Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिमला के मशोबरा में सत्संग करते हुए संत बाबा बाल जी महाराज शिमला के मशोबरा में सत्संग करते हुए संत बाबा बाल जी महाराज
Him News Update
शिमला के मशोबरा में सत्संग करते हुए संत बाबा बाल जी महाराज शिमला के मशोबरा में सत्संग करते हुए संत बाबा बाल जी महाराज
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- शिमला के मशोबरा में सत्संग करते हुए संत बाबा बाल जी महाराज1
- ब्यास नदी पर पिरडी पुल का होगा शीघ्र निर्माण यही जानकारी कुल्लू के विधायक सुन्दर ठाकुर ने एक जनसभा में दी.1
- हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत और नगर निगम चुनावों के लिए कांग्रेस ने बिसात बिछा दी है। शिमला में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक में जहाँ एक ओर चुनावी जीत का रोडमैप तैयार किया गया, वहीं दूसरी ओर महिला आरक्षण और आंतरिक गुटबाजी जैसे संवेदनशील मुद्दों पर पार्टी का रुख स्पष्ट किया गया। विओ : बैठक में पहुंची कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने कांग्रेस का रुख स्पष्ट करते हुए आरक्षण बिल का स्वागत तो किया, लेकिन केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल भी उठाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं को राजनीति में उनका वास्तविक अधिकार तभी मिलेगा जब जब उसे हकीकी में जमीनी स्तर पर उतारा जाएगा।उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में महिला आरक्षण बिल लाया गया था।कांग्रेस इस महिला बिल का कांग्रेस पार्टी ने पुरजोर तरीके से समर्थन किया था वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस की केंद्र से मांग है कि जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया तुरंत पूरी हो ,परिसीमन कोई बड़ा मुद्दा नही सभी त्रुटियां दूर किया जाए। वहीं रजनी पाटिल ने कांग्रेस से नाराज नेताओं पर रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि कौल सिंह ठाकुर और आनंद शर्मा के 'गिले-शिकवे' दूर करने के लिए PAC की बैठक बुलाई गई है।कौल सिंह भी उसमें आएंगे और सभी गीले शिकवे दूर किये जायेंगे। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता आनंद शर्मा के भाजपा में जाने की अटकलों को खारिज करते हुए पाटिल ने कहा, "मेरी उनसे व्यक्तिगत बात हुई है। वह पार्टी के कद्दावर स्तंभ हैं और कहीं नहीं जा रहे। परिवार में छोटे-मोटे मनमुटाव बातचीत से सुलझ जाते हैं।"आनंद शर्मा को कांग्रेस पार्टी साथ लेकर आगे बढ़ेगी।। वहीं वहीं उन्होंने कहा कि अभी दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति भी की जानी है पहले ही प्रदेश कार्य समिति के निर्माण में देरी हुई है जल्दी ब्लॉक और जिला लेवल की कमेटियों का निर्माण भी कर दिया जाएगा। आगामी पंचायत चुनावों को देखते हुए ब्लॉक स्तर तक सब-कमेटियों का गठन जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।वहीं उन्होंने कहा कि जो नेता सरकार में पदों पर आसीन हैं, उन्हें संगठन की जिम्मेदारी से मुक्त कर नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। बाइट : रजनी पाटिल कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी1
- जिला किन्नौर के चोलिंग क्षेत्र में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर की कमी के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर स्थानीय निवासी अपने दैनिक घरेलू कार्यों के लिए गैस सिलेंडर प्राप्त करने में कठिनाई झेल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के कुछ ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। इस स्थिति से न केवल आम लोगों में रोष व्याप्त है, बल्कि गैस वितरण व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग रोका जा सके।1
- Post by Munishkoundal1
- Post by Himachal Update 24 News1
- ITI Mandi Placement 🔥 140 में 140 युवाओं को नौकरी | ₹28,000 तक सैलरी | Himachal Jobs 20261
- महिला आरक्षण बिल के बहाने राजनीतिक रोटीयां सेकने का प्रयास कर रही भाजपा - CM शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में कार्यकारिणी गठन के बाद पहली कार्य समिति की बैठक आयोजित हुई. इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंचायत चुनाव से पहले बड़ा बयान दिया है. मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज के चुनाव में पार्टी के आधार पर चुनाव नहीं लड़ा जाएगा. कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ता पंचायत प्रधान और बीडीसी का चुनाव लड़ सकता है. VO -- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार और संगठन में बराबर समन्वय है. उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की बैठक हो रही है. उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच पूरा समन्वय है. इस बैठक में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी. उन्होंने कहा पंचायत चुनाव पार्टी के सिंबल पर नहीं होने हैं. ऐसे में पार्टी किसी भी कार्यकर्ता को चुनाव लड़ने से नहीं रोकेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी कांग्रेस कार्यकर्ता कहीं भी से भी चुनाव लड़ सकता है. कार्यकर्ता पार्टी आधार से अलग पंचायत में प्रधान और ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल BDC का चुनाव लड़ सकते हैं. बाइट -- सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला आरक्षण बिल के बहाने राजनीतिक रोटीयां सेकने का प्रयास कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा बिना परिसीमन महिला आरक्षण का बिल लेकर आयी है. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए. कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही महिलाओं के अधिकारों की बात करती रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण को लेकर सबसे पहले सोनिया गांधी ने राज्यसभा में बिल पारित किया था. इसके अलावा राजीव गांधी ने 73 में और 74 में संवैधानिक संशोधन में बदलाव कर पंचायती राज और नगर निकायों में महिलाओं को 33 फीसफी आरक्षण दिया. - बाइट -- सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश2