Shuru
Apke Nagar Ki App…
डाटा ऑपरेटर का पद रिक्त रहने से लोगों को जमीन मामले में निष्पादन को लेकर परेशानी सौर बाजार अंचल कार्यालय में विगत कई महीनों से डाटा ऑपरेटर के पद रिक्त रहने से लोगों को जमीन संबंधित मामले में निष्पादन के लिए हो रही है भारी परेशानी।
मिथिलेश कुमार
डाटा ऑपरेटर का पद रिक्त रहने से लोगों को जमीन मामले में निष्पादन को लेकर परेशानी सौर बाजार अंचल कार्यालय में विगत कई महीनों से डाटा ऑपरेटर के पद रिक्त रहने से लोगों को जमीन संबंधित मामले में निष्पादन के लिए हो रही है भारी परेशानी।
More news from बिहार and nearby areas
- खबरें आ रही हैं कि पैसा देने में भी 'हिस्सा' मांगा जा रहा है। सुशासन में आखिर यह क्या हो रहा है? पूरा सच जानने के लिए वीडियो देखें।1
- Post by Pintu Bihari1
- समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम श्री ज्योति प्रकाश ने गुरुवार को मधेपुरा जिले के ऐतिहासिक मिठाई रेलवे हॉल्ट का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन परिसर में उतरकर प्लेटफार्म, टिकट काउंटर, यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था सहित तमाम बुनियादी सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की। डीआरएम ने साफ शब्दों में कहा कि यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मिठाई रेलवे हॉल्ट पर मौजूद कमियों को जल्द दूर किया जाएगा। निरीक्षण के क्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने डीआरएम को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में बताया गया कि मिठाई रेलवे हॉल्ट आज़ादी से पहले का एक ऐतिहासिक स्टेशन है, जहां कभी नियमित रूप से कई सरकारी कर्मचारी तैनात रहते थे और यहां से प्रतिदिन लाखों रुपये का राजस्व अर्जित होता था। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि वर्ष 2008 की विनाशकारी बाढ़ के बाद जब बड़ी रेल लाइन का निर्माण हुआ, तो मिठाई स्टेशन को उपेक्षित छोड़ दिया गया, जिसके कारण आज यह हॉल्ट बदहाली का शिकार है। स्थानीय लोगों ने डीआरएम को अवगत कराया कि स्टेशन पर प्लेटफार्म छोटा और नीचा है, यात्री शेड, स्वच्छ शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। टिकट व्यवस्था भी पुराने ढर्रे पर चल रही है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मांग पत्र में मिठाई रेलवे हॉल्ट को पुनः स्टेशन का दर्जा देने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई। इसके साथ ही प्लेटफार्म की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई बढ़ाने, कंप्यूटरीकृत टिकट प्रणाली, यात्री शेड, ओवरब्रिज, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसके अलावा रेल अंडरपास संख्या 94-ए में बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या को लेकर स्थायी समाधान की मांग की गई। वहीं हॉल्ट के दक्षिणी हिस्से से सड़क निकालकर राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-107 से जोड़ने की भी मांग रखी गई। इस मौके पर स्थानीय मुखिया नवीन कुमार, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अशोक कुमार, सरपंच बलराम प्रसाद यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। डीआरएम श्री ज्योति प्रकाश ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मिठाई रेलवे हॉल्ट से उनका भावनात्मक जुड़ाव है और वे इसके विकास को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि यात्री शेड, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। डीआरएम के इस दौरे और आश्वासन से स्थानीय लोगों में नई उम्मीद जगी है। लोगों का कहना है कि यदि घोषणाएं ज़मीनी स्तर पर उतरती हैं, तो मिठाई रेलवे हॉल्ट न सिर्फ यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी। बाइट ---स्थानीय लोग4
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शंकरपुर में परिवार नियोजन की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है। शुक्रवार को आयोजित विशेष शिविर में क्षेत्र की 30 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। अस्पताल प्रभारी डॉ. जी.के. दिनकर की देखरेख में अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने सुरक्षित तरीके से सभी ऑपरेशन संपन्न किए। जागरूकता का असर: दूर-दराज से पहुंचीं महिलाएं स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ जुटने लगी थी। प्रभारी डॉ. दिनकर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन को लेकर अब सोच बदल रही है। उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य न केवल ऑपरेशन करना है, बल्कि सुरक्षित मातृत्व और जनसंख्या नियंत्रण के प्रति लोगों को जागरूक करना भी है। टीम के बेहतर समन्वय के कारण हमने बिना किसी बाधा के 30 सफल ऑपरेशन किए हैं।" स्वास्थ्य कर्मियों की रही अहम भूमिका इस अभियान को सफल बनाने में स्थानीय आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम (ANM) का विशेष योगदान रहा। उन्होंने गांव-गांव जाकर महिलाओं को परिवार नियोजन के फायदों के बारे में समझाया और उन्हें अस्पताल तक आने के लिए प्रेरित किया। खास बातें: सफलता: सभी 30 महिलाएं पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें आवश्यक दवाइयों के साथ छुट्टी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सुविधाएं: ऑपरेशन के बाद महिलाओं को मिलने वाली सरकारी प्रोत्साहन राशि और अन्य लाभों की जानकारी भी दी गई। टीम वर्क: डॉ. दिनकर के साथ पैरामेडिकल स्टाफ ने भी देर शाम तक अपनी सेवाएं दीं।1
- बेलदौर (खगड़िया)। बेलदौर अंचल क्षेत्र के बेलनाबाद निवासी संजय कुमार अग्रवाल ने प्रशासनिक लापरवाही और सरकारी अभिलेखों में कथित छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि वर्षों से पूर्वजों के नाम पर संचालित जमाबंदी रिकॉर्ड के साथ हेरफेर कर खाता-खेसरा की प्रविष्टियों में बदलाव किया गया है, लेकिन लगातार शिकायतों और आदेशों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। #Beldour #KhagariaNews #BiharNews #LandScam #JamaBandi #Register2 #LandRecordTampering #RTIExpose #BiharAdministration #RevenueDepartment #LandDispute #JusticeDelayed #GroundReport #MatterOfFactBihar #AnishKumarReports #BreakingNews #LocalNews #CorruptionCase #BiharUpdates #PublicVoice1
- बटेश्वर मंदिर1
- सौर बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित तीन व्यावसायिक कमरे वर्षों से खाली, प्रशासन के लापरवाही से सरकार को राजस्व की हो रही है नुकसान।1
- यह गाना हर गाँव की सच्चाई है। “वोट माँग कर भूल जाएंगे!” – Hindi Song 🎵 अगर सच्चाई लगी हो तो शेयर ज़रूर करें।1
- शंकरपुर: सोनवर्षा पंचायत में मतदान के दौरान हंगामा, एक नाबालिग हिरासत में शंकरपुर (मधेपुरा)। प्रखंड क्षेत्र के सोनवर्षा पंचायत में चल रहे मतदान के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस ने एक संदिग्ध नाबालिग युवक को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई मध्य विद्यालय सोनवर्षा मतदान केंद्र पर की गई। पुलिस की सक्रियता से पकड़ा गया युवक मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने तत्परता दिखाते हुए एक नाबालिग युवक को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। युवक की मौजूदगी से केंद्र पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस बल ने तुरंत उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया और पूछताछ के लिए थाने ले गई है। अधिकारी मौके पर मौजूद घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) तेज प्रताप त्यागी ने स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि नाबालिग युवक केंद्र पर क्या कर रहा था और उसके पीछे किसी की साजिश तो नहीं। ताजा स्थिति: हिरासत: नाबालिग युवक से थाने में पूछताछ जारी है। सुरक्षा: थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने केंद्र पर पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी है। मतदान जारी: इस घटना के बावजूद मतदान की प्रक्रिया बाधित नहीं हुई है और लोग कतारों में खड़े हैं। "एक संदिग्ध नाबालिग को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।" — राजीव कुमार, थानाध्यक्ष1