Shuru
Apke Nagar Ki App…
जालौन जनपद के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम कैथवा में एक 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान प्रियंका पुत्री राधेलाल बाल्मीकि के रूप में हुई है, जो कैथवा की निवासी थी। जानकारी के अनुसार, किशोरी ने देर रात अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों को घटना का पता सुबह चला जब उन्होंने प्रियंका को कमरे में फंदे से लटका देखा। प्रियंका अपने माता-पिता के साथ मजदूरी कर परिवार का सहयोग करती थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।
Bheem rajawat 9628800458
जालौन जनपद के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम कैथवा में एक 15 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान प्रियंका पुत्री राधेलाल बाल्मीकि के रूप में हुई है, जो कैथवा की निवासी थी। जानकारी के अनुसार, किशोरी ने देर रात अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों को घटना का पता सुबह चला जब उन्होंने प्रियंका को कमरे में फंदे से लटका देखा। प्रियंका अपने माता-पिता के साथ मजदूरी कर परिवार का सहयोग करती थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जालौन से खबर जालौन नगर में रामनवमी के पावन अवसर पर आज दिनांक 26 मार्च 2026 को एक भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभायात्रा नगर के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकलेगी। आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शोभायात्रा का शुभारंभ शाम 3 बजे किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में राम भक्तों के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने नगर एवं क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शोभायात्रा को भव्य और सुंदर बनाएं तथा भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ धार्मिक उत्साह का वातावरण बनाएं। शोभायात्रा को लेकर नगर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 🚩🙏1
- जालौन नगर में रामनवमी के पावन अवसर पर आज दिनांक 26 मार्च 2026 को एक भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह शोभायात्रा नगर के प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकलेगी। आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शोभायात्रा का शुभारंभ शाम 3 बजे किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में राम भक्तों के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने नगर एवं क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शोभायात्रा को भव्य और सुंदर बनाएं तथा भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ धार्मिक उत्साह का वातावरण बनाएं। शोभायात्रा को लेकर नगर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 🚩🙏1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- ब्रेकिंग न्यूज़ बड़ी खबर जालौन जालौन में नवरात्रि और रामनवमी की शोभायात्रा यात्रा को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों ने यमुना नदी किनारे मां वनखंडी देवी मंदिर में दर्शन कर मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को लेकर किया निरीक्षण, नवरात्रि में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भीड़ प्रबंधन का लिया जायजा, आगामी रामनवमी शोभायात्रा को लेकर भी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, सफाई, पेयजल, सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी को लेकर डीएम ने दिए कड़े निर्देश, जालौन के कालपी नगर के मां वनखंडी देवी मंदिर पहुंचे थे डीएम-एसपी।2
- कदौरा नगर के मेन बाजार रोड स्थित व्यासपुरा मुहल्ले में नाला पूरी तरह गंदगी से जाम हो जाने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह रास्ता क्षेत्र का मुख्य मार्ग होने के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी मार्ग से होकर बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए आते-जाते हैं। खासकर नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान इस मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही और भी अधिक बढ़ जाती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाले की नियमित सफाई न होने के कारण उसमें कूड़ा-कचरा और गंदगी भर गई है, जिससे पानी का निकास पूरी तरह बंद हो चुका है। जिससे बदबू और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। राहगीरों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को इस गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, जो बेहद असुविधाजनक और असुरक्षित स्थिति है। नवरात्रि के इस पवित्र समय में, जब श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में निकलते हैं, ऐसी अव्यवस्था लोगों की आस्था और भावनाओं को भी आहत कर रही है। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि गंदगी के कारण उन्हें मंदिर जाने में कठिनाई हो रही है, जिससे धार्मिक अनुष्ठानों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। आरोप है कि इस गंभीर समस्या के बावजूद नगर पंचायत और क्षेत्रीय सभासद पूरी तरह बेखबर बने हुए हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नाले की सफाई नहीं कराई गई, तो स्थिति और भी बिगड़ सकती है। मुहल्ले वाशी ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत संज्ञान लेते हुए नाले की सफाई कराई जाए और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के मंदिर जा सकें। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और कब तक इस ओर ठोस कदम उठाते हैं।1
- अलीगढ़, 23 मार्च 2026। जनपद अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के नगला पूसा गांव से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। एक पीड़ित मां ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई, लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और परिवार को लगातार धमकियां दे रहे हैं। प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़िता की मां शकुन्तला देवी पत्नी लालाराम, निवासी नगला पूसा, थाना अकराबाद, जिला अलीगढ़, ने दिनांक 23 मार्च 2026 को अधिकारियों से शिकायत करते हुए बताया कि उसकी बेटी का शव घर में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला था। आरोप है कि शव के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था, गर्दन पर दबाव/चोट के निशान थे और शरीर पर कपड़े नहीं थे। परिजनों का आरोप है कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस मामले में एक आरोपी शशि कपूर ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली है, जबकि अन्य कई आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। प्रार्थना पत्र में सतेन्द्र पुत्र वीरेन्द्र पाल सिंह, टिकू पुत्र वीरेन्द्र पाल सिंह, जितेन्द्र पुत्र वीरेन्द्र, रवि, लालजीस पुत्र मंतराल, जयप्रकाश पुत्र बीरपाल समेत अन्य लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। सभी आरोपी कथित रूप से थाना अकराबाद क्षेत्र के नगला पूसा/आसपास के निवासी बताए गए हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी पक्ष उन्हें लगातार धमका रहा है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने परिवार को यह कहते हुए डराया-धमकाया कि “तेरी बेटी को तो हमने बलात्कार कर मार दिया, तुझे भी जान से मार देंगे।” परिवार का कहना है कि आरोपी बेहद दबंग और खतरनाक प्रवृत्ति के हैं, जिससे पूरे परिवार में दहशत का माहौल है। मृतका की मां ने यह भी आरोप लगाया है कि वह कई बार थाना स्तर पर न्याय की गुहार लगाने पहुंची, लेकिन हर बार उसे यह कहकर लौटा दिया गया कि “अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है, कोई कार्रवाई नहीं होगी।” परिवार का कहना है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़िता की मां ने प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई, शीघ्र गिरफ्तारी, तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। यह मामला कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि पुलिस और प्रशासन इस संवेदनशील मामले में कितनी तेजी और निष्पक्षता से कार्रवाई करते हैं। रिपोर्ट - ज्योति अलीगढ़ उत्तर प्रदेश शाक्यसंदेश भारत दर्शन न्यूज़ पत्रकार।।।1
- जालौन: हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर भटक रहा पीड़ित परिवार, खुलेआम घूम रहा आरोपी दे रहा जानमाल की धमकी, पीड़ित परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार, आटा थाना क्षेत्र के सुनहेटा गांव में हुई थी वृद्ध की हत्या, मामले में तीन आरोपी हो चुके अरेस्ट, एक आरोपी दे रहा जानमाल की धमकी, पीड़ित परिवार ने एसपी को सौंपा शिकायती पत्र।1
- जालौन। चैत्र मास की नवरात्रि के पावन अवसर पर सप्तमी के दिन थाना एट क्षेत्र अंतर्गत बैरागढ़ धाम में जवारे मेला का भव्य आयोजन देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी, जहां भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेला स्थल पर धार्मिक आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। महिलाएं सिर पर जवारे लेकर भक्ति गीतों के साथ पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूरे क्षेत्र में भजन-कीर्तन और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर भक्ति नंदिनी, सुमन, रजनी, राम कुमारी, रामदेवी, नारायण, लव कुश, राजेश, रामकुमार, राम मोहन, ललित सहित तमाम भक्त मौजूद रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने मेले की भव्यता को और बढ़ा दिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। उपनिरीक्षक सुनील कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे और पूरे मेले की व्यवस्था को संभाले रखा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मेला परिसर में छोटे-छोटे दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें सजाईं, जिससे ग्रामीणों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कुल मिलाकर चैत्र नवरात्र की सप्तमी पर बैरागढ़ धाम में आस्था और उल्लास का सुंदर संगम देखने को मिला।1