logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अलापुर में दरोगा-सिपाही पर रिश्वत मांगने और बिना केस दबिश देने का आरोप, एसएसपी व सतर्कता आयोग से शिकायत अलापुर में दरोगा-सिपाही पर रिश्वत मांगने और बिना केस दबिश देने का आरोप, एसएसपी व सतर्कता आयोग से शिकायत खबर: बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा और सिपाही पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसएसपी और राज्य सतर्कता आयोग के सचिव को शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना एफआईआर, वारंट या न्यायालय के आदेश के उसके घर पर लगातार दबिश दी और परिवार को परेशान किया। शिकायत के अनुसार, पति-पत्नी के घरेलू विवाद के बाद उसकी पुत्रवधू दोनों बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी। इसी मामले में थाने में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मी दलालों के माध्यम से मामला खत्म कराने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने लगे, जिससे परिवार भय के कारण घर छोड़ने को मजबूर हो गया। वहीं, थाना प्रभारी माधव सिंह बिष्ट ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि दोनों पुलिसकर्मी केवल घरेलू विवाद में वार्ता के लिए गए थे। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

5 hrs ago
user_Vivek Chauhan reporters
Vivek Chauhan reporters
Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

अलापुर में दरोगा-सिपाही पर रिश्वत मांगने और बिना केस दबिश देने का आरोप, एसएसपी व सतर्कता आयोग से शिकायत अलापुर में दरोगा-सिपाही पर रिश्वत मांगने और बिना केस दबिश देने का आरोप, एसएसपी व सतर्कता आयोग से शिकायत खबर: बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा और सिपाही पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने एसएसपी और राज्य सतर्कता आयोग के सचिव को शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना एफआईआर, वारंट या न्यायालय के आदेश के उसके घर पर लगातार दबिश दी और परिवार को परेशान किया। शिकायत के अनुसार, पति-पत्नी के घरेलू विवाद के बाद उसकी पुत्रवधू दोनों बच्चों को छोड़कर मायके चली गई थी। इसी मामले में थाने में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मी दलालों के माध्यम से मामला खत्म कराने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने लगे, जिससे परिवार भय के कारण घर छोड़ने को मजबूर हो गया। वहीं, थाना प्रभारी माधव सिंह बिष्ट ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि दोनों पुलिसकर्मी केवल घरेलू विवाद में वार्ता के लिए गए थे। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बीमा पॉलिसी का धन अर्जित करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह (बीमा माफिया) के 03 अभियुक्तगण गिरफ्तार सम्भल पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सम्भल श्री कृष्ण कुमार विश्नोई व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद सम्भल महोदय श्री मनोज रावत के कुशल निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी गुन्नौर महोदय श्री अंकित मिश्रा के कुशल नेतृत्व मे जनपद सम्भल में कानून व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी नियन्त्रण लगाने हेतु थाना रजपुरा पुलिस टीम द्वारा फर्जी बीमा पॉलिसी का धन अर्जित करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का 03 सदस्य 01. मोहित पुत्र वीरपाल 02. श्रीमती शालू पुत्री वीरपाल 03. तेजपाल पुत्र सियाराम निवासीगण ग्राम कल्हा थाना धनारी जनपद सम्भल को मु0अ0सं0 166/26 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) क बी०एन०एस० थाना रजपुरा जनपद सम्भल में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण को आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
    1
    बीमा पॉलिसी का धन अर्जित करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह (बीमा माफिया) के 03 अभियुक्तगण  गिरफ्तार
सम्भल पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सम्भल श्री कृष्ण कुमार विश्नोई व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद सम्भल महोदय श्री मनोज रावत के कुशल निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी गुन्नौर महोदय श्री अंकित मिश्रा के कुशल नेतृत्व मे जनपद सम्भल में कानून व्यवस्था, अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी नियन्त्रण लगाने हेतु थाना रजपुरा पुलिस टीम द्वारा फर्जी बीमा पॉलिसी का धन अर्जित करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का 03 सदस्य 01. मोहित पुत्र वीरपाल 02. श्रीमती शालू पुत्री वीरपाल 03. तेजपाल पुत्र सियाराम निवासीगण ग्राम कल्हा थाना धनारी जनपद सम्भल को मु0अ0सं0 166/26 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) क बी०एन०एस० थाना रजपुरा जनपद सम्भल में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण को आज न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
    user_अनुज कुमार सिहं तोमर
    अनुज कुमार सिहं तोमर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • श्रावण मास के दूसरे सोमवार को महादेव का जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल लेने उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारें बरेली-पीलीभीत से झूमते, नाचते-गाते चले आ रहे हैं कांवरिये उझानी,(बदायूं)। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का गंगा जल से अभिषेक करने के लिए कछला गंगातट पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। गंगा स्नान और कांबड़ पूजा के उपरांत जलभर कर बरेली-पीलीभीत के शिवभक्त भक्ति में विभोर होकर झूमते हुए अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। शिवभक्त अपने क्षेत्र के शिवमंदिरों में सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शंकर का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में बरेली-पीलीभीत के शिव भक्त गुरूवार से ही कछला स्थित मां भागीरथी के तट पर पहुंचना शुरू हो गए। शुक्रवार की तड़के हर हर महादेव और हर हर गंगे के जयघोष के साथ पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाई और फिर कांबड़ पूजा करने के बाद जल भरा और कांबड़ को कांधे पर उठा निकल पड़े अपने गंतव्य की ओर। शिवभक्त कांबड़ियों के जत्थे कछला से उझानी नगर होतेे हुए बदायूं और फिर बरेली-पीलीभीत को निकल रहे हैं। शिवभक्त कांबड़ियों के जत्थे में शामिल शिवभक्त बज रहे धार्मिक भजनों पर भाव विभोर होकर झूमते और महादेव के जयकारा लगाते हुए चल रहे है। शिवभक्तों के चलते कछला गंगा तट से लेकर बरेली-पीलीभीत तक हाइवे और इससे जुड़े गांव के ग्रामीण भी शिव की भक्ति में सराबोर नजर आ रहे है। बड़ी संख्या में ग्रामीण शिव भक्तों का हौंसला बढ़ाने के लिए हाइवे किनारे सुबह से ही आ जाते है और देर रात तक डटे रहते हैं। ग्यारह किलो से एक सौ इक्कावन किलोग्राम तक जलभर कर कांधों पर उठा कर ला रहे हैं शिवभक्त बड़ी संख्या में ऐसे शिवभक्त भी है जो अपने जत्थे के साथ 11 किलो से लेकर 151 किलोग्राम तक कलश में जलभर कर उसे कांधों पर उठा पदयात्रा करते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। ऐसे शिवभक्तों का कहना है कि यह जल जत्थे में शामिल सभी शिवभक्त दूसरे सोमवार को अपने क्षेत्र के शिवालय में पहुंच कर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करेंगे।
    1
    श्रावण मास के दूसरे सोमवार को महादेव का जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल लेने उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, हर-हर महादेव के गूंजे जयकारें
बरेली-पीलीभीत से झूमते, नाचते-गाते चले आ रहे हैं कांवरिये
उझानी,(बदायूं)। सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शिव का गंगा जल से अभिषेक करने के लिए कछला गंगातट पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। गंगा स्नान और कांबड़ पूजा के उपरांत जलभर कर बरेली-पीलीभीत के शिवभक्त भक्ति में विभोर होकर झूमते हुए अपने गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। शिवभक्त अपने क्षेत्र के शिवमंदिरों में सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। 
सावन के दूसरे सोमवार को भगवान शंकर का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में बरेली-पीलीभीत के शिव भक्त गुरूवार से ही कछला स्थित मां भागीरथी के तट पर पहुंचना शुरू हो गए। शुक्रवार की तड़के हर हर महादेव और हर हर गंगे के जयघोष के साथ पवित्र गंगा नदी में डुबकी लगाई और फिर कांबड़ पूजा करने के बाद जल भरा और कांबड़ को कांधे पर उठा निकल पड़े अपने गंतव्य की ओर। शिवभक्त कांबड़ियों के जत्थे कछला से उझानी नगर होतेे हुए बदायूं और फिर बरेली-पीलीभीत को निकल रहे हैं। 
शिवभक्त कांबड़ियों के जत्थे में शामिल शिवभक्त बज रहे धार्मिक भजनों पर भाव विभोर होकर झूमते और महादेव के जयकारा लगाते हुए चल रहे है। शिवभक्तों के चलते कछला गंगा तट से लेकर बरेली-पीलीभीत तक हाइवे और इससे जुड़े गांव के ग्रामीण भी शिव की भक्ति में सराबोर नजर आ रहे है। बड़ी संख्या में ग्रामीण शिव भक्तों का हौंसला बढ़ाने के लिए हाइवे किनारे सुबह से ही आ जाते है और देर रात तक डटे रहते हैं। 
ग्यारह किलो से एक सौ इक्कावन किलोग्राम तक जलभर कर कांधों पर उठा कर ला रहे हैं शिवभक्त
बड़ी संख्या में ऐसे शिवभक्त भी है जो अपने जत्थे के साथ 11 किलो से लेकर 151 किलोग्राम तक कलश में जलभर कर उसे कांधों पर उठा पदयात्रा करते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। ऐसे शिवभक्तों का कहना है कि यह जल जत्थे में शामिल सभी शिवभक्त दूसरे सोमवार को अपने क्षेत्र के शिवालय में पहुंच कर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करेंगे।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जनपद संभल की थाना बहजोई पुलिस ने डाकघर के खाताधारकों के पैसे गबन करने की घटना का खुलासा कर 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार। जनपद संभल की थाना बहजोई पुलिस ने डाकघर के खाताधारकों के पैसे गबन करने की घटना का खुलासा कर 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
    2
    जनपद संभल की थाना बहजोई पुलिस ने डाकघर के खाताधारकों के पैसे गबन करने की घटना का खुलासा कर 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
जनपद संभल की थाना बहजोई पुलिस ने डाकघर के खाताधारकों के पैसे गबन करने की घटना का खुलासा कर 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
    user_Nitin Sagar
    Nitin Sagar
    Court reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लहरा गंगा घाट पर मंडलायुक्त का औचक निरीक्षण, कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा लहरा गंगा घाट पर मंडलायुक्त का औचक निरीक्षण, कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा कांवड़ियों से संवाद कर सुविधाओं की जानकारी ली, अधिकारियों व गोताखोरों को मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने के दिए निर्देश कासगंज। जनपद के पौराणिक तीर्थस्थल सोरों शूकर क्षेत्र स्थित लहरा गंगा घाट का मंडलायुक्त संगीता सिंह ने औचक निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने गंगा जल भरने पहुंचे कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी यात्रा, पेयजल, स्वास्थ्य तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने घाट पर तैनात गोताखोरों से भी संवाद कर उन्हें पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह, अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा, सीओ आँचल चौहान सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
    1
    लहरा गंगा घाट पर मंडलायुक्त का औचक निरीक्षण, कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
लहरा गंगा घाट पर मंडलायुक्त का औचक निरीक्षण, कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कांवड़ियों से संवाद कर सुविधाओं की जानकारी ली, अधिकारियों व गोताखोरों को मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने के दिए निर्देश
कासगंज। जनपद के पौराणिक तीर्थस्थल सोरों शूकर क्षेत्र स्थित लहरा गंगा घाट का मंडलायुक्त संगीता सिंह ने औचक निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने गंगा जल भरने पहुंचे कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी यात्रा, पेयजल, स्वास्थ्य तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने घाट पर तैनात गोताखोरों से भी संवाद कर उन्हें पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह, अधिशासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा, सीओ आँचल चौहान सहित प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Soron Live 24
    Soron Live 24
    कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान दो मुस्लिम महिलाएं कांवड़ लेकर निकलीं। मुजफ्फरनगर में श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान दो मुस्लिम महिलाएं कांवड़ लेकर निकलीं। गाजियाबाद निवासी तमन्ना मलिक और अनीशा हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुईं। बुर्के में कांवड़ लेकर पहुंचीं दोनों महिलाओं को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। मुजफ्फरनगर पहुंचने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। उनकी कांवड़ यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
    1
    श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान दो मुस्लिम महिलाएं कांवड़ लेकर निकलीं।
मुजफ्फरनगर में श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान दो मुस्लिम महिलाएं कांवड़ लेकर निकलीं। गाजियाबाद निवासी तमन्ना मलिक और अनीशा हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुईं। बुर्के में कांवड़ लेकर पहुंचीं दोनों महिलाओं को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। मुजफ्फरनगर पहुंचने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। उनकी कांवड़ यात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
    user_अनुज कुमार सिहं तोमर
    अनुज कुमार सिहं तोमर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • यज्ञ से मनुष्य में देवत्व का उदय होता है बच्चे यज्ञ के माध्यम से संस्कारवान, राष्ट्रनिष्ठ और सेवा भावी बनें : संजीव ॐऔर स्वास्तिक के रुप में सजे दीपकों की झिलमिलाती रोशनी रही आकर्षण का केंद्र। बदायूं : अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में अम्बियापुर क्षेत्र के ग्राम दबिहारी में विराट दीपयज्ञ एवं पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं, मातृशक्तियों और युवा ने यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित की गईं। ग्राम, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति के लिए प्रार्थना की गई। ओम एवं स्वास्तिक के स्वरूप में सजाए गए दीपकों की मनोहारी छटा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। दीपों की पावन ज्योति ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिभाव से आलोकित कर दिया। यज्ञवीर की उपाधि से विभूषित गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि यज्ञ से सद्विचारों का संवर्धन और मनुष्य में देवत्व का उदय होता है। उन्होंने कहा युवा और बच्चे संस्कारवान, राष्ट्रनिष्ठ और सेवा भावी बनें। प्रज्ञा मंडल के पंकज कुमार ने कहा कि विचार क्रांति से कुरीतियों और नकारात्म ऊर्जा दूर होगी। ज्ञान, सद्भाव के साथ बच्चों में उच्च कोटि के संस्कार जाग्रत होंगे। भवेश शर्मा ने कहा कि गायत्री मंत्र और यज्ञ की साधना मानव जीवन में आत्मिक शक्ति का संचार करती है। यज्ञीय जीवन पद्धति अपनाकर ही स्वस्थ, संस्कारित और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में वरिष्ठ परिजन सुखपाल शर्मा ने मां गायत्री का पूजन, केवश शर्मा ने शक्ति कलश पूजन तथा रेवाराम शर्मा एवं रमेश चंद्र शर्मा ने गुरु पूजन किया। देवकन्याओं और मातृशक्तियों ने सैंकड़ों दीप प्रज्ज्वलित कर सुख-समृद्धि और यज्ञ भगवान को विशेष आहुतियां समर्पित कर राष्ट्र की उन्नति की कामना की। इस मौके पर तेजराम, मीना शर्मा, सीता शर्मा, पूजा, देवेंद्र पाल, सुनीता, मुरारी, रुचि, अंजलि आदि मौजूद रहीं।
    2
    यज्ञ से मनुष्य में देवत्व का उदय होता है बच्चे यज्ञ के माध्यम से संस्कारवान, राष्ट्रनिष्ठ और सेवा भावी बनें : संजीव                                                     ॐऔर स्वास्तिक के रुप में सजे दीपकों की झिलमिलाती रोशनी रही आकर्षण का केंद्र।                              
बदायूं : अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में अम्बियापुर क्षेत्र के ग्राम दबिहारी में विराट दीपयज्ञ एवं पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं, मातृशक्तियों और युवा ने यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित की गईं। ग्राम, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति के लिए प्रार्थना की गई। ओम एवं स्वास्तिक के स्वरूप में सजाए गए दीपकों की मनोहारी छटा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। दीपों की पावन ज्योति ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिभाव से आलोकित कर दिया।
यज्ञवीर की उपाधि से विभूषित गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि यज्ञ से सद्विचारों का संवर्धन और मनुष्य में देवत्व का उदय  होता है। उन्होंने कहा युवा और बच्चे संस्कारवान, राष्ट्रनिष्ठ और सेवा भावी बनें।
प्रज्ञा मंडल के पंकज कुमार ने कहा कि विचार क्रांति से कुरीतियों और नकारात्म ऊर्जा दूर होगी। ज्ञान, सद्भाव के साथ बच्चों में उच्च कोटि के संस्कार जाग्रत होंगे।
भवेश शर्मा ने कहा कि गायत्री मंत्र और यज्ञ की साधना मानव जीवन में आत्मिक शक्ति का संचार करती है। यज्ञीय जीवन पद्धति अपनाकर ही स्वस्थ, संस्कारित और समृद्ध समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ परिजन सुखपाल शर्मा ने मां गायत्री का पूजन, केवश शर्मा ने शक्ति कलश पूजन तथा रेवाराम शर्मा एवं रमेश चंद्र शर्मा ने गुरु पूजन किया। देवकन्याओं और मातृशक्तियों ने सैंकड़ों दीप प्रज्ज्वलित कर सुख-समृद्धि और यज्ञ भगवान को विशेष आहुतियां समर्पित कर राष्ट्र की उन्नति की कामना की। इस मौके पर तेजराम, मीना शर्मा, सीता शर्मा, पूजा, देवेंद्र पाल, सुनीता, मुरारी, रुचि, अंजलि आदि मौजूद रहीं।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मनिकापुर में लाखों का नाला बना 'मुसीबत' ग्रामीणों का आरोप सड़क से ऊंचा निर्माण होने से घरों में भर रहा पानी
    1
    मनिकापुर में लाखों का नाला बना 'मुसीबत' ग्रामीणों का आरोप सड़क से ऊंचा निर्माण होने से घरों में भर रहा पानी
    user_देवेन्द्र प्रताप सिंह
    देवेन्द्र प्रताप सिंह
    Local News Reporter Sahawar, Kasganj•
    14 hrs ago
  • ब्रेकिंग कासगंज: नदरई पर्यटक पुल पर बड़ा हादसा टला, हजारा नहर में गिरे वृद्ध को युवाओं ने बचाया
    1
    ब्रेकिंग कासगंज: नदरई पर्यटक पुल पर बड़ा हादसा टला, हजारा नहर में गिरे वृद्ध को युवाओं ने बचाया
    user_देवेन्द्र प्रताप सिंह
    देवेन्द्र प्रताप सिंह
    Local News Reporter Sahawar, Kasganj•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.