साहू समाज और सरपंच संघ ने घटना का विरोध कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोपे ज्ञापन भाजपा युवा नेता पर जानलेवा हमला, 4 आरोपियों पर केस बनखेड़ी। नयागांव में भाजपा युवा नेता सोनू साहू पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों में हरिबाबू उर्फ रम्मू पटेल, खुमान पटेल, गोपाल पटेल सहित एक अन्य शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार दोपहर आरोपियों ने कार से टक्कर मारकर सोनू साहू को गिराया और हथौड़ों व लात-घूंसों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें पिपरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया। पीड़ित ने पुरानी रंजिश को हमले की वजह बताया है। घटना के विरोध में साहू समाज व सरपंच संघ ने आक्रोश जताते हुए ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
साहू समाज और सरपंच संघ ने घटना का विरोध कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोपे ज्ञापन भाजपा युवा नेता पर जानलेवा हमला, 4 आरोपियों पर केस बनखेड़ी। नयागांव में भाजपा युवा नेता सोनू साहू पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों में हरिबाबू उर्फ रम्मू पटेल, खुमान पटेल, गोपाल पटेल सहित एक अन्य शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार दोपहर आरोपियों ने कार से टक्कर मारकर सोनू साहू को गिराया और हथौड़ों व लात-घूंसों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें पिपरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया। पीड़ित ने पुरानी रंजिश को हमले की वजह बताया है। घटना के विरोध में साहू समाज व सरपंच संघ ने आक्रोश जताते हुए ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
- समाजसेवी शिक्षक श्री राजेश स्वामी जी के सुपुत्र आयुष स्वामी को आज मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मानित किया गया। आयुष स्वामी ने सिविल सेवा परीक्षा में 461वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि बनखेड़ी और पूरे नर्मदापुरम जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने क्षेत्र के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। श्री राजेश स्वामी जी एवं आयुष स्वामी को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।1
- ग्राम सेमरी हरचंद के ग्राम पंचायत भवन में आयोजित की गई किसान खेत पाठशाला। सोहागपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेमरी हरचंद में नरबाई प्रबंधन किसान खेत पाठशाला के अंतर्गत कृषक को की एक बैठक का आयोजन रविवार सुबह 11 बजे किया गया। नवाई ना जलाना एवं नरवाई जलाने से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया गया ।नरवाई जलना किसान के लिए कितना हानिकारक है जिसमें मिट्टी के मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं एवं उपजाऊ क्षमता कम होती है प्रदूषण भी बहुत अधिक मात्रा में बढ़ता है नवाई के बेहतर प्रबंधन के लिए कृषकों को अत्याधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग करना चाहिए जैसे की सुपर सीटर मल्चर रोटावेटर एवं ड्रिंकपोजर का उपयोग कर नवाई का बेहतर प्रबंधन किया जा सकता है एवं शासन की गाइडलाइन के बारे में विस्तार से बताया गया ग्राम पंचायत द्वारा वार्ड मोहल्ले में बैठक चौपाल के मायकिंग के माध्यम से कृषको प्रेरित किया जा रहा है।1
- Post by Pranjal Yagyawalkya1
- Post by Jagtapal Yadav g1
- सुल्तानपुर शासकीय भूमि पर बनी दुकानें बनी विवाद का कारण1
- अधिवक्ता संघ,तहसील पिपरिया जिला अधिवक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का चतुर्थ दिवस दिनांक 23 मार्च 2026 को दोपहर 03:30 बजे न्यायालय परिसर स्थित बार कक्ष में सम्पन्न हुआ।* *कार्यक्रम में माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमति शालनी मिश्रा शुक्ला जी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री जे एन ढ़िमोले जी द्वारा अधिवक्ताओं को साक्ष्य अधिनियम विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।* *इस दौरान अधिनियम के व्यावहारिक पहलुओं, न्यायालयीन प्रक्रिया एवं नवीनतम विधिक दृष्टिकोणों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।* *कार्यक्रम में अध्यक्ष अधिवक्ता संघ पिपरिया श्री धर्मेन्द्र सिंह नागवंशी, सचिव श्री वेद भार्गव, बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे एवं मार्गदर्शन का लाभ प्राप्त किया।* *अध्यक्ष* *अधिवक्ता संघ पिपरिया*1
- Post by ABDUL2
- बनखेड़ी में राज्य स्तरीय जूनियर व सब-जूनियर लागोरी प्रतियोगिता सम्पन्न, विदिशा टीम का शानदार प्रदर्शन मध्यप्रदेश लागोरी संघ द्वारा जरारिया गार्डन, बनखेड़ी में बालक एवं बालिका वर्ग की प्रथम जूनियर एवं सब-जूनियर लागोरी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 8 जिलों से कुल 32 टीमों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। प्रतियोगिता के अंतर्गत बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला रायसेन एवं विदिशा के बीच खेला गया, जिसमें विदिशा की टीम विजयी रही। वहीं बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला विदिशा एवं नर्मदापुरम के मध्य हुआ, जिसमें विदिशा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी वर्चुअल रूप से जुड़े और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आयोजन मंडल, मध्यप्रदेश लागोरी संघ एवं लागोरी संघ नर्मदापुरम को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। सांसद श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि लागोरी केवल एक खेल नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा, टीम भावना, त्वरित निर्णय क्षमता और शारीरिक स्फूर्ति का प्रतीक है। आज के डिजिटल युग में, जब बच्चे मोबाइल और स्क्रीन पर अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं, ऐसे पारंपरिक खेल उन्हें मैदान से जोड़ते हैं और स्वस्थ जीवनशैली की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन, धैर्य, नेतृत्व एवं टीमवर्क सिखाते हैं। जीत और हार दोनों जीवन के महत्वपूर्ण हिस्से हैं—जीत आत्मविश्वास बढ़ाती है, जबकि हार हमें और बेहतर बनने की प्रेरणा देती है। अतः खेल को केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि सीखने और आगे बढ़ने का माध्यम समझना चाहिए। इस अवसर पर भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान के सदस्य नीतिराज सिंह पटेल, जिला कबड्डी अकादमी इटारसी के श्री संजीव (सोनू) चौधरी, मध्यप्रदेश लागोरी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आशीष मालवीय, प्रदेश सचिव श्री आकाश वंशकार, जिला प्रमुख श्री रामेश्वर झलारिया, जिलाध्यक्ष श्री शरद पटेल, उपाध्यक्ष श्री हिमांशु श्रीवास्तव, सचिव श्री पवन गंगोलिया, सह सचिव श्री हेमंत कुमार, श्री धीरू तिवारी, श्री पवन चौधरी एवं ब्लॉक खेल अधिकारी देवेंद्र उरहा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।1