डायल 112 की तत्परता से गंगा घाट पर छूटा बैग सकुशल बरामद, कांवड़ यात्री ने जताया आभार उझानी (बदायूॅं) । कछला भागीरथी तट पर एक कांवड़ यात्री का बैग गायब हो गया। कांवड़ यात्री ने गंगा तट पर मौजूद डायल 112 को अपने बैग के गायब हो जाने की सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने कांवड़ यात्री का छूटा हुआ बैग कुछ ही समय में बरामद कर लिया और उसे कांवड़ यात्री को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद फिरोजाबाद निवासी मानसिंह पुत्र कपिल कछला गंगा घाट पर जल भरने आया था। इस दौरान उसका बैग कहीं गुम हो गया काफी तलाशने के बाद भी बैग न मिलने पर उसने डायल 112 पर अपना बैग को जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी 7845 तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घाट परिसर में खोजबीन कर बैग को सकुशल बरामद कर लिया और यात्री को सौंप दिया। बैग मिलने पर कांवड़ यात्री ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की है। अधिकारियों ने पीआरवी 7845 की टीम के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आमजन की सेवा और सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है।
डायल 112 की तत्परता से गंगा घाट पर छूटा बैग सकुशल बरामद, कांवड़ यात्री ने जताया आभार उझानी (बदायूॅं) । कछला भागीरथी तट पर एक कांवड़ यात्री का बैग गायब हो गया। कांवड़ यात्री ने गंगा तट पर मौजूद डायल 112 को अपने बैग के गायब हो जाने की सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने कांवड़ यात्री का छूटा हुआ बैग कुछ ही समय में बरामद कर लिया और उसे कांवड़ यात्री को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद फिरोजाबाद निवासी मानसिंह पुत्र कपिल कछला गंगा घाट पर जल भरने आया था। इस दौरान उसका बैग कहीं गुम हो गया काफी तलाशने के बाद भी बैग न मिलने पर उसने डायल 112 पर अपना बैग को जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी 7845 तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घाट परिसर में खोजबीन कर बैग को सकुशल बरामद कर लिया और यात्री को सौंप दिया। बैग मिलने पर कांवड़ यात्री ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की है। अधिकारियों ने पीआरवी 7845 की टीम के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आमजन की सेवा और सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है।
- श्रावण मास के दूसरे सोमवार को महादेव का जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल लेने उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारें बरेली-पीलीभीत से झूमते, नाचते-गाते चले आ रहे हैं कांवरिये उझानी,(बदायूं)। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का गंगा जल से अभिषेक करने के लिए कछला गंगातट पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। गंगा स्नान और कांबड़ पूजा के उपरांत जलभर कर बरेली-पीलीभीत के शिवभक्त भक्ति में विभोर होकर झूमते हुए अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। शिवभक्त अपने क्षेत्र के शिवमंदिरों में सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शंकर का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में बरेली-पीलीभीत के शिव भक्त गुरूवार से ही कछला स्थित मां भागीरथी के तट पर पहुंचना शुरू हो गए। शुक्रवार की तड़के हर हर महादेव और हर हर गंगे के जयघोष के साथ पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाई और फिर कांबड़ पूजा करने के बाद जल भरा और कांबड़ को कांधे पर उठा निकल पड़े अपने गंतव्य की ओर। शिवभक्त कांबड़ियों के जत्थे कछला से उझानी नगर होतेे हुए बदायूं और फिर बरेली-पीलीभीत को निकल रहे हैं। शिवभक्त कांबड़ियों के जत्थे में शामिल शिवभक्त बज रहे धार्मिक भजनों पर भाव विभोर होकर झूमते और महादेव के जयकारा लगाते हुए चल रहे है। शिवभक्तों के चलते कछला गंगा तट से लेकर बरेली-पीलीभीत तक हाइवे और इससे जुड़े गांव के ग्रामीण भी शिव की भक्ति में सराबोर नजर आ रहे है। बड़ी संख्या में ग्रामीण शिव भक्तों का हौंसला बढ़ाने के लिए हाइवे किनारे सुबह से ही आ जाते है और देर रात तक डटे रहते हैं। ग्यारह किलो से एक सौ इक्कावन किलोग्राम तक जलभर कर कांधों पर उठा कर ला रहे हैं शिवभक्त बड़ी संख्या में ऐसे शिवभक्त भी है जो अपने जत्थे के साथ 11 किलो से लेकर 151 किलोग्राम तक कलश में जलभर कर उसे कांधों पर उठा पदयात्रा करते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। ऐसे शिवभक्तों का कहना है कि यह जल जत्थे में शामिल सभी शिवभक्त दूसरे सोमवार को अपने क्षेत्र के शिवालय में पहुंच कर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करेंगे।1
- बदायूं न्यूज़ 🛑 सिद्ध बाबा मंदिर से गूरा बरैला होते हुए नगरिया अभय तक सड़क बदहाल, सावन में शिवभक्तों की सुरक्षा पर मंडराया खतरा चार किलोमीटर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे, इसी रास्ते से पटना देवकली जलाभिषेक को गुजरेंगे सैकड़ों शिवभक्त संवाददाता : प्रवेंद्र सिंह मोबाइल : 8650252442 उसावां (बदायूं)। सावन माह में भगवान शिव की आराधना के लिए श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में शिवभक्त जल लेकर विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए निकल रहे हैं। लेकिन विकास खंड उसावां क्षेत्र में सिद्ध बाबा मंदिर से गूरा बरैला होते हुए नगरिया अभय तक लगभग चार किलोमीटर लंबा मार्ग अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। सड़क की जर्जर हालत के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। जानकारी के अनुसार, इसी मार्ग से होकर सैकड़ों की संख्या में शिवभक्तों की टोलियां फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे स्थित प्रसिद्ध पटना देवकली शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रवाना होंगी। लेकिन सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई डामर, कटे हुए किनारे और बरसात के कारण जलभराव हादसों को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। कई स्थानों पर सड़क इतनी क्षतिग्रस्त हो चुकी है कि वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल यात्रियों को भी निकलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि "समझ में नहीं आता कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क।" ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर शासन-प्रशासन सावन के पावन माह में शिवभक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए तमाम इंतजाम करने का दावा करता है, वहीं दूसरी ओर इस महत्वपूर्ण मार्ग की बदहाल बदायूं उन दावों की पोल खोल रही है। यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो सावन के दौरान किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रीय लोगों और शिवभक्तों ने जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग तथा संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए सिद्ध बाबा मंदिर से नगरिया अभय त4
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्सी में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में माताओं को स्तनपान के महत्व एवं नवजात शिशु के स्वास्थ्य से जुड़े लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। बिल्सी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बिल्सी में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में माताओं को स्तनपान के महत्व एवं नवजात शिशु के स्वास्थ्य से जुड़े लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि जन्म के तुरंत बाद नवजात को मां का पहला दूध (कोलोस्ट्रम) अवश्य पिलाना चाहिए। उन्होंने बताया कि शिशु को जन्म से लेकर कम से कम 6 माह तक केवल मां का ही दूध पिलाना चाहिए, क्योंकि इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और वह कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रहता है। उन्होंने सभी माताओं से अपील की कि नवजात शिशु को केवल मां का ही दूध पिलाएं, क्योंकि यही उसके लिए सबसे सुरक्षित, पौष्टिक और संपूर्ण आहार है। साथ ही समय-समय पर स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दिए जाने वाले पोषण संबंधी सुझावों का पालन करने की भी सलाह दी। इस अवसर पर स्टाफ नर्स प्रतीक्षा भारद्वाज, अमन उपाध्याय तथा आशा कार्यकर्त्रियां उपस्थित रहीं।1
- मनिकापुर में लाखों का नाला बना 'मुसीबत' ग्रामीणों का आरोप सड़क से ऊंचा निर्माण होने से घरों में भर रहा पानी1
- दोहना रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत चादरों के जुलूस पर पुष्पवर्षा, पानी वितरण पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने दिया सौहार्द का संदेश दोहना रेलवे स्टेशन पर पीस कमेटी ऑफ इंडिया ने लगाया स्वागत कैंप चादरों के जुलूस और कांवड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा, जल वितरण व माल्यार्पण से किया स्वागत, भाईचारे का दिया संदेश बरेली। आला हजरत दरगाह पर चादरों का जुलूस लेकर जा रहे जायरीनों तथा कांवड़ लेकर जा रहे भोले भक्तों के स्वागत के लिए पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से भोजीपुरा रोड स्थित दोहना रेलवे स्टेशन के पास स्वागत कैंप लगाया गया। कैंप में दोनों समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे का स्वागत कर आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया। प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान की अगुवाई में हिंदू सनातनी भाइयों ने आला हजरत दरगाह की ओर जा रहे चादरों के जुलूस में शामिल जायरीनों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान पानी का वितरण किया गया और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। वहीं मुस्लिम भाइयों ने कांवड़ लेकर जा रहे कांवड़ियों का स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा और जल वितरण किया तथा माला पहनाकर उन्हें गले लगाया। इस दौरान मौजूद लोगों ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में भोजीपुरा जिला पंचायत सदस्य योगेश पटेल, भोजीपुरा थाना प्रभारी (SHO) सहित पीस कमेटी ऑफ इंडिया की टीम मौजूद रही। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल, राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह तनेजा, सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सैयद शहाबुद्दीन, प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान, प्रदेश महासचिव मोंटू सक्सेना, प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग खुशनुमा खान, आजम खान, जिला अध्यक्ष विनोद रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष रामकिशन रस्तोगी, जिला महासचिव विवेक शर्मा, गोपाल रस्तोगी, महानगर अध्यक्ष आशुतोष अंतवाल, महानगर उपाध्यक्ष महेश रस्तोगी, महानगर सचिव सोनू रस्तोगी उर्फ पिकू, जिला महासचिव गौरव रस्तोगी सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पीस कमेटी ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक यात्राओं और जुलूसों के दौरान एक-दूसरे का सम्मान करना ही सामाजिक सौहार्द की मजबूत नींव है। दोहना रेलवे स्टेशन पर आयोजित कैंप ने आपसी भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश दिया।1
- हरिद्वार से बड़ी खबर। कांवड़ यात्रा के दौरान मॉडिफाइड बाइक लेकर पहुंचे कांवड़ियों पर हरिद्वार पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नियम तोड़ने वाली बाइकों को मौके पर ही सीज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए किसी भी तरह की लापरवाही या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील की गई है। हरिद्वार से बड़ी खबर। कांवड़ यात्रा के दौरान मॉडिफाइड बाइक लेकर पहुंचे कांवड़ियों पर हरिद्वार पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नियम तोड़ने वाली बाइकों को मौके पर ही सीज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए किसी भी तरह की लापरवाही या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।1
- यज्ञ से मनुष्य में देवत्व का उदय होता है बच्चे यज्ञ के माध्यम से संस्कारवान, राष्ट्रनिष्ठ और सेवा भावी बनें : संजीव ॐऔर स्वास्तिक के रुप में सजे दीपकों की झिलमिलाती रोशनी रही आकर्षण का केंद्र। बदायूं : अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में अम्बियापुर क्षेत्र के ग्राम दबिहारी में विराट दीपयज्ञ एवं पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं, मातृशक्तियों और युवा ने यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित की गईं। ग्राम, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति के लिए प्रार्थना की गई। ओम एवं स्वास्तिक के स्वरूप में सजाए गए दीपकों की मनोहारी छटा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। दीपों की पावन ज्योति ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिभाव से आलोकित कर दिया। यज्ञवीर की उपाधि से विभूषित गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि यज्ञ से सद्विचारों का संवर्धन और मनुष्य में देवत्व का उदय होता है। उन्होंने कहा युवा और बच्चे संस्कारवान, राष्ट्रनिष्ठ और सेवा भावी बनें। प्रज्ञा मंडल के पंकज कुमार ने कहा कि विचार क्रांति से कुरीतियों और नकारात्म ऊर्जा दूर होगी। ज्ञान, सद्भाव के साथ बच्चों में उच्च कोटि के संस्कार जाग्रत होंगे। भवेश शर्मा ने कहा कि गायत्री मंत्र और यज्ञ की साधना मानव जीवन में आत्मिक शक्ति का संचार करती है। यज्ञीय जीवन पद्धति अपनाकर ही स्वस्थ, संस्कारित और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में वरिष्ठ परिजन सुखपाल शर्मा ने मां गायत्री का पूजन, केवश शर्मा ने शक्ति कलश पूजन तथा रेवाराम शर्मा एवं रमेश चंद्र शर्मा ने गुरु पूजन किया। देवकन्याओं और मातृशक्तियों ने सैंकड़ों दीप प्रज्ज्वलित कर सुख-समृद्धि और यज्ञ भगवान को विशेष आहुतियां समर्पित कर राष्ट्र की उन्नति की कामना की। इस मौके पर तेजराम, मीना शर्मा, सीता शर्मा, पूजा, देवेंद्र पाल, सुनीता, मुरारी, रुचि, अंजलि आदि मौजूद रहीं।2
- कासगंज के न्यौली स्थित ओम शिव महाकाली मंदिर में पुजारी पर नशीली चाय पिलाकर दानपेटी की नकदी और जेवर लेकर फरार होने का आरोप1
- 8 वर्षीय मासूम बालिका को पिता के नाम पर झूठ बोलकर स्कूल से ले जाकर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर (गोटेगांव) में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहाँ 8 वर्षीय मासूम बालिका को पिता के नाम पर झूठ बोलकर स्कूल से ले जाकर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के नेतृत्व में रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने आरोपी अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया है।1