Shuru
Apke Nagar Ki App…
मनिकापुर में लाखों का नाला बना 'मुसीबत' ग्रामीणों का आरोप सड़क से ऊंचा निर्माण होने से घरों में भर रहा पानी
देवेन्द्र प्रताप सिंह
मनिकापुर में लाखों का नाला बना 'मुसीबत' ग्रामीणों का आरोप सड़क से ऊंचा निर्माण होने से घरों में भर रहा पानी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लहरा गंगा घाट पर मंडलायुक्त का औचक निरीक्षण, कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा लहरा गंगा घाट पर मंडलायुक्त का औचक निरीक्षण, कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा कांवड़ियों से संवाद कर सुविधाओं की जानकारी ली, अधिकारियों व गोताखोरों को मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने के दिए निर्देश कासगंज। जनपद के पौराणिक तीर्थस्थल सोरों शूकर क्षेत्र स्थित लहरा गंगा घाट का मंडलायुक्त संगीता सिंह ने औचक निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने गंगा जल भरने पहुंचे कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी यात्रा, पेयजल, स्वास्थ्य तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने घाट पर तैनात गोताखोरों से भी संवाद कर उन्हें पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह, अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा, सीओ आँचल चौहान सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।1
- बदायूं शहर के प्रमुख बाजार की तीन दुकानों से आठ लाख की नकदी समेत लाखों का माल ल उड़े चोर बदायूं। शहर के प्रमुख बाजार नेहरू चौक स्थित तीन दुकानों से करीब 8 लाख की नगदी समय लाखों रुपए का सामान चोरी कर सक्रिय चोरों ने बदायूं पुलिस को सीधी चुनौती दे डाली है बदायूं पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया है। एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी होने से व्यापारियों में चोरों की दहशत और सनसनी व्याप्त हो गई है। शहर के बीचों बीच नेहरू चौक बाजार स्थित प्रमोद जनरल स्टोर के मालिक यश गुप्ता के अनुसार रात में किसी समय चोर छत के रास्ते दुकान का जंगला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और दुकान में रखी एक लाख रुपया की नकदी के अलावा लगभग 70 ग्राम सोने के आभूषण और अन्य सामान चोरी करके अपने साथ ले गए है। यश का कहना है कि जब वह सुबह दुकान खोलने पहुंचे तब चोरी की वारदात की जानकारी उन्हें हुई। चोरों ने इसी बाजार की एक और दुकान प्रभात नारायण जनरल मर्चेंट को भी निशाना बनाया। दुकान के मालिक शिव शंकर गुप्ता ने बताया कि और उनकी दुकान में छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए। उनका कहना है कि कर उनकी दुकान से 3 लाख से अधिक तीन नगदी और लाखों रुपए का अन्य सामान चोरी कर अपने साथ ले गए श्री गुप्ता ने यह भी बताया कि वारदात की जानकारी उन्हें दुकान खोलने पर हुई। चोरों ने एक और दुकान न्यू गांधी डाई फ्रूट्स को भी निशाना बनाया। दुकान स्वामी अंकुश गांधी ने बताया कि चोर छत के रास्ते उनकी दुकान के अंदर दाखिल हुए और दुकान में रखी करीब होने दो लाख रुपए की नगदी समेत लाखों रुपए का सामान चोरी कर अपने साथ ले गए हैं गांधी ने बताया कि चोर दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा का डीबीआर भी साथ ले गए हैं ताकि उनकी करतूतें किसी को पता ना चल सके। शहर की प्रमुख बाजार में एक साथ तीन दुकानों में चोरी होने से व्यापारियों में सनसनी फैल गई। चोरी की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस के अलावा एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। एसपी सिटी ने चोरों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया है। चूरू में दो एन दुकानों में भी चोरी का प्रयास किया मगर किसी कारण से है सफल न हो सके जिससे इन दोनों दुकानदानों का बड़ा नुकसान होने से बच गया। देखना है कि बदायूं पुलिस चोरों को कब तक पकड़ने में कामयाब रहती है।1
- श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत मण्डलायुक्त बरेली एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली द्वारा कांवड़ियों को फल एवं प्रसाद वितरित किया गया। बदायूँ आज दिनांक 07.08.2026 को मण्डलायुक्त बरेली श्री शंभु कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली श्री अजय साहनी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बदायूँ व क्षेत्राधिकारी नगर, बदायूँ के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालु कांवड़ियों को फल एवं प्रसाद वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अधिकारियों द्वारा संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा, यातायात, पेयजल, प्रकाश, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सतत बनाए रखें, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए चिन्हित स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए । मण्डलायुक्त एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे । गंगा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए । स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, दुर्घटना अथवा असुविधा उत्पन्न न होने पाए तथा प्रत्येक संवेदनशील स्थल पर सतत निगरानी रखी जाए । अधिकारियों द्वारा भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन सहायता, पार्किंग प्रबंधन, रूट डायवर्जन एवं यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों का आवागमन सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध बना रहे। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें । कांवड़ यात्रा के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं डीजे का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराया जाए । किसी भी प्रकार के अतिक्रमण, अव्यवस्था अथवा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए । साथ ही असामाजिक एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष दृष्टि रखते हुए किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग करने अथवा अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कठोर विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए । महोदय द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे कांवड़ यात्रा सकुशल, शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराई जा सके ।1
- डायल 112 की तत्परता से गंगा घाट पर छूटा बैग सकुशल बरामद, कांवड़ यात्री ने जताया आभार उझानी (बदायूॅं) । कछला भागीरथी तट पर एक कांवड़ यात्री का बैग गायब हो गया। कांवड़ यात्री ने गंगा तट पर मौजूद डायल 112 को अपने बैग के गायब हो जाने की सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने कांवड़ यात्री का छूटा हुआ बैग कुछ ही समय में बरामद कर लिया और उसे कांवड़ यात्री को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद फिरोजाबाद निवासी मानसिंह पुत्र कपिल कछला गंगा घाट पर जल भरने आया था। इस दौरान उसका बैग कहीं गुम हो गया काफी तलाशने के बाद भी बैग न मिलने पर उसने डायल 112 पर अपना बैग को जाने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी 7845 तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घाट परिसर में खोजबीन कर बैग को सकुशल बरामद कर लिया और यात्री को सौंप दिया। बैग मिलने पर कांवड़ यात्री ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की है। अधिकारियों ने पीआरवी 7845 की टीम के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि आमजन की सेवा और सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है।1
- अलापुर में दरोगा-सिपाही पर रिश्वत मांगने और बिना केस दबिश देने का आरोप, एसएसपी व सतर्कता आयोग से शिकायत अलापुर में दरोगा-सिपाही पर रिश्वत मांगने और बिना केस दबिश देने का आरोप, एसएसपी व सतर्कता आयोग से शिकायत खबर: बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा और सिपाही पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसएसपी और राज्य सतर्कता आयोग के सचिव को शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना एफआईआर, वारंट या न्यायालय के आदेश के उसके घर पर लगातार दबिश दी और परिवार को परेशान किया। शिकायत के अनुसार, पति-पत्नी के घरेलू विवाद के बाद उसकी पुत्रवधू दोनों बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी। इसी मामले में थाने में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मी दलालों के माध्यम से मामला खत्म कराने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने लगे, जिससे परिवार भय के कारण घर छोड़ने को मजबूर हो गया। वहीं, थाना प्रभारी माधव सिंह बिष्ट ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि दोनों पुलिसकर्मी केवल घरेलू विवाद में वार्ता के लिए गए थे। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- मनिकापुर में लाखों का नाला बना 'मुसीबत' ग्रामीणों का आरोप सड़क से ऊंचा निर्माण होने से घरों में भर रहा पानी1
- ब्रेकिंग कासगंज: नदरई पर्यटक पुल पर बड़ा हादसा टला, हजारा नहर में गिरे वृद्ध को युवाओं ने बचाया1