logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

13 किलो 985 ग्राम अवैध डोडा-चूरा सहित 2 तस्कर गिरफ्तार झालावाड़। कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 किलो 985 ग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, परिवहन एवं तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद्र मीणा के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक वृत्त झालावाड़ हर्षराज सिंह के निकटतम सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को जिला स्पेशल टीम से मिली सूचना के आधार पर बस स्टैंड झालावाड़ में कार्रवाई की गई। इस दौरान मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे पुखराज बिश्नोई (20) निवासी साहेब नगर, थाना कल्याणपुर, जिला बालोतरा-बाड़मेर तथा जयराम बिश्नोई (36) निवासी गोदावास कला, थाना कल्याणपुर, जिला बालोतरा-बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया।

10 hrs ago
user_Ravindra Singh
Ravindra Singh
पत्रकार झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
10 hrs ago

13 किलो 985 ग्राम अवैध डोडा-चूरा सहित 2 तस्कर गिरफ्तार झालावाड़। कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 किलो 985 ग्राम अवैध डोडा-चूरा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपए बताई गई है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आईपीएस के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त, परिवहन एवं तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद्र मीणा के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक वृत्त झालावाड़ हर्षराज सिंह के निकटतम सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को जिला स्पेशल टीम से मिली सूचना के आधार पर बस स्टैंड झालावाड़ में कार्रवाई की गई। इस दौरान मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे पुखराज बिश्नोई (20) निवासी साहेब नगर, थाना कल्याणपुर, जिला बालोतरा-बाड़मेर तथा जयराम बिश्नोई (36) निवासी गोदावास कला, थाना कल्याणपुर, जिला बालोतरा-बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • आज मेट्रो में हुई बारिश गर्मी से मिली राहत किसान भाइयों को नुकसान मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर बारिश किसान भाइयों की फैसले अभी तक खेतों में पड़ी हुई है नुकसान की संभावना है अटरू
    1
    आज मेट्रो में हुई बारिश गर्मी से मिली राहत किसान भाइयों को नुकसान
मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर बारिश किसान भाइयों की फैसले अभी तक खेतों में पड़ी हुई है नुकसान की संभावना है अटरू
    user_Hemant Kapoor
    Hemant Kapoor
    अटरू, बारां, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • *गांधी सागर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अनंत चौदस का पर्व.... _*मंदसौर के गांधी सागर में दस दिवसीय गणेशोत्सव के बाद घर-घर विराजित गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। भक्तों ने बप्पा को 56 भोग अर्पित कर पूजा-अर्चना की और नम आंखों से विदाई दी*_
    1
    *गांधी सागर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अनंत चौदस का पर्व....
_*मंदसौर के गांधी सागर में दस दिवसीय गणेशोत्सव के बाद घर-घर विराजित गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। भक्तों ने बप्पा को 56 भोग अर्पित कर पूजा-अर्चना की और नम आंखों से विदाई दी*_
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हर शिक्षक का मित्र है सहायक शिक्षण सामग्री सुसनेर। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनशिक्षा केंद्र स्तर पर मासिक शैक्षिक संवाद आयोजित किया गया। इस माह का संवाद कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों के लिए टीएलएम (सहायक शिक्षण सामग्री) के प्रभावी उपयोग पर केंद्रित रहा। नोडल जनशिक्षक शिवलाल ओसारा एवं रोशन बेग के मार्गदर्शन में मास्टर ट्रेनर्स भेरूलाल ओसारा एवं मोहनलाल भ्यांजा ने शिक्षकों को टीएलएम के माध्यम से विद्यार्थियों को अवधारणाएं सरलता से समझाने तथा उन्हें सीखने की प्रक्रिया में सक्रिय बनाने के तरीके बताए। संवाद में अनुभव, चिंतन, चर्चा एवं प्रश्नों के माध्यम से सीख को मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही विगत शैक्षिक संवाद का पोस्टवर्क भी साझा किया गया। कार्यक्रम में संकुल के 23 विद्यालयों के शिक्षकों सहित जनशिक्षा केंद्र स्तरीय सहजकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
    1
    हर शिक्षक का मित्र है सहायक शिक्षण सामग्री


सुसनेर। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनशिक्षा केंद्र स्तर पर मासिक शैक्षिक संवाद आयोजित किया गया।

 इस माह का संवाद कक्षा 6 से 8 के शिक्षकों के लिए टीएलएम (सहायक शिक्षण सामग्री) के प्रभावी उपयोग पर केंद्रित रहा।

नोडल जनशिक्षक शिवलाल ओसारा एवं रोशन बेग के मार्गदर्शन में मास्टर ट्रेनर्स भेरूलाल ओसारा एवं मोहनलाल भ्यांजा ने शिक्षकों को टीएलएम के माध्यम से विद्यार्थियों को अवधारणाएं सरलता से समझाने तथा उन्हें सीखने की प्रक्रिया में सक्रिय बनाने के तरीके बताए।

संवाद में अनुभव, चिंतन, चर्चा एवं प्रश्नों के माध्यम से सीख को मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही विगत शैक्षिक संवाद का पोस्टवर्क भी साझा किया गया।
 कार्यक्रम में संकुल के 23 विद्यालयों के शिक्षकों सहित जनशिक्षा केंद्र स्तरीय सहजकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अब सड़क पर यदि गड्ढे दिखे तो लोकपथ 2 नाम के ऐप पर फोटो खींचकर डालिए चार दिन में गड्ढे भर दिए जाएंगे एमपी के मंत्री और मुख्यमंत्री तथा गडकरी जी के सामने आज भोपाल में राज्यपाल मध्य प्रदेश राज्य परिवहन बस सेवा का परिचालन करने के लिए आज बसें लॉन्च की गई अब सड़क पर यदि गड्ढे दिखे तो लोकपथ 2 नाम के ऐप पर फोटो खींचकर डालिए चार दिन में गड्ढे भर दिए जाएंगे एमपी के मंत्री और मुख्यमंत्री तथा गडकरी जी की मौजूदगी में आज भोपाल में मध्य प्रदेश राज्य परिवहन सुगम बस सेवा को प्रदेश को दी बड़ी सौगात लगभग 300 बसों का होगा संचालन बसें लॉन्च की गई
    1
    अब सड़क पर यदि गड्ढे दिखे तो लोकपथ 2 नाम के ऐप पर फोटो खींचकर डालिए चार दिन में गड्ढे भर दिए जाएंगे एमपी के मंत्री और मुख्यमंत्री तथा गडकरी जी के सामने आज भोपाल में राज्यपाल मध्य प्रदेश राज्य परिवहन बस सेवा का परिचालन करने के लिए आज बसें लॉन्च की गई 
अब सड़क पर यदि गड्ढे दिखे तो लोकपथ 2 नाम के ऐप पर फोटो खींचकर डालिए चार दिन में गड्ढे भर दिए जाएंगे एमपी के मंत्री और मुख्यमंत्री तथा गडकरी जी की मौजूदगी में आज भोपाल में  मध्य प्रदेश राज्य परिवहन सुगम बस सेवा को प्रदेश को दी बड़ी सौगात लगभग 300 बसों का होगा संचालन बसें लॉन्च की गई
    user_BS Mandloi The News Today
    BS Mandloi The News Today
    Court reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गांडीव डिवीजन के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष में 27 सितंबर को मैराथन दौड़ का आगाज 27 सितंबर को पहली गांडीव मैराथन दौड़ कोटा मे गांडीव डिवीजन की 50वीं वर्षगांठ के आयोजनों के तहत 27 सितंबर को पहली बार गांडीव मैराथन का आयोजन किया गया । यह मैराथन सेना क्षेत्र में आयोजित हुई , जिसमें हाड़ौती सहित आसपास के क्षेत्रों के धावक ने हिस्सा लिया मैराथन में 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 3 किलोमीटर की दौड़ रखी गई. इंटरनेशनल धावक शक्ति सिंह हाड़ा ने बताया कि मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाए गए थे उस के तहत हाड़ौती क्षेत्र से 1500 से अधिक धावकों ने मैराथन दौड़ में शामिल हुए. पहली बार सेना के क्षेत्र में शहर के लोगों के लिए इस तरह की मैराथन आयोजित की गईं । आयोजन के जरिए सेना और आमजन के बीच जुड़ाव को भी बढ़ावा मिला । साथ ही युवाओं और महिलाए बुजर्ग जन और खेलप्रेमियों को सेना के साथ जुड़कर दौड़ में हिस्सा लेने का अवसर मिला... कोटा गांडिव मैराथन-1.0 में दौड़ा कोटा, 1500 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा गांडिव डिवीजन के स्वर्ण जयंती समारोह के तहत आयोजित मैराथन ने दिया फिटनेस, अनुशासन और सैन्य-नागरिक एकजुटता का संदेश मैराथन का उद्देश्य फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और सामूहिकता की भावना को बढ़ावा देना रहा। विभिन्न पृष्ठभूमि से आए प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से धैर्य, दृढ़ संकल्प और टीम भावना का परिचय दिया। आयोजन ने सैन्य बलों और नागरिकों के बीच मजबूत होते संबंधों तथा सैन्य-नागरिक समन्वय को भी रेखांकित किया। कोटा गांडिव मैराथन के माध्यम से सशस्त्र बलों के फिटनेस, सौहार्द और सामाजिक सहभागिता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। आयोजन में युवाओं की भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया गया। कोटा मिलिट्री स्टेशन की ओर से बताया गया कि सैन्य-नागरिक संबंधों को मजबूत करने, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और क्षेत्र के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े ऐसे आयोजन आगे भी किए जाते रहेंगे।
    4
    गांडीव डिवीजन के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष में 27 सितंबर को  मैराथन दौड़ का आगाज
27 सितंबर को पहली गांडीव मैराथन दौड़ 
कोटा मे गांडीव डिवीजन की 50वीं वर्षगांठ के आयोजनों के तहत 27 सितंबर को पहली बार गांडीव मैराथन का आयोजन किया गया । यह मैराथन सेना क्षेत्र में आयोजित हुई , जिसमें हाड़ौती सहित आसपास के क्षेत्रों के धावक ने हिस्सा लिया मैराथन में 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 3 किलोमीटर की दौड़ रखी गई.
इंटरनेशनल धावक शक्ति सिंह हाड़ा ने बताया कि मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाए गए थे उस के तहत हाड़ौती क्षेत्र से 1500 से अधिक धावकों ने मैराथन दौड़ में  शामिल हुए.
पहली बार सेना के क्षेत्र में शहर के लोगों के लिए इस तरह की मैराथन आयोजित की गईं । आयोजन के जरिए सेना और आमजन के बीच जुड़ाव को भी बढ़ावा मिला । साथ ही युवाओं और महिलाए बुजर्ग जन और खेलप्रेमियों को सेना के साथ जुड़कर दौड़ में हिस्सा लेने का अवसर मिला...
कोटा गांडिव मैराथन-1.0 में दौड़ा कोटा, 1500 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा
गांडिव डिवीजन के स्वर्ण जयंती समारोह के तहत आयोजित मैराथन ने दिया फिटनेस, अनुशासन और सैन्य-नागरिक एकजुटता का संदेश
मैराथन का उद्देश्य फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और सामूहिकता की भावना को बढ़ावा देना रहा। विभिन्न पृष्ठभूमि से आए प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से धैर्य, दृढ़ संकल्प और टीम भावना का परिचय दिया। आयोजन ने सैन्य बलों और नागरिकों के बीच मजबूत होते संबंधों तथा सैन्य-नागरिक समन्वय को भी रेखांकित किया।
कोटा गांडिव मैराथन के माध्यम से सशस्त्र बलों के फिटनेस, सौहार्द और सामाजिक सहभागिता के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया गया। आयोजन में युवाओं की भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया गया।
कोटा मिलिट्री स्टेशन की ओर से बताया गया कि सैन्य-नागरिक संबंधों को मजबूत करने, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और क्षेत्र के युवाओं की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े ऐसे आयोजन आगे भी किए जाते रहेंगे।
    user_पत्रकार दुष्यंत सिंह गहलोत
    पत्रकार दुष्यंत सिंह गहलोत
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    14 min ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ - तीनों चुनाव आयुक्तों ने विपक्ष के द्वारा लगाए गए आरोपों का खुलकर खंडन कर दिया है। ब्रेकिंग न्यूज़ - तीनों चुनाव आयुक्तों ने विपक्ष के द्वारा लगाए गए आरोपों का खुलकर खंडन कर दिया है। राहुल गांधी की नींद उड़ाने वाली खबर। सत्य_की_जीत_हुई।।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ - तीनों चुनाव आयुक्तों ने विपक्ष के द्वारा लगाए गए आरोपों का खुलकर खंडन कर दिया है।
ब्रेकिंग न्यूज़ - तीनों चुनाव आयुक्तों ने विपक्ष के द्वारा लगाए गए आरोपों का खुलकर खंडन कर दिया है।
राहुल गांधी की नींद उड़ाने वाली खबर।
सत्य_की_जीत_हुई।।
    user_Kishan Lal jangid
    Kishan Lal jangid
    Real Estate Developer Ladpura, Kota•
    8 hrs ago
  • कोटा के थेकड़ा का कचरा पॉइंट बना गौ-माता के लिए मौत का जाल पांच साल से कचरे के ढेर से परेशान स्थानीय लोग, पॉलिथीन खाने को मजबूर गौवंश कोटा। थेकड़ा पुलिया स्थित कोटा-केथून रोड पर बना कचरा पॉइंट इन दिनों गौवंश और आमजन के लिए गंभीर परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही के चलते यहां पिछले करीब पांच वर्षों से लगातार कचरा जमा हो रहा है। कचरे के ढेर में पॉलिथीन और अन्य गंदगी के बीच गौवंश भोजन तलाशने को मजबूर है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। यह कचरा पॉइंट विश्व प्रसिद्ध शिवपुरी धाम (525 शिवलिंग) के मुख्य मार्ग पर स्थित है। स्थानीय लोगों के अनुसार कचरे से निकलने वाली दुर्गंध करीब 500 मीटर तक फैल रही है। वहीं, गंदगी के कारण मच्छरों की समस्या भी बढ़ गई है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को जनस्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है। स्थानीय निवासी महावीर मेघवाल एवं सार्वजनिक विकास समिति की ओर से इस समस्या को लेकर 30 जुलाई 2022 को जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया गया था। इसके अलावा इस समस्या को लेकर समाचार पत्रों में भी खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके बावजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक कचरा पॉइंट को हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि शिवपुरी धाम की धार्मिक एवं पवित्रता को ध्यान में रखते हुए कचरा पॉइंट को तत्काल हटाया जाए, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा खुले में कचरा डालने पर रोक लगाई जाए, ताकि गौवंश और आमजन को राहत मिल सके।
    1
    कोटा के थेकड़ा का कचरा पॉइंट बना गौ-माता के लिए मौत का जाल
पांच साल से कचरे के ढेर से परेशान स्थानीय लोग, पॉलिथीन खाने को मजबूर गौवंश
कोटा। थेकड़ा पुलिया स्थित कोटा-केथून रोड पर बना कचरा पॉइंट इन दिनों गौवंश और आमजन के लिए गंभीर परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही के चलते यहां पिछले करीब पांच वर्षों से लगातार कचरा जमा हो रहा है। कचरे के ढेर में पॉलिथीन और अन्य गंदगी के बीच गौवंश भोजन तलाशने को मजबूर है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
यह कचरा पॉइंट विश्व प्रसिद्ध शिवपुरी धाम (525 शिवलिंग) के मुख्य मार्ग पर स्थित है। स्थानीय लोगों के अनुसार कचरे से निकलने वाली दुर्गंध करीब 500 मीटर तक फैल रही है। वहीं, गंदगी के कारण मच्छरों की समस्या भी बढ़ गई है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को जनस्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी हुई है।
स्थानीय निवासी महावीर मेघवाल एवं सार्वजनिक विकास समिति की ओर से इस समस्या को लेकर 30 जुलाई 2022 को जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया गया था। इसके अलावा इस समस्या को लेकर समाचार पत्रों में भी खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं। इसके बावजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक कचरा पॉइंट को हटाने के लिए प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि शिवपुरी धाम की धार्मिक एवं पवित्रता को ध्यान में रखते हुए कचरा पॉइंट को तत्काल हटाया जाए, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा खुले में कचरा डालने पर रोक लगाई जाए, ताकि गौवंश और आमजन को राहत मिल सके।
    user_पत्रकार दुष्यंत सिंह गहलोत
    पत्रकार दुष्यंत सिंह गहलोत
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • कोटा नगर निगम में बीजेपी ने निर्विरोध जीता डिप्टी मेयर पद री वोटिंग के बाद डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष के पदों पर चुनाव के साथ ही नगर निकाय चुनावों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है: कोटा नगर निगम में मेयर के बाद डिप्टी मेयर भी बीजेपी से निर्विरोध निर्वाचित हुए: वार्ड नंबर 54 से पार्षद बने बीजेपी के कद्दावर नेता विवेक राजवंशी का डिप्टी मेयर बनना कल से ही तय माना जा रहा था: कल ही पता चल चुका था कि डिप्टी मेयर के लिए कांग्रेस की तरफ से कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं होगा: हालांकि इसके बावजूद बीजेपी के पार्षदों की बाड़ाबंदी चालू रही: वहीं पिछले 4 बार से पार्षद का चुनाव जीत रहे राजवंशी का नाम डिक्लेयर होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई: समर्थकों ने ढोल की थाप पर नाचते हुए 10-10 के नोट हवा में उड़ाए: जीतने के बाद मीडिया से रूबरू होते नए डिप्टी मेयर...
    1
    कोटा नगर निगम में बीजेपी ने निर्विरोध जीता डिप्टी मेयर पद 
री वोटिंग के बाद डिप्टी मेयर और उपाध्यक्ष के पदों पर चुनाव के साथ ही नगर निकाय चुनावों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है: कोटा नगर निगम में मेयर के बाद डिप्टी मेयर भी बीजेपी से निर्विरोध निर्वाचित हुए: वार्ड नंबर 54 से पार्षद बने बीजेपी के कद्दावर नेता विवेक राजवंशी का डिप्टी मेयर बनना कल से ही तय माना जा रहा था: कल ही पता चल चुका था कि डिप्टी मेयर के लिए कांग्रेस की तरफ से कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं होगा: हालांकि इसके बावजूद बीजेपी के पार्षदों की बाड़ाबंदी चालू रही: वहीं पिछले 4 बार से पार्षद का चुनाव जीत रहे राजवंशी का नाम डिक्लेयर होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई: समर्थकों ने ढोल की थाप पर नाचते हुए 10-10 के नोट हवा में उड़ाए: जीतने के बाद मीडिया से रूबरू होते नए डिप्टी मेयर...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • कोटा के नवनिर्वाचित उपमहापौर विवेक राजवंशी का भव्य स्वागत कोटा। नगर निगम कोटा के निर्विरोध निर्वाचित उपमहापौर विवेक राजवंशी का उनके वार्ड में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और विवेक राजवंशी को सैकड़ों मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। स्वागत के लिए क्षेत्र में सौ से अधिक स्वागत कक्ष बनाए गए, जहां स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जेसीबी मशीन के माध्यम से फूलों की वर्षा भी की गई। पूरे क्षेत्र में उत्साह और जश्न का माहौल नजर आया। इस मौके पर वायरल खबर हाड़ौती से खास बातचीत में उपमहापौर विवेक राजवंशी ने कहा कि उनका लक्ष्य कोटा के विकास पथ को और आगे लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि नई सोच, युवा शक्ति और अनुभवी पार्षदों का साथ मिलकर कोटा के विकास को नई दिशा और गति देगा। उन्होंने विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और शहर के हित में मिलकर काम करने की बात कही। वायरल खबर हाड़ौती — कोटा से ग्राउंड रिपोर्ट।
    1
    कोटा के नवनिर्वाचित उपमहापौर विवेक राजवंशी का भव्य स्वागत
कोटा। नगर निगम कोटा के निर्विरोध निर्वाचित उपमहापौर विवेक राजवंशी का उनके वार्ड में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया और विवेक राजवंशी को सैकड़ों मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया।
स्वागत के लिए क्षेत्र में सौ से अधिक स्वागत कक्ष बनाए गए, जहां स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जेसीबी मशीन के माध्यम से फूलों की वर्षा भी की गई। पूरे क्षेत्र में उत्साह और जश्न का माहौल नजर आया।
इस मौके पर वायरल खबर हाड़ौती से खास बातचीत में उपमहापौर विवेक राजवंशी ने कहा कि उनका लक्ष्य कोटा के विकास पथ को और आगे लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि नई सोच, युवा शक्ति और अनुभवी पार्षदों का साथ मिलकर कोटा के विकास को नई दिशा और गति देगा।
उन्होंने विकास कार्यों को प्राथमिकता देने और शहर के हित में मिलकर काम करने की बात कही।
वायरल खबर हाड़ौती — कोटा से ग्राउंड रिपोर्ट।
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.