Shuru
Apke Nagar Ki App…
आजादी के 80वें साल की ओर बढ़ता भारत, और जश्न हो तो भारतीय नौसेना के अंदाज में आजादी के 80वें साल की ओर बढ़ता भारत… और जश्न हो तो भारतीय नौसेना के अंदाज में! 15 अगस्त 2026 को देश आजादी के 79 वर्ष पूरे कर 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा भारतीय नौसेना ने अपने सोशल मीडिया पर देशभक्ति से ओतप्रोत वीडियो साझा किया है, जिसे देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा तिरंगा हमारी आन, बान और शान है… भारतीय नौसेना को सलाम
Ishwar Deen Sahu
आजादी के 80वें साल की ओर बढ़ता भारत, और जश्न हो तो भारतीय नौसेना के अंदाज में आजादी के 80वें साल की ओर बढ़ता भारत… और जश्न हो तो भारतीय नौसेना के अंदाज में! 15 अगस्त 2026 को देश आजादी के 79 वर्ष पूरे कर 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा भारतीय नौसेना ने अपने सोशल मीडिया पर देशभक्ति से ओतप्रोत वीडियो साझा किया है, जिसे देखकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा तिरंगा हमारी आन, बान और शान है… भारतीय नौसेना को सलाम
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नैनी सब्जी मंडी के समीप राष्ट्रीय पक्षी मयूर की मौत, करंट लगने की आशंका नैनी, प्रयागराज। नैनी सब्जी मंडी के समीप राष्ट्रीय पक्षी मयूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मयूर का शव मिलने से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि विद्युत तार की चपेट में आने से मयूर की मौत हुई होगी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर मयूर की मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने तथा क्षेत्र में खुले एवं जर्जर विद्युत तारों को दुरुस्त कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत तारों की स्थिति की जांच कर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।2
- संगम नगरी में राहुल गांधी का दौरा: स्वराज भवन में शीर्ष नेताओं संग मंथन, KP ग्राउंड में छात्रों से करेंगे संवाद संगम नगरी प्रयागराज में आज राजनीतिक हलचल काफी तेज नजर आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने प्रयागराज दौरे के तहत बमरौली एयरपोर्ट पहुँचे, जहाँ स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं और शीर्ष पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधे उनके पैतृक आवास स्वराज भवन के लिए रवाना हुआ। *स्वराज भवन में चुनावी रणनीति पर मंथन* स्वराज भवन पहुँचकर राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन को धरातल पर मजबूत करने और राज्य के ज्वलंत मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा की जा रही है। ऐतिहासिक स्वराज भवन में हो रही इस बैठक को रणनीतिक लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है, जहाँ वे कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम कर रहे हैं। केपी (KP) ग्राउंड में 'छात्र संवाद' कार्यक्रम दूसरी ओर, प्रयागराज के प्रसिद्ध केपी (KP) ग्राउंड में 'छात्र संवाद' कार्यक्रम की भव्य तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। स्वराज भवन की बैठक के बाद राहुल गांधी केपी ग्राउंड पहुँचेंगे, जहाँ वे विश्वविद्यालय और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं व छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। *इस संवाद के दौरान:* युवाओं के रोजगार, पेपर लीक की समस्या और भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही देरी जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा होगी। शिक्षा प्रणाली, बढ़ती फीस और छात्रों के अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर छात्र सीधे राहुल गांधी के सामने अपनी बात रखेंगे। प्रयागराज को शिक्षा और प्रतियोगी छात्रों का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है, ऐसे में इस 'छात्र संवाद' कार्यक्रम पर न सिर्फ प्रयागराज बल्कि पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और कार्यक्रम स्थलों पर कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। ऐतिहासिक स्वराज भवन में पार्टी संगठन को मजबूत करने की रणनीति और केपी ग्राउंड में युवाओं के मुद्दों पर सीधा संवाद—राहुल गांधी का यह दौरा प्रयागराज की राजनीति में बड़ी हलचल पैदा कर रहा है।1
- एतिहासिक शहर प्रयागराज राहुल गांधी के पी ग्राउंड से लाखों छात्रों से खचाखच भरा मैदान हर तरफ छात्रों के नारे गूंज रहा था प्रयागराज शहर वहीं स्वराज भवन से राहुल गांधी के पी ग्राउंड मैदान जातें वक्त विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर विरोध किया दैनिक अमित मेल प्रयागराज एतिहासिक शहर प्रयागराज राहुल गांधी के पी ग्राउंड से लाखों छात्रों से खचाखच भरा मैदान हर तरफ छात्रों के नारे गूंज रहा था प्रयागराज शहर वहीं स्वराज भवन से राहुल गांधी के पी ग्राउंड मैदान जातें वक्त विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाकर विरोध किया दैनिक अमित मेल प्रयागराज1
- चारपाई पर सो रहे 8 वर्षीय बालक को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मौत कौशाम्बी- चरवा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार भोर उस समय हड़कंप मच गया, जब चारपाई पर सो रहे 8 वर्षीय बालक को जहरीले सांप ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। रामपुर गांव निवासी मोती लाल का 8 वर्षीय पुत्र कार्तिक शनिवार भोर घर में चारपाई पर सो रहा था। अचानक सांप के डंसने पर बालक चारपाई से उठ गया और अपने माता-पिता से बताया कि उसे किसी चीज ने काट लिया है। परिजनों ने तत्काल आसपास खोजबीन शुरू की तो चारपाई के पास एक सांप बैठा दिखाई दिया। परिजनों ने लाठी-डंडों से सांप को मार डाला। इसके बाद परिजन बालक को झाड़-फूंक के लिए लेकर चले गए। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे सराय अकिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मासूम की मौत से गांव में भी मातम का माहौल है। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते बालक को समुचित चिकित्सकीय उपचार मिल जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।1