logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मीरगंज के जाम में छज्जा विवाद में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार मीरगंज के जाम में छज्जा विवाद में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार बरेली जनपद के मीरगंज थाना पुलिस ने छज्जा निकालने के विवाद में हुई हत्या के एक वांछित आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना 25 मई 2026 को ग्राम जाम, थाना मीरगंज में हुई थी। छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। इस दौरान लक्ष्मण स्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस मामले में कुंवरपाल पुत्र ठाकुर दास की तहरीर पर मीरगंज थाने में मुकदमा संख्या 239/2026, विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान इसमें हत्या संबंधी धाराएं भी बढ़ाई गईं। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम 6 अगस्त को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर चुई चौराहे से आरोपी अनोखे पुत्र कल्याण उर्फ कल्लू (30 वर्ष), निवासी ग्राम जाम, थाना मीरगंज को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी अनोखे ने बताया कि घटना के दिन छज्जा डालने को लेकर विवाद हुआ था। उसने बचाव में एक फंटी उठा ली थी। आरोपी का दावा है कि उसने लक्ष्मण स्वरूप पर सीधा वार नहीं किया, लेकिन उनकी मृत्यु की जानकारी मिलने पर वह डर गया और पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

1 hr ago
user_राजेश शर्मा
राजेश शर्मा
Local News Reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

मीरगंज के जाम में छज्जा विवाद में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार मीरगंज के जाम में छज्जा विवाद में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार बरेली जनपद के मीरगंज थाना पुलिस ने छज्जा निकालने के विवाद में हुई हत्या के एक वांछित आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना 25 मई 2026 को ग्राम जाम, थाना मीरगंज में हुई थी। छज्जा निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। इस दौरान लक्ष्मण स्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस मामले में कुंवरपाल पुत्र ठाकुर दास की तहरीर पर मीरगंज थाने में मुकदमा संख्या 239/2026, विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान इसमें हत्या संबंधी धाराएं भी बढ़ाई गईं। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम 6 अगस्त को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर चुई चौराहे से आरोपी अनोखे पुत्र कल्याण उर्फ कल्लू (30 वर्ष), निवासी ग्राम जाम, थाना मीरगंज को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी अनोखे ने बताया कि घटना के दिन छज्जा डालने को लेकर विवाद हुआ था। उसने बचाव में एक फंटी उठा ली थी। आरोपी का दावा है कि उसने लक्ष्मण स्वरूप पर सीधा वार नहीं किया, लेकिन उनकी मृत्यु की जानकारी मिलने पर वह डर गया और पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • बरेली- अमेरिका और ईरान की लड़ी गई जंग मज़हबी नहीं बल्कि सियासी जंग थी:मुफ्ती सलीम बरेलवी। बेटियों के बहकते कदम को रोकने के लिए उन्हें अच्छी तालीम और तरबियत दे: कारी यूसुफ रज़ा संभली।* *मसलक ए आला हज़रत का पैगाम सुन्नियों में आपसी इत्तेहाद: कारी अब्दुर्रहमान क़ादरी।* *जिलानी मियां व रेहान ए मिल्लत के कुल शरीफ में की गई मुल्क और मिल्लत की खुशहाली की दुआ।* बरेली,उर्स-ए-रज़वी के दूसरे दिन आज बाद नमाज़-ए-फ़ज़र कुरान ख्वानी हुई। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम इस्लामिया मैदान में दरगाह सरपरस्त हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती, सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की सदारत व सय्यद आसिफ मियां की देखरेख में शुरू हुआ। हाजी गुलाम सुब्हानी और आसिम नूरी ने मिलाद नज़राना पेश किया। कुरान की तिलावत से मुफ्ती ज़ईम रज़ा ने सुबह 8 बजे महफ़िल का आगाज़ किया। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि कुल शरीफ के बाद तहफ़ुज़ मज़हब-ओ-मसलक कॉन्फ्रेंस को खिताब करते हुए मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने कहा कि हाल ही में अमेरिका और ईरान की बीच लड़ी गई जंग एक सियासी जंग थी इसे हरगिज़ मज़हबी जंग नहीं कहा जा सकता। अगर ईरान मज़हब इस्लाम के लिए जंग लड़ता तो पहले मस्जिद ए अक्सा,फ़िलिस्तीन,ग़ाज़ा और अफगानिस्तान के लिए लड़ता। आगे मुसलमानों को ताकीद करते हुए कहा कि हमें अपने मुल्क और अपने आप को मजबूत करना है तो हमें उच्च शिक्षा हासिल करनी होगी। मुस्लमानों को अपने एरियो में अच्छे स्कूलों की स्थापना करनी होगी। आज के नौजवान को नशे से दूर रहकर अपना और अपने परिवार का बेहतर मुस्तबकिल बनाना है। बच्चे ही हमारे मुल्क का भविष्य है। आज हमारे मदरसों को आंतकवाद का अड्डा कहकर बदनाम किया जा रहा है बल्कि हकीकत यह है कि मदरसों से हमेशा देश प्रेम का पाठ पढ़ाया गया है। मदरसों ने देश भक्त पैदा किए है। देश के राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद,एपीजे अब्दुल कलाम आदि ने भी मदरसों से ही शिक्षा हासिल की। आखिर में देश के मुसलामानों को नसीहत करते हुए कहा कि वो ऐसे धरने प्रदर्शन से दूर रहे जिसका कोई कायद न हो। आज कितने हमारे नौजवान बेगुनाह जेलों में सालों से बंद है। कही कोई मसला पेश आए तो हम कोर्ट कचहरी और पुलिस प्रशासन का सहारा ले। उर्स का संचालन करते हुए *कारी यूसुफ रज़ा संभली* ने अपने खिताब में मुस्लिम बेटियां और उनके बहकते कदम पर फ़िक्र ज़ाहिर करते हुए कहा कि मुसलामान अपनी बेटियों को अच्छी तालीम(शिक्षा) और तरबियत(संस्कार) शरई दायरे में रहकर दे। उनके हाथों में मोबाइल की जगह कानून ए शरीयत, बहारे शरीयत जैसी किताबें दे ताकि वो समझ सके भलाई किसमें है। *कारी अब्दुर्रहमान क़ादरी* ने कहा कि मसलक-ए-आला हज़रत का मिशन बहावी,देवबंदी का रद्द और सुन्नियों में आपसी इत्तेहाद है। इसी मिशन को हुज्जातुल इस्लाम,मुफ्ती-ए-आज़म हिन्द, मुफस्सिर-ए-आज़म,रेहान-ए-मिल्लत समेत खानदान के बुजुर्गों ने आगे बढ़ाया। रेहान-ए-मिल्लत ने मज़हब-ओ-मसलक के फरोग के लिए यूरोप,अफ्रीका,अमेरिका समेत एशिया के मुल्कों का दौरा कर परचम-ए-रज़ा को बुलंद किया। *मौलाना साबिर उल क़ादरी(बिहार)* ने कहा कि रेहान- ए-मिल्लत जहां एक तरफ बेहतरीन शायर थे वहीं दूसरी तरफ आपने बहुत से फतवे भी लिखे। आप तलबा(छात्रों) को अरबी और इंग्लिश में भी दर्स देते थे। इसके अलावा मौलाना अव्वल रज़ा महकश(बिहार),मुफ्ती नवाजिश आलम,मौलाना जैनुल आबेदीन,मुफ्ती अकील उर रहमान आदि ने भी खिताब किया। सुबह 09 बजकर 58 मिनट पर कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। फातिहा कारी सखावत मुरादाबादी,मुफ्ती जमील नूरी,मुफ्ती अख्तर हुसैन ने पड़ी। खुसूसी दुआ मुफ्ती आकिल रज़वी ने मुल्क ओ मिल्लत की खुशहाली के लिए की। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट पर इस्लामिया मैदान में मुफ्ती अय्यूब नूरी ने नमाज़ ए जुमा अदा कराया। हजारों लोगों ने नमाज़ अदा की। नासिर कुरैशी ने आज सियासी और गैर सियासी चादरें भी दरगाह पर पेश होती रहे। आंवला,फरीदपुर,मीरगंज,भोजीपुरा,बहेड़ी,तिलियापुर,देवचरा के अलावा पुराना शहर,जसोली,जखीरा,बाकर गंज,किला आदि से चादरों के जुलूस दरगाह पहुंचते रहे।
    1
    बरेली- अमेरिका और ईरान की लड़ी गई जंग मज़हबी नहीं बल्कि सियासी जंग थी:मुफ्ती सलीम बरेलवी।
बेटियों के बहकते कदम को रोकने के लिए उन्हें अच्छी तालीम और तरबियत दे: कारी यूसुफ रज़ा संभली।*
*मसलक ए आला हज़रत का पैगाम सुन्नियों में आपसी इत्तेहाद: कारी अब्दुर्रहमान क़ादरी।*
*जिलानी मियां व रेहान ए मिल्लत के कुल शरीफ में की गई  मुल्क और मिल्लत की खुशहाली की दुआ।*
बरेली,उर्स-ए-रज़वी के दूसरे दिन आज बाद नमाज़-ए-फ़ज़र कुरान ख्वानी हुई। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम इस्लामिया मैदान में दरगाह सरपरस्त हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती, सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की सदारत व सय्यद आसिफ मियां की देखरेख में शुरू हुआ। हाजी गुलाम सुब्हानी और आसिम नूरी ने मिलाद नज़राना पेश किया। कुरान की तिलावत से मुफ्ती ज़ईम रज़ा ने सुबह 8 बजे महफ़िल का आगाज़ किया। 
मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि कुल शरीफ के बाद तहफ़ुज़ मज़हब-ओ-मसलक कॉन्फ्रेंस को खिताब करते हुए मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने कहा कि हाल ही में अमेरिका और ईरान की बीच लड़ी गई जंग एक सियासी जंग थी इसे हरगिज़ मज़हबी जंग नहीं कहा जा सकता। अगर ईरान मज़हब इस्लाम के लिए जंग लड़ता तो पहले मस्जिद ए अक्सा,फ़िलिस्तीन,ग़ाज़ा और अफगानिस्तान के लिए लड़ता। 
आगे मुसलमानों को ताकीद करते हुए कहा कि हमें अपने मुल्क और अपने आप को मजबूत करना है तो हमें उच्च शिक्षा हासिल करनी होगी। मुस्लमानों को अपने एरियो में अच्छे स्कूलों की स्थापना करनी होगी। आज के नौजवान को नशे से दूर रहकर अपना और अपने परिवार का बेहतर मुस्तबकिल बनाना है। बच्चे ही हमारे मुल्क का भविष्य है। आज हमारे मदरसों को आंतकवाद का अड्डा कहकर बदनाम किया जा रहा है बल्कि हकीकत यह है कि मदरसों से हमेशा देश प्रेम का पाठ पढ़ाया गया है। मदरसों ने देश भक्त पैदा किए है। देश के राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद,एपीजे अब्दुल कलाम आदि ने भी मदरसों से ही शिक्षा हासिल की। आखिर में देश के मुसलामानों को नसीहत करते हुए कहा कि वो ऐसे धरने प्रदर्शन से दूर रहे जिसका कोई कायद न हो। आज कितने हमारे नौजवान बेगुनाह जेलों में सालों से बंद है। कही कोई मसला पेश आए तो हम कोर्ट कचहरी और पुलिस प्रशासन का सहारा ले। उर्स का संचालन करते हुए *कारी यूसुफ रज़ा संभली* ने अपने खिताब में मुस्लिम बेटियां और उनके बहकते कदम पर फ़िक्र ज़ाहिर करते हुए कहा कि मुसलामान अपनी बेटियों को अच्छी तालीम(शिक्षा) और तरबियत(संस्कार) शरई दायरे में रहकर दे। उनके हाथों में मोबाइल की जगह कानून ए शरीयत, बहारे शरीयत जैसी किताबें दे ताकि वो समझ सके भलाई किसमें है। *कारी अब्दुर्रहमान क़ादरी* ने कहा कि मसलक-ए-आला हज़रत का मिशन बहावी,देवबंदी का रद्द और सुन्नियों में आपसी इत्तेहाद है। इसी मिशन को हुज्जातुल इस्लाम,मुफ्ती-ए-आज़म हिन्द, मुफस्सिर-ए-आज़म,रेहान-ए-मिल्लत समेत खानदान के बुजुर्गों ने आगे बढ़ाया। रेहान-ए-मिल्लत ने मज़हब-ओ-मसलक के फरोग के लिए यूरोप,अफ्रीका,अमेरिका समेत एशिया के मुल्कों का दौरा कर परचम-ए-रज़ा को बुलंद किया। *मौलाना साबिर उल क़ादरी(बिहार)* ने कहा कि रेहान- ए-मिल्लत जहां एक तरफ बेहतरीन शायर थे वहीं दूसरी तरफ आपने बहुत से फतवे भी लिखे। आप तलबा(छात्रों) को अरबी और इंग्लिश में भी दर्स देते थे। इसके अलावा मौलाना अव्वल रज़ा महकश(बिहार),मुफ्ती नवाजिश आलम,मौलाना जैनुल आबेदीन,मुफ्ती अकील उर रहमान आदि ने भी खिताब किया। सुबह 09 बजकर 58 मिनट पर कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। फातिहा कारी सखावत मुरादाबादी,मुफ्ती जमील नूरी,मुफ्ती अख्तर हुसैन ने पड़ी। खुसूसी दुआ मुफ्ती आकिल रज़वी ने मुल्क ओ मिल्लत की खुशहाली के लिए की। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट पर इस्लामिया मैदान में मुफ्ती अय्यूब नूरी ने नमाज़ ए जुमा अदा कराया। हजारों लोगों ने नमाज़ अदा की।  
नासिर कुरैशी ने आज सियासी और गैर सियासी चादरें भी दरगाह पर पेश होती रहे। आंवला,फरीदपुर,मीरगंज,भोजीपुरा,बहेड़ी,तिलियापुर,देवचरा के अलावा पुराना शहर,जसोली,जखीरा,बाकर गंज,किला आदि से चादरों के जुलूस दरगाह पहुंचते रहे।
    user_Press reporter
    Press reporter
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • पुलिस की लापरवाही से गर्भस्थ शिशु की मौत का आरोप, विवेचना दूसरे थाने में स्थानांतरित करने की मांग पुलिस की लापरवाही से गर्भस्थ शिशु की मौत का आरोप, विवेचना दूसरे थाने में स्थानांतरित करने की मांग
    1
    पुलिस की लापरवाही से गर्भस्थ शिशु की मौत का आरोप, विवेचना दूसरे थाने में स्थानांतरित करने की मांग
पुलिस की लापरवाही से गर्भस्थ शिशु की मौत का आरोप, विवेचना दूसरे थाने में स्थानांतरित करने की मांग
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रज़वी परचम से तीन रोज़ा उर्से रज़वी का आगाज़ रिमझिम फुहारों के बीच सुब्हानी मियां ने अदा की परचम कुशाई की रस्म बरेली। आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी का 108 वा उर्से रज़वी का आगाज़ परचम कुशाई की रस्म के साथ हो गया। रात में नातिया मुशायरा व हुज्जातुल इस्लाम के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। उर्स की सभी रस्में दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) की सदारत और सय्यद आसिफ मियां की देखरेख में दरगाह परिसर व इस्लामिया मैदान में अदा की जा रही है। नातिया मुशायरा देर रात तक जारी था। देश विदेश के कोने कोने से ज़ायरीन दरगाह पहुँच रहे है। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि आज इस्लामिया मैदान में रज़वी परचम रज़ा गेट पर नसब कर दिया गया। रज़वी परचम लहराते ही विधिवत उर्स का आगाज़ हो गया। नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर,मसलक-ए-आला हज़रत ज़िंदाबाद के नारों के बीच दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) ने अपने दस्ते मुबारक से (हाथों) सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन मियां,सय्यद आसिफ मियां व देश-दुनिया से आये उलेमा की मौजूदगी में ठीक 9.20 बजे परचम कुशाई की रस्म अदा की। यहाँ फातिहा के बाद खुसूसी दुआ मुफ्ती सलीम नूरी ने की। परचम कुशाई होते ही फ़िज़ा में आला हज़रत की लिखी नात व मनकबत गूँजने लगी। इससे पहले मुख्य परचमी जुलूस आजम नगर स्थित हाजी अल्लाह बख्श के निवास से सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की कयादत में दरगाह पहुंचा। इसके अलावा ठिरिया निजावत खान और रहपुरा चौधरी से भी परचम और चादरों के जुलूस दरगाह पहुंचे जिसे सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी जगह फातिहाख्वानी और लंगर का एहतिमाम हुआ। मुख्य परचमी जुलूस 7.30 बजे दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की क़यादत में अपने रिवायती रास्तों कुमार टाकीज,इंदिरा मार्केट होते हुए बिहारीपुर के ढाल के रास्ते दरगाह पहुँचे। यहाँ सलामी देने के बाद जुलूस दरगाह से दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां की क़यादत में वापिस इस्लामिया मैदान पहुँचे। जुलूस का रास्ते में जगह-जगह हिन्दू मुस्लिम ने दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां का फूलों से स्वागत किया। बाद नमाज़-ए- मग़रिब महफ़िल-ए-मिलाद हाजी गुलाम सुब्हानी व आसिम नूरी ने पेश की। रात में 10 बजकर 35 मिनट पर आला हज़रत के बड़े साहिबजादे हुज्जातुल इस्लाम मुफ्ती हामिद रज़ा खान (हामिद मियां) के कुल शरीफ की फातिहा मुफ्ती जईम रज़ा व मुफ्ती जमील ने पढ़ी। मुफ़्ती सलीम नूरी बरेलवी ने अपने खिताब में कहा कि हुज्जातुल इस्लाम ने 1938 में मुरादाबाद में हुई एक बड़ी कॉन्फ्रेंस में मुसलमानों से अपने बच्चों तालीम दिलाने पर ज़ोर देते हुए अपने आप को आर्थिक रूप से मजबूत करने का आव्हान किया। दुनिया भर में सुन्नियत की पहचान कराने में अहम रोल अदा किया। आला हज़रत की वजह से बरेली सुन्नियत का केंद्र बन गया। आजम नगर, ठिरिया और रहपुरा चौधरी पहुंचने पर सज्जादानशीन का जोरदार इस्तकबाल वसीम खान,शमी खान,अजमल खान,राशिद खान,मुशाहिद खान,रफत अली खान, जुनैद कुरैशी,फहीम खान,सलमान खान,परवेज़ कुरैशी, जीशान कुरैशी,वसीम कुरैशी आदि ने किया। सज्जादानशीन के साथ हाजी मोहसिन हसन नूरी,मुफ्ती गुलफाम, मौलाना जाहिद रज़ा,मौलाना बशीर उल क़ादरी,मौलाना ज़िक्रउल्लाह,मौलाना सय्यद शाबाहत अली,औरंगज़ेब नूरी,परवेज़ नूरी,शाहिद नूरी,अजमल नूरी,युनुस गद्दी,इरशाद रज़ा ताहिर अल्वी,सबलू अल्वी,हस्सान रज़ा,युनुस साबरी आदि साथ रहे। 07 अगस्त (जुमा) बाद नमाज़ ए फ़ज़्र कुरानख्वानी। सुबह 9.58 मिनट पर रेहाने मिल्लत व 10.30 बजे मुफ़स्सिर-ए आज़म के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद मज़हब-ओ जमालक कॉन्फ्रेस होगी। उलेमा नामूसे रिसालत,मिशन मसलक आला हज़रत, समाज सुधार,आपसी सौहार्द,सामाजिक बुराई के खात्मे पर चर्चा करेगें। दिन में कार्यक्रम व चादरपोशी का सिलसिला जारी रहेगा। रात में दुनियाभर के मशहूर उलेमा की तक़रीर होगी। देर रात 1 बजकर 40 मिनट पर मुफ्ती आज़म-ए-हिन्द के कुल शरीफ की रस्म अदा होगी। उर्स की व्यवस्था में राशिद अली खान,मौलाना ज़ाहिद रज़ा,परवेज़ नूरी,अजमल नूरी,ताहिर अल्वी,शाहिद नूरी,औरंगजेब नूरी,हाजी जावेद खान,नासिर क़ुरैशी,मंज़ूर रज़ा,शान रज़ा, सुहेल रज़ा खान,सय्यद फैज़ान रज़ा,अब्दुल माजिद,मोहसिन रज़ा,तारिक सईद,मुजाहिद रज़ा, जुहैब रज़ा, आलेनबी,इशरत नूरी, हाजी अब्बास नूरी,सय्यद माजिद अली,सय्यद एज़ाज़,नफीस खान, शरिक बरकाती, काशिफ रज़ा,सुहैल रज़ा, सऊद रज़ा,नोमान रज़ा, हसन बरेलवी,आरिफ रज़ा,फ़ारूक़ खान,साजिद नूरी,सबलू अल्वी,हाजी फय्याज,गफ़ूर पहलवान,शहज़ाद पहलवान,काशिफ रज़ा,शाद रज़ा,अरबाज़ रज़ा,आदिल रज़ा,जावेद खान,साकिब रज़ा,,हाजी शकील नूरी,साकिब रज़ा,नईम नूरी,मुस्तक़ीम नूरी,इरशाद रज़ा, आसिम नूरी,अश्मीर रज़ा,फ़ैज़ी रज़ा,सय्यद जुनैद,हाजी शारिक नूरी,हाजी अज़हर बेग,जुनैद चिश्ती,अब्दुल वाजिद नूरी,गजाली रज़ा,रजब अली, आदि दिन रात व्यवस्था बनाने में जुटे है। इसके अलावा परचम कुशाई के मौके पर डॉक्टर अनीस बेग भी मौजूद रहे।
    4
    रज़वी परचम से तीन रोज़ा उर्से रज़वी का आगाज़

रिमझिम फुहारों के बीच सुब्हानी मियां ने अदा की परचम कुशाई की रस्म
बरेली। आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी का 108 वा उर्से रज़वी का आगाज़ परचम कुशाई की रस्म के साथ हो गया। रात में नातिया मुशायरा व हुज्जातुल इस्लाम के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। उर्स की सभी रस्में दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) की सदारत और सय्यद आसिफ मियां की देखरेख में दरगाह परिसर व इस्लामिया मैदान में अदा की जा रही है। नातिया मुशायरा देर रात तक जारी था।  देश विदेश के कोने कोने से ज़ायरीन दरगाह पहुँच रहे है। 
मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि आज इस्लामिया मैदान में रज़वी परचम रज़ा गेट पर नसब कर दिया गया। रज़वी परचम लहराते ही विधिवत उर्स का आगाज़ हो गया। नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर,मसलक-ए-आला हज़रत ज़िंदाबाद के नारों के बीच दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) ने अपने दस्ते मुबारक से (हाथों) सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन मियां,सय्यद आसिफ मियां व देश-दुनिया से आये उलेमा की मौजूदगी में ठीक 9.20 बजे परचम कुशाई की रस्म अदा की। यहाँ फातिहा के बाद खुसूसी दुआ मुफ्ती सलीम नूरी ने की। परचम कुशाई होते ही फ़िज़ा में आला हज़रत की लिखी नात व मनकबत गूँजने लगी। इससे पहले मुख्य परचमी जुलूस आजम नगर स्थित हाजी अल्लाह बख्श के निवास से सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की कयादत में दरगाह पहुंचा। इसके अलावा ठिरिया निजावत खान और रहपुरा चौधरी से भी परचम और चादरों के जुलूस दरगाह पहुंचे जिसे सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी जगह फातिहाख्वानी और लंगर का एहतिमाम हुआ। मुख्य परचमी जुलूस 7.30 बजे दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की क़यादत में अपने रिवायती रास्तों कुमार टाकीज,इंदिरा मार्केट होते हुए बिहारीपुर के ढाल के रास्ते दरगाह पहुँचे। यहाँ सलामी देने के बाद जुलूस दरगाह से दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां की क़यादत में वापिस इस्लामिया मैदान पहुँचे। जुलूस का रास्ते में जगह-जगह हिन्दू मुस्लिम ने दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां का फूलों से स्वागत किया। बाद नमाज़-ए- मग़रिब महफ़िल-ए-मिलाद हाजी गुलाम सुब्हानी व आसिम नूरी ने पेश की। रात में 10 बजकर 35 मिनट पर आला हज़रत के बड़े साहिबजादे हुज्जातुल इस्लाम मुफ्ती हामिद रज़ा खान (हामिद मियां) के कुल शरीफ की फातिहा मुफ्ती जईम रज़ा व मुफ्ती जमील ने पढ़ी। मुफ़्ती सलीम नूरी बरेलवी ने अपने खिताब में कहा कि हुज्जातुल इस्लाम ने 1938 में मुरादाबाद में हुई एक बड़ी कॉन्फ्रेंस में मुसलमानों से अपने बच्चों तालीम दिलाने पर ज़ोर देते हुए अपने आप को आर्थिक रूप से मजबूत करने का आव्हान किया। दुनिया भर में सुन्नियत की पहचान कराने में अहम रोल अदा किया। आला हज़रत की वजह से बरेली सुन्नियत का केंद्र बन गया। आजम नगर, ठिरिया और रहपुरा चौधरी पहुंचने पर सज्जादानशीन का जोरदार इस्तकबाल वसीम खान,शमी खान,अजमल खान,राशिद खान,मुशाहिद खान,रफत अली खान, जुनैद कुरैशी,फहीम खान,सलमान खान,परवेज़ कुरैशी, जीशान कुरैशी,वसीम कुरैशी आदि ने किया। सज्जादानशीन के साथ हाजी मोहसिन हसन नूरी,मुफ्ती गुलफाम, मौलाना जाहिद रज़ा,मौलाना बशीर उल क़ादरी,मौलाना ज़िक्रउल्लाह,मौलाना सय्यद शाबाहत अली,औरंगज़ेब नूरी,परवेज़ नूरी,शाहिद नूरी,अजमल नूरी,युनुस गद्दी,इरशाद रज़ा
ताहिर अल्वी,सबलू अल्वी,हस्सान रज़ा,युनुस साबरी आदि साथ रहे। 
07 अगस्त (जुमा) बाद नमाज़ ए फ़ज़्र कुरानख्वानी। सुबह 9.58 मिनट पर रेहाने मिल्लत व 10.30 बजे मुफ़स्सिर-ए आज़म के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद मज़हब-ओ जमालक कॉन्फ्रेस होगी। उलेमा नामूसे रिसालत,मिशन मसलक आला हज़रत, समाज सुधार,आपसी सौहार्द,सामाजिक बुराई के खात्मे पर चर्चा करेगें। दिन में कार्यक्रम व चादरपोशी का सिलसिला जारी रहेगा। रात में दुनियाभर के मशहूर उलेमा की तक़रीर होगी। देर रात 1 बजकर 40 मिनट पर मुफ्ती आज़म-ए-हिन्द के कुल शरीफ की रस्म अदा होगी।
उर्स की व्यवस्था में राशिद अली खान,मौलाना ज़ाहिद रज़ा,परवेज़ नूरी,अजमल नूरी,ताहिर अल्वी,शाहिद नूरी,औरंगजेब नूरी,हाजी जावेद खान,नासिर क़ुरैशी,मंज़ूर रज़ा,शान रज़ा, सुहेल रज़ा खान,सय्यद फैज़ान रज़ा,अब्दुल माजिद,मोहसिन रज़ा,तारिक सईद,मुजाहिद रज़ा, जुहैब रज़ा, आलेनबी,इशरत नूरी, हाजी अब्बास नूरी,सय्यद माजिद अली,सय्यद एज़ाज़,नफीस खान, शरिक बरकाती, काशिफ रज़ा,सुहैल रज़ा, सऊद रज़ा,नोमान रज़ा, हसन बरेलवी,आरिफ रज़ा,फ़ारूक़ खान,साजिद नूरी,सबलू अल्वी,हाजी फय्याज,गफ़ूर पहलवान,शहज़ाद पहलवान,काशिफ रज़ा,शाद रज़ा,अरबाज़ रज़ा,आदिल रज़ा,जावेद खान,साकिब रज़ा,,हाजी शकील नूरी,साकिब रज़ा,नईम नूरी,मुस्तक़ीम नूरी,इरशाद रज़ा, आसिम नूरी,अश्मीर रज़ा,फ़ैज़ी रज़ा,सय्यद जुनैद,हाजी शारिक नूरी,हाजी अज़हर बेग,जुनैद चिश्ती,अब्दुल वाजिद नूरी,गजाली रज़ा,रजब अली, आदि दिन रात व्यवस्था बनाने में जुटे है। इसके अलावा परचम कुशाई के मौके पर डॉक्टर अनीस बेग भी मौजूद रहे।
    user_Muneeb husain repoter
    Muneeb husain repoter
    Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बाबा बनखंडी नाथ मंदिर पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया की पुष्प वर्षा, जल व फल वितरण | कांवड़ियों का भव्य स्वागत नमस्कार, आप देख रहे हैं हिंदुस्तान खबर 7, मैं हूँ डॉ. शहाबुद्दीन। बरेली के पुराना शहर स्थित बाबा बनखंडी नाथ मंदिर के पास पीस कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा कांवड़ यात्रियों के स्वागत में पुष्प वर्षा, शीतल जल और फल वितरण का आयोजन किया गया। आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट। रिपोर्ट: बरेली में संरक्षक संजीव शर्मा उर्फ दादा एवं जनार्दन आचार्य जी के आशीर्वाद से पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने गुरुवार को बाबा बनखंडी नाथ मंदिर के पास कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा उन्हें शीतल जल और फल वितरित किए गए। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह तनेजा, राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. शहाबुद्दीन, प्रदेश मीडिया प्रभारी हाजी सैयद सलमान, प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष खुशनुमा खान, युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष मोनू खान, प्रदेश सचिव मंटू दादा, असलम खान, आजम खान, जिला संयोजक अली हसन, जिला सचिव बाबू, नासिर अली, जिला मीडिया प्रभारी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पीस कमेटी ऑफ इंडिया विभिन्न मंदिरों पर कांवड़ यात्रियों का स्वागत करेगी और उनकी सुविधा के लिए मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में भाईचारे, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की। वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना बारादरी के इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह तथा नवादा चौकी प्रभारी कुशल पाल अपनी पुलिस टीम के साथ पूरे समय मौजूद रहे। आउट्रो: ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए हिंदुस्तान खबर 7 को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाना न भूलें। रिपोर्ट: डॉ. शहाबुद्दीन हिंदुस्तान खबर 7, बरेली
    1
    बाबा बनखंडी नाथ मंदिर पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया की पुष्प वर्षा, जल व फल वितरण | कांवड़ियों का भव्य स्वागत
नमस्कार, आप देख रहे हैं हिंदुस्तान खबर 7, मैं हूँ डॉ. शहाबुद्दीन।
बरेली के पुराना शहर स्थित बाबा बनखंडी नाथ मंदिर के पास पीस कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा कांवड़ यात्रियों के स्वागत में पुष्प वर्षा, शीतल जल और फल वितरण का आयोजन किया गया। आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट।
रिपोर्ट:
बरेली में संरक्षक संजीव शर्मा उर्फ दादा एवं जनार्दन आचार्य जी के आशीर्वाद से पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने गुरुवार को बाबा बनखंडी नाथ मंदिर के पास कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा उन्हें शीतल जल और फल वितरित किए गए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह तनेजा, राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. शहाबुद्दीन, प्रदेश मीडिया प्रभारी हाजी सैयद सलमान, प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष खुशनुमा खान, युवा विंग प्रदेश अध्यक्ष मोनू खान, प्रदेश सचिव मंटू दादा, असलम खान, आजम खान, जिला संयोजक अली हसन, जिला सचिव बाबू, नासिर अली, जिला मीडिया प्रभारी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पीस कमेटी ऑफ इंडिया विभिन्न मंदिरों पर कांवड़ यात्रियों का स्वागत करेगी और उनकी सुविधा के लिए मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में भाईचारे, सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की। वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना बारादरी के इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह तथा नवादा चौकी प्रभारी कुशल पाल अपनी पुलिस टीम के साथ पूरे समय मौजूद रहे।
आउट्रो:
ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए हिंदुस्तान खबर 7 को लाइक करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाना न भूलें।
रिपोर्ट: डॉ. शहाबुद्दीन
हिंदुस्तान खबर 7, बरेली
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कछला जल लेने जा रहे कांवड़ियों का डॉ. जीराज यादव ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत। आंवला। 126 विधानसभा आंवला की ग्राम पंचायत अंतपुर में सागर समाज, मौर्य समाज, कश्यप समाज, दिवाकर समाज, ठाकुर समाज, सक्सेना समाज एवं शर्मा समाज के लोगों के आमंत्रण पर समाजसेवी डॉ. जीराज यादव पहुंचे। इस दौरान कछला से जल लेने जा रहे भोलेनाथ के भक्तों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला-पुरुष, बुजुर्ग एवं शिवभक्त उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों ने डॉ. जीराज यादव के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। इस अवसर पर डॉ. जीराज यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी शिवभक्तों का अभिनंदन करते हुए उनकी मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।
    1
    कछला जल लेने जा रहे कांवड़ियों का डॉ. जीराज यादव ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत।
आंवला। 126 विधानसभा आंवला की ग्राम पंचायत अंतपुर में सागर समाज, मौर्य समाज, कश्यप समाज, दिवाकर समाज, ठाकुर समाज, सक्सेना समाज एवं शर्मा समाज के लोगों के आमंत्रण पर समाजसेवी डॉ. जीराज यादव पहुंचे। इस दौरान कछला से जल लेने जा रहे भोलेनाथ के भक्तों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला-पुरुष, बुजुर्ग एवं शिवभक्त उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों ने डॉ. जीराज यादव के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।
इस अवसर पर डॉ. जीराज यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी शिवभक्तों का अभिनंदन करते हुए उनकी मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली:मीरगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी कुंवर भानू प्रताप सिंह ने साइकिल से किया जनसम्पर्क । बरेली:मीरगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी कुंवर भानू प्रताप सिंह ने साइकिल से किया जनसम्पर्क ।
    1
    बरेली:मीरगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी कुंवर भानू प्रताप सिंह ने साइकिल 
से किया जनसम्पर्क ।
बरेली:मीरगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी कुंवर भानू प्रताप सिंह ने साइकिल 
से किया जनसम्पर्क ।
    user_राजेश शर्मा
    राजेश शर्मा
    Local News Reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • यह पूरा मामला मितरोली गांव का है तहसील बिसौली इस्लामनगर थाना जिला बदायूं
    1
    यह पूरा मामला मितरोली गांव का है तहसील बिसौली इस्लामनगर थाना जिला बदायूं
    user_ठाकुर शिवम चौहान
    ठाकुर शिवम चौहान
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भ्रष्टाचार ग्राम प्रधान और ठेकेदार की मिलीभगत इस दीवार का कार्य हर साल किया जाता है मगर यह 2-3 माह बाद गिर जाती है यह ग्राम प्रधान और ठेकेदार के भ्रष्टाचार का सबूत है मगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती क्योंकि नीचे से लेकर ऊपर तक परसेंट दिया जाता हैठेकेदार मिलकर विकास का पैसा खा जाते हैं इसका सबूत यह देखा जा सकता है /मिल्क लालपुर गंगवारी पोस्ट फतेहपुर खास ब्लॉक कुंदरकी तहसील बिलारी मुरादाबाद
    1
    भ्रष्टाचार ग्राम प्रधान और ठेकेदार की मिलीभगत
इस दीवार का कार्य हर साल किया जाता है मगर यह 2-3 माह बाद गिर जाती है यह ग्राम प्रधान और ठेकेदार के भ्रष्टाचार का सबूत है मगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती क्योंकि नीचे से लेकर ऊपर तक परसेंट दिया जाता हैठेकेदार मिलकर विकास का पैसा खा जाते हैं इसका सबूत यह देखा जा सकता है /मिल्क लालपुर गंगवारी पोस्ट फतेहपुर खास ब्लॉक कुंदरकी तहसील बिलारी मुरादाबाद
    user_Uvaish Raza
    Uvaish Raza
    बिलारी, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • श्रावण माह में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ लोग गिरफ्तार, अंडे का ठेला लगाकर छिलके फैलाने पर विवाद की आशंका, बीएनएसएस की धाराओं में चालान कर न्यायालय भेजा बिलासपुर। श्रावण माह के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया।प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी रास्ते पर अंडे का ठेला लगाकर अंडों के छिलके इधर-उधर फैला रहे थे।श्रावण मास में इस तरह की गतिविधि से किसी भी समय विवाद उत्पन्न होने और शांति भंग होने की आशंका थी।इसी को देखते हुए थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आठ लोगों को हिरासत में लिया और उनके विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान किया।उन्होंने बताया गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अनस खान,अफसर, मुजाहिद,अमन,शानू, फाजिल,तौहिद तथा मोहम्मद हाशिम शामिल हैं, जो बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद समय से संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया। इस कार्रवाई को कस्बा चौकी प्रभारी/उपनिरीक्षक योगेश कुमार सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ अंजाम दिया।
    1
    श्रावण माह में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ लोग गिरफ्तार, अंडे का ठेला लगाकर छिलके फैलाने पर विवाद की आशंका, बीएनएसएस की धाराओं में चालान कर न्यायालय भेजा
बिलासपुर। श्रावण माह के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया।प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी रास्ते पर अंडे का ठेला लगाकर अंडों के छिलके इधर-उधर फैला रहे थे।श्रावण मास में इस तरह की गतिविधि से किसी भी समय विवाद उत्पन्न होने और शांति भंग होने की आशंका थी।इसी को देखते हुए थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आठ लोगों को हिरासत में लिया और उनके विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत चालान किया।उन्होंने बताया गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अनस खान,अफसर, मुजाहिद,अमन,शानू, फाजिल,तौहिद तथा मोहम्मद हाशिम शामिल हैं, जो बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद समय से संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया।
इस कार्रवाई को कस्बा चौकी प्रभारी/उपनिरीक्षक योगेश कुमार सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ अंजाम दिया।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.