन यादव और मनीष कुमार के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए।आग की चपेट में आकर दो मोटरसाइकिल, एक पंपसेट, चारा काटने की मशीन, लगभग दस क्विंटल अनाज, जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात, करीब

50 हजार रुपये नकद और जेवरात सहित करीब दस लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे खुले आसमान के

नीचे रहने को मजबूर हैं। बाइट – गजेंद्र यादव, पीड़ित हम लोग घर में थे,अचानक आग लग गई। देखते-देखते सब कुछ जल गया। लाखों का नुकसान हो गया। सरकार से मदद की गुहार लगाते हैं। बाइट – रघुनंदन दास, जिप उपाध्यक्ष, मधेपुरा (“घटना दुखद है। प्रशासन से बात कर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। Vo.f फिलहाल प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है। पीड़ित परिवारों ने सरकार से शीघ्र राहत और मुआवजे की मांग की है।

More news from बिहार and nearby areas
  • सौर बाजार अंचल कार्यालय में विगत कई महीनों से डाटा ऑपरेटर के पद रिक्त रहने से लोगों को जमीन संबंधित मामले में निष्पादन के लिए हो रही है भारी परेशानी।
    1
    सौर बाजार अंचल कार्यालय में विगत कई महीनों से डाटा ऑपरेटर के पद रिक्त रहने से लोगों को जमीन संबंधित मामले में निष्पादन के लिए हो रही है भारी परेशानी।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    रिपोर्टर सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    15 hrs ago
  • पटना के गांधी मैदान में पुलिस ने एक गर्भवती महिला को स्कूटी से घसीटते हुए ले गयी! इस घटना ने पूरे बिहार को शर्मसार कर दिया है। पूरा वीडियो देखें और अपनी आवाज़ उठाएँ! — लॉक मूड न्यूज़
    1
    पटना के गांधी मैदान में पुलिस ने एक गर्भवती महिला को स्कूटी से घसीटते हुए ले गयी! इस घटना ने पूरे बिहार को शर्मसार कर दिया है। पूरा वीडियो देखें और अपनी आवाज़ उठाएँ! — लॉक मूड न्यूज़
    user_Lock Mood News
    Lock Mood News
    Newsagent सोनबरसा, सहरसा, बिहार•
    3 hrs ago
  • dost log main bahut khush hun aap logon Ne humko subscribe kar liya hai main bahut mehnat karunga aur aap log ke liye is tarah ka video Lata rahunga to please follow karke rakhna doston thank u #viral #todaynews #trending #vijaykumar
    1
    dost log main bahut khush hun aap logon Ne humko subscribe kar liya hai main bahut mehnat karunga aur aap log ke liye is tarah ka video Lata rahunga to please follow karke rakhna doston thank u #viral #todaynews #trending #vijaykumar
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Artist कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    17 hrs ago
  • छातापुर प्रखंड के अमहा पंचायत में हुई।सड़क निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप, निर्माण कार्य के अगले ही दिन उखड़ने लगी सड़क, लोगों ने जांच की रखी मांग, दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की दरकार
    1
    छातापुर प्रखंड के अमहा पंचायत में हुई।सड़क निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप, निर्माण कार्य के अगले ही दिन उखड़ने लगी सड़क, लोगों ने जांच की रखी मांग, दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की दरकार
    user_Sonu kumar Bhagat
    Sonu kumar Bhagat
    Citizen Reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    1 hr ago
  • बटेश्वर मंदिर
    1
    बटेश्वर मंदिर
    user_Dilkhush Kumar
    Dilkhush Kumar
    बरहरा, पूर्णिया, बिहार•
    6 hrs ago
  • खगड़िया (बिहार) में जिले की कांग्रेस कमेटी ने “मनरेगा बचाओ संग्राम/अभियान” के तहत धरना-प्रदर्शन किया। ✔️ यह धरना कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों, विशेषकर मनरेगा योजना में बदलाव/नाम परिवर्तन के खिलाफ विरोध जताया। अधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित होकर एक दिवसीय धरना दिया।
    1
    खगड़िया (बिहार) में जिले की कांग्रेस कमेटी ने “मनरेगा बचाओ संग्राम/अभियान” के तहत धरना-प्रदर्शन किया।
✔️ यह धरना  कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों, विशेषकर मनरेगा योजना में बदलाव/नाम परिवर्तन के खिलाफ विरोध जताया। अधिकारी और कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित होकर एक दिवसीय धरना दिया।
    user_ANISH KUMAR
    ANISH KUMAR
    बेलदौर, खगड़िया, बिहार•
    7 hrs ago
  • शंकरपुर: सोनवर्षा पंचायत में मतदान के दौरान हंगामा, एक नाबालिग हिरासत में ​शंकरपुर (मधेपुरा)। प्रखंड क्षेत्र के सोनवर्षा पंचायत में चल रहे मतदान के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने एक संदिग्ध नाबालिग युवक को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई मध्य विद्यालय सोनवर्षा मतदान केंद्र पर की गई। ​पुलिस की सक्रियता से पकड़ा गया युवक ​मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने तत्परता दिखाते हुए एक नाबालिग युवक को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। युवक की मौजूदगी से केंद्र पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस बल ने तुरंत उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई है। ​अधिकारी मौके पर मौजूद ​घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) तेज प्रताप त्यागी ने स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि नाबालिग युवक केंद्र पर क्या कर रहा था और उसके पीछे किसी की साजिश तो नहीं। ​ताजा स्थिति: ​हिरासत: नाबालिग युवक से थाने में पूछताछ जारी है। ​सुरक्षा: थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने केंद्र पर पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी है। ​मतदान जारी: इस घटना के बावजूद मतदान की प्रक्रिया बाधित नहीं हुई है और लोग कतारों में खड़े हैं। ​"एक संदिग्ध नाबालिग को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।" — राजीव कुमार, थानाध्यक्ष
    1
    शंकरपुर: सोनवर्षा पंचायत में मतदान के दौरान हंगामा, एक नाबालिग हिरासत में
​शंकरपुर (मधेपुरा)। प्रखंड क्षेत्र के सोनवर्षा पंचायत में चल रहे मतदान के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने एक संदिग्ध नाबालिग युवक को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई मध्य विद्यालय सोनवर्षा मतदान केंद्र पर की गई।
​पुलिस की सक्रियता से पकड़ा गया युवक
​मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने तत्परता दिखाते हुए एक नाबालिग युवक को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। युवक की मौजूदगी से केंद्र पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस बल ने तुरंत उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई है।
​अधिकारी मौके पर मौजूद
​घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) तेज प्रताप त्यागी ने स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि नाबालिग युवक केंद्र पर क्या कर रहा था और उसके पीछे किसी की साजिश तो नहीं।
​ताजा स्थिति:
​हिरासत: नाबालिग युवक से थाने में पूछताछ जारी है।
​सुरक्षा: थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने केंद्र पर पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी है।
​मतदान जारी: इस घटना के बावजूद मतदान की प्रक्रिया बाधित नहीं हुई है और लोग कतारों में खड़े हैं।
​"एक संदिग्ध नाबालिग को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।" — राजीव कुमार, थानाध्यक्ष
    user_Mukesh  Kumar
    Mukesh Kumar
    शंकरपुर, मधेपुरा, बिहार•
    8 hrs ago
  • सौर बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित तीन व्यावसायिक कमरे वर्षों से खाली, प्रशासन के लापरवाही से सरकार को राजस्व की हो रही है नुकसान।
    1
    सौर बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित तीन व्यावसायिक कमरे वर्षों से खाली, प्रशासन के लापरवाही से सरकार को राजस्व की हो रही है नुकसान।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    रिपोर्टर सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    15 hrs ago
  • लेकिन बड़ा सवाल यह है—क्या इस क्षेत्र में अब कोई परिवर्तन देखने को मिल रहा है? आपकी क्या राय है? अपनी टिप्पणियों में बताएं। — लॉक मूड न्यूज़
    1
    लेकिन बड़ा सवाल यह है—क्या इस क्षेत्र में अब कोई परिवर्तन देखने को मिल रहा है? आपकी क्या राय है? अपनी टिप्पणियों में बताएं। — लॉक मूड न्यूज़
    user_Lock Mood News
    Lock Mood News
    Newsagent सोनबरसा, सहरसा, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.