Shuru
Apke Nagar Ki App…
CID:- profesar b.p.singh ka heart attack se huwa nidhan 🥲 CID ke nirmata bp Singh ka 27 october ko heart attack se huwa nidhan 🥲
Parbhu Ram
CID:- profesar b.p.singh ka heart attack se huwa nidhan 🥲 CID ke nirmata bp Singh ka 27 october ko heart attack se huwa nidhan 🥲
More news from राजस्थान and nearby areas
- CID:- profesar b.p.singh ka heart attack se huwa nidhan 🥲 CID ke nirmata bp Singh ka 27 october ko heart attack se huwa nidhan 🥲1
- लुटाना में पुलिस टीम पर हमला, ASI की वर्दी फाड़ी सादुलपुर। बस के शीशे तोड़ने के बस कंडक्टर मामले की जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला का आरोप, ASI महेन्द्र कुमार व हैड कांस्टेबल प्रमोद की वर्दी फाड़ी, ASI महेंद्र कुमार घायल। आरोपी विजेन्द्र उर्फ गोलू व संदीप स्वामी ने परिवार के साथ मिलकर मारपीट का आरोप, राजनीतिक पकड़ व वर्दी उतरवाने की धमकी का आरोप। अतिरिक्त बल पहुँचने पर आरोपी फरार। BNS में केस दर्ज।1
- दो सड़क हादसों में दो घायल जिनमें से एक गंभीर घायल को किया रेफर दो को मामूली चोटे। दो सड़क हादसों मे दो घायल,जिनमे से एक गंभीर घायल को किया रेफर,दो को मामूली चोट.. सालासर 29 अक्टूबर गुरुवार सुबह सुजानगढ़ सालासर रोड पर दो अलग अलग हादसे हुए. पहला हादसा सालासर रोड पर चौधरी होटल के पास हुआ जिसमे मोटरसाइकिल सवार युवकों को निजी बस ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे मोहन सिंह पुत्र दयाल सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी तिडोकी बड़ी, तथा सुरेंद्र सिंह पुत्र गणेश सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी मोल्यासी दोनों ज़िला सीकर घायल हो गए. सुरेंद्र सिंह के दोनों पैरो के ऊपर से बस का टायर निकल गया जिससे पैर बुरी तरह कुचल गए तथा वो गंभीर घायल हो गया. सूचना मिलने पर 108 के दिनेश, रोहित, टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकर भरत और अन्य की सहायता से सुजानगढ़ अस्पताल की इमरजेंसी मे भर्ती कराया तथा इलाज शुरू कराया गया. डॉ रामरत्न बिस्सू सुभाष आदि ने इलाज किया तथा सुरेंद्र सिंह को गंभीर स्थिति के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. सूचना पर कोतवाली थाना सुजानगढ़ के SI रामस्वरूप मौक़े पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली. मोटरसाइकिल सवार भी सालासर साइड से सुजानगढ़ और बस भी सुजानगढ़ साइड आ रही थी कि बस ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी.दोनों युवक निजी फाइनेंस कंपनी मे काम करते है.पुलिस मामले की जाँच कर रही है. घटना के बाद एक बार चालक और खलासी मौक़े से बस छोड़कर फरार हो गए. वही दूसरी घटना मे सालासर रोड पर ओम बन्ना मंदिर से पहले सवारी टेम्पो और मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर मे एक कन्टेनर पलट गया जिससे उसका चालक अंदर ही फंस गया जिसे स्थानीय लोगो ने बाहर निकाला. सूचना पर सदर थाना सुजानगढ़ से SI गीता रानी, टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार, 108 के रोहित मौक़े पर पहुंचे तथा मामूली चोट आये ड्राइवर प्रदीप पुत्र रामेश्वर जाट उम्र 30 वर्ष निवासी कैंथल हरियाणा को अस्पताल आने मे मना करने पर वही प्राथमिक उपचार दिया गया.वही मोटरसाइकिल सवार श्याम को मामूली खरोच आयी. ड्राइवर के अनुसार वो गुजरात साइड से पंजाब साइड जा रहा था कि बोबासर पुलिया से नीचे उतरते समय सामने से अचानक मोटरसाइकिल और सवारी टेम्पो आ गए, 6-7 लोगो को बचाने के चक्कर मे उसका कन्टेनर पलट गया. एक बार का तो आधी रोड पर पलटने से यातायात मे रुकावट आयी पर क्रेनो की सहायता से कन्टेनर को खड़ा कर यातायात सुचारु रूप से चालू किया गया.1
- 🚨💪 लूणकरणसर में ताकत का महासंग्राम! युवाओं को नशे से दूर रखने की अनोखी पहल 🔥 🏆 लूणकरणसर में होने जा रही है Open Arm Wrestling Championship 2026, जहां युवा अपनी ताकत और हुनर का प्रदर्शन करेंगे। 🎤 इस आयोजन को लेकर आयोजकों से खास बातचीत की। आखिर इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्या है? युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे से दूर रखने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं? 💪 5 नवंबर 2026 | सुबह 11 बजे 📍 स्थान: वन विभाग के पास, कालू रोड, हाई सेकेंडरी स्कूल के सामने, लूणकरणसर, बीकानेर। 🥇 आयोजकों के अनुसार, सभी प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। 🔥 संदेश साफ है—नशे से दूर रहो, खेलों से जुड़ो और अपने भविष्य को मजबूत बनाओ! 📢 क्या लूणकरणसर के युवा और स्थानीय लोग ऐसी पहल का समर्थन करेंगे? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। 👇1
- गांधीनगर, हनुमानगढ़ में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया करवा चौथ, महिलाओं ने निभाईं पारंपरिक रस्में हनुमानगढ़। शहर के गांधीनगर क्षेत्र में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने सोलह शृंगार कर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार करवा चौथ की रस्में निभाईं तथा अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने पूजा की थालियों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं के बीच पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान महिलाओं ने आपसी मेल-मिलाप के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं का निर्वहन किया। करवा चौथ भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व पारिवारिक रिश्तों की मजबूती और सदियों से चली आ रही सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का संदेश देता है। गांधीनगर क्षेत्र में करवा चौथ की पारंपरिक रस्मों और महिलाओं की श्रद्धा ने पर्व के माहौल को विशेष बना दिया।1
- हनुमानगढ़ नोहर पुलिस ने 23पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मय बोलोरो गाड़ी सहित एक तस्कर गिरफतार हनुमानगढ़ नोहर पुलिस ने 23पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मय बोलोरो गाड़ी सहित एक तस्कर गिरफतार1
- लोक अधिकारों के प्रखर पैरोकार वरिष्ठ अधिवक्ता रामकृष्ण दास गुप्ता को श्रीगंगानगर बार एसोसिएशन ने दी श्रद्धांजलि । वे राजस्थान बार कौंसिल के चेयरमैन रहे थे । * श्रीगंगानगर, राज. 28 अक्टूबर 2026 । राजस्थान में न्यायिक क्षेत्र के एक स्तम्भ, सामाजिक न्याय व न्यायिक क्षेत्र में भी विकेंद्रीकरण के प्रखर पैरोकार और कोलायत के पूर्व विधायक वरिष्ठ अधिवक्ता रामकृष्ण दास गुप्ता का बीते रोज हृदयाघात से निधन हो गया । उनके निधन पर आज श्रीगंगानगर बार एसोसिएशन ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया । वे बीकानेर की बार एसोसिएशन के 8 बार अध्यक्ष तथा एक बार राजस्थान की बार कौंसिल के चेयरमैन रह चुके हैं । वर्तमान में वे बार एसोसिएशन, बीकानेर के सभापति थे ।उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ता अधिवक्ताओं ने कहा कि उनका अत्यन्त सादगी भरा व्यक्तित्व और न्यायिक क्षेत्र में जवाबदेही, विकेंद्रीकरण व सामाजिक न्याय पर उनका कृतित्व गरिमापूर्ण और प्रेरणास्पद है । वे उच्च कोटि के अधिवक्ता रहे हैं । बार एसोसिएशन अध्यक्ष एडवोकेट हँस राज तनेजा की अध्यक्षता में हुई इस श्रद्धांजलि सभा में श्री गुप्ता के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट इंद्रजीत बिश्नोई ने कहा लक्ष्मणगढ़ में बार के अध्यक्ष एडवोकेट प्यारे लाल मीणा पर कोर्ट के पीठासीन अधिकारी के असंवेदनशीलता और अड़ियलपन से हुई गलत अवमानना कार्यवाही की तैयारियों के ख़िलाफ़ राजस्थान में अधिवक्ताओं के आंदोलन का दिवंगत एडवोकेट गुप्ता ने नेतृत्व किया था, जिसके सह संयोजक सीकर बार के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सूरज भान सिंह थे । यह आंदोलन जीता गया था । एडवोकेट बिश्नोई ने कहा कि उच्च न्यायालय की एक पीठ की बीकानेर में स्थापना के आंदोलन में भी उन्होंने सम्भाग के अधिवक्ताओं को नेतृत्व दिया था । राजनैतिक तौर पर वे शान्ति की राजनीति, विश्व एकता, शक्तियों के विकेंद्रीकरण, परमाणु हथियार मुक्त व युद्ध मुक्त देशों के महासंघ और प्रकृति के साथ तालमेल बैठती राष्ट्रीय व्यवस्था की प्रखर पैरोकारी करते हुए जन विमर्श, जागृति और लामबंदी में भी चिन्तक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. विपिन चन्द्र गोयल की जुगलबंदी में सक्रिय रहे थे । इस कार्यक्रम में बार अध्यक्ष एडवोकेट हँस राज तनेजा, उपाध्यक्ष एडवोकेट अरमान सेतिया, सचिव एडवोकेट लक्ष्मण नायक, एडवोकेट कलवंत सिंह, एडवोकेट जरनैल सिंह टूरना, एडवोकेट चरण दास कम्बोज, एडवोकेट इंद्रजीत बिश्नोई, एडवोकेट राजेंद्र कस्वां, एडवोकेट राकेश मिढ्ढा, एडवोकेट परमजीत कौर गुजराल, एडवोकेट राजेश भारत, एडवोकेट प्रिया शर्मा, एडवोकेट रघुवीर चौहान, एडवोकेट पूजा बिश्नोई, एडवोकेट सुखजिंदर बराड़ सहित अन्य अधिवक्तागण भागीदार रहे ।1
- *🌙 हनुमानगढ़ में आज करवा चौथ पर चांद निकलने का समय** *🌙 चांद निकलने का समय: रात 8:21 बजे के आसपास* आज, गुरुवार 29 अक्टूबर 2026, हनुमानगढ़ में चांद निकलने का संभावित समय रात 8:21 बजे है। Hindu Calendar, Pradosh Kaal Time +1 * *🌙 चांद निकलने का समय: रात 8:21 बजे के आसपास* * 🙏 पूजा का शुभ मुहूर्त: लगभग शाम 5:38 से 6:56 बजे तक (स्थानीय पंचांग के अनुसार थोड़ा अंतर संभव है)। The Economic Times +1 ध्यान दें: बादल या आसपास की इमारतों के कारण चांद दिखाई देने में कुछ मिनट की देरी हो सकती है। *करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएँ! ❤️🌙*1