प्रदीप सोनी के समर्थन में कैलाश विजयवर्गीय का रोड शो, सुसनेर को इंदौर जैसा बनाने का दिया संदेश सुसनेर। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में शुक्रवार को सुसनेर नगर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का रोड शो निकाला गया। रोड शो डाक बंगला रेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शुक्रवारिया बाजार पहुंचा, जहां कैलाश विजयवर्गीय ने सभा को संबोधित किया। रोड शो के नगर आगमन पर विभिन्न स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी कर स्वागत किया। जगह-जगह शाल, श्रीफल एवं पगड़ी भेंट कर सम्मान किया गया तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान भाजपा समर्थकों एवं आम नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। सभा को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने सुसनेर के विकास को लेकर कहा कि “हमारा सपना सुसनेर नगर को इंदौर जैसा बनाने का है, बाकी आपके हाथ में है।” उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में लोगों से संवाद किया। रोड शो को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अमला तैनात रहा और पूरे मार्ग पर यातायात व्यवस्था पर नजर रखी गई। पत्रकार मनोज कुमार माली, जिला आगर-मालवा
प्रदीप सोनी के समर्थन में कैलाश विजयवर्गीय का रोड शो, सुसनेर को इंदौर जैसा बनाने का दिया संदेश सुसनेर। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में शुक्रवार को सुसनेर नगर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का रोड शो निकाला गया। रोड शो डाक बंगला रेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शुक्रवारिया बाजार पहुंचा, जहां कैलाश विजयवर्गीय ने सभा को संबोधित किया। रोड शो के नगर आगमन पर विभिन्न स्थानों पर लोगों ने आतिशबाजी कर स्वागत किया। जगह-जगह शाल, श्रीफल एवं पगड़ी भेंट कर सम्मान किया गया तथा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान भाजपा समर्थकों एवं आम नागरिकों में उत्साह देखने को मिला। सभा को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने सुसनेर के विकास को लेकर कहा कि “हमारा सपना सुसनेर नगर को इंदौर जैसा बनाने का है, बाकी आपके हाथ में है।” उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में लोगों से संवाद किया। रोड शो को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अमला तैनात रहा और पूरे मार्ग पर यातायात व्यवस्था पर नजर रखी गई। पत्रकार मनोज कुमार माली, जिला आगर-मालवा
- दतिया:सेवा संकल्प अभियान के तहत "मेरे सपनों का भारत" चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन। दतिया:सेवा संकल्प अभियान के तहत "मेरे सपनों का भारत" चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन। दतिया। सेवा संकल्प अभियान - सेवा और समर्पण के 25 वर्ष, जनसेवा से देश सेवा के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा *"मेरे सपनों का भारत"* जिला स्तरीय चित्रकला एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन ठंडी सड़क स्थित शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल क्रमांक-1, दतिया में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि *सेवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल* सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता *भाजपा जिला अध्यक्ष श्री माधवेंद्र सिंह परिहार* ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में एम.पी. हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष *श्री आशुतोष तिवारी*, भाजपा नेता *श्री प्रशांत ढेंगुला, श्री धीरू दांगी, डॉ. रामजी खरे, श्री अशोक सिंह यादव, श्री मोहन पटवा* तथा जिला प्रशासन की ओर से *कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े, जिला पंचायत सीईओ श्री शैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र सिंह, पी.जी. कॉलेज प्राचार्य डॉ. जयश्री त्रिवेदी* मंचासीन रहे। जिला शिक्षा अधिकारी *श्रीमती विद्या मिश्रा* द्वारा समस्त अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। दिनांक 19 सितंबर से 21 सितंबर तक जिले के तीनों विकासखंडों के विद्यालयों में "मेरे सपनों का भारत" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों के चित्रों को जिला स्तर पर प्रदर्शनी के रूप में लगाया गया। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा बच्चों ने अपनी चित्रकारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मोदी जी 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने गुजरात का इतना विकास कराया कि आज गुजरात पूरे देश के लिए एक मॉडल बन गया है। वे 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने और हर वर्ग, हर व्यक्ति के विकास के लिए अनेकों योजनाएं बनाईं। हर गांव के लिए पहुंच मार्ग, बच्चों के लिए विद्यालय, उत्तम स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य केंद्र और हर गांव में बिजली पहुंचाने का महान कार्य किया। आज गांव भी शहर की तरह रोशन हैं। उन्होंने देश का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। आज हमें गर्व है कि हम भारतवासी हैं और मोदी जी के नेतृत्व में कार्य करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने 2047 में स्वर्णिम भारत की परिकल्पना की है। जिला अध्यक्ष श्री माधवेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि प्रदर्शनी देखते समय मैंने बच्चों से पूछा कि आपने क्या बनाया है? बच्चों ने बताया कि यह 2047 के मेरे सपनों का भारत है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का विजन है, संकल्प है। मेरा सभी बच्चों से अनुरोध है कि वे भी अपने उज्जवल भविष्य के लिए संकल्प लें। इस अवसर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम का संचालन श्री मनोज द्विवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- *गांधी सागर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अनंत चौदस का पर्व.... _*मंदसौर के गांधी सागर में दस दिवसीय गणेशोत्सव के बाद घर-घर विराजित गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। भक्तों ने बप्पा को 56 भोग अर्पित कर पूजा-अर्चना की और नम आंखों से विदाई दी*_1
- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों ने किया सामूहिक गायन *वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मोहन बड़ोदिया के सरस्वती शिशु मंदिर में 300 बच्चों ने किया सामूहिक गायन* 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180* 📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।1
- 13 किलो 985 ग्राम अवैध डोडा-चूरा सहित 2 तस्कर गिरफ्तार झालावाड़। कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 किलो 985 ग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, परिवहन एवं तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद्र मीणा के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक वृत्त झालावाड़ हर्षराज सिंह के निकटतम सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को जिला स्पेशल टीम से मिली सूचना के आधार पर बस स्टैंड झालावाड़ में कार्रवाई की गई। इस दौरान मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे पुखराज बिश्नोई (20) निवासी साहेब नगर, थाना कल्याणपुर, जिला बालोतरा-बाड़मेर तथा जयराम बिश्नोई (36) निवासी गोदावास कला, थाना कल्याणपुर, जिला बालोतरा-बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया।1
- पर्युषण पर्व का हुआ समापन, नगर तलेन निकली श्रीजी कीशोभायात्रा तलेन नगर के सकल जैन समाज द्वारा दसलक्षण धर्म पर्वाधिराज पर्युषण पर्व अत्यंत हर्ष, उल्लास एवं भक्ति के साथ मनाया गया।इस कड़ी मे इस वर्ष भी पर्यूषण पर्वाधिराज के समापन के अवसर पर शुक्रवार को श्री जी की भव्य शोभायात्रा धूम धाम से निकाली गयी यह शोभायात्रा को दोपहर 2:30 बजे बैंड बाजे के साथ जैन मंदिर से शुरू हुई जो की नगर के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः मंदिर पहुंची जहाँ महाआरती कर प्रसाद वितरण हुआ. वही इस शोभायात्रा का नगर कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया वही इस शोभयात्रा मे बड़ी संख्या में नगर व आसपास क्षेत्र के जैन समाज के लोग व नगर के सभी समाज के वरिष्ठजन शामिल रहे।1
- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल जारी है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल जारी है। पूर्व नक्सली एरिया कमांडर सीताराम सोनवानी ने 2021 में आत्मसमर्पण किया था। अब वे प्रधानमंत्री आवास के पक्के घर में रहकर खेती-किसानी कर रहे हैं। जिले में 27 परिवार चिन्हित किए गए हैं, जिनमें 18 प्रधानमंत्री आवास बनकर तैयार हो चुके हैं।1
- ग्राम जावदी में प्रधानमंत्री सड़क पर अतिक्रमण, सरपंच ने तहसीलदार से कार्रवाई की मांग *ग्राम जावदी में प्रधानमंत्री सड़क पर अतिक्रमण, सरपंच ने तहसीलदार से कार्रवाई की मांग* 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180* 📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।1
- इंडियन एक्सप्रेस द्वारा चुनाव आयोग पर लिखी गई रिपोर्ट के बाद पूरा विपक्ष भाजपा और चुनाव आयोग पर हमलावर है। इस पर बोलते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस द्वारा चुनाव आयोग पर लिखी गई रिपोर्ट के बाद पूरा विपक्ष भाजपा और चुनाव आयोग पर हमलावर है। इस पर बोलते हुए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बोलते हुए कहा, “अगर भाजपा को घपला-घोटाला करके ही चुनाव जीतना है तो चाहे फिर कितनी भी महंगाई, कितना प्रदर्शन करवा लो, उनका चुनाव आयोग सेट है, वह उनके लिये चुनाव जितवाते जायेंगे।”1
- सुकेत नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद भी जीता भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों एक-एक वोट से विजयी सुकेत नगर पालिका पर भाजपा का कब्जा, अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद भी जीता भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों एक-एक वोट से विजयी सुकेत नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विकास चौहान ने कांग्रेस के प्रत्याशी अब्दुल इस्लाम को एक वोट से हराकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही नगर पालिका में अध्यक्ष के बाद उपाध्यक्ष पद पर भी भाजपा का कब्जा हो गया। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने मतदान किया। मतदान में भाजपा को 13 वोट तथा कांग्रेस को 12 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार विकास चौहान ने एक वोट के अंतर से जीत दर्ज कर सुकेत नगर पालिका के उपाध्यक्ष निर्वाचित होने का गौरव हासिल किया। गौरतलब है कि इससे पहले नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भी भाजपा के जितेंद्र चोपड़ा ने कांग्रेस के उमरदीन चौधरी को एक वोट से पराजित कर अध्यक्ष पद जीता था। लगातार दोनों प्रमुख पदों पर मिली जीत के साथ सुकेत नगर पालिका में भाजपा का पूर्ण कब्जा हो गया है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और नारेबाजी कर जीत का जश्न मनाया। वहीं कांग्रेस खेमे में परिणाम को लेकर मायूसी देखने को मिली।4