logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कछला जल लेने जा रहे कांवड़ियों का डॉ. जीराज यादव ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत। आंवला। 126 विधानसभा आंवला की ग्राम पंचायत अंतपुर में सागर समाज, मौर्य समाज, कश्यप समाज, दिवाकर समाज, ठाकुर समाज, सक्सेना समाज एवं शर्मा समाज के लोगों के आमंत्रण पर समाजसेवी डॉ. जीराज यादव पहुंचे। इस दौरान कछला से जल लेने जा रहे भोलेनाथ के भक्तों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला-पुरुष, बुजुर्ग एवं शिवभक्त उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों ने डॉ. जीराज यादव के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। इस अवसर पर डॉ. जीराज यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी शिवभक्तों का अभिनंदन करते हुए उनकी मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।

1 hr ago
user_SURAJ SAGAR
SURAJ SAGAR
Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

कछला जल लेने जा रहे कांवड़ियों का डॉ. जीराज यादव ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत। आंवला। 126 विधानसभा आंवला की ग्राम पंचायत अंतपुर में सागर समाज, मौर्य समाज, कश्यप समाज, दिवाकर समाज, ठाकुर समाज, सक्सेना समाज एवं शर्मा समाज के लोगों के आमंत्रण पर समाजसेवी डॉ. जीराज यादव पहुंचे। इस दौरान कछला से जल लेने जा रहे भोलेनाथ के भक्तों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला-पुरुष, बुजुर्ग एवं शिवभक्त उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों ने डॉ. जीराज यादव के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। इस अवसर पर डॉ. जीराज यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी शिवभक्तों का अभिनंदन करते हुए उनकी मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • डायल 112 की तत्परता से गंगा घाट पर छूटा बैग सकुशल बरामद, कांवड़ यात्री ने जताया आभार उझानी (बदायूॅं) । कछला भागीरथी तट पर एक कांवड़ यात्री का बैग गायब हो गया। कांवड़ यात्री ने गंगा तट पर मौजूद डायल 112 को अपने बैग के गायब हो जाने की सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने कांवड़ यात्री का छूटा हुआ बैग कुछ ही समय में बरामद कर लिया और उसे कांवड़ यात्री को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद फिरोजाबाद निवासी मानसिंह पुत्र कपिल कछला गंगा घाट पर जल भरने आया था। इस दौरान उसका बैग कहीं गुम हो गया काफी तलाशने के बाद भी बैग न मिलने पर उसने डायल 112 पर अपना बैग को जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी 7845 तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घाट परिसर में खोजबीन कर बैग को सकुशल बरामद कर लिया और यात्री को सौंप दिया। बैग मिलने पर कांवड़ यात्री ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की है। अधिकारियों ने पीआरवी 7845 की टीम के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आमजन की सेवा और सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है।
    1
    डायल 112 की तत्परता से गंगा घाट पर छूटा बैग सकुशल बरामद, कांवड़ यात्री ने जताया आभार
उझानी (बदायूॅं) । कछला भागीरथी तट पर एक कांवड़ यात्री का बैग गायब हो गया। कांवड़ यात्री ने गंगा तट पर मौजूद डायल 112 को अपने बैग के गायब हो जाने की सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने कांवड़ यात्री का छूटा हुआ बैग कुछ ही समय में बरामद कर लिया और उसे कांवड़ यात्री को सौंप दिया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद फिरोजाबाद निवासी मानसिंह पुत्र कपिल कछला गंगा घाट पर जल भरने आया था। इस दौरान उसका बैग कहीं गुम हो गया काफी तलाशने के बाद भी बैग न मिलने पर उसने डायल 112 पर अपना बैग को जाने की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पीआरवी 7845 तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घाट परिसर में खोजबीन कर बैग को सकुशल बरामद कर लिया और यात्री को सौंप दिया। बैग मिलने पर कांवड़ यात्री ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की है। अधिकारियों ने पीआरवी 7845 की टीम के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आमजन की सेवा और सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अलापुर में दरोगा-सिपाही पर रिश्वत मांगने और बिना केस दबिश देने का आरोप, एसएसपी व सतर्कता आयोग से शिकायत अलापुर में दरोगा-सिपाही पर रिश्वत मांगने और बिना केस दबिश देने का आरोप, एसएसपी व सतर्कता आयोग से शिकायत खबर: बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा और सिपाही पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसएसपी और राज्य सतर्कता आयोग के सचिव को शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना एफआईआर, वारंट या न्यायालय के आदेश के उसके घर पर लगातार दबिश दी और परिवार को परेशान किया। शिकायत के अनुसार, पति-पत्नी के घरेलू विवाद के बाद उसकी पुत्रवधू दोनों बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी। इसी मामले में थाने में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मी दलालों के माध्यम से मामला खत्म कराने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने लगे, जिससे परिवार भय के कारण घर छोड़ने को मजबूर हो गया। वहीं, थाना प्रभारी माधव सिंह बिष्ट ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि दोनों पुलिसकर्मी केवल घरेलू विवाद में वार्ता के लिए गए थे। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अलापुर में दरोगा-सिपाही पर रिश्वत मांगने और बिना केस दबिश देने का आरोप, एसएसपी व सतर्कता आयोग से शिकायत
अलापुर में दरोगा-सिपाही पर रिश्वत मांगने और बिना केस दबिश देने का आरोप, एसएसपी व सतर्कता आयोग से शिकायत
खबर:
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा और सिपाही पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसएसपी और राज्य सतर्कता आयोग के सचिव को शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना एफआईआर, वारंट या न्यायालय के आदेश के उसके घर पर लगातार दबिश दी और परिवार को परेशान किया।
शिकायत के अनुसार, पति-पत्नी के घरेलू विवाद के बाद उसकी पुत्रवधू दोनों बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी। इसी मामले में थाने में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मी दलालों के माध्यम से मामला खत्म कराने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने लगे, जिससे परिवार भय के कारण घर छोड़ने को मजबूर हो गया।
वहीं, थाना प्रभारी माधव सिंह बिष्ट ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि दोनों पुलिसकर्मी केवल घरेलू विवाद में वार्ता के लिए गए थे। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बरेली- अमेरिका और ईरान की लड़ी गई जंग मज़हबी नहीं बल्कि सियासी जंग थी:मुफ्ती सलीम बरेलवी। बेटियों के बहकते कदम को रोकने के लिए उन्हें अच्छी तालीम और तरबियत दे: कारी यूसुफ रज़ा संभली।* *मसलक ए आला हज़रत का पैगाम सुन्नियों में आपसी इत्तेहाद: कारी अब्दुर्रहमान क़ादरी।* *जिलानी मियां व रेहान ए मिल्लत के कुल शरीफ में की गई मुल्क और मिल्लत की खुशहाली की दुआ।* बरेली,उर्स-ए-रज़वी के दूसरे दिन आज बाद नमाज़-ए-फ़ज़र कुरान ख्वानी हुई। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम इस्लामिया मैदान में दरगाह सरपरस्त हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती, सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की सदारत व सय्यद आसिफ मियां की देखरेख में शुरू हुआ। हाजी गुलाम सुब्हानी और आसिम नूरी ने मिलाद नज़राना पेश किया। कुरान की तिलावत से मुफ्ती ज़ईम रज़ा ने सुबह 8 बजे महफ़िल का आगाज़ किया। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि कुल शरीफ के बाद तहफ़ुज़ मज़हब-ओ-मसलक कॉन्फ्रेंस को खिताब करते हुए मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने कहा कि हाल ही में अमेरिका और ईरान की बीच लड़ी गई जंग एक सियासी जंग थी इसे हरगिज़ मज़हबी जंग नहीं कहा जा सकता। अगर ईरान मज़हब इस्लाम के लिए जंग लड़ता तो पहले मस्जिद ए अक्सा,फ़िलिस्तीन,ग़ाज़ा और अफगानिस्तान के लिए लड़ता। आगे मुसलमानों को ताकीद करते हुए कहा कि हमें अपने मुल्क और अपने आप को मजबूत करना है तो हमें उच्च शिक्षा हासिल करनी होगी। मुस्लमानों को अपने एरियो में अच्छे स्कूलों की स्थापना करनी होगी। आज के नौजवान को नशे से दूर रहकर अपना और अपने परिवार का बेहतर मुस्तबकिल बनाना है। बच्चे ही हमारे मुल्क का भविष्य है। आज हमारे मदरसों को आंतकवाद का अड्डा कहकर बदनाम किया जा रहा है बल्कि हकीकत यह है कि मदरसों से हमेशा देश प्रेम का पाठ पढ़ाया गया है। मदरसों ने देश भक्त पैदा किए है। देश के राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद,एपीजे अब्दुल कलाम आदि ने भी मदरसों से ही शिक्षा हासिल की। आखिर में देश के मुसलामानों को नसीहत करते हुए कहा कि वो ऐसे धरने प्रदर्शन से दूर रहे जिसका कोई कायद न हो। आज कितने हमारे नौजवान बेगुनाह जेलों में सालों से बंद है। कही कोई मसला पेश आए तो हम कोर्ट कचहरी और पुलिस प्रशासन का सहारा ले। उर्स का संचालन करते हुए *कारी यूसुफ रज़ा संभली* ने अपने खिताब में मुस्लिम बेटियां और उनके बहकते कदम पर फ़िक्र ज़ाहिर करते हुए कहा कि मुसलामान अपनी बेटियों को अच्छी तालीम(शिक्षा) और तरबियत(संस्कार) शरई दायरे में रहकर दे। उनके हाथों में मोबाइल की जगह कानून ए शरीयत, बहारे शरीयत जैसी किताबें दे ताकि वो समझ सके भलाई किसमें है। *कारी अब्दुर्रहमान क़ादरी* ने कहा कि मसलक-ए-आला हज़रत का मिशन बहावी,देवबंदी का रद्द और सुन्नियों में आपसी इत्तेहाद है। इसी मिशन को हुज्जातुल इस्लाम,मुफ्ती-ए-आज़म हिन्द, मुफस्सिर-ए-आज़म,रेहान-ए-मिल्लत समेत खानदान के बुजुर्गों ने आगे बढ़ाया। रेहान-ए-मिल्लत ने मज़हब-ओ-मसलक के फरोग के लिए यूरोप,अफ्रीका,अमेरिका समेत एशिया के मुल्कों का दौरा कर परचम-ए-रज़ा को बुलंद किया। *मौलाना साबिर उल क़ादरी(बिहार)* ने कहा कि रेहान- ए-मिल्लत जहां एक तरफ बेहतरीन शायर थे वहीं दूसरी तरफ आपने बहुत से फतवे भी लिखे। आप तलबा(छात्रों) को अरबी और इंग्लिश में भी दर्स देते थे। इसके अलावा मौलाना अव्वल रज़ा महकश(बिहार),मुफ्ती नवाजिश आलम,मौलाना जैनुल आबेदीन,मुफ्ती अकील उर रहमान आदि ने भी खिताब किया। सुबह 09 बजकर 58 मिनट पर कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। फातिहा कारी सखावत मुरादाबादी,मुफ्ती जमील नूरी,मुफ्ती अख्तर हुसैन ने पड़ी। खुसूसी दुआ मुफ्ती आकिल रज़वी ने मुल्क ओ मिल्लत की खुशहाली के लिए की। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट पर इस्लामिया मैदान में मुफ्ती अय्यूब नूरी ने नमाज़ ए जुमा अदा कराया। हजारों लोगों ने नमाज़ अदा की। नासिर कुरैशी ने आज सियासी और गैर सियासी चादरें भी दरगाह पर पेश होती रहे। आंवला,फरीदपुर,मीरगंज,भोजीपुरा,बहेड़ी,तिलियापुर,देवचरा के अलावा पुराना शहर,जसोली,जखीरा,बाकर गंज,किला आदि से चादरों के जुलूस दरगाह पहुंचते रहे।
    1
    बरेली- अमेरिका और ईरान की लड़ी गई जंग मज़हबी नहीं बल्कि सियासी जंग थी:मुफ्ती सलीम बरेलवी।
बेटियों के बहकते कदम को रोकने के लिए उन्हें अच्छी तालीम और तरबियत दे: कारी यूसुफ रज़ा संभली।*
*मसलक ए आला हज़रत का पैगाम सुन्नियों में आपसी इत्तेहाद: कारी अब्दुर्रहमान क़ादरी।*
*जिलानी मियां व रेहान ए मिल्लत के कुल शरीफ में की गई  मुल्क और मिल्लत की खुशहाली की दुआ।*
बरेली,उर्स-ए-रज़वी के दूसरे दिन आज बाद नमाज़-ए-फ़ज़र कुरान ख्वानी हुई। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम इस्लामिया मैदान में दरगाह सरपरस्त हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान(सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती, सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की सदारत व सय्यद आसिफ मियां की देखरेख में शुरू हुआ। हाजी गुलाम सुब्हानी और आसिम नूरी ने मिलाद नज़राना पेश किया। कुरान की तिलावत से मुफ्ती ज़ईम रज़ा ने सुबह 8 बजे महफ़िल का आगाज़ किया। 
मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि कुल शरीफ के बाद तहफ़ुज़ मज़हब-ओ-मसलक कॉन्फ्रेंस को खिताब करते हुए मुफ्ती सलीम नूरी बरेलवी ने कहा कि हाल ही में अमेरिका और ईरान की बीच लड़ी गई जंग एक सियासी जंग थी इसे हरगिज़ मज़हबी जंग नहीं कहा जा सकता। अगर ईरान मज़हब इस्लाम के लिए जंग लड़ता तो पहले मस्जिद ए अक्सा,फ़िलिस्तीन,ग़ाज़ा और अफगानिस्तान के लिए लड़ता। 
आगे मुसलमानों को ताकीद करते हुए कहा कि हमें अपने मुल्क और अपने आप को मजबूत करना है तो हमें उच्च शिक्षा हासिल करनी होगी। मुस्लमानों को अपने एरियो में अच्छे स्कूलों की स्थापना करनी होगी। आज के नौजवान को नशे से दूर रहकर अपना और अपने परिवार का बेहतर मुस्तबकिल बनाना है। बच्चे ही हमारे मुल्क का भविष्य है। आज हमारे मदरसों को आंतकवाद का अड्डा कहकर बदनाम किया जा रहा है बल्कि हकीकत यह है कि मदरसों से हमेशा देश प्रेम का पाठ पढ़ाया गया है। मदरसों ने देश भक्त पैदा किए है। देश के राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद,एपीजे अब्दुल कलाम आदि ने भी मदरसों से ही शिक्षा हासिल की। आखिर में देश के मुसलामानों को नसीहत करते हुए कहा कि वो ऐसे धरने प्रदर्शन से दूर रहे जिसका कोई कायद न हो। आज कितने हमारे नौजवान बेगुनाह जेलों में सालों से बंद है। कही कोई मसला पेश आए तो हम कोर्ट कचहरी और पुलिस प्रशासन का सहारा ले। उर्स का संचालन करते हुए *कारी यूसुफ रज़ा संभली* ने अपने खिताब में मुस्लिम बेटियां और उनके बहकते कदम पर फ़िक्र ज़ाहिर करते हुए कहा कि मुसलामान अपनी बेटियों को अच्छी तालीम(शिक्षा) और तरबियत(संस्कार) शरई दायरे में रहकर दे। उनके हाथों में मोबाइल की जगह कानून ए शरीयत, बहारे शरीयत जैसी किताबें दे ताकि वो समझ सके भलाई किसमें है। *कारी अब्दुर्रहमान क़ादरी* ने कहा कि मसलक-ए-आला हज़रत का मिशन बहावी,देवबंदी का रद्द और सुन्नियों में आपसी इत्तेहाद है। इसी मिशन को हुज्जातुल इस्लाम,मुफ्ती-ए-आज़म हिन्द, मुफस्सिर-ए-आज़म,रेहान-ए-मिल्लत समेत खानदान के बुजुर्गों ने आगे बढ़ाया। रेहान-ए-मिल्लत ने मज़हब-ओ-मसलक के फरोग के लिए यूरोप,अफ्रीका,अमेरिका समेत एशिया के मुल्कों का दौरा कर परचम-ए-रज़ा को बुलंद किया। *मौलाना साबिर उल क़ादरी(बिहार)* ने कहा कि रेहान- ए-मिल्लत जहां एक तरफ बेहतरीन शायर थे वहीं दूसरी तरफ आपने बहुत से फतवे भी लिखे। आप तलबा(छात्रों) को अरबी और इंग्लिश में भी दर्स देते थे। इसके अलावा मौलाना अव्वल रज़ा महकश(बिहार),मुफ्ती नवाजिश आलम,मौलाना जैनुल आबेदीन,मुफ्ती अकील उर रहमान आदि ने भी खिताब किया। सुबह 09 बजकर 58 मिनट पर कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। फातिहा कारी सखावत मुरादाबादी,मुफ्ती जमील नूरी,मुफ्ती अख्तर हुसैन ने पड़ी। खुसूसी दुआ मुफ्ती आकिल रज़वी ने मुल्क ओ मिल्लत की खुशहाली के लिए की। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट पर इस्लामिया मैदान में मुफ्ती अय्यूब नूरी ने नमाज़ ए जुमा अदा कराया। हजारों लोगों ने नमाज़ अदा की।  
नासिर कुरैशी ने आज सियासी और गैर सियासी चादरें भी दरगाह पर पेश होती रहे। आंवला,फरीदपुर,मीरगंज,भोजीपुरा,बहेड़ी,तिलियापुर,देवचरा के अलावा पुराना शहर,जसोली,जखीरा,बाकर गंज,किला आदि से चादरों के जुलूस दरगाह पहुंचते रहे।
    user_Press reporter
    Press reporter
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • यह पूरा मामला मितरोली गांव का है तहसील बिसौली इस्लामनगर थाना जिला बदायूं
    1
    यह पूरा मामला मितरोली गांव का है तहसील बिसौली इस्लामनगर थाना जिला बदायूं
    user_ठाकुर शिवम चौहान
    ठाकुर शिवम चौहान
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पुलिस की लापरवाही से गर्भस्थ शिशु की मौत का आरोप, विवेचना दूसरे थाने में स्थानांतरित करने की मांग पुलिस की लापरवाही से गर्भस्थ शिशु की मौत का आरोप, विवेचना दूसरे थाने में स्थानांतरित करने की मांग
    1
    पुलिस की लापरवाही से गर्भस्थ शिशु की मौत का आरोप, विवेचना दूसरे थाने में स्थानांतरित करने की मांग
पुलिस की लापरवाही से गर्भस्थ शिशु की मौत का आरोप, विवेचना दूसरे थाने में स्थानांतरित करने की मांग
    user_अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    अवधेश शर्मा उप संपादक बरेली बरेली रिपोर्टर
    मीडिया में ज्यादा काम किया है बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • रज़वी परचम से तीन रोज़ा उर्से रज़वी का आगाज़ रिमझिम फुहारों के बीच सुब्हानी मियां ने अदा की परचम कुशाई की रस्म बरेली। आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी का 108 वा उर्से रज़वी का आगाज़ परचम कुशाई की रस्म के साथ हो गया। रात में नातिया मुशायरा व हुज्जातुल इस्लाम के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। उर्स की सभी रस्में दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) की सदारत और सय्यद आसिफ मियां की देखरेख में दरगाह परिसर व इस्लामिया मैदान में अदा की जा रही है। नातिया मुशायरा देर रात तक जारी था। देश विदेश के कोने कोने से ज़ायरीन दरगाह पहुँच रहे है। मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि आज इस्लामिया मैदान में रज़वी परचम रज़ा गेट पर नसब कर दिया गया। रज़वी परचम लहराते ही विधिवत उर्स का आगाज़ हो गया। नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर,मसलक-ए-आला हज़रत ज़िंदाबाद के नारों के बीच दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) ने अपने दस्ते मुबारक से (हाथों) सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन मियां,सय्यद आसिफ मियां व देश-दुनिया से आये उलेमा की मौजूदगी में ठीक 9.20 बजे परचम कुशाई की रस्म अदा की। यहाँ फातिहा के बाद खुसूसी दुआ मुफ्ती सलीम नूरी ने की। परचम कुशाई होते ही फ़िज़ा में आला हज़रत की लिखी नात व मनकबत गूँजने लगी। इससे पहले मुख्य परचमी जुलूस आजम नगर स्थित हाजी अल्लाह बख्श के निवास से सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की कयादत में दरगाह पहुंचा। इसके अलावा ठिरिया निजावत खान और रहपुरा चौधरी से भी परचम और चादरों के जुलूस दरगाह पहुंचे जिसे सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी जगह फातिहाख्वानी और लंगर का एहतिमाम हुआ। मुख्य परचमी जुलूस 7.30 बजे दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की क़यादत में अपने रिवायती रास्तों कुमार टाकीज,इंदिरा मार्केट होते हुए बिहारीपुर के ढाल के रास्ते दरगाह पहुँचे। यहाँ सलामी देने के बाद जुलूस दरगाह से दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां की क़यादत में वापिस इस्लामिया मैदान पहुँचे। जुलूस का रास्ते में जगह-जगह हिन्दू मुस्लिम ने दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां का फूलों से स्वागत किया। बाद नमाज़-ए- मग़रिब महफ़िल-ए-मिलाद हाजी गुलाम सुब्हानी व आसिम नूरी ने पेश की। रात में 10 बजकर 35 मिनट पर आला हज़रत के बड़े साहिबजादे हुज्जातुल इस्लाम मुफ्ती हामिद रज़ा खान (हामिद मियां) के कुल शरीफ की फातिहा मुफ्ती जईम रज़ा व मुफ्ती जमील ने पढ़ी। मुफ़्ती सलीम नूरी बरेलवी ने अपने खिताब में कहा कि हुज्जातुल इस्लाम ने 1938 में मुरादाबाद में हुई एक बड़ी कॉन्फ्रेंस में मुसलमानों से अपने बच्चों तालीम दिलाने पर ज़ोर देते हुए अपने आप को आर्थिक रूप से मजबूत करने का आव्हान किया। दुनिया भर में सुन्नियत की पहचान कराने में अहम रोल अदा किया। आला हज़रत की वजह से बरेली सुन्नियत का केंद्र बन गया। आजम नगर, ठिरिया और रहपुरा चौधरी पहुंचने पर सज्जादानशीन का जोरदार इस्तकबाल वसीम खान,शमी खान,अजमल खान,राशिद खान,मुशाहिद खान,रफत अली खान, जुनैद कुरैशी,फहीम खान,सलमान खान,परवेज़ कुरैशी, जीशान कुरैशी,वसीम कुरैशी आदि ने किया। सज्जादानशीन के साथ हाजी मोहसिन हसन नूरी,मुफ्ती गुलफाम, मौलाना जाहिद रज़ा,मौलाना बशीर उल क़ादरी,मौलाना ज़िक्रउल्लाह,मौलाना सय्यद शाबाहत अली,औरंगज़ेब नूरी,परवेज़ नूरी,शाहिद नूरी,अजमल नूरी,युनुस गद्दी,इरशाद रज़ा ताहिर अल्वी,सबलू अल्वी,हस्सान रज़ा,युनुस साबरी आदि साथ रहे। 07 अगस्त (जुमा) बाद नमाज़ ए फ़ज़्र कुरानख्वानी। सुबह 9.58 मिनट पर रेहाने मिल्लत व 10.30 बजे मुफ़स्सिर-ए आज़म के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद मज़हब-ओ जमालक कॉन्फ्रेस होगी। उलेमा नामूसे रिसालत,मिशन मसलक आला हज़रत, समाज सुधार,आपसी सौहार्द,सामाजिक बुराई के खात्मे पर चर्चा करेगें। दिन में कार्यक्रम व चादरपोशी का सिलसिला जारी रहेगा। रात में दुनियाभर के मशहूर उलेमा की तक़रीर होगी। देर रात 1 बजकर 40 मिनट पर मुफ्ती आज़म-ए-हिन्द के कुल शरीफ की रस्म अदा होगी। उर्स की व्यवस्था में राशिद अली खान,मौलाना ज़ाहिद रज़ा,परवेज़ नूरी,अजमल नूरी,ताहिर अल्वी,शाहिद नूरी,औरंगजेब नूरी,हाजी जावेद खान,नासिर क़ुरैशी,मंज़ूर रज़ा,शान रज़ा, सुहेल रज़ा खान,सय्यद फैज़ान रज़ा,अब्दुल माजिद,मोहसिन रज़ा,तारिक सईद,मुजाहिद रज़ा, जुहैब रज़ा, आलेनबी,इशरत नूरी, हाजी अब्बास नूरी,सय्यद माजिद अली,सय्यद एज़ाज़,नफीस खान, शरिक बरकाती, काशिफ रज़ा,सुहैल रज़ा, सऊद रज़ा,नोमान रज़ा, हसन बरेलवी,आरिफ रज़ा,फ़ारूक़ खान,साजिद नूरी,सबलू अल्वी,हाजी फय्याज,गफ़ूर पहलवान,शहज़ाद पहलवान,काशिफ रज़ा,शाद रज़ा,अरबाज़ रज़ा,आदिल रज़ा,जावेद खान,साकिब रज़ा,,हाजी शकील नूरी,साकिब रज़ा,नईम नूरी,मुस्तक़ीम नूरी,इरशाद रज़ा, आसिम नूरी,अश्मीर रज़ा,फ़ैज़ी रज़ा,सय्यद जुनैद,हाजी शारिक नूरी,हाजी अज़हर बेग,जुनैद चिश्ती,अब्दुल वाजिद नूरी,गजाली रज़ा,रजब अली, आदि दिन रात व्यवस्था बनाने में जुटे है। इसके अलावा परचम कुशाई के मौके पर डॉक्टर अनीस बेग भी मौजूद रहे।
    4
    रज़वी परचम से तीन रोज़ा उर्से रज़वी का आगाज़

रिमझिम फुहारों के बीच सुब्हानी मियां ने अदा की परचम कुशाई की रस्म
बरेली। आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी का 108 वा उर्से रज़वी का आगाज़ परचम कुशाई की रस्म के साथ हो गया। रात में नातिया मुशायरा व हुज्जातुल इस्लाम के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। उर्स की सभी रस्में दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की सरपरस्ती व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) की सदारत और सय्यद आसिफ मियां की देखरेख में दरगाह परिसर व इस्लामिया मैदान में अदा की जा रही है। नातिया मुशायरा देर रात तक जारी था।  देश विदेश के कोने कोने से ज़ायरीन दरगाह पहुँच रहे है। 
मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि आज इस्लामिया मैदान में रज़वी परचम रज़ा गेट पर नसब कर दिया गया। रज़वी परचम लहराते ही विधिवत उर्स का आगाज़ हो गया। नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर,मसलक-ए-आला हज़रत ज़िंदाबाद के नारों के बीच दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) ने अपने दस्ते मुबारक से (हाथों) सज्जादानशीन मुफ़्ती अहसन मियां,सय्यद आसिफ मियां व देश-दुनिया से आये उलेमा की मौजूदगी में ठीक 9.20 बजे परचम कुशाई की रस्म अदा की। यहाँ फातिहा के बाद खुसूसी दुआ मुफ्ती सलीम नूरी ने की। परचम कुशाई होते ही फ़िज़ा में आला हज़रत की लिखी नात व मनकबत गूँजने लगी। इससे पहले मुख्य परचमी जुलूस आजम नगर स्थित हाजी अल्लाह बख्श के निवास से सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की कयादत में दरगाह पहुंचा। इसके अलावा ठिरिया निजावत खान और रहपुरा चौधरी से भी परचम और चादरों के जुलूस दरगाह पहुंचे जिसे सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी जगह फातिहाख्वानी और लंगर का एहतिमाम हुआ। मुख्य परचमी जुलूस 7.30 बजे दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां की क़यादत में अपने रिवायती रास्तों कुमार टाकीज,इंदिरा मार्केट होते हुए बिहारीपुर के ढाल के रास्ते दरगाह पहुँचे। यहाँ सलामी देने के बाद जुलूस दरगाह से दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां की क़यादत में वापिस इस्लामिया मैदान पहुँचे। जुलूस का रास्ते में जगह-जगह हिन्दू मुस्लिम ने दरगाह प्रमुख हज़रत सुब्हानी मियां का फूलों से स्वागत किया। बाद नमाज़-ए- मग़रिब महफ़िल-ए-मिलाद हाजी गुलाम सुब्हानी व आसिम नूरी ने पेश की। रात में 10 बजकर 35 मिनट पर आला हज़रत के बड़े साहिबजादे हुज्जातुल इस्लाम मुफ्ती हामिद रज़ा खान (हामिद मियां) के कुल शरीफ की फातिहा मुफ्ती जईम रज़ा व मुफ्ती जमील ने पढ़ी। मुफ़्ती सलीम नूरी बरेलवी ने अपने खिताब में कहा कि हुज्जातुल इस्लाम ने 1938 में मुरादाबाद में हुई एक बड़ी कॉन्फ्रेंस में मुसलमानों से अपने बच्चों तालीम दिलाने पर ज़ोर देते हुए अपने आप को आर्थिक रूप से मजबूत करने का आव्हान किया। दुनिया भर में सुन्नियत की पहचान कराने में अहम रोल अदा किया। आला हज़रत की वजह से बरेली सुन्नियत का केंद्र बन गया। आजम नगर, ठिरिया और रहपुरा चौधरी पहुंचने पर सज्जादानशीन का जोरदार इस्तकबाल वसीम खान,शमी खान,अजमल खान,राशिद खान,मुशाहिद खान,रफत अली खान, जुनैद कुरैशी,फहीम खान,सलमान खान,परवेज़ कुरैशी, जीशान कुरैशी,वसीम कुरैशी आदि ने किया। सज्जादानशीन के साथ हाजी मोहसिन हसन नूरी,मुफ्ती गुलफाम, मौलाना जाहिद रज़ा,मौलाना बशीर उल क़ादरी,मौलाना ज़िक्रउल्लाह,मौलाना सय्यद शाबाहत अली,औरंगज़ेब नूरी,परवेज़ नूरी,शाहिद नूरी,अजमल नूरी,युनुस गद्दी,इरशाद रज़ा
ताहिर अल्वी,सबलू अल्वी,हस्सान रज़ा,युनुस साबरी आदि साथ रहे। 
07 अगस्त (जुमा) बाद नमाज़ ए फ़ज़्र कुरानख्वानी। सुबह 9.58 मिनट पर रेहाने मिल्लत व 10.30 बजे मुफ़स्सिर-ए आज़म के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद मज़हब-ओ जमालक कॉन्फ्रेस होगी। उलेमा नामूसे रिसालत,मिशन मसलक आला हज़रत, समाज सुधार,आपसी सौहार्द,सामाजिक बुराई के खात्मे पर चर्चा करेगें। दिन में कार्यक्रम व चादरपोशी का सिलसिला जारी रहेगा। रात में दुनियाभर के मशहूर उलेमा की तक़रीर होगी। देर रात 1 बजकर 40 मिनट पर मुफ्ती आज़म-ए-हिन्द के कुल शरीफ की रस्म अदा होगी।
उर्स की व्यवस्था में राशिद अली खान,मौलाना ज़ाहिद रज़ा,परवेज़ नूरी,अजमल नूरी,ताहिर अल्वी,शाहिद नूरी,औरंगजेब नूरी,हाजी जावेद खान,नासिर क़ुरैशी,मंज़ूर रज़ा,शान रज़ा, सुहेल रज़ा खान,सय्यद फैज़ान रज़ा,अब्दुल माजिद,मोहसिन रज़ा,तारिक सईद,मुजाहिद रज़ा, जुहैब रज़ा, आलेनबी,इशरत नूरी, हाजी अब्बास नूरी,सय्यद माजिद अली,सय्यद एज़ाज़,नफीस खान, शरिक बरकाती, काशिफ रज़ा,सुहैल रज़ा, सऊद रज़ा,नोमान रज़ा, हसन बरेलवी,आरिफ रज़ा,फ़ारूक़ खान,साजिद नूरी,सबलू अल्वी,हाजी फय्याज,गफ़ूर पहलवान,शहज़ाद पहलवान,काशिफ रज़ा,शाद रज़ा,अरबाज़ रज़ा,आदिल रज़ा,जावेद खान,साकिब रज़ा,,हाजी शकील नूरी,साकिब रज़ा,नईम नूरी,मुस्तक़ीम नूरी,इरशाद रज़ा, आसिम नूरी,अश्मीर रज़ा,फ़ैज़ी रज़ा,सय्यद जुनैद,हाजी शारिक नूरी,हाजी अज़हर बेग,जुनैद चिश्ती,अब्दुल वाजिद नूरी,गजाली रज़ा,रजब अली, आदि दिन रात व्यवस्था बनाने में जुटे है। इसके अलावा परचम कुशाई के मौके पर डॉक्टर अनीस बेग भी मौजूद रहे।
    user_Muneeb husain repoter
    Muneeb husain repoter
    Teacher बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बीमा पॉलिसी का धन अर्जित करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह (बीमा माफिया) के 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार सम्भल पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सम्भल श्री कृष्ण कुमार विश्नोई व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद सम्भल महोदय श्री मनोज रावत के कुशल निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी गुन्नौर महोदय श्री अंकित मिश्रा के कुशल नेतृत्व मे जनपद सम्भल में कानून व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी नियन्त्रण लगाने हेतु थाना रजपुरा पुलिस टीम द्वारा फर्जी बीमा पॉलिसी का धन अर्जित करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का 03 सदस्य 01. मोहित पुत्र वीरपाल 02. श्रीमती शालू पुत्री वीरपाल 03. तेजपाल पुत्र सियाराम निवासीगण ग्राम कल्हा थाना धनारी जनपद सम्भल को मु0अ0सं0 166/26 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) क बी०एन०एस० थाना रजपुरा जनपद सम्भल में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण को आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
    1
    बीमा पॉलिसी का धन अर्जित करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह (बीमा माफिया) के 03 अभियुक्तगण  गिरफ्तार
सम्भल पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सम्भल श्री कृष्ण कुमार विश्नोई व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद सम्भल महोदय श्री मनोज रावत के कुशल निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी गुन्नौर महोदय श्री अंकित मिश्रा के कुशल नेतृत्व मे जनपद सम्भल में कानून व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी नियन्त्रण लगाने हेतु थाना रजपुरा पुलिस टीम द्वारा फर्जी बीमा पॉलिसी का धन अर्जित करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का 03 सदस्य 01. मोहित पुत्र वीरपाल 02. श्रीमती शालू पुत्री वीरपाल 03. तेजपाल पुत्र सियाराम निवासीगण ग्राम कल्हा थाना धनारी जनपद सम्भल को मु0अ0सं0 166/26 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) क बी०एन०एस० थाना रजपुरा जनपद सम्भल में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण को आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
    user_अनुज कुमार सिहं तोमर
    अनुज कुमार सिहं तोमर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • श्रावण मास के दूसरे सोमवार को महादेव का जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल लेने उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारें बरेली-पीलीभीत से झूमते, नाचते-गाते चले आ रहे हैं कांवरिये उझानी,(बदायूं)। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का गंगा जल से अभिषेक करने के लिए कछला गंगातट पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। गंगा स्नान और कांबड़ पूजा के उपरांत जलभर कर बरेली-पीलीभीत के शिवभक्त भक्ति में विभोर होकर झूमते हुए अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। शिवभक्त अपने क्षेत्र के शिवमंदिरों में सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शंकर का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में बरेली-पीलीभीत के शिव भक्त गुरूवार से ही कछला स्थित मां भागीरथी के तट पर पहुंचना शुरू हो गए। शुक्रवार की तड़के हर हर महादेव और हर हर गंगे के जयघोष के साथ पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाई और फिर कांबड़ पूजा करने के बाद जल भरा और कांबड़ को कांधे पर उठा निकल पड़े अपने गंतव्य की ओर। शिवभक्त कांबड़ियों के जत्थे कछला से उझानी नगर होतेे हुए बदायूं और फिर बरेली-पीलीभीत को निकल रहे हैं। शिवभक्त कांबड़ियों के जत्थे में शामिल शिवभक्त बज रहे धार्मिक भजनों पर भाव विभोर होकर झूमते और महादेव के जयकारा लगाते हुए चल रहे है। शिवभक्तों के चलते कछला गंगा तट से लेकर बरेली-पीलीभीत तक हाइवे और इससे जुड़े गांव के ग्रामीण भी शिव की भक्ति में सराबोर नजर आ रहे है। बड़ी संख्या में ग्रामीण शिव भक्तों का हौंसला बढ़ाने के लिए हाइवे किनारे सुबह से ही आ जाते है और देर रात तक डटे रहते हैं। ग्यारह किलो से एक सौ इक्कावन किलोग्राम तक जलभर कर कांधों पर उठा कर ला रहे हैं शिवभक्त बड़ी संख्या में ऐसे शिवभक्त भी है जो अपने जत्थे के साथ 11 किलो से लेकर 151 किलोग्राम तक कलश में जलभर कर उसे कांधों पर उठा पदयात्रा करते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। ऐसे शिवभक्तों का कहना है कि यह जल जत्थे में शामिल सभी शिवभक्त दूसरे सोमवार को अपने क्षेत्र के शिवालय में पहुंच कर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करेंगे।
    1
    श्रावण मास के दूसरे सोमवार को महादेव का जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल लेने उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारें
बरेली-पीलीभीत से झूमते, नाचते-गाते चले आ रहे हैं कांवरिये
उझानी,(बदायूं)। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का गंगा जल से अभिषेक करने के लिए कछला गंगातट पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। गंगा स्नान और कांबड़ पूजा के उपरांत जलभर कर बरेली-पीलीभीत के शिवभक्त भक्ति में विभोर होकर झूमते हुए अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। शिवभक्त अपने क्षेत्र के शिवमंदिरों में सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। 
सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शंकर का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में बरेली-पीलीभीत के शिव भक्त गुरूवार से ही कछला स्थित मां भागीरथी के तट पर पहुंचना शुरू हो गए। शुक्रवार की तड़के हर हर महादेव और हर हर गंगे के जयघोष के साथ पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाई और फिर कांबड़ पूजा करने के बाद जल भरा और कांबड़ को कांधे पर उठा निकल पड़े अपने गंतव्य की ओर। शिवभक्त कांबड़ियों के जत्थे कछला से उझानी नगर होतेे हुए बदायूं और फिर बरेली-पीलीभीत को निकल रहे हैं। 
शिवभक्त कांबड़ियों के जत्थे में शामिल शिवभक्त बज रहे धार्मिक भजनों पर भाव विभोर होकर झूमते और महादेव के जयकारा लगाते हुए चल रहे है। शिवभक्तों के चलते कछला गंगा तट से लेकर बरेली-पीलीभीत तक हाइवे और इससे जुड़े गांव के ग्रामीण भी शिव की भक्ति में सराबोर नजर आ रहे है। बड़ी संख्या में ग्रामीण शिव भक्तों का हौंसला बढ़ाने के लिए हाइवे किनारे सुबह से ही आ जाते है और देर रात तक डटे रहते हैं। 
ग्यारह किलो से एक सौ इक्कावन किलोग्राम तक जलभर कर कांधों पर उठा कर ला रहे हैं शिवभक्त
बड़ी संख्या में ऐसे शिवभक्त भी है जो अपने जत्थे के साथ 11 किलो से लेकर 151 किलोग्राम तक कलश में जलभर कर उसे कांधों पर उठा पदयात्रा करते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। ऐसे शिवभक्तों का कहना है कि यह जल जत्थे में शामिल सभी शिवभक्त दूसरे सोमवार को अपने क्षेत्र के शिवालय में पहुंच कर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करेंगे।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्सी में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में माताओं को स्तनपान के महत्व एवं नवजात शिशु के स्वास्थ्य से जुड़े लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। बिल्सी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्सी में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में माताओं को स्तनपान के महत्व एवं नवजात शिशु के स्वास्थ्य से जुड़े लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि जन्म के तुरंत बाद नवजात को मां का पहला दूध (कोलोस्ट्रम) अवश्य पिलाना चाहिए। उन्होंने बताया कि शिशु को जन्म से लेकर कम से कम 6 माह तक केवल मां का ही दूध पिलाना चाहिए, क्योंकि इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और वह कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रहता है। उन्होंने सभी माताओं से अपील की कि नवजात शिशु को केवल मां का ही दूध पिलाएं, क्योंकि यही उसके लिए सबसे सुरक्षित, पौष्टिक और संपूर्ण आहार है। साथ ही समय-समय पर स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दिए जाने वाले पोषण संबंधी सुझावों का पालन करने की भी सलाह दी। इस अवसर पर स्टाफ नर्स प्रतीक्षा भारद्वाज, अमन उपाध्याय तथा आशा कार्यकर्त्रियां उपस्थित रहीं।
    1
    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्सी में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में माताओं को स्तनपान के महत्व एवं नवजात शिशु के स्वास्थ्य से जुड़े लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
बिल्सी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्सी में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में माताओं को स्तनपान के महत्व एवं नवजात शिशु के स्वास्थ्य से जुड़े लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि जन्म के तुरंत बाद नवजात को मां का पहला दूध (कोलोस्ट्रम) अवश्य पिलाना चाहिए। उन्होंने बताया कि शिशु को जन्म से लेकर कम से कम 6 माह तक केवल मां का ही दूध पिलाना चाहिए, क्योंकि इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और वह कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रहता है।
उन्होंने सभी माताओं से अपील की कि नवजात शिशु को केवल मां का ही दूध पिलाएं, क्योंकि यही उसके लिए सबसे सुरक्षित, पौष्टिक और संपूर्ण आहार है। साथ ही समय-समय पर स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दिए जाने वाले पोषण संबंधी सुझावों का पालन करने की भी सलाह दी।
इस अवसर पर स्टाफ नर्स प्रतीक्षा भारद्वाज, अमन उपाध्याय तथा आशा कार्यकर्त्रियां उपस्थित रहीं।
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.