logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सावन शुरू होते ही अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पांढुर्णा:-दूर-दराज़ से पहुंच रहे श्रद्धालु, दर्शन-पूजन के साथ आध्यात्मिक माहौल का ले रहे आनंद। हिंदी सावन मास के शुभारंभ के साथ ही पुण्य एवं पवित्र धर्मनगरी स्थित अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग संस्थान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। मंदिर में प्रतिदिन दर्शन-पूजन, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का माहौल बना हुआ है, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। गोंदिया से दर्शन के लिए पहुंचे हिरामन डोंगरवार ने बताया कि वे ॐ त्रिमूर्ति भजन मंडल, संत गजानन महाराज देवस्थान, गोंदिया के लगभग 40 से 50 श्रद्धालुओं के साथ गुरु पूर्णिमा एवं देवशयनी एकादशी के उपलक्ष्य में धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने विदर्भ का पंढरपुर कहे जाने वाले धापेवाड़ा देवस्थान, अदासा, जामसंवली के चमत्कारी हनुमान मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद सभी श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, मोहगांव पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन कर धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का विशेष अनुभव प्राप्त किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भजन-गायन एवं पारंपरिक फुगड़ी नृत्य की प्रस्तुति देकर भक्तिमय वातावरण को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। सावन माह के आरंभ के साथ मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

1 hr ago
user_Roshan Kapse
Roshan Kapse
पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

सावन शुरू होते ही अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पांढुर्णा:-दूर-दराज़ से पहुंच रहे श्रद्धालु, दर्शन-पूजन के साथ आध्यात्मिक माहौल का ले रहे आनंद। हिंदी सावन मास के शुभारंभ के साथ ही पुण्य एवं पवित्र धर्मनगरी स्थित अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग संस्थान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। मंदिर में प्रतिदिन दर्शन-पूजन, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का माहौल बना हुआ है, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय

वातावरण में सराबोर है। गोंदिया से दर्शन के लिए पहुंचे हिरामन डोंगरवार ने बताया कि वे ॐ त्रिमूर्ति भजन मंडल, संत गजानन महाराज देवस्थान, गोंदिया के लगभग 40 से 50 श्रद्धालुओं के साथ गुरु पूर्णिमा एवं देवशयनी एकादशी के उपलक्ष्य में धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने विदर्भ का पंढरपुर कहे जाने वाले धापेवाड़ा देवस्थान, अदासा, जामसंवली के चमत्कारी हनुमान मंदिर के दर्शन

b60a838c-1576-4a7b-ae6f-54100ffa17a7

किए। इसके बाद सभी श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, मोहगांव पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन कर धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का विशेष अनुभव प्राप्त किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भजन-गायन एवं पारंपरिक फुगड़ी नृत्य की प्रस्तुति देकर भक्तिमय वातावरण को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। सावन माह के आरंभ के साथ मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सावन शुरू होते ही अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पांढुर्णा:-दूर-दराज़ से पहुंच रहे श्रद्धालु, दर्शन-पूजन के साथ आध्यात्मिक माहौल का ले रहे आनंद। हिंदी सावन मास के शुभारंभ के साथ ही पुण्य एवं पवित्र धर्मनगरी स्थित अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग संस्थान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। मंदिर में प्रतिदिन दर्शन-पूजन, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का माहौल बना हुआ है, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। गोंदिया से दर्शन के लिए पहुंचे हिरामन डोंगरवार ने बताया कि वे ॐ त्रिमूर्ति भजन मंडल, संत गजानन महाराज देवस्थान, गोंदिया के लगभग 40 से 50 श्रद्धालुओं के साथ गुरु पूर्णिमा एवं देवशयनी एकादशी के उपलक्ष्य में धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने विदर्भ का पंढरपुर कहे जाने वाले धापेवाड़ा देवस्थान, अदासा, जामसंवली के चमत्कारी हनुमान मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद सभी श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, मोहगांव पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन कर धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का विशेष अनुभव प्राप्त किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भजन-गायन एवं पारंपरिक फुगड़ी नृत्य की प्रस्तुति देकर भक्तिमय वातावरण को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। सावन माह के आरंभ के साथ मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
    3
    सावन शुरू होते ही अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
पांढुर्णा:-दूर-दराज़ से पहुंच रहे श्रद्धालु, दर्शन-पूजन के साथ आध्यात्मिक माहौल का ले रहे आनंद।
हिंदी सावन मास के शुभारंभ के साथ ही पुण्य एवं पवित्र धर्मनगरी स्थित अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग संस्थान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। मंदिर में प्रतिदिन दर्शन-पूजन, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का माहौल बना हुआ है, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर है।
गोंदिया से दर्शन के लिए पहुंचे हिरामन डोंगरवार ने बताया कि वे ॐ त्रिमूर्ति भजन मंडल, संत गजानन महाराज देवस्थान, गोंदिया के लगभग 40 से 50 श्रद्धालुओं के साथ गुरु पूर्णिमा एवं देवशयनी एकादशी के उपलक्ष्य में धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने विदर्भ का पंढरपुर कहे जाने वाले धापेवाड़ा देवस्थान, अदासा, जामसंवली के चमत्कारी हनुमान मंदिर के दर्शन किए।
इसके बाद सभी श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, मोहगांव पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन कर धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का विशेष अनुभव प्राप्त किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भजन-गायन एवं पारंपरिक फुगड़ी नृत्य की प्रस्तुति देकर भक्तिमय वातावरण को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया।
सावन माह के आरंभ के साथ मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
    user_Roshan Kapse
    Roshan Kapse
    पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • एचपी पेट्रोल पम्प पर मिलावटी पेट्रोल मिलने की आशंका, किसानों को बोतल में पेट्रोल देने से इंकार पांढुर्णा / नागपुर रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के संचालक धनजी भाई के पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल मिलने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले को लेकर क्षेत्र के किसानों और पत्रकारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और वे खासे परेशान हैं। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल देने से साफ इंकार किया जा रहा है, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि शायद बोतल में पेट्रोल देने से पेट्रोल पंप का कोई बड़ा राज खुल सकता है। इस संबंध में जब खाद्य विभाग छिंदवाड़ा के अधिकारी जितेंद्र शिल्पी से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि किसान हो या कोई अन्य व्यक्ति, किसी को भी बोतल में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। अधिकारी के अनुसार यदि किसी को पेट्रोल चाहिए तो उसे अपने कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले सभी यंत्रों और मशीनों को पेट्रोल पंप पर लाना होगा। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि किसी किसान के पास मोटर साइकिल या अन्य कोई वाहन न हो और वह पैदल ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने पहुंचे, तो बिना कृषि यंत्र लाए उसे पेट्रोल कैसे मिलेगा? ऐसा प्रतीत होता है कि किसानों को जानबूझकर नियमों की आड़ में परेशान किया जा रहा है या फिर इसके पीछे पेट्रोल पंप संचालक का कोई काला कारनामा छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों और किसानों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। संवाददाता निलेश कलसकर की रिपोर्ट
    1
    एचपी पेट्रोल पम्प पर मिलावटी पेट्रोल मिलने की आशंका, किसानों को बोतल में पेट्रोल देने से इंकार
पांढुर्णा / नागपुर रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के संचालक धनजी भाई के पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल मिलने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले को लेकर क्षेत्र के किसानों और पत्रकारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और वे खासे परेशान हैं। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल देने से साफ इंकार किया जा रहा है, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि शायद बोतल में पेट्रोल देने से पेट्रोल पंप का कोई बड़ा राज खुल सकता है।
इस संबंध में जब खाद्य विभाग छिंदवाड़ा के अधिकारी जितेंद्र शिल्पी से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि किसान हो या कोई अन्य व्यक्ति, किसी को भी बोतल में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। अधिकारी के अनुसार यदि किसी को पेट्रोल चाहिए तो उसे अपने कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले सभी यंत्रों और मशीनों को पेट्रोल पंप पर लाना होगा।
अब बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि किसी किसान के पास मोटर साइकिल या अन्य कोई वाहन न हो और वह पैदल ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने पहुंचे, तो बिना कृषि यंत्र लाए उसे पेट्रोल कैसे मिलेगा? ऐसा प्रतीत होता है कि किसानों को जानबूझकर नियमों की आड़ में परेशान किया जा रहा है या फिर इसके पीछे पेट्रोल पंप संचालक का कोई काला कारनामा छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों और किसानों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
संवाददाता निलेश कलसकर की रिपोर्ट
    user_NILESH KALASKAR
    NILESH KALASKAR
    Farmer Pandhurna, Chhindwara•
    4 hrs ago
  • परासिया में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत परासिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा वृद्धा विकलांग विधवा/परित्यक्ता पेंशन पिछले चार महीने से पत्र महिलाओं एवं पुरुषों के खाते में नहीं डाली गई है जिसके विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी परासिया द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा और मध्यप्रदेश सरकार से ये मांग है कि रुकी हुई पेंशन को तुरंत शुरू करने और बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करे दिनांक - 6 अगस्त 2026 दिन - गुरुवार समय - सुबह 10 बजे से स्थान - अम्बेडकर चौक परासिया पुलिस थाने के पास।
    1
    परासिया में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 

छिंदवाड़ा 
छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत परासिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा वृद्धा विकलांग विधवा/परित्यक्ता पेंशन पिछले चार महीने से पत्र महिलाओं एवं पुरुषों के खाते में नहीं डाली गई है जिसके विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी परासिया द्वारा
एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा और मध्यप्रदेश सरकार से ये मांग है कि रुकी हुई पेंशन को तुरंत शुरू करने और बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करे 
दिनांक - 6 अगस्त 2026  दिन - गुरुवार
समय - सुबह 10 बजे से स्थान - अम्बेडकर चौक परासिया पुलिस थाने के पास।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    28 min ago
  • पांढुर्णा में कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुईं दो महत्वपूर्ण बैठकें पांढुर्णा में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दो महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई इन बैठकों में राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान आरसीएमएस, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, पीएम किसान और सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही स्वामित्व योजना, भूमि आवंटन, धारा 6(4) के प्रकरण, राजस्व वसूली, फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों के निराकरण की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित सेवाओं, भू-अर्जन भुगतानों और पट्टा संबंधी मामलों का शीघ्र निपटारा करने को कहा गया। बैठक में नवीन पट्टों की प्रगति, हितग्राहियों की ई-केवाईसी, शासकीय परिसंपत्तियों की फीडिंग, सामुदायिक व आबादी भूमि और अतिक्रमण के मामलों की भी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारी बैठक राजस्व समीक्षा के उपरांत स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी 15 अगस्त को नगर पालिका ग्राउंड, पांढुर्णा में मुख्य समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों में प्रातः 7:30 बजे और जिला कार्यालय में प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। समारोह को गरिमामय, अनुशासित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शैक्षणिक संस्थाओं के स्काउट-गाइड व एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता, प्रभात मार्च, तथा विद्यालयों में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय ध्वज संहिता का अक्षरशः पालन करने और केवल कागज से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग करने पर जोर दिया। परेड मैदान की तैयारी, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा सुविधा और आकर्षक झांकियों के प्रदर्शन के संबंध में संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद सैनिकों के परिजनों और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। इन दोनों बैठकों में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, एसडीएम सौंसर श्री सिद्धार्थ पटेल, प्रभारी तहसीलदार सुश्री प्रेक्षा पाठक, प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    पांढुर्णा में कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुईं दो महत्वपूर्ण बैठकें
पांढुर्णा में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दो महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई इन बैठकों में राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक
कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान आरसीएमएस, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, पीएम किसान और सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
इसके साथ ही स्वामित्व योजना, भूमि आवंटन, धारा 6(4) के प्रकरण, राजस्व वसूली, फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों के निराकरण की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित सेवाओं, भू-अर्जन भुगतानों और पट्टा संबंधी मामलों का शीघ्र निपटारा करने को कहा गया। बैठक में नवीन पट्टों की प्रगति, हितग्राहियों की ई-केवाईसी, शासकीय परिसंपत्तियों की फीडिंग, सामुदायिक व आबादी भूमि और अतिक्रमण के मामलों की भी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारी बैठक
राजस्व समीक्षा के उपरांत स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी 15 अगस्त को नगर पालिका ग्राउंड, पांढुर्णा में मुख्य समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों में प्रातः 7:30 बजे और जिला कार्यालय में प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।
समारोह को गरिमामय, अनुशासित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शैक्षणिक संस्थाओं के स्काउट-गाइड व एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता, प्रभात मार्च, तथा विद्यालयों में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय ध्वज संहिता का अक्षरशः पालन करने और केवल कागज से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग करने पर जोर दिया। परेड मैदान की तैयारी, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा सुविधा और आकर्षक झांकियों के प्रदर्शन के संबंध में संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद सैनिकों के परिजनों और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया।
इन दोनों बैठकों में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, एसडीएम सौंसर श्री सिद्धार्थ पटेल, प्रभारी तहसीलदार सुश्री प्रेक्षा पाठक, प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_NILESH KALASKAR
    NILESH KALASKAR
    Farmer Pandhurna, Chhindwara•
    11 hrs ago
  • पट्टन रोड पर मंगोना के पास आईसर वाहन नें मोटर सायकल कों मारी टक्कर, महिला हुई गंभीर घायल पट्टन रोड पर मंगोना के पास आईसर वाहन नें मोटर सायकल कों मारी टक्कर, महिला हुई गंभीर घायल मुलताई। प्रभात पट्टन रोड पर मंगोना के पास शनिवार दोपहर एक आईसर वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद महाराष्ट्र के वरुड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इधर, सूचना मिलते ही प्रभात पट्टन चौकी से डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर चौकी पहुंचाया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।
    1
    पट्टन रोड पर मंगोना के पास आईसर वाहन नें मोटर सायकल कों मारी टक्कर, महिला हुई गंभीर घायल
पट्टन रोड पर मंगोना के पास आईसर वाहन नें मोटर सायकल कों मारी टक्कर, महिला हुई गंभीर घायल
मुलताई। प्रभात पट्टन रोड पर मंगोना के पास शनिवार दोपहर एक आईसर वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। 
हादसे में बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद महाराष्ट्र के वरुड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
इधर, सूचना मिलते ही प्रभात पट्टन चौकी से डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर चौकी पहुंचाया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। 
दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.