Shuru
Apke Nagar Ki App…
Pranjal Yagyawalkya
- Sunil SunamRaisen, Raisen, Madhya Pradesh🙏18 hrs ago
More news from Narmadapuram and nearby areas
- नर्मदापुरम स्टेशन पर हैवानियत: मां ने 8 साल की बेटी को ट्रेन के आगे फेंका, जिंदगी और मौत से जूझ रही मासूम एक दिल दहला देने वाली घटना ने नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन को हिलाकर रख दिया. मंगलवार शाम को एक सरकारी कर्मचारी मां ने अपनी छोटी बेटी को तमिलनाडु एक्सप्रेस के सामने धक्का दे दिया. मासूम बच्ची ट्रेन की चपेट में आ गई और प्लेटफॉर्म व ट्रैक के बीच फंस गई. उसकी हालत बेहद नाजुक है. सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात दर्ज हो गई. पुलिस ने मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी मानसिक स्थिति की जांच कर रही है. यह घटना मां-बेटी के रिश्ते पर गहरा सवाल खड़ा करती है. नर्मदापुरम स्टेशन पर मां और उसकी 8 साल की बेटी तीन घंटे से प्लेटफॉर्म पर मौजूद थीं. शाम करीब 7:40 बजे तमिलनाडु एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आई. अचानक मां ने बच्ची को ट्रैक पर धकेल दिया. ट्रेन के इंजन ने बच्ची को टक्कर मारी और वह प्लेटफॉर्म व ट्रैक के बीच फंस गई. बच्ची को सिर, कमर और कंधे पर गंभीर चोटें आईं. खून की काफी मात्रा बह गई.1
- रायसेन के सागर-भोपाल मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया में पिकअप गिरने से बड़ा हादसा हो गया। वाहन में खरबूजे भरे थे और सागर से भोपाल जा रहा था। चालक और क्लीनर गंभीर घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण में सुरक्षा इंतजामों की कमी और चेतावनी संकेतक न होने पर सवाल उठाए हैं।1
- Post by Vineet maheshwari1
- यात्री हुए ना खुश, एक भी पंखा नहीं है बस स्टैंड के प्रतीक्षालय में।1
- ग्राम चमरिया खमरिया ग्राम पंचायत करौदा आज हमारे गांव में SDO ने भी आकर बोल दिया कि आप रिपोर्ट काट दो और रिपोर्ट से कुछ नहीं होने वाला तो आप बताओ SDO Sir की बात सही है क्या रिपोर्ट काटना चाहिए या नहीं क्या एसडीओ की आज जवाब सही है रिपोर्ट कार्ड तो पूरा वीडियो देखें और शेयर जरूर करें2
- पिपरिया के गुरु तेज बहादुर साहिब इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज रविवार को 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव में कार्यक्रम की शुरुआत विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर की गई इसके बाद राष्ट्रगान गया गया फिर नन्हे, मुन्ने बच्चों द्वारा देश भक्ति के गानों पर मनमोहन डांस की प्रस्तुति दी गई वहीं इस पूरे कार्यक्रम के दौरान विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने स्कूल के सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया गया जिसमें,नगर पालिका अध्यक्ष नीना नागपाल ,साध्वी सुश्री कल्यानगिरी ललिता पुरवइया ,गुरदीप गिल शिवदयाल ,एवं मजिंदर सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहे1
- भाजपा युवा नेता पर जानलेवा हमला, 4 आरोपियों पर केस बनखेड़ी। नयागांव में भाजपा युवा नेता सोनू साहू पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों में हरिबाबू उर्फ रम्मू पटेल, खुमान पटेल, गोपाल पटेल सहित एक अन्य शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार दोपहर आरोपियों ने कार से टक्कर मारकर सोनू साहू को गिराया और हथौड़ों व लात-घूंसों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें पिपरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया। पीड़ित ने पुरानी रंजिश को हमले की वजह बताया है। घटना के विरोध में साहू समाज व सरपंच संघ ने आक्रोश जताते हुए ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- रायसेन के मंडीदीप में अवैध गैस रिफिलिंग का बड़ा खुलासा हुआ है। खाद्य विभाग ने रोहित गैस सर्विस पर छापा मारकर 5 सिलेंडर, तौल कांटा और गैस ट्रांसफर उपकरण जब्त किए। 250 रुपये प्रति किलो में गैस बेची जा रही थी। शिकायत के बाद हुई कार्रवाई में आरोपियों पर केस दर्ज हुआ।1
- रायसेन। शहर में गणगौर पर्व पारंपरिक रूप से मनाया गया। अग्रवाल समाज की महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर भगवान ईसर और माता गौरा की पूजा.अर्चना की। इसके बाद शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रविवार शाम करीब 5 बजे यशवंत नगर से शुरू हुई। इसमें महिलाएं एक जैसे परिधान पहनकर सिर पर ईसर.गौरा की सजी झांकी लेकर ढोल की थाप पर नृत्य करती हुई चल रही थीं। मार्ग में जगह.जगह लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए प्राचीन मिश्र तालाब पहुंची। यहां विधि.विधान से पूजा.अर्चना के बाद गणगौर का विसर्जन किया गया। यात्रा के दौरान महिलाओं ने नृत्य भी किया। गणगौर पर्व के अवसर पर महिलाओं ने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ 16 दिनों तक व्रत रखा। इस दौरान उन्होंने ईसर.गौरा की पूजा की। कार्यक्रम में झांकी सजाने के साथ तोरणए वरमाला और अगवानी जैसी पारंपरिक रस्में भी निभाई गईं।1