*पुलिस विभाग में तबादलों से हलचल, कई थानों की कमान बदली* नर्मदापुरम जिले के पुलिस महकमे में पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी किए गए तबादला आदेश के बाद हल्की हलचल का माहौल बन गया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल में निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे कई प्रमुख थानों की कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिलेगा। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक उषा मरावी को केसला थाना प्रभारी पद से हटाकर रक्षित केन्द्र नर्मदापुरम (रीडर) पदस्थ किया गया है। निरीक्षक राहुल रायकवार को सोहागपुर थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक राजेश दुबे को अजाक थाना नर्मदापुरम की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक मदन पंवार को केसला थाना प्रभारी और उमाशंकर यादव को रक्षित केन्द्र में जिविशा एवं मॉनिटरिंग सेल का कार्य सौंपा गया है। निरीक्षक प्रवीण चौहान को डोलरिया थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक स्तर पर भी बदलाव करते हुए संजीव पंवार को इटारसी, कैलाश नारायण को रामपुर थाना प्रभारी, खुमान सिंह पटेल को शिवपुर थाना प्रभारी, मोनिका गौर को देहात नर्मदापुरम और विवेक यादव को पथरोटा थाना प्रभारी बनाया गया है। आकाशदीप पचाया को माखननगर, सुरेश चौहान को इटारसी और राहुल पटेल को शोभापुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल को विभागीय कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए पदस्थापनों के बाद आने वाले समय में कानून व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही
*पुलिस विभाग में तबादलों से हलचल, कई थानों की कमान बदली* नर्मदापुरम जिले के पुलिस महकमे में पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी किए गए तबादला आदेश के बाद हल्की हलचल का माहौल बन गया है। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस फेरबदल में निरीक्षक और उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिससे कई प्रमुख थानों की कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिलेगा। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक उषा मरावी को केसला थाना प्रभारी पद से हटाकर रक्षित केन्द्र नर्मदापुरम (रीडर) पदस्थ किया गया है। निरीक्षक राहुल रायकवार को सोहागपुर थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक राजेश दुबे को अजाक थाना नर्मदापुरम की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक मदन पंवार को केसला थाना प्रभारी और उमाशंकर यादव को
रक्षित केन्द्र में जिविशा एवं मॉनिटरिंग सेल का कार्य सौंपा गया है। निरीक्षक प्रवीण चौहान को डोलरिया थाना प्रभारी बनाया गया है। उप निरीक्षक स्तर पर भी बदलाव करते हुए संजीव पंवार को इटारसी, कैलाश नारायण को रामपुर थाना प्रभारी, खुमान सिंह पटेल को शिवपुर थाना प्रभारी, मोनिका गौर को देहात नर्मदापुरम और विवेक यादव को पथरोटा थाना प्रभारी बनाया गया है। आकाशदीप पचाया को माखननगर, सुरेश चौहान को इटारसी और राहुल पटेल को शोभापुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। इस फेरबदल को विभागीय कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए पदस्थापनों के बाद आने वाले समय में कानून व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही
- Post by ABDUL2
- नर्मदापुरम स्टेशन पर हैवानियत: मां ने 8 साल की बेटी को ट्रेन के आगे फेंका, जिंदगी और मौत से जूझ रही मासूम एक दिल दहला देने वाली घटना ने नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन को हिलाकर रख दिया. मंगलवार शाम को एक सरकारी कर्मचारी मां ने अपनी छोटी बेटी को तमिलनाडु एक्सप्रेस के सामने धक्का दे दिया. मासूम बच्ची ट्रेन की चपेट में आ गई और प्लेटफॉर्म व ट्रैक के बीच फंस गई. उसकी हालत बेहद नाजुक है. सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात दर्ज हो गई. पुलिस ने मां के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी मानसिक स्थिति की जांच कर रही है. यह घटना मां-बेटी के रिश्ते पर गहरा सवाल खड़ा करती है. नर्मदापुरम स्टेशन पर मां और उसकी 8 साल की बेटी तीन घंटे से प्लेटफॉर्म पर मौजूद थीं. शाम करीब 7:40 बजे तमिलनाडु एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आई. अचानक मां ने बच्ची को ट्रैक पर धकेल दिया. ट्रेन के इंजन ने बच्ची को टक्कर मारी और वह प्लेटफॉर्म व ट्रैक के बीच फंस गई. बच्ची को सिर, कमर और कंधे पर गंभीर चोटें आईं. खून की काफी मात्रा बह गई.1
- यात्री हुए ना खुश, एक भी पंखा नहीं है बस स्टैंड के प्रतीक्षालय में।1
- पिपरिया के गुरु तेज बहादुर साहिब इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज रविवार को 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव में कार्यक्रम की शुरुआत विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर की गई इसके बाद राष्ट्रगान गया गया फिर नन्हे, मुन्ने बच्चों द्वारा देश भक्ति के गानों पर मनमोहन डांस की प्रस्तुति दी गई वहीं इस पूरे कार्यक्रम के दौरान विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने स्कूल के सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया गया जिसमें,नगर पालिका अध्यक्ष नीना नागपाल ,साध्वी सुश्री कल्यानगिरी ललिता पुरवइया ,गुरदीप गिल शिवदयाल ,एवं मजिंदर सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहे1
- लगातार गर्मी का प्रकोप जारी है लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हमें हमारे वाहनों को किस तरीके से रखना है सीएनजी का दौर चल रहा है और इस दौर में लोग भूल जाते हैं कि सीएनजी का इस्तेमाल करना तो अच्छा है लेकिन इस इस्तेमाल के बाद कहीं ऐसा ना हो कि वाहन दुर्घटना का शिकार हो जाए जिसका खामियाजा हमें भी भुगतना पड़े इसलिए ध्यान रखें और सीएनजी गाड़ियों का इस्तेमाल करने से पहले उनके मेंटेनेंस भी आवश्यक रूप से रखें।1
- सुल्तानपुर शासकीय भूमि पर बनी दुकानें बनी विवाद का कारण1
- ग्राम सेमरी हरचंद के ग्राम पंचायत भवन में आयोजित की गई किसान खेत पाठशाला। सोहागपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेमरी हरचंद में नरबाई प्रबंधन किसान खेत पाठशाला के अंतर्गत कृषक को की एक बैठक का आयोजन रविवार सुबह 11 बजे किया गया। नवाई ना जलाना एवं नरवाई जलाने से हो रहे दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से समझाया गया ।नरवाई जलना किसान के लिए कितना हानिकारक है जिसमें मिट्टी के मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं एवं उपजाऊ क्षमता कम होती है प्रदूषण भी बहुत अधिक मात्रा में बढ़ता है नवाई के बेहतर प्रबंधन के लिए कृषकों को अत्याधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग करना चाहिए जैसे की सुपर सीटर मल्चर रोटावेटर एवं ड्रिंकपोजर का उपयोग कर नवाई का बेहतर प्रबंधन किया जा सकता है एवं शासन की गाइडलाइन के बारे में विस्तार से बताया गया ग्राम पंचायत द्वारा वार्ड मोहल्ले में बैठक चौपाल के मायकिंग के माध्यम से कृषको प्रेरित किया जा रहा है।1
- Post by Patrkar Anil yadav1