logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम छिंदढ़ाना (हिरदागढ़) में सर्पदंश जनजागरूकता अभियान चलाया छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत म.प्र. जन अभियान परिषद के तत्वावधान में सर्पदंश से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव एवं जनजागरूकता अभियान कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के समन्वय तथा जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं जनपद पंचायत जुन्नारदेव की सीईओ सुश्री रश्मि चौहान के मार्गदर्शन में विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने के नेतृत्व में विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम छिंदढ़ाना (हिरदागढ़) में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में म.प्र. जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री बामने के सतत मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में नवांकुर योजना अंतर्गत कार्यरत दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था, कन्हान वनग्राम के अध्यक्ष श्री बुनेश राजबैठे के नेतृत्व में ग्रामीणों को सर्पदंश से बचाव एवं प्राथमिक उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कन्हान वनग्राम के अध्यक्ष श्री बुनेश राजबैठे ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि "सावधानी ही सुरक्षा है।" उन्होंने बताया कि सर्पदंश की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल मरीज को निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना चाहिए तथा झाड़-फूंक जैसी भ्रांतियों से बचना चाहिए। उन्होंने वर्षा ऋतु के दौरान खेतों एवं घरों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की भी अपील की। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री बामने, कोषाध्यक्ष श्री धन्नू नागवंशी, श्री भूरेलाल कायदा, श्री महेश दर्शमा, श्री जुगरसिंह बैठे, श्री हरेसिंह बैठे, श्री मुन्नालाल लोबो, श्रीमती रामबाई कायदा, श्रीमती सुकरती बैठे, श्रीमती कमलबती लोबो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

5 hrs ago
user_यश भारत
यश भारत
Local News Reporter छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago
1c79887f-3b93-45e3-a7ee-7dc07960242c

ग्राम छिंदढ़ाना (हिरदागढ़) में सर्पदंश जनजागरूकता अभियान चलाया छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत म.प्र. जन अभियान परिषद के तत्वावधान में सर्पदंश से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव एवं जनजागरूकता अभियान कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के समन्वय तथा जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं जनपद पंचायत जुन्नारदेव की सीईओ सुश्री रश्मि चौहान के मार्गदर्शन में विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने के नेतृत्व में विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम छिंदढ़ाना (हिरदागढ़) में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में म.प्र. जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री बामने के सतत मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में नवांकुर योजना अंतर्गत कार्यरत दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था, कन्हान वनग्राम के अध्यक्ष श्री बुनेश राजबैठे के नेतृत्व में

fb743371-7f81-4ba2-ad25-d46217b1dbc5

ग्रामीणों को सर्पदंश से बचाव एवं प्राथमिक उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कन्हान वनग्राम के अध्यक्ष श्री बुनेश राजबैठे ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि "सावधानी ही सुरक्षा है।" उन्होंने बताया कि सर्पदंश की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल मरीज को निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना चाहिए तथा झाड़-फूंक जैसी भ्रांतियों से बचना चाहिए। उन्होंने वर्षा ऋतु के दौरान खेतों एवं घरों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की भी अपील की। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री बामने, कोषाध्यक्ष श्री धन्नू नागवंशी, श्री भूरेलाल कायदा, श्री महेश दर्शमा, श्री जुगरसिंह बैठे, श्री हरेसिंह बैठे, श्री मुन्नालाल लोबो, श्रीमती रामबाई कायदा, श्रीमती सुकरती बैठे, श्रीमती कमलबती लोबो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • परासिया में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत परासिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा वृद्धा विकलांग विधवा/परित्यक्ता पेंशन पिछले चार महीने से पत्र महिलाओं एवं पुरुषों के खाते में नहीं डाली गई है जिसके विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी परासिया द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा और मध्यप्रदेश सरकार से ये मांग है कि रुकी हुई पेंशन को तुरंत शुरू करने और बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करे दिनांक - 6 अगस्त 2026 दिन - गुरुवार समय - सुबह 10 बजे से स्थान - अम्बेडकर चौक परासिया पुलिस थाने के पास।
    1
    परासिया में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 

छिंदवाड़ा 
छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत परासिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा वृद्धा विकलांग विधवा/परित्यक्ता पेंशन पिछले चार महीने से पत्र महिलाओं एवं पुरुषों के खाते में नहीं डाली गई है जिसके विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी परासिया द्वारा
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा और मध्यप्रदेश सरकार से ये मांग है कि रुकी हुई पेंशन को तुरंत शुरू करने और बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करे 
दिनांक - 6 अगस्त 2026  दिन - गुरुवार
समय - सुबह 10 बजे से स्थान - अम्बेडकर चौक परासिया पुलिस थाने के पास।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • खबर का असर... सरकारी कागजों में मृत मासूम आखिरकार जिंदा हुआ खबर का असर... सरकारी कागजों में मृत मासूम आखिरकार जिंदा हुआ
    1
    खबर का असर... सरकारी कागजों में मृत मासूम आखिरकार जिंदा हुआ
खबर का असर... सरकारी कागजों में मृत मासूम आखिरकार जिंदा हुआ
    user_Aakash Mandrah
    Aakash Mandrah
    Local News Reporter तामिया, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सिवनी जिले में 01 जून से अब तक 505.5 मिमी औसत बारिश दर्ज ​सिवनी जिले में मानसून लगातार सक्रिय है। भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय के अनुसार 1 जून से 1 अगस्त 2026 तक जिले में कुल 505.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि बीते 24 घंटों में 7.0 मिमी बारिश हुई। ​जिले में सर्वाधिक बारिश सिवनी तहसील में 641.0 मिमी और सबसे कम घंसौर में 333.2 मिमी रिकॉर्ड की गई है। बीते 24 घंटों में भी सिवनी तहसील में सबसे ज्यादा 20.6 मिमी बारिश दर्ज हुई। गौरतलब है कि पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में 728.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
    1
    सिवनी जिले में 01 जून से अब तक 505.5 मिमी औसत बारिश दर्ज

​सिवनी जिले में मानसून लगातार सक्रिय है। भू-संसाधन प्रबंधन कार्यालय के अनुसार 1 जून से 1 अगस्त 2026 तक जिले में कुल 505.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि बीते 24 घंटों में 7.0 मिमी बारिश हुई।
​जिले में सर्वाधिक बारिश सिवनी तहसील में 641.0 मिमी और सबसे कम घंसौर में 333.2 मिमी रिकॉर्ड की गई है। बीते 24 घंटों में भी सिवनी तहसील में सबसे ज्यादा 20.6 मिमी बारिश दर्ज हुई। गौरतलब है कि पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में 728.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सावन शुरू होते ही अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पांढुर्णा:-दूर-दराज़ से पहुंच रहे श्रद्धालु, दर्शन-पूजन के साथ आध्यात्मिक माहौल का ले रहे आनंद। हिंदी सावन मास के शुभारंभ के साथ ही पुण्य एवं पवित्र धर्मनगरी स्थित अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग संस्थान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। मंदिर में प्रतिदिन दर्शन-पूजन, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का माहौल बना हुआ है, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। गोंदिया से दर्शन के लिए पहुंचे हिरामन डोंगरवार ने बताया कि वे ॐ त्रिमूर्ति भजन मंडल, संत गजानन महाराज देवस्थान, गोंदिया के लगभग 40 से 50 श्रद्धालुओं के साथ गुरु पूर्णिमा एवं देवशयनी एकादशी के उपलक्ष्य में धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने विदर्भ का पंढरपुर कहे जाने वाले धापेवाड़ा देवस्थान, अदासा, जामसंवली के चमत्कारी हनुमान मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद सभी श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, मोहगांव पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन कर धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का विशेष अनुभव प्राप्त किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भजन-गायन एवं पारंपरिक फुगड़ी नृत्य की प्रस्तुति देकर भक्तिमय वातावरण को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। सावन माह के आरंभ के साथ मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
    3
    सावन शुरू होते ही अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पांढुर्णा:-दूर-दराज़ से पहुंच रहे श्रद्धालु, दर्शन-पूजन के साथ आध्यात्मिक माहौल का ले रहे आनंद।
हिंदी सावन मास के शुभारंभ के साथ ही पुण्य एवं पवित्र धर्मनगरी स्थित अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग संस्थान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। मंदिर में प्रतिदिन दर्शन-पूजन, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का माहौल बना हुआ है, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर है।
गोंदिया से दर्शन के लिए पहुंचे हिरामन डोंगरवार ने बताया कि वे ॐ त्रिमूर्ति भजन मंडल, संत गजानन महाराज देवस्थान, गोंदिया के लगभग 40 से 50 श्रद्धालुओं के साथ गुरु पूर्णिमा एवं देवशयनी एकादशी के उपलक्ष्य में धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने विदर्भ का पंढरपुर कहे जाने वाले धापेवाड़ा देवस्थान, अदासा, जामसंवली के चमत्कारी हनुमान मंदिर के दर्शन किए।
इसके बाद सभी श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, मोहगांव पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन कर धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का विशेष अनुभव प्राप्त किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भजन-गायन एवं पारंपरिक फुगड़ी नृत्य की प्रस्तुति देकर भक्तिमय वातावरण को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया।
सावन माह के आरंभ के साथ मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लोकेशन _बांकी/बंडोल नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी बांकी प्राचार्य गिरवर सिंह उइके को सेवामुक्ति के अवसर पर दी गई भावभीनी विदाई बांकी/बंडोल/- शासकीय हाईस्कूल बांकी के प्राचार्य गिरवर सिंह उइके के सेवामुक्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने श्री उइके का पुष्पहार, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया तथा उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि श्री गिरवर सिंह उइके ने अपने सेवाकाल के दौरान अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके कुशल नेतृत्व, सादगी, ईमानदारी और समर्पित कार्यशैली ने विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके मार्गदर्शन में अनेक विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कीं। अपने उद्बोधन में श्री उइके ने विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों द्वारा वर्षों तक मिले स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। समारोह के अंत में सभी ने भावुक मन से उन्हें विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ कीं। लोकेशन _बांकी/बंडोल नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी बांकी प्राचार्य गिरवर सिंह उइके को सेवामुक्ति के अवसर पर दी गई भावभीनी विदाई बांकी/बंडोल/- शासकीय हाईस्कूल बांकी के प्राचार्य गिरवर सिंह उइके के सेवामुक्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने श्री उइके का पुष्पहार, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया तथा उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि श्री गिरवर सिंह उइके ने अपने सेवाकाल के दौरान अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके कुशल नेतृत्व, सादगी, ईमानदारी और समर्पित कार्यशैली ने विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके मार्गदर्शन में अनेक विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कीं। अपने उद्बोधन में श्री उइके ने विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों द्वारा वर्षों तक मिले स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। समारोह के अंत में सभी ने भावुक मन से उन्हें विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ कीं।
    4
    लोकेशन _बांकी/बंडोल 
नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी

बांकी प्राचार्य गिरवर सिंह उइके को सेवामुक्ति के अवसर पर दी गई भावभीनी विदाई

बांकी/बंडोल/-  शासकीय हाईस्कूल बांकी के प्राचार्य गिरवर सिंह उइके के सेवामुक्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने श्री उइके का पुष्पहार, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया तथा उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि श्री गिरवर सिंह उइके ने अपने सेवाकाल के दौरान अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके कुशल नेतृत्व, सादगी, ईमानदारी और समर्पित कार्यशैली ने विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके मार्गदर्शन में अनेक विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कीं।
अपने उद्बोधन में श्री उइके ने विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों द्वारा वर्षों तक मिले स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। समारोह के अंत में सभी ने भावुक मन से उन्हें विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ कीं।
लोकेशन _बांकी/बंडोल 
नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी
बांकी प्राचार्य गिरवर सिंह उइके को सेवामुक्ति के अवसर पर दी गई भावभीनी विदाई
बांकी/बंडोल/-  शासकीय हाईस्कूल बांकी के प्राचार्य गिरवर सिंह उइके के सेवामुक्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने श्री उइके का पुष्पहार, शॉल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान किया तथा उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि श्री गिरवर सिंह उइके ने अपने सेवाकाल के दौरान अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके कुशल नेतृत्व, सादगी, ईमानदारी और समर्पित कार्यशैली ने विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके मार्गदर्शन में अनेक विद्यार्थियों ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कीं।
अपने उद्बोधन में श्री उइके ने विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों द्वारा वर्षों तक मिले स्नेह, विश्वास और सहयोग के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। समारोह के अंत में सभी ने भावुक मन से उन्हें विदाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएँ कीं।
    user_Naresh Kumar Yadav
    Naresh Kumar Yadav
    सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • एचपी पेट्रोल पम्प पर मिलावटी पेट्रोल मिलने की आशंका, किसानों को बोतल में पेट्रोल देने से इंकार पांढुर्णा / नागपुर रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के संचालक धनजी भाई के पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल मिलने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले को लेकर क्षेत्र के किसानों और पत्रकारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और वे खासे परेशान हैं। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल देने से साफ इंकार किया जा रहा है, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि शायद बोतल में पेट्रोल देने से पेट्रोल पंप का कोई बड़ा राज खुल सकता है। इस संबंध में जब खाद्य विभाग छिंदवाड़ा के अधिकारी जितेंद्र शिल्पी से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि किसान हो या कोई अन्य व्यक्ति, किसी को भी बोतल में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। अधिकारी के अनुसार यदि किसी को पेट्रोल चाहिए तो उसे अपने कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले सभी यंत्रों और मशीनों को पेट्रोल पंप पर लाना होगा। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि किसी किसान के पास मोटर साइकिल या अन्य कोई वाहन न हो और वह पैदल ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने पहुंचे, तो बिना कृषि यंत्र लाए उसे पेट्रोल कैसे मिलेगा? ऐसा प्रतीत होता है कि किसानों को जानबूझकर नियमों की आड़ में परेशान किया जा रहा है या फिर इसके पीछे पेट्रोल पंप संचालक का कोई काला कारनामा छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों और किसानों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। संवाददाता निलेश कलसकर की रिपोर्ट
    1
    एचपी पेट्रोल पम्प पर मिलावटी पेट्रोल मिलने की आशंका, किसानों को बोतल में पेट्रोल देने से इंकार
पांढुर्णा / नागपुर रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के संचालक धनजी भाई के पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल मिलने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले को लेकर क्षेत्र के किसानों और पत्रकारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और वे खासे परेशान हैं। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल देने से साफ इंकार किया जा रहा है, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि शायद बोतल में पेट्रोल देने से पेट्रोल पंप का कोई बड़ा राज खुल सकता है।
इस संबंध में जब खाद्य विभाग छिंदवाड़ा के अधिकारी जितेंद्र शिल्पी से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि किसान हो या कोई अन्य व्यक्ति, किसी को भी बोतल में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। अधिकारी के अनुसार यदि किसी को पेट्रोल चाहिए तो उसे अपने कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले सभी यंत्रों और मशीनों को पेट्रोल पंप पर लाना होगा।
अब बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि किसी किसान के पास मोटर साइकिल या अन्य कोई वाहन न हो और वह पैदल ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने पहुंचे, तो बिना कृषि यंत्र लाए उसे पेट्रोल कैसे मिलेगा? ऐसा प्रतीत होता है कि किसानों को जानबूझकर नियमों की आड़ में परेशान किया जा रहा है या फिर इसके पीछे पेट्रोल पंप संचालक का कोई काला कारनामा छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों और किसानों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
संवाददाता निलेश कलसकर की रिपोर्ट
    user_NILESH KALASKAR
    NILESH KALASKAR
    Farmer Pandhurna, Chhindwara•
    8 hrs ago
  • सिवनी: कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 लागू, धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध सिवनी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट परिसर और उसकी 100 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा जारी यह आदेश 1 अगस्त 2026 से आगामी दो माह तक प्रभावशील रहेगा। आदेश के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, धरना, प्रदर्शन, जुलूस और लाठी-डंडे या हथियार लेकर प्रवेश करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बिना पूर्व अनुमति कोई भी व्यक्ति ज्ञापन प्रस्तुत नहीं कर सकेगा और अनुमति मिलने पर भी केवल अधिकृत प्रतिनिधि ही ज्ञापन दे सकेंगे। शासकीय कार्यों के सुचारू संचालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
    1
    सिवनी: कलेक्ट्रेट परिसर में धारा 163 लागू, धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध
सिवनी। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट परिसर और उसकी 100 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा जारी यह आदेश 1 अगस्त 2026 से आगामी दो माह तक प्रभावशील रहेगा।
आदेश के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, धरना, प्रदर्शन, जुलूस और लाठी-डंडे या हथियार लेकर प्रवेश करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बिना पूर्व अनुमति कोई भी व्यक्ति ज्ञापन प्रस्तुत नहीं कर सकेगा और अनुमति मिलने पर भी केवल अधिकृत प्रतिनिधि ही ज्ञापन दे सकेंगे। शासकीय कार्यों के सुचारू संचालन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • छिंदवाड़ा के खापा भाट स्थित नमकीन कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में लगी भीषण आग लाखों का नुकसान शहर के खापाभाट स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में शुक्रवार शाम अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर लगी मशीनें, कोल्ड ड्रिंक की बोतल बिस्कुट नमकीन, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में पॉलिथीन और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाया जबकि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
    3
    छिंदवाड़ा के खापा भाट स्थित नमकीन कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में लगी भीषण आग लाखों का नुकसान
शहर के खापाभाट स्थित एक  नमकीन फैक्ट्री में शुक्रवार शाम अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर लगी मशीनें, कोल्ड ड्रिंक की बोतल बिस्कुट नमकीन, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में पॉलिथीन और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाया जबकि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
    user_Cwa
    Cwa
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.