logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: जनपद मुख्यालय में स्कूली बच्चों ने निकाली भव्य झांकी, मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं* *जिलाधिकारी ने बालेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना एवं युवाओं को बांटी 'मा. मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन किट'* ​माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव के पावन अवसर पर गुरुवार को जनपद मुख्यालय में स्कूली बच्चों द्वारा एक भव्य और आकर्षक झांकी का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर भाग लिया और क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर व लोक परंपराओं का सुंदर प्रदर्शन किया। झांकी के दौरान बच्चों के उत्साह और सुंदर प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे भक्तिमय माहौल और लोक संस्कृति के रंगों में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ नंदा-सुनंदा देवभूमि उत्तराखंड की अगाध आस्था, देव संस्कृति और जन-आकांक्षाओं की प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के पारंपरिक और भव्य आयोजन हमारी पौराणिक संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने महोत्सव के सफल आयोजन की बधाई देते हुए क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना की तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुत झांकी की भूरि-भूरि प्रशंसा की। ​​कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ऐतिहासिक बालेश्वर मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा जनपद की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने झांकी का अवलोकन कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। युवाओं और बच्चों में अपनी लोक-संस्कृति के प्रति रुचि जगाने, उनका उत्साह बढ़ाने तथा उन्हें नशे की लत से दूर रखकर सही दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा बालेश्वर मंदिर समिति, स्थानीय युवाओं एवं बच्चों को 'मा. मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन किट' भेंट की गई। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि यह पारंपरिक महोत्सव हमारी सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग है और स्कूली बच्चों की इसमें सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि हमारी नई पीढ़ी अपनी जड़ों और परंपराओं से मजबूती से जुड़ी हुई है। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि जिला प्रशासन ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के संरक्षण व संवर्धन के लिए सदैव तत्पर है। इस अवसर पर विभिन्न गणमान्य नागरिक, शिक्षक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

5 hrs ago
user_नवीन भट्ट
नवीन भट्ट
Media Consultant पूर्णगिरि, चंपावत, उत्तराखंड•
5 hrs ago
770de1de-b323-45d3-a77c-d49ebefbd1ad

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • SSP ऊधम सिंह नगर ने ट्रैफिक SI हयात सिंह बिष्ट को दिया ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’ अवार्ड
    1
    SSP ऊधम सिंह नगर ने ट्रैफिक SI हयात सिंह बिष्ट को दिया ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’ अवार्ड
    user_Mr Salim
    Mr Salim
    Court reporter खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • 🔴 PITHORAGARH ⚡ फटाफट खबर ⚡ आज की बड़ी खबरें🔴 PITHORAGARH ⚡ फटाफट खबर ⚡ आज की बड़ी खबरें 🔴 PITHORAGARH ⚡ फटाफट खबर ⚡ आज की बड़ी खबरें
    1
    🔴 PITHORAGARH
⚡ फटाफट खबर ⚡
आज की बड़ी खबरें🔴 PITHORAGARH
⚡ फटाफट खबर ⚡
आज की बड़ी खबरें
🔴 PITHORAGARH
⚡ फटाफट खबर ⚡
आज की बड़ी खबरें
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • Post by अशोक सरकार
    1
    Post by अशोक सरकार
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    20 hrs ago
  • उत्तराखंड :चंपावत जिले के लोहाघाट में मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
    1
    उत्तराखंड :चंपावत जिले के लोहाघाट में मां झूमाधूरी नंदा अष्टमी महोत्सव का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ
    user_Laxman bisht
    Laxman bisht
    Local News Reporter लोहाघाट, चंपावत, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • अमरिया में धूमधाम से मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, ब्लॉक प्रमुख ने काटा केक
    1
    अमरिया में धूमधाम से मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, ब्लॉक प्रमुख ने काटा केक
    user_MOHD ARIF
    MOHD ARIF
    अमरिया, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पीलीभीत में डीएफओ सामाजिक वानिकी ने लकड़ी भरा ट्रक पकड़ा। पीलीभीत।जनपद में सामाजिक वानिकी डीएफओ ने लकड़ी भरा ट्रक पकड़ा उन्होंने मीडिया को वताया की ट्रक में आम सागौन सहित अन्य जलौनी लकड़ी(जलाने वाली लकड़ी) भरी थी परन्तु ट्रांजिट पास नही था जिस पर कार्रवाई की है।
    1
    पीलीभीत में डीएफओ सामाजिक वानिकी ने लकड़ी भरा ट्रक पकड़ा।
पीलीभीत।जनपद में सामाजिक वानिकी डीएफओ ने लकड़ी भरा ट्रक पकड़ा उन्होंने मीडिया को वताया की ट्रक में आम सागौन सहित अन्य जलौनी लकड़ी(जलाने वाली लकड़ी) भरी थी परन्तु ट्रांजिट पास नही था जिस पर कार्रवाई की है।
    user_अवधेश गुप्ता
    अवधेश गुप्ता
    Advertising Photographer पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बाबा विश्वनाथ जी की अद्भूत गाथा बनारस की धरती से रमाकान्त पन्त की स्पेशल रिपोर्ट
    1
    बाबा विश्वनाथ जी की अद्भूत गाथा बनारस की धरती से रमाकान्त पन्त की स्पेशल रिपोर्ट
    user_शैल शक्ति
    शैल शक्ति
    Local News Reporter लालकुआँ, नैनीताल, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • 🚨 आंवला घाट योजना फिर ठप!🚨 आंवला घाट योजना फिर ठप!🚨 आंवला घाट योजना फिर ठप! 🚨 आंवला घाट योजना फिर ठप!
    1
    🚨 आंवला घाट योजना फिर ठप!🚨 आंवला घाट योजना फिर ठप!🚨 आंवला घाट योजना फिर ठप!
🚨 आंवला घाट योजना फिर ठप!
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.