पट्टन रोड पर मंगोना के पास आईसर वाहन नें मोटर सायकल कों मारी टक्कर, महिला हुई गंभीर घायल पट्टन रोड पर मंगोना के पास आईसर वाहन नें मोटर सायकल कों मारी टक्कर, महिला हुई गंभीर घायल मुलताई। प्रभात पट्टन रोड पर मंगोना के पास शनिवार दोपहर एक आईसर वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद महाराष्ट्र के वरुड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इधर, सूचना मिलते ही प्रभात पट्टन चौकी से डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर चौकी पहुंचाया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।
पट्टन रोड पर मंगोना के पास आईसर वाहन नें मोटर सायकल कों मारी टक्कर, महिला हुई गंभीर घायल पट्टन रोड पर मंगोना के पास आईसर वाहन नें मोटर सायकल कों मारी टक्कर, महिला हुई गंभीर घायल मुलताई। प्रभात पट्टन रोड पर मंगोना के पास शनिवार दोपहर एक आईसर वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद महाराष्ट्र के वरुड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। इधर, सूचना मिलते ही प्रभात पट्टन चौकी से डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर चौकी पहुंचाया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।
- पांढुर्णा में कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुईं दो महत्वपूर्ण बैठकें पांढुर्णा में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दो महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई इन बैठकों में राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान आरसीएमएस, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, पीएम किसान और सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही स्वामित्व योजना, भूमि आवंटन, धारा 6(4) के प्रकरण, राजस्व वसूली, फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों के निराकरण की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित सेवाओं, भू-अर्जन भुगतानों और पट्टा संबंधी मामलों का शीघ्र निपटारा करने को कहा गया। बैठक में नवीन पट्टों की प्रगति, हितग्राहियों की ई-केवाईसी, शासकीय परिसंपत्तियों की फीडिंग, सामुदायिक व आबादी भूमि और अतिक्रमण के मामलों की भी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारी बैठक राजस्व समीक्षा के उपरांत स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी 15 अगस्त को नगर पालिका ग्राउंड, पांढुर्णा में मुख्य समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों में प्रातः 7:30 बजे और जिला कार्यालय में प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। समारोह को गरिमामय, अनुशासित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शैक्षणिक संस्थाओं के स्काउट-गाइड व एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता, प्रभात मार्च, तथा विद्यालयों में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय ध्वज संहिता का अक्षरशः पालन करने और केवल कागज से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग करने पर जोर दिया। परेड मैदान की तैयारी, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा सुविधा और आकर्षक झांकियों के प्रदर्शन के संबंध में संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद सैनिकों के परिजनों और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। इन दोनों बैठकों में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, एसडीएम सौंसर श्री सिद्धार्थ पटेल, प्रभारी तहसीलदार सुश्री प्रेक्षा पाठक, प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- *उफनती नदी पार कर स्कूल जाती हैं कौड़ी की 40 बच्चियां, 1 साल से पुलिया का प्रस्ताव पेंडिंग* *4 KM कीचड़-नदी पार करके पढ़ने जाते हैं बच्चे, जनपद पंचायत भैंसदेही में अटकी सड़क की फाइल* *कौड़िया पंचायत का कौड़ी गांव: शिक्षा के लिए जान जोखिम में डालने को मजबूर 35-40 छात्र-छात्राएं* भैंसदेही ग्राम पंचायत कौड़िया के ग्राम कौड़ी के 35 से 40 बच्चे और बच्चियां आज भी शिक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं। 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए इन बच्चों को रोजाना उफनती नदी, दुर्गम पहाड़ियों और कच्चे कीचड़ से भरे रास्ते से 4 किलोमीटर का सफर तय कर कौड़ी से कौड़िया जाना पड़ता है। *1 साल से अटका है प्रस्ताव* ग्रामवासियों ने बताया कि लगभग एक वर्ष पहले ही गांव से कौड़िया तक पुलिया और पक्की सड़क बनाने का प्रस्ताव जनपद पंचायत भैंसदेही में भेजा गया था। लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती है। नदी उफान पर रहती है और रास्ता पूरी तरह कीचड़ से भर जाता है। इसके बावजूद बच्चे स्कूल जाने से पीछे नहीं हटते। *शिक्षा के लिए संघर्ष* कौड़ी गांव में 9वीं से 12वीं तक कोई स्कूल नहीं है। ऐसे में माध्यमिक और हाईस्कूल के छात्रों को रोजाना इस कठिन रास्ते से गुजरना पड़ता है। अभिभावकों का कहना है कि कई बार बच्चे गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन मजबूरी में उन्हें भेजना पड़ता है। लड़कियों के लिए यह सफर और भी खतरनाक है। *क्या कहते हैं ग्रामीण* ग्रामीणों की मांग है कि शासन-प्रशासन जल्द से जल्द पुलिया और सड़क का निर्माण कराए ताकि बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्कूल पहुंचने की सुविधा मिल सके। उनका कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी दिन कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। *प्रशासन से अपील* अब देखना यह है कि जनपद पंचायत भैंसदेही में पेंडिंग पड़ा यह प्रस्ताव कब स्वीकृत होता है और कब कौड़ी गांव के बच्चों को शिक्षा के लिए सुरक्षित रास्ता मिल पाता है। *जवाबदार अधिकारी का क्या कहना,,* बीईओ संदीप राठौर ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मौके का निरीक्षण किया है तथा समस्या के समाधान के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं सीईओ जनपद पंचायत झलकन अहिरवार भैंसदेही ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। वे स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करेंगे और पुलिया एवं सड़क निर्माण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।3
- खबर का असर... सरकारी कागजों में मृत मासूम आखिरकार जिंदा हुआ खबर का असर... सरकारी कागजों में मृत मासूम आखिरकार जिंदा हुआ1
- सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर सोहागपुर में भाजपा का विरोध, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर सोहागपुर में भाजपा का विरोध, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन सोहागपुर। सांसद के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में भाजपा मंडल सोहागपुर ने शनिवार को थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस एवं आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अभद्र और भ्रामक पोस्ट लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं तथा सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिनव पालीवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 5 अगस्त को इटारसी आगमन को लेकर प्रशासन मुस्तैद! आज अधिकारियों ने कृषि उपज मंडी पहुँचकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाएँ समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 5 हैशटैग (Hashtags) #Itarsi #ItarsiNews #DrMohanYadav #MadhyaPradesh #ItarsiUpdate मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 5 अगस्त को इटारसी आगमन को लेकर प्रशासन मुस्तैद! आज अधिकारियों ने कृषि उपज मंडी पहुँचकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाएँ समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 5 हैशटैग (Hashtags) #Itarsi #ItarsiNews #DrMohanYadav #MadhyaPradesh #ItarsiUpdate1
- पीएम श्री कन्या शाला में विकासखंड स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, खिलाड़ियों का जिला स्तर के लिए चयन मुलताई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खेल पंचांग के अनुसार सत्र 2026-27 की पहली विकासखंड स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को पीएम श्री कन्या शाला, मुलताई में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री नरवरे एवं सेवानिवृत्त खेल शिक्षक महेश खत्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ। विकासखंड खेलकूद प्रभारी श्रीमती कामना साबले ने बताया कि प्रतियोगिता में संदीपनी स्कूल, पीएम श्री कन्या शाला, शासकीय नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल, वीआईपी स्कूल, न्यू कार्मल स्कूल, कोरोला स्कूल, सनराइज स्कूल, शिशु विद्या विहार सहित विभिन्न विद्यालयों के 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री नरवरे ने कहा कि पीएम श्री कन्या शाला में पहली बार विकासखंड स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जल्द ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन भी इसी विद्यालय में होगा। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। सेवानिवृत्त खेल शिक्षक महेश खत्री ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि "स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।" उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में शिक्षिका गीता गायकवाड़, स्वाती कंडारी, मीठूबाई तथा शिक्षक महेश चौकीकर, राजेश चौहान, अमित कुमार, सचिन कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों में 17 एवं 19 वर्ष बालिका वर्ग तथा 14, 17 एवं 19 वर्ष बालक वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं। जिला स्तर पर अब यही खिलाड़ी विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।1
- होशंगाबाद और सोहागपुर विधानसभा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। इस जर्जर सड़क के कारण रोज़ाना 1,000 से अधिक छात्र-छात्राओं और लोहारिया कला, तारारोड़ा, ग्वाड़ी खुर्द, सोमलवाडा, हिम्मत कदई, रामपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने दोनों क्षेत्रीय विधायकों से इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ताज़ा और सटीक खबरों के लिए 'इटारसी अपडेट' को फॉलो करें। 5 हैशटैग (Hashtags): #ItarsiUpdate #HoshangabadNews #Sohagpur #RoadRepair #MPNews होशंगाबाद और सोहागपुर विधानसभा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। इस जर्जर सड़क के कारण रोज़ाना 1,000 से अधिक छात्र-छात्राओं और लोहारिया कला, तारारोड़ा, ग्वाड़ी खुर्द, सोमलवाडा, हिम्मत कदई, रामपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने दोनों क्षेत्रीय विधायकों से इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ताज़ा और सटीक खबरों के लिए 'इटारसी अपडेट' को फॉलो करें। 5 हैशटैग (Hashtags): #ItarsiUpdate #HoshangabadNews #Sohagpur #RoadRepair #MPNews1
- शिव धाम के रास्ते में बिक रही थी कच्ची शराब आबकारी विभाग ने की कार्रवाई नागद्वारी मेले के पहले 450 किलो महुआ लाहन और 70 लीटर कच्ची शराब जप्त,अंग्रेजी शराब की बड़ी मात्रा में हो रही सप्लाई1
- छिंदवाड़ा के खापा भाट स्थित नमकीन कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में लगी भीषण आग लाखों का नुकसान शहर के खापाभाट स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में शुक्रवार शाम अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अंदर लगी मशीनें, कोल्ड ड्रिंक की बोतल बिस्कुट नमकीन, पैकिंग सामग्री और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में पॉलिथीन और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।आग की सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाया जबकि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर एकत्र हो गए। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।3