Shuru
Apke Nagar Ki App…
शामली से एक बड़ी खबर आ रही है। कैराना पुलिस के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल, पैसे मांगने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया।
Ch Pankaj Chauhan
शामली से एक बड़ी खबर आ रही है। कैराना पुलिस के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल, पैसे मांगने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Ch Pankaj Chauhan1
- पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर अवैध शराब के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना थानाभवन पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 24 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की है। थानाभवन क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सार्थक उर्फ अक्षित पुत्र पप्पू निवासी ग्राम मुण्डेट खादर, थाना थानाभवन, जनपद शामली को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 24 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना थानाभवन पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- सहारनपुर में DPRO कार्यालय पर हंगामा, सुहेलदेव पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष को मारा थप्पड़ सहारनपुर के DPRO (जिला पंचायत राज अधिकारी) कार्यालय में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने अपने ही जिला अध्यक्ष के साथ विवाद करते हुए उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जानकारी के अनुसार, किसी आंतरिक विवाद को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति कुछ समय तक तनावपूर्ण बनी रही प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए जिला अध्यक्ष के खिलाफ नाराजगी जताई और इसी दौरान विवाद बढ़ गया। घटना के बाद कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, अभी तक प्रशासन या संबंधित पार्टी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं और वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by V jy ranga1
- मुजफ्फरनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शाहपुर और बुढ़ाना पुलिस ने कुल पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर युवाओं को नशे की लत लगाकर चरस और गांजा सप्लाई करते थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। एसएसपी वर्मा ने बताया कि 'ऑपरेशन सवेरा' अभियान के तहत शाहपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर शाहपुर पुलिस ने शोरम की पुलिया के पास चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे चार व्यक्तियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान आसिफ पुत्र दिलशाद, रिजवान पुत्र बाबू, शाहनवाज पुत्र तोशिम और नसरुद्दीन उर्फ सोनू पुत्र शरीफ के रूप में हुई।2
- मुजफ्फरनगर में यह परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक तीन दिनों तक आयोजित की जा रही है और प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न होगी, जिसमें पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। जिले में कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहाँ लगभग 47,520 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में भारी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं और सभी केंद्रों पर CCTV कैमरों से कड़ी निगरानी की जा रही है। साथ ही परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, डिजिटल घड़ी या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। परीक्षा मे आये छात्रों मे किसी ने पेपर आसान बताया तो किसी ने कहा पेपर बहुत हार्ड है4
- आज की बड़ी खबर मिस मत कीजिए 👇 शाह टाइम्स ई-पेपर 27 अप्रैल 2026 पर की अहम खबरें 😱 ट्रंप डिनर पार्टी फायरिंग ⚖️ सुप्रीम कोर्ट बड़ा फैसला 🌡️ यूपी में गर्मी रिकॉर्ड स्तर पर 🚨 बुलंदशहर हत्याकांड पूरा E-Paper पढ़ें 📰 Shah Times के साथ अपडेट रहें। 🔗 Link in Comment1
- Post by Ch Pankaj Chauhan1