logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को महादेव का जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल लेने उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारें बरेली-पीलीभीत से झूमते, नाचते-गाते चले आ रहे हैं कांवरिये उझानी,(बदायूं)। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का गंगा जल से अभिषेक करने के लिए कछला गंगातट पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। गंगा स्नान और कांबड़ पूजा के उपरांत जलभर कर बरेली-पीलीभीत के शिवभक्त भक्ति में विभोर होकर झूमते हुए अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। शिवभक्त अपने क्षेत्र के शिवमंदिरों में सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शंकर का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में बरेली-पीलीभीत के शिव भक्त गुरूवार से ही कछला स्थित मां भागीरथी के तट पर पहुंचना शुरू हो गए। शुक्रवार की तड़के हर हर महादेव और हर हर गंगे के जयघोष के साथ पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाई और फिर कांबड़ पूजा करने के बाद जल भरा और कांबड़ को कांधे पर उठा निकल पड़े अपने गंतव्य की ओर। शिवभक्त कांबड़ियों के जत्थे कछला से उझानी नगर होतेे हुए बदायूं और फिर बरेली-पीलीभीत को निकल रहे हैं। शिवभक्त कांबड़ियों के जत्थे में शामिल शिवभक्त बज रहे धार्मिक भजनों पर भाव विभोर होकर झूमते और महादेव के जयकारा लगाते हुए चल रहे है। शिवभक्तों के चलते कछला गंगा तट से लेकर बरेली-पीलीभीत तक हाइवे और इससे जुड़े गांव के ग्रामीण भी शिव की भक्ति में सराबोर नजर आ रहे है। बड़ी संख्या में ग्रामीण शिव भक्तों का हौंसला बढ़ाने के लिए हाइवे किनारे सुबह से ही आ जाते है और देर रात तक डटे रहते हैं। ग्यारह किलो से एक सौ इक्कावन किलोग्राम तक जलभर कर कांधों पर उठा कर ला रहे हैं शिवभक्त बड़ी संख्या में ऐसे शिवभक्त भी है जो अपने जत्थे के साथ 11 किलो से लेकर 151 किलोग्राम तक कलश में जलभर कर उसे कांधों पर उठा पदयात्रा करते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। ऐसे शिवभक्तों का कहना है कि यह जल जत्थे में शामिल सभी शिवभक्त दूसरे सोमवार को अपने क्षेत्र के शिवालय में पहुंच कर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करेंगे।

5 hrs ago
user_राजेश कुमार वर्मा
राजेश कुमार वर्मा
बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को महादेव का जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल लेने उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारें बरेली-पीलीभीत से झूमते, नाचते-गाते चले आ रहे हैं कांवरिये उझानी,(बदायूं)। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का गंगा जल से अभिषेक करने के लिए कछला गंगातट पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। गंगा स्नान और कांबड़ पूजा के उपरांत जलभर कर बरेली-पीलीभीत के शिवभक्त भक्ति में विभोर होकर झूमते हुए अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। शिवभक्त अपने क्षेत्र के शिवमंदिरों में सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शंकर का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में बरेली-पीलीभीत के शिव भक्त गुरूवार से ही कछला स्थित मां भागीरथी के तट पर पहुंचना शुरू हो गए। शुक्रवार की तड़के हर हर महादेव और हर हर गंगे के जयघोष के साथ पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाई और फिर कांबड़ पूजा करने के बाद जल भरा और कांबड़ को कांधे पर उठा निकल पड़े अपने गंतव्य की ओर। शिवभक्त कांबड़ियों के जत्थे कछला से उझानी नगर होतेे हुए बदायूं और फिर बरेली-पीलीभीत को निकल रहे हैं। शिवभक्त कांबड़ियों के जत्थे में शामिल शिवभक्त बज रहे धार्मिक भजनों पर भाव विभोर होकर झूमते और महादेव के जयकारा लगाते हुए चल रहे है। शिवभक्तों के चलते कछला गंगा तट से लेकर बरेली-पीलीभीत तक हाइवे और इससे जुड़े गांव के ग्रामीण भी शिव की भक्ति में सराबोर नजर आ रहे है। बड़ी संख्या में ग्रामीण शिव भक्तों का हौंसला बढ़ाने के लिए हाइवे किनारे सुबह से ही आ जाते है और देर रात तक डटे रहते हैं। ग्यारह किलो से एक सौ इक्कावन किलोग्राम तक जलभर कर कांधों पर उठा कर ला रहे हैं शिवभक्त बड़ी संख्या में ऐसे शिवभक्त भी है जो अपने जत्थे के साथ 11 किलो से लेकर 151 किलोग्राम तक कलश में जलभर कर उसे कांधों पर उठा पदयात्रा करते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। ऐसे शिवभक्तों का कहना है कि यह जल जत्थे में शामिल सभी शिवभक्त दूसरे सोमवार को अपने क्षेत्र के शिवालय में पहुंच कर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करेंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूं शहर के प्रमुख बाजार की तीन दुकानों से आठ लाख की नकदी समेत लाखों का माल ल उड़े चोर बदायूं। शहर के प्रमुख बाजार नेहरू चौक स्थित तीन दुकानों से करीब 8 लाख की नगदी समय लाखों रुपए का सामान चोरी कर सक्रिय चोरों ने बदायूं पुलिस को सीधी चुनौती दे डाली है बदायूं पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया है। एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी होने से व्यापारियों में चोरों की दहशत और सनसनी व्याप्त हो गई है। शहर के बीचों बीच नेहरू चौक बाजार स्थित प्रमोद जनरल स्टोर के मालिक यश गुप्ता के अनुसार रात में किसी समय चोर छत के रास्ते दुकान का जंगला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और दुकान में रखी एक लाख रुपया की नकदी के अलावा लगभग 70 ग्राम सोने के आभूषण और अन्य सामान चोरी करके अपने साथ ले गए है। यश का कहना है कि जब वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे तब चोरी की वारदात की जानकारी उन्हें हुई। चोरों ने इसी बाजार की एक और दुकान प्रभात नारायण जनरल मर्चेंट को भी निशाना बनाया। दुकान के मालिक शिव शंकर गुप्ता ने बताया कि और उनकी दुकान में छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए। उनका कहना है कि कर उनकी दुकान से 3 लाख से अधिक तीन नगदी और लाखों रुपए का अन्य सामान चोरी कर अपने साथ ले गए श्री गुप्ता ने यह भी बताया कि वारदात की जानकारी उन्हें दुकान खोलने पर हुई। चोरों ने एक और दुकान न्यू गांधी डाई फ्रूट्स को भी निशाना बनाया। दुकान स्वामी अंकुश गांधी ने बताया कि चोर छत के रास्ते उनकी दुकान के अंदर दाखिल हुए और दुकान में रखी करीब होने दो लाख रुपए की नगदी समेत लाखों रुपए का सामान चोरी कर अपने साथ ले गए हैं गांधी ने बताया कि चोर दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा का डीबीआर भी साथ ले गए हैं ताकि उनकी करतूतें किसी को पता ना चल सके। शहर की प्रमुख बाजार में एक साथ तीन दुकानों में चोरी होने से व्यापारियों में सनसनी फैल गई। चोरी की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस के अलावा एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। एसपी सिटी ने चोरों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया है। चूरू में दो एन दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया मगर किसी कारण से है सफल न हो सके जिससे इन दोनों दुकानदानों का बड़ा नुकसान होने से बच गया। देखना है कि बदायूं पुलिस चोरों को कब तक पकड़ने में कामयाब रहती है।
    1
    बदायूं शहर के प्रमुख बाजार की तीन दुकानों से आठ लाख की नकदी समेत लाखों का माल ल उड़े चोर
बदायूं। शहर के प्रमुख बाजार नेहरू चौक स्थित तीन दुकानों से करीब 8 लाख की नगदी समय लाखों रुपए का सामान चोरी कर सक्रिय चोरों ने बदायूं पुलिस को सीधी चुनौती दे डाली है बदायूं पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया है। एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी होने से व्यापारियों में चोरों की दहशत और सनसनी व्याप्त हो गई है।
शहर के बीचों बीच नेहरू चौक बाजार स्थित प्रमोद जनरल स्टोर के मालिक यश गुप्ता के अनुसार रात में किसी समय चोर छत के रास्ते दुकान का जंगला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और दुकान में रखी एक लाख रुपया की नकदी के अलावा लगभग 70 ग्राम सोने के आभूषण और अन्य सामान चोरी करके अपने साथ ले गए है। यश का कहना है कि जब वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे तब चोरी की वारदात की जानकारी उन्हें हुई। चोरों ने इसी बाजार की एक और दुकान प्रभात नारायण जनरल मर्चेंट को भी निशाना बनाया। 
दुकान के मालिक शिव शंकर गुप्ता ने बताया कि और उनकी दुकान में छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए। उनका कहना है कि कर उनकी दुकान से 3 लाख से अधिक तीन नगदी और लाखों रुपए का अन्य सामान चोरी कर अपने साथ ले गए श्री गुप्ता ने यह भी बताया कि वारदात की जानकारी उन्हें दुकान खोलने पर हुई। चोरों ने एक और दुकान न्यू गांधी डाई फ्रूट्स को भी निशाना बनाया। 
दुकान स्वामी अंकुश गांधी ने बताया कि चोर छत के रास्ते उनकी दुकान के अंदर दाखिल हुए और दुकान में रखी करीब होने दो लाख रुपए की नगदी समेत लाखों रुपए का सामान चोरी कर अपने साथ ले गए हैं गांधी ने बताया कि चोर दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा का डीबीआर भी साथ ले गए हैं ताकि उनकी करतूतें किसी को पता ना चल सके। 
शहर की प्रमुख बाजार में एक साथ तीन दुकानों में चोरी होने से व्यापारियों में सनसनी फैल गई। चोरी की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस के अलावा एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। एसपी सिटी ने चोरों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया है। चूरू में दो एन दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया मगर किसी कारण से है सफल न हो सके जिससे इन दोनों दुकानदानों का बड़ा नुकसान होने से बच गया। देखना है कि बदायूं पुलिस चोरों को कब तक पकड़ने में कामयाब रहती है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मण्डलायुक्त बरेली एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली द्वारा कांवड़ियों को फल एवं प्रसाद वितरित किया गया। बदायूँ आज दिनांक 07.08.2026 को मण्डलायुक्त बरेली श्री शंभु कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली श्री अजय साहनी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बदायूँ व क्षेत्राधिकारी नगर, बदायूँ के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालु कांवड़ियों को फल एवं प्रसाद वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अधिकारियों द्वारा संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा, यातायात, पेयजल, प्रकाश, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सतत बनाए रखें, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए चिन्हित स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए । मण्डलायुक्त एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे । गंगा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए । स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, दुर्घटना अथवा असुविधा उत्पन्न न होने पाए तथा प्रत्येक संवेदनशील स्थल पर सतत निगरानी रखी जाए । अधिकारियों द्वारा भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन सहायता, पार्किंग प्रबंधन, रूट डायवर्जन एवं यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों का आवागमन सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध बना रहे। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें । कांवड़ यात्रा के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं डीजे का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराया जाए । किसी भी प्रकार के अतिक्रमण, अव्यवस्था अथवा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए । साथ ही असामाजिक एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष दृष्टि रखते हुए किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग करने अथवा अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कठोर विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । महोदय द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे कांवड़ यात्रा सकुशल, शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराई जा सके ।
    1
    श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मण्डलायुक्त बरेली एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली द्वारा कांवड़ियों को फल एवं प्रसाद वितरित किया गया।
बदायूँ आज दिनांक 07.08.2026 को मण्डलायुक्त बरेली श्री शंभु कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली श्री अजय साहनी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बदायूँ व क्षेत्राधिकारी नगर, बदायूँ के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालु कांवड़ियों को फल एवं प्रसाद वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अधिकारियों द्वारा संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा, यातायात, पेयजल, प्रकाश, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सतत बनाए रखें, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए चिन्हित स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए । मण्डलायुक्त एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे । गंगा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए । स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, दुर्घटना अथवा असुविधा उत्पन्न न होने पाए तथा प्रत्येक संवेदनशील स्थल पर सतत निगरानी रखी जाए ।
अधिकारियों द्वारा भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन सहायता, पार्किंग प्रबंधन, रूट डायवर्जन एवं यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों का आवागमन सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध बना रहे। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें । कांवड़ यात्रा के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं डीजे का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराया जाए । किसी भी प्रकार के अतिक्रमण, अव्यवस्था अथवा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए । साथ ही असामाजिक एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष दृष्टि रखते हुए किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग करने अथवा अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कठोर विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । महोदय द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे कांवड़ यात्रा सकुशल, शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराई जा सके ।
    user_अनुज कुमार सिहं तोमर
    अनुज कुमार सिहं तोमर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • डायल 112 की तत्परता से गंगा घाट पर छूटा बैग सकुशल बरामद, कांवड़ यात्री ने जताया आभार उझानी (बदायूॅं) । कछला भागीरथी तट पर एक कांवड़ यात्री का बैग गायब हो गया। कांवड़ यात्री ने गंगा तट पर मौजूद डायल 112 को अपने बैग के गायब हो जाने की सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने कांवड़ यात्री का छूटा हुआ बैग कुछ ही समय में बरामद कर लिया और उसे कांवड़ यात्री को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद फिरोजाबाद निवासी मानसिंह पुत्र कपिल कछला गंगा घाट पर जल भरने आया था। इस दौरान उसका बैग कहीं गुम हो गया काफी तलाशने के बाद भी बैग न मिलने पर उसने डायल 112 पर अपना बैग को जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी 7845 तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घाट परिसर में खोजबीन कर बैग को सकुशल बरामद कर लिया और यात्री को सौंप दिया। बैग मिलने पर कांवड़ यात्री ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की है। अधिकारियों ने पीआरवी 7845 की टीम के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आमजन की सेवा और सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है।
    1
    डायल 112 की तत्परता से गंगा घाट पर छूटा बैग सकुशल बरामद, कांवड़ यात्री ने जताया आभार
उझानी (बदायूॅं) । कछला भागीरथी तट पर एक कांवड़ यात्री का बैग गायब हो गया। कांवड़ यात्री ने गंगा तट पर मौजूद डायल 112 को अपने बैग के गायब हो जाने की सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने कांवड़ यात्री का छूटा हुआ बैग कुछ ही समय में बरामद कर लिया और उसे कांवड़ यात्री को सौंप दिया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद फिरोजाबाद निवासी मानसिंह पुत्र कपिल कछला गंगा घाट पर जल भरने आया था। इस दौरान उसका बैग कहीं गुम हो गया काफी तलाशने के बाद भी बैग न मिलने पर उसने डायल 112 पर अपना बैग को जाने की सूचना दी।
सूचना मिलते ही पीआरवी 7845 तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घाट परिसर में खोजबीन कर बैग को सकुशल बरामद कर लिया और यात्री को सौंप दिया। बैग मिलने पर कांवड़ यात्री ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की है। अधिकारियों ने पीआरवी 7845 की टीम के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आमजन की सेवा और सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कछला जल लेने जा रहे कांवड़ियों का डॉ. जीराज यादव ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत। आंवला। 126 विधानसभा आंवला की ग्राम पंचायत अंतपुर में सागर समाज, मौर्य समाज, कश्यप समाज, दिवाकर समाज, ठाकुर समाज, सक्सेना समाज एवं शर्मा समाज के लोगों के आमंत्रण पर समाजसेवी डॉ. जीराज यादव पहुंचे। इस दौरान कछला से जल लेने जा रहे भोलेनाथ के भक्तों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला-पुरुष, बुजुर्ग एवं शिवभक्त उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों ने डॉ. जीराज यादव के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। इस अवसर पर डॉ. जीराज यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी शिवभक्तों का अभिनंदन करते हुए उनकी मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।
    1
    कछला जल लेने जा रहे कांवड़ियों का डॉ. जीराज यादव ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत।
आंवला। 126 विधानसभा आंवला की ग्राम पंचायत अंतपुर में सागर समाज, मौर्य समाज, कश्यप समाज, दिवाकर समाज, ठाकुर समाज, सक्सेना समाज एवं शर्मा समाज के लोगों के आमंत्रण पर समाजसेवी डॉ. जीराज यादव पहुंचे। इस दौरान कछला से जल लेने जा रहे भोलेनाथ के भक्तों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला-पुरुष, बुजुर्ग एवं शिवभक्त उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों ने डॉ. जीराज यादव के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।
इस अवसर पर डॉ. जीराज यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी शिवभक्तों का अभिनंदन करते हुए उनकी मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 min ago
  • बदायूं न्यूज़ उसावां। मूर्ति चोरी की अफवाह पर गांव पहुंची थाना पुलिस को बगैर अनुमति बौद्ध बिहार पार्क निर्माण कार्य होता मिला। थाना पुलिस ने निर्माण के सम्बंध में अनुमति पत्र दिखाने को कहा तो मना कर दिया। इसके बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। मूर्ति चोरी की अफवाह झूठी निकली , मौके से वहां लगा झंडा गायब था। संवाददाता प्रवेंद्र सिंह फोन 8650252442 थाना क्षेत्र के ग्राम करौरी सैदपुर के खेतों में करौरी सैदपुर व पटियन नगला रोड के किनारे करौरी सैदपुर निवासी रामपाल व रामबीर अपने पैतृक खेत में बौद्ध बिहार पार्क का निर्माण करा रहे थे। निर्माण कार्य के दौरान बुधवार को खेत के बीच में ईंटों को बिछा कर उस पर महात्मा बुद्ध की मूर्ति रखकर पूजा की और झंडा भी लगाया था। शुक्रवार को सुबह जब रामपाल खेत पर आए तो देखा झंडा गायब है , किसी ने झण्डे की जगह मूर्ति चोरी की अफवाह फैला दी। थानाध्यक्ष ने बताया। मौके पर महात्मा बुद्ध की दो मूर्तियां मिली है एक चार इंच एक एक फीट की जिन्हें निर्माण कर्ताओ को सौंप दिया। आगे से बगैर अनुमति के निर्माण कार्य न कराने की हिदायत दी।
    3
    बदायूं न्यूज़ 

उसावां। मूर्ति चोरी की अफवाह पर गांव पहुंची थाना पुलिस को बगैर अनुमति बौद्ध बिहार पार्क निर्माण कार्य होता मिला। थाना पुलिस ने निर्माण के सम्बंध में अनुमति पत्र दिखाने को कहा तो मना कर दिया। इसके बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। मूर्ति चोरी की अफवाह झूठी निकली , मौके से वहां लगा झंडा गायब था।

संवाददाता प्रवेंद्र सिंह 
फोन 8650252442
थाना क्षेत्र के ग्राम करौरी सैदपुर के खेतों में करौरी सैदपुर व पटियन नगला रोड के किनारे करौरी सैदपुर निवासी रामपाल व रामबीर अपने पैतृक खेत में बौद्ध बिहार पार्क का निर्माण करा रहे थे। निर्माण कार्य के दौरान बुधवार को खेत के बीच में ईंटों को बिछा कर उस पर महात्मा बुद्ध की मूर्ति रखकर पूजा की और झंडा भी लगाया था। शुक्रवार को सुबह जब रामपाल खेत पर आए तो देखा झंडा गायब है , किसी ने झण्डे की जगह मूर्ति चोरी की अफवाह फैला दी। थानाध्यक्ष ने बताया। मौके पर महात्मा बुद्ध की दो मूर्तियां मिली है एक चार इंच एक एक फीट की जिन्हें निर्माण कर्ताओ को सौंप दिया। आगे से बगैर अनुमति के निर्माण कार्य न कराने की हिदायत दी।
    user_Pravendra Singh
    Pravendra Singh
    Newspaper publisher दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अलापुर में दरोगा-सिपाही पर रिश्वत मांगने और बिना केस दबिश देने का आरोप, एसएसपी व सतर्कता आयोग से शिकायत अलापुर में दरोगा-सिपाही पर रिश्वत मांगने और बिना केस दबिश देने का आरोप, एसएसपी व सतर्कता आयोग से शिकायत खबर: बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा और सिपाही पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसएसपी और राज्य सतर्कता आयोग के सचिव को शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना एफआईआर, वारंट या न्यायालय के आदेश के उसके घर पर लगातार दबिश दी और परिवार को परेशान किया। शिकायत के अनुसार, पति-पत्नी के घरेलू विवाद के बाद उसकी पुत्रवधू दोनों बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी। इसी मामले में थाने में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मी दलालों के माध्यम से मामला खत्म कराने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने लगे, जिससे परिवार भय के कारण घर छोड़ने को मजबूर हो गया। वहीं, थाना प्रभारी माधव सिंह बिष्ट ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि दोनों पुलिसकर्मी केवल घरेलू विवाद में वार्ता के लिए गए थे। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अलापुर में दरोगा-सिपाही पर रिश्वत मांगने और बिना केस दबिश देने का आरोप, एसएसपी व सतर्कता आयोग से शिकायत
अलापुर में दरोगा-सिपाही पर रिश्वत मांगने और बिना केस दबिश देने का आरोप, एसएसपी व सतर्कता आयोग से शिकायत
खबर:
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा और सिपाही पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसएसपी और राज्य सतर्कता आयोग के सचिव को शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना एफआईआर, वारंट या न्यायालय के आदेश के उसके घर पर लगातार दबिश दी और परिवार को परेशान किया।
शिकायत के अनुसार, पति-पत्नी के घरेलू विवाद के बाद उसकी पुत्रवधू दोनों बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी। इसी मामले में थाने में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मी दलालों के माध्यम से मामला खत्म कराने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने लगे, जिससे परिवार भय के कारण घर छोड़ने को मजबूर हो गया।
वहीं, थाना प्रभारी माधव सिंह बिष्ट ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि दोनों पुलिसकर्मी केवल घरेलू विवाद में वार्ता के लिए गए थे। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बीमा पॉलिसी का धन अर्जित करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह (बीमा माफिया) के 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार सम्भल पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सम्भल श्री कृष्ण कुमार विश्नोई व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद सम्भल महोदय श्री मनोज रावत के कुशल निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी गुन्नौर महोदय श्री अंकित मिश्रा के कुशल नेतृत्व मे जनपद सम्भल में कानून व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी नियन्त्रण लगाने हेतु थाना रजपुरा पुलिस टीम द्वारा फर्जी बीमा पॉलिसी का धन अर्जित करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का 03 सदस्य 01. मोहित पुत्र वीरपाल 02. श्रीमती शालू पुत्री वीरपाल 03. तेजपाल पुत्र सियाराम निवासीगण ग्राम कल्हा थाना धनारी जनपद सम्भल को मु0अ0सं0 166/26 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) क बी०एन०एस० थाना रजपुरा जनपद सम्भल में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण को आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
    1
    बीमा पॉलिसी का धन अर्जित करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह (बीमा माफिया) के 03 अभियुक्तगण  गिरफ्तार
सम्भल पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सम्भल श्री कृष्ण कुमार विश्नोई व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद सम्भल महोदय श्री मनोज रावत के कुशल निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी गुन्नौर महोदय श्री अंकित मिश्रा के कुशल नेतृत्व मे जनपद सम्भल में कानून व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी नियन्त्रण लगाने हेतु थाना रजपुरा पुलिस टीम द्वारा फर्जी बीमा पॉलिसी का धन अर्जित करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का 03 सदस्य 01. मोहित पुत्र वीरपाल 02. श्रीमती शालू पुत्री वीरपाल 03. तेजपाल पुत्र सियाराम निवासीगण ग्राम कल्हा थाना धनारी जनपद सम्भल को मु0अ0सं0 166/26 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) क बी०एन०एस० थाना रजपुरा जनपद सम्भल में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण को आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
    user_अनुज कुमार सिहं तोमर
    अनुज कुमार सिहं तोमर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बरी बाजार नेहरु चौक के पास 03 दुकानों में चोरी होने की घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह द्वारा दी गयी बाइट थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बरी बाजार नेहरु चौक के पास 03 दुकानों में चोरी होने की घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह द्वारा दी गयी बाइट
    1
    थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बरी बाजार नेहरु चौक के पास 03 दुकानों में चोरी होने की घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह द्वारा दी गयी बाइट
थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बरी बाजार नेहरु चौक के पास 03 दुकानों में चोरी होने की घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह द्वारा दी गयी बाइट
    user_Journalist Shivam Bhardwaj
    Journalist Shivam Bhardwaj
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.