Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन प्रसाद वितरण, पीड़ितों को मिल रही राहत प्रयागराज में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत और सेवा कार्य लगातार जारी है। गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों में श्री बाघंबरी पीठाधीश्वर महंत श्री बलवीर गिरि जी महाराज के द्वारा जरूरतमंदों के लिए भोजन प्रसाद वितरण कराया जा रहा है। बाढ़ की विषम परिस्थितियों के बीच प्रभावित परिवारों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है, ताकि किसी भी जरूरतमंद को भूखा न रहना पड़े। महंत बलवीर गिरि जी महाराज के इस सेवा कार्य में सहयोगी लोगों द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर भोजन प्रसाद वितरित किया जा रहा है। मुश्किल की इस घड़ी में जरूरतमंदों की सेवा मानवता की सबसे बड़ी मिसाल है। N24 MEDIA — प्रयागराज से बड़ी खबर।
N24 MEDIA
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन प्रसाद वितरण, पीड़ितों को मिल रही राहत प्रयागराज में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत और सेवा कार्य लगातार जारी है। गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों में श्री बाघंबरी पीठाधीश्वर महंत श्री बलवीर गिरि जी महाराज के द्वारा जरूरतमंदों के लिए भोजन प्रसाद वितरण कराया जा रहा है। बाढ़ की विषम परिस्थितियों के बीच प्रभावित परिवारों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है, ताकि किसी भी जरूरतमंद को भूखा न रहना पड़े। महंत बलवीर गिरि जी महाराज के इस सेवा कार्य में सहयोगी लोगों द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर भोजन प्रसाद वितरित किया जा रहा है। मुश्किल की इस घड़ी में जरूरतमंदों की सेवा मानवता की सबसे बड़ी मिसाल है। N24 MEDIA — प्रयागराज से बड़ी खबर।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रयागराज-तेलियरगंज में हादसा टला बड़ा नुकसान अस्थायी डायवर्जन से टकराई कार तेलियरगंज में हादसा, टला बड़ा नुकसान; अस्थायी डायवर्जन से टकराई कार प्रयागराज। तेलियरगंज क्षेत्र में मेहदौरी पुलिस चौकी के पास सड़क पर बनाए गए अस्थायी डायवर्जन के कारण हादसा हो गया। सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर रखकर बनाए गए डायवर्जन से एक आर्टिका कार टकरा गई। हादसे में कार सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि कार को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से सड़क पर रखे पत्थरों को हटवाकर रास्ता साफ कराया गया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर इस तरह बड़े पत्थर रखकर बनाए गए अस्थायी डायवर्जन से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों ने संबंधित विभाग से डायवर्जन को सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित कराने की मांग की है।1
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन प्रसाद वितरण, पीड़ितों को मिल रही राहत प्रयागराज में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत और सेवा कार्य लगातार जारी है। गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों में श्री बाघंबरी पीठाधीश्वर महंत श्री बलवीर गिरि जी महाराज के द्वारा जरूरतमंदों के लिए भोजन प्रसाद वितरण कराया जा रहा है। बाढ़ की विषम परिस्थितियों के बीच प्रभावित परिवारों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है, ताकि किसी भी जरूरतमंद को भूखा न रहना पड़े। महंत बलवीर गिरि जी महाराज के इस सेवा कार्य में सहयोगी लोगों द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर भोजन प्रसाद वितरित किया जा रहा है। मुश्किल की इस घड़ी में जरूरतमंदों की सेवा मानवता की सबसे बड़ी मिसाल है। N24 MEDIA — प्रयागराज से बड़ी खबर।1
- *नगर पंचायत शंकरगढ़ की लापरवाही से नगर में गंदगी का अंबार, कीटनाशक छिड़काव न होने से बीमारियों का खतरा बढ़ा* *नगर पंचायत शंकरगढ़ की लापरवाही से नगर में गंदगी का अंबार, कीटनाशक छिड़काव न होने से बीमारियों का खतरा बढ़ा* *मनोज केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार* *प्रयागराज।* नगर पंचायत शंकरगढ़ द्वारा विभिन्न वार्डों में साफ-सफाई और कीटनाशक दवा का छिड़काव न होने से नगरवासी परेशान हैं। गंदगी और जलजमाव के कारण नगर में बीमारियां फैलने का खतरा मंडरा रहा है। नगरवासियों का कहना है कि वार्ड नंबर 1 चिकान टोला, वार्ड नंबर 2 चमरौटी टोला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने, डूडा कॉलोनी, राजा कोठी, गुड़िया तालाब, मोदी नगर, धरम नगर, पटेल नगर और पुरानी बाजार सहित कई मोहल्लों में गंदगी का अंबार लगा है। गंदी नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है और जगह-जगह जलजमाव हो गया है। इससे बच्चे और बुजुर्गों में बुखार और डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। सड़क किनारे पटरियों पर बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। नगरवासियों का आरोप है, कि नगर पंचायत द्वारा न तो नालियों की सफाई कराई जा रही है, न ही कीटनाशक दवा का छिड़काव और न ही फॉगिंग। नगरवासियों ने चेतावनी दी है, कि अगर जल्द ही इस जनसमस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे जिलाधिकारी प्रयागराज और मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।3
- प्रयागराज में रसूलाबाद घाट पर गंगा मईया उफान पर हैं,गंगा मईया का जल स्तर बढ़ने के कारण फाफामऊ ,दारागंज घाटों पर शवों का अंतिम संस्कार किया जाना बहुत ही मुश्किल है जिसके कारण लोगों को अंतिम रास्ता बस रसूलाबाद घाट ही एक मात्र रास्ता है वहां पर भी गंगा मईया का जल स्तर बढ़ने के कारण शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।4
- *ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ* *ठाकुरगंज में नाबालिग की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल नाबालिग किशोर को बुरी तरह पीटते दबंगों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल* मुफ्तीगंज निवासी ज़मन, अली हमजा, कुमैल समेत कई युवकों पर मारपीट का आरोप पिटाई के दौरान नाबालिग के शरीर पर कई जगह चोटें आने की बात सामने आई आरोप है कि दबंगों ने खुलेआम नाबालिग को पीटकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाया घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं पीड़ित पक्ष ने थाना ठाकुरगंज में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थाना ठाकुरगंज क्षेत्र के तहसीनगंज इलाके का बताया जा रहा पूरा मामला1
- टोंस नदी का जलस्तर बढ़ा कई गांव प्रभावित आसपास के गांव में घुसा पानी1
- *आबकारी एवं पुलिस जनपद-प्रयागराज* आज *दिनांक 02.09.2026* को जनपद-प्रयागराज मे *थाना- एयरपोर्ट* चौकी रावतपुर अन्तर्गत ग्राम *बिसौना, मदारीपुर * व यमुना नदी के कछार में आबकारी निरीक्षक राजमणि प्रसाद, सेक्टर 1 व चौकी प्रभारी रावतपुर श्री सूरज प्रकाश सिंह की संयुक्त टीम द्वारा दबिश की कार्यवाही की गई। दौरान दबिश *लगभग 35 लीटर अवैध कच्ची शराब व लगभग 400 किग्रा महुआ लहन बरामद* किया गया । बरामद लहन को मौके पर नष्ट करते हुए *02 अभियोग पंजीकृत* किया गया। स्थानीय लोगो को अवैध शराब के सेवन, निर्माण, परिवहन एवं तस्करी न करने के संबंध में जागरूक भी किया गया। दबिश की संयुक्त कार्यवाही आबकारी निरीक्षक सेक्टर 1, पुलिस चौकी रावतपुर प्रभारी थाना एयरपोर्ट प्रयागराज द्वारा मय स्टाफ की गयी।1
- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन प्रसाद वितरण, पीड़ितों को मिल रही राहत प्रयागराज। गंगा-यमुना के बढ़े जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सेवा कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में श्री बाघंबरी पीठाधीश्वर महंत श्री बलवीर गिरि जी महाराज के मार्गदर्शन में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भोजन प्रसाद वितरण कराया जा रहा है। बाढ़ की चपेट में आए जरूरतमंद परिवारों और प्रभावित लोगों तक भोजन प्रसाद पहुंचाकर उन्हें राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। सेवा कार्य में जुटे लोगों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर भोजन प्रसाद वितरित किया जा रहा है। महंत श्री बलवीर गिरि जी महाराज के इस सेवा प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की। बाढ़ जैसी विषम परिस्थितियों में जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना मानव सेवा का महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।1