नवादा: डीटीओ कार्यालय के प्रधान लिपिक कन्हैया लाल गिरफ्तार, फर्जीवाड़े के मामले में EOU की कार्रवाई नवादा। आर्थिक अपराध इकाई (EOU), पटना की टीम ने नवादा जिला परिवहन कार्यालय (DTO) में पदस्थापित प्रधान लिपिक कन्हैया लाल को कार्यालय परिसर से गिरफ्तार कर लिया। उन पर आपराधिक षड्यंत्र के तहत फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। मामला वर्ष 2021 में गोपालगंज DTO कार्यालय से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां कन्हैया लाल उस समय लिपिक के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, कन्हैया लाल पर चोरी की गई स्कॉर्पियो का रजिस्ट्रेशन फर्जी तरीके से दूसरे व्यक्ति के नाम पर ट्रांसफर कराने में कथित संलिप्तता का आरोप है। यह वाहन कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के वीसी के ड्राइवर राधेश्याम सिंह का बताया गया है। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद आर्थिक अपराध इकाई, पटना में 20 नवंबर 2025 को कांड संख्या 42/25 दर्ज किया गया था। कन्हैया लाल को इस मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है, जबकि गोपालगंज के तत्कालीन अधीक्षक मद्य निषेध, नीलामी समिति के सदस्य और एक बीडर प्राथमिकी अभियुक्त हैं। बताया जाता है कि EOU के डीएसपी एवं वर्तमान में नवादा सदर SDPO-02 के पद पर कार्यरत सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी की गई। टीम में EOU के इंस्पेक्टर राघवेन्द्र नारायण, एसआई कुमार धीरेन्द्र और नगर थाना के एसआई सानू कुमार शामिल थे। चोरी के बाद शराब के साथ बरामद हुई थी स्कॉर्पियो राधेश्याम सिंह की स्कॉर्पियो (नंबर JH 01 CJ 7840) 24 दिसंबर 2019 को रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के भगीरथा गांव में एक रिश्तेदार के घर के पास से चोरी हो गई थी। इस संबंध में दिनारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 19 जून 2020 को उक्त वाहन को गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र से शराब के साथ जब्त किया गया। आरोप है कि शराब तस्करों ने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर BR 06 PD 9070 कर दिया था, जबकि इंजन और चेसिस नंबर पुराने ही थे। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर अधीक्षक मद्य निषेध द्वारा 27 दिसंबर 2021 को वाहन की विधिवत नीलामी कर दी गई। आरोप है कि इसके बाद लिपिक की कथित मिलीभगत से रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन नंबर और चेसिस नंबर का मिलान किए बिना ही वाहन को दूसरे व्यक्ति के नाम ट्रांसफर कर दिया गया। चोरी के करीब चार वर्ष बाद सिधवलिया पुलिस ने राधेश्याम सिंह को सूचना दी कि उनकी चोरी हुई स्कॉर्पियो नीलाम कर दी गई है। अधिकारियों से न्याय नहीं मिलने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया। हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। गिरफ्तार प्रधान लिपिक कन्हैया लाल से आर्थिक अपराध इकाई की टीम पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। #नवादा #Nawada #नवादा_न्यूज #DTO #DTOOffice #कन्हैया_लाल #EOU #आर्थिक_अपराध_इकाई #पटना #गिरफ्तारी #फर्जीवाड़ा #गोपालगंज #बिहार_न्यूज #क्राइम_न्यूज #बिहार_क्राइम #परिवहन_विभाग #स्कॉर्पियो #स्कॉर्पियो_फर्जीवाड़ा #पुलिस_कार्रवाई #BreakingNews

- बैकुंठवा में लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन नौतन। प्रखंड क्षेत्र के बैकुंठवा पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं शिकायतें अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं। इस दौरान जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया गया। मुखिया अफरोज नय्यर ने कहा कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी दी तथा प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मौके पर बीएओ नेहा राज, पंचायत सचिव नगीना पासवान सहित अन्य कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।1
- शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्रतियोगिता की तैयारी शुरू हो गई है। 15 September. मास्टर ट्रेनरों की टीम द्वारा जिला ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज से किया गया। 15.09.2026.1
- 40 हजार के लैपटॉप की जगह 250 रुपये के सेंचुरी पेपर! फ्लिपकार्ट की ऑनलाइन डिलीवरी पर उठे सवाल पश्चिम चंपारण के गौनाहा से ऑनलाइन शॉपिंग को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। फ्लिपकार्ट से करीब 40 हजार रुपये का लैपटॉप ऑर्डर करने वाले ग्राहक को लैपटॉप की जगह सेंचुरी पेपर के दो पैकेट मिलने का आरोप है। घटना के बाद ऑनलाइन शॉपिंग और डिलीवरी व्यवस्था को लेकर ग्राहक के भरोसे पर सवाल खड़े हो गए हैं। मामला सहोदरा थाना क्षेत्र के जमुनिया का है। यहां न्यू सनराइज पब्लिक स्कूल के संचालक चंदू कुमार ने आरोप लगाया है कि उन्होंने फ्लिपकार्ट से करीब 40 हजार रुपये का लैपटॉप ऑनलाइन ऑर्डर किया था। ऑर्डर की डिलीवरी छह सितंबर को होनी थी, लेकिन कथित तौर पर 13 सितंबर की दोपहर डिलीवरी मैन बिपुल यादव पार्सल लेकर उनके घर पहुंचे। चंदू कुमार के मुताबिक, ऑर्डर ओपन बॉक्स डिलीवरी का था। पार्सल की सील उन्हें पहले से ही कुटी हुई नजर आई, जिससे उन्हें शक हुआ। इसके बाद उन्होंने पैकेट खोलने की पूरी प्रक्रिया का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। पैकेट खुला तो अंदर का नजारा देखकर वह हैरान रह गए। करीब 40 हजार रुपये के लैपटॉप की जगह सेंचुरी पेपर के दो पैकेट निकले, जिनकी कीमत करीब 250 रुपये बताई जा रही है। चंदू कुमार का कहना है कि लैपटॉप की पूरी रकम उन्होंने पहले ही क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर दी थी। मामला सामने आने के बाद उन्होंने डिलीवरी मैन को रोक लिया और नरकटियागंज हब के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाया। सूचना पर ईकार्ट हब के मालिक चंदन कुमार मिश्रा, सेकेंड इंचार्ज प्रियांशु कुमार, राहुल और शिवबच्चन मौके पर पहुंचे। हालांकि, हब अधिकारियों ने अपने स्तर से किसी तरह की गड़बड़ी होने से इनकार किया। हब मालिक चंदन कुमार मिश्रा ने चंदू कुमार को रविवार शाम तक राशि वापस होने का आश्वासन दिया। साथ ही यह भी कहा कि आखिर लैपटॉप की जगह सेंचुरी पेपर पार्सल में किस स्तर पर पहुंचा, इसकी जांच कराई जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक वजह सामने आने की बात कही गई है। चंदू कुमार ने यह भी दावा किया कि ऑनलाइन स्टेटस के अनुसार पार्सल छह सितंबर से ही नरकटियागंज हब में उपलब्ध था। इसके बावजूद करीब सात दिन बाद जमुनिया में डिलीवरी की गई। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर ग्राहक ने लैपटॉप ऑर्डर किया था, तो पैकेट के अंदर A4 साइज के पेपर के दो पैकेट कैसे पहुंच गए? पार्सल के साथ छेड़छाड़ हुई या पैकिंग के स्तर पर कोई गड़बड़ी हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फ्लिपकार्ट जैसी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी से ग्राहक उम्मीद करता है कि उसे ऑर्डर किया गया वही उत्पाद सुरक्षित तरीके से मिले। लेकिन इस मामले में लैपटॉप की जगह पेपर मिलने के आरोप ने ऑनलाइन खरीदारी और डिलीवरी सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल ग्राहक ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि जांच में सामने क्या आता है और ग्राहक को उसकी करीब 40 हजार रुपये की रकम कब तक वापस मिलती है।1
- जन्मदिन को छोड़िए पहले बिहार की दुर्दशा के बारे में कुछ बोलिए bihar news1
- आंदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 45 गर्भवती की जांच कर मिला परामर्श आंदर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार विश्वकर्मा के अध्यक्षता और देख रेख में जांच शिविर का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव से गर्भवती महिला आई थी।इस दौरान गर्भवती महिलाओं का काफी संख्या में भीड़ लगा रहा। वही डॉ दीपक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद पर आई हुई 45 गर्भवती महिलाओं को रजिस्ट्रेशन के बाद से एएनसी के दौरान सभी गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड ग्रुप एवं हीमोग्लोबिन समेत ब्लड सुगर,एचआईवी,सीबीसी, एचबीएसएजी आदि की जांच की गई। इसके अलावा उनकी वजन और लंबाई भी मापी गई।वही डॉक्टर ईरान फरीन,डॉक्टर आफताब ने बताया की इस दौरान महिलाओं की गर्भावस्था की स्थिति का आकलन किया जाता है और उनमें अगर किसी प्रकार की कमी दिखती है तो उसको ठीक करने का सुझाव दिया जाता है, ताकि, प्रसव के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। अगर किसी में ब्लड की कमी है तो उसे दूर करने के लिए दवा दी जाती है। वही हीमोग्लोबिन तैयार करने वाले फल आदि खाने की सलाह दी जाती है। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दीपक कुमार विश्वकर्मा,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अरविंद कुमार राय,मधुरेंद्र कुमार,डॉक्टर ईरान फरीन,डॉक्टर आफताब,प्रीतम कुमार,पार्वती कुमारी,अनिता कुमारी,पूनम कुमारी,संतोष कुमार सतीश कुमार आदि स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे1
- पूर्वी चम्पारण : कोटवा पुलिस ने 50 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ दो गिरफ्तार1
- बारिश में रेनकट से टूटी सड़क, हादसे का बढ़ा खतरा। — बड़े वाहनों के पलटने और बाइक-साइकिल सवारों के गिरने की आशंका, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की। नौतन।। प्रखंड के श्यामपुर कोतराहां पंचायत के रामनगर गांव से रामनगर-बैरिया बिन टोली-त्रिभुवान घाट जाने वाली सड़क बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। वार्ड नंबर 05 के पास सड़क में रेनकट होने से सड़क का एक हिस्सा टूट गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है।ग्रामीण परमानंद चौरसिया, कुंदन कुमार व शिवधर मुखिया ने बताया कि उक्त सड़क का निर्माण करीब एक वर्ष पहले मुख्यमंत्री संपर्क योजना के तहत कराया गया था। बारिश के दौरान सड़क के किनारे रेनकट होने से सड़क टूट गई है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क टूटने के कारण बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान उनके पलटने की आशंका बनी हुई है। वहीं रात के समय बाइक व साइकिल से गुजरने वाले लोगों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और रेनकट वाले हिस्से को दुरुस्त कराने की मांग की है।4
- हड़बोड़ा नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, शाम छह बजे बरामद हुआ शव नरकटियागंज। धूमनगर रेलवे लाइन के समीप हड़बोड़ा नदी में मंगलवार को नहाने के दौरान 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर परिषद के वार्ड संख्या सात निवासी राधेश्याम प्रसाद के पुत्र लक्की कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि लक्की नदी में अकेले नहा रहा था। इसी दौरान नदी किनारे बकरी चरा रहीं महिलाओं ने उसे डूबते देखा और शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में उसकी तलाश शुरू की। कई घंटे की मशक्कत के बाद शाम करीब छह बजे किशोर का शव बरामद किया गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर राजस्व अधिकारी अशोक कुमार और शिकारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की तथा अंत्यपरीक्षण के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।1
- आंदर पूजन अर्चन के बाद खुला भगवान गणेश की प्रतिमा का पट,जयकारों से पूरा क्षेत्र हुआ भक्तिमय आंदर नगर पंचायत समेत प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सोमबार से गणपति उत्सव का शुभारंभ हो गया। इस दौरान लोगों के घरों सहित पंडालों में प्रथम पूज्य गणपति की स्थापना के साथ उनका विधि विधान से पूजन-अर्चन किया गया। पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का पूजन अर्चन करने के पश्चात भगवान गणेश की मूर्ति का पट खोला गया।इसके बाद चारों तरफ गणपति बप्पा मोरया की ध्वनि गुंजयमान होती रही।इस दौरान आंदर नगर पंचायत के सुल्तानपुर गांव में बाल प्रमुख सेवा समिति द्वारा बड़े पैमाने पर गणेश पूजा का आयोजन किया गया है जिसको लेकर सुबह में कलश यात्रा निकाला गया जो की गांव का भ्रमण करते हुए आंदर दाहा नदीपुल के पर पहुंचा कर विद्वान पंडितो द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ क्लास में जल भरकर पुनः पूजा पंडाल में लौट गया। इसके बाद पूजा अर्चना करने के साथ भगवान गणेश का पट खोला गया। गणपति बप्पा मोरया, शंकर भगवान की जय, हर हर महादेव के जय घोष से पूरा क्षेत्र भक्ति में हो गया वही भगवान गणेश का पट खोलना के बाद से पूजा समिति के युवाओं द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया इसको लेकर काफी चहल देखा खाया गया। शिवपुराण के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश जी का अवतरण हुआ था। जिन्हें समस्त देवताओं में प्रथम पूज्य माना जाता है। सनातन परंपरा में भगवान गणेश जी को विध्नहर्ता और रिद्धि-सिद्धि के दाता के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है।1