logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहडोल,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,,, किताबी ज्ञान के साथ विद्यार्थियों कों शिष्टाचार और संस्कार भी सिखाएं शिक्षक- कलेक्टर .. कलेक्टर बने शिक्षक, बच्चों को पढ़ाया पाठ .... बच्चों से पूछे प्रश्न, सटीक उत्तर मिलने पर हुए प्रसन्न शहडोल 4 अप्रैल 2026- मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संचालित “स्कूल चलें हम” अभियान (2026-27) के अंतर्गत जिले में “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय मैकी में पहुंचकर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान कलेक्टर ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षा में अध्यापन कराया तथा विद्यार्थियों से विलोम शब्द, पर्यायवाची, पहाड़े एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सटीक उत्तरों पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के बिना कुछ भी संभव नहीं है और विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन तथा कड़ी मेहनत के माध्यम से अपने लक्ष्य प्राप्त करने चाहिए। कलेक्टर ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों को शिष्टाचार और संस्कार भी सीखना चाहिए, यही उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बैग, पेन, कंपास सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी किया और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा, सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग श्री संजय पांडे, शाला की प्रधानाध्यापक श्रीमती जयश्री जायसवाल सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

2 hrs ago
user_Durgesh Kumar Gupta
Durgesh Kumar Gupta
Electrician Beohari, Shahdol•
2 hrs ago

शहडोल,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,,, किताबी ज्ञान के साथ विद्यार्थियों कों शिष्टाचार और संस्कार भी सिखाएं शिक्षक- कलेक्टर .. कलेक्टर बने शिक्षक, बच्चों को पढ़ाया पाठ .... बच्चों से पूछे प्रश्न, सटीक उत्तर मिलने पर हुए प्रसन्न शहडोल 4 अप्रैल 2026- मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार संचालित “स्कूल चलें हम” अभियान (2026-27) के अंतर्गत जिले में “भविष्य से भेंट” कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय मैकी में पहुंचकर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान कलेक्टर ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षा में अध्यापन कराया तथा विद्यार्थियों से विलोम शब्द, पर्यायवाची, पहाड़े एवं सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सटीक उत्तरों पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के बिना कुछ भी संभव नहीं है और विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन तथा कड़ी मेहनत के माध्यम से अपने लक्ष्य प्राप्त करने चाहिए। कलेक्टर ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों को शिष्टाचार और संस्कार भी सीखना चाहिए, यही उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बैग, पेन, कंपास सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी किया और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा, सहायक संचालक जनजातीय कार्य विभाग श्री संजय पांडे, शाला की प्रधानाध्यापक श्रीमती जयश्री जायसवाल सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कोतमा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अग्रवाल होटल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई, जैसे ताश के पत्तों का महल ढह गया हो। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जोरदार आवाज के साथ इमारत गिरी और आसपास खड़े लोग दहशत में आ गए। हादसे के वक्त कई लोगों की मौजूदगी बताई जा रही है, जिससे घायलों और फंसे लोगों की आशंका बढ़ गई है। 🚨 मौके पर प्रशासन और राहत टीम पहुंच चुकी है 🚑 मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी ⚠️ इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया 👉 हादसे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती अंदेशा कमजोर निर्माण या जर्जर हालत की ओर इशारा कर रहा है। 📢 वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं
    1
    कोतमा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अग्रवाल होटल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग मलबे में तब्दील हो गई, जैसे ताश के पत्तों का महल ढह गया हो।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जोरदार आवाज के साथ इमारत गिरी और आसपास खड़े लोग दहशत में आ गए। हादसे के वक्त कई लोगों की मौजूदगी बताई जा रही है, जिससे घायलों और फंसे लोगों की आशंका बढ़ गई है।
🚨 मौके पर प्रशासन और राहत टीम पहुंच चुकी है
🚑 मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी
⚠️ इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया
👉 हादसे की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है, लेकिन शुरुआती अंदेशा कमजोर निर्माण या जर्जर हालत की ओर इशारा कर रहा है।
📢 वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • 💥 *बड़ी खबर*💥 दिल्ली में नकली Sensodyne टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़ दिल्ली पुलिस ने एक फैक्ट्री पर छापा मारकर नकली टूथपेस्ट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है, कार्रवाई के दौरान ब्रांडेड कंपनी “सेंसोडाइन” ब्रांड के नाम पर तैयार किया जा रहा था नकली टूथपेस्ट, पुलिस ने मालिक हरिओम मिश्रा गिरफ्तार, 1800 भरे ट्यूब और 10,000 खाली ट्यूब,1200 पैक्ड बॉक्स,130 KG बना हुआ पेस्ट, और करीब 20,000 टूथपेस्ट बनाने का सामान भी मिला।
    1
    💥 *बड़ी खबर*💥
दिल्ली में नकली Sensodyne टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस ने एक फैक्ट्री पर छापा मारकर नकली टूथपेस्ट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है, कार्रवाई के दौरान ब्रांडेड कंपनी “सेंसोडाइन” ब्रांड के नाम पर तैयार किया जा रहा था नकली टूथपेस्ट, पुलिस ने मालिक हरिओम मिश्रा गिरफ्तार, 1800 भरे ट्यूब और 10,000 खाली ट्यूब,1200 पैक्ड बॉक्स,130 KG बना हुआ पेस्ट, और करीब 20,000 टूथपेस्ट बनाने का सामान भी मिला।
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    2
    Post by Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    user_Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa
    NGO Worker हुजूर नगर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने रेत की अवैध निकासी को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार युवाओं को रोजगार देने में सक्षम नहीं है, तो रेत खनन को केवल “अपराध” के रूप में देखना उचित नहीं है। विवेक पांडे ने सोन नदी का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि वहां अवैध रेत खनन हो रहा है, तो यह बढ़ती बेरोजगारी का संकेत है। उनके अनुसार, “युवा रोजगार के अभाव में ऐसे कार्यों की ओर मजबूर हो रहे हैं।” उन्होंने सुझाव दिया कि जिन क्षेत्रों में घड़ियाल संरक्षित हैं, वहां प्रतिबंध जारी रहना चाहिए, लेकिन बाकी क्षेत्रों में रेत निकासी की अनुमति दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि खदानों को जल्द स्वीकृति दी जाए, ताकि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके। पांडे ने सीधी जिला का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यहां से बड़े पैमाने पर रेत अन्य राज्यों में भेजी जाती है, लेकिन स्थानीय जनता को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पाता। उन्होंने यह भी कहा कि रेत खनन को “जरूरत से ज्यादा बड़ा मुद्दा” बना दिया गया है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रदेश में रेत खनन और अवैध निकासी को लेकर लगातार राजनीतिक और प्रशासनिक बहस जारी
    1
    शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने रेत की अवैध निकासी को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार युवाओं को रोजगार देने में सक्षम नहीं है, तो रेत खनन को केवल “अपराध” के रूप में देखना उचित नहीं है।
विवेक पांडे ने सोन नदी का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि वहां अवैध रेत खनन हो रहा है, तो यह बढ़ती बेरोजगारी का संकेत है। उनके अनुसार, “युवा रोजगार के अभाव में ऐसे कार्यों की ओर मजबूर हो रहे हैं।”
उन्होंने सुझाव दिया कि जिन क्षेत्रों में घड़ियाल संरक्षित हैं, वहां प्रतिबंध जारी रहना चाहिए, लेकिन बाकी क्षेत्रों में रेत निकासी की अनुमति दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि खदानों को जल्द स्वीकृति दी जाए, ताकि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके।
पांडे ने सीधी जिला का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यहां से बड़े पैमाने पर रेत अन्य राज्यों में भेजी जाती है, लेकिन स्थानीय जनता को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पाता। उन्होंने यह भी कहा कि रेत खनन को “जरूरत से ज्यादा बड़ा मुद्दा” बना दिया गया है।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब प्रदेश में रेत खनन और अवैध निकासी को लेकर लगातार राजनीतिक और प्रशासनिक बहस जारी
    user_पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    पत्रकार रुद्र प्रताप सिंह
    Local News Reporter गोपदबनास, सीधी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Bolti Divare
    1
    Post by Bolti Divare
    user_Bolti Divare
    Bolti Divare
    Voice of people हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    4
    Post by जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    user_जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    जर्नलिस्ट रिप्पू पाण्डेय
    Court reporter हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by Sumit Singh Chandel
    1
    Post by Sumit Singh Chandel
    user_Sumit Singh Chandel
    Sumit Singh Chandel
    Local News Reporter गोहपारू, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Bolti Divare
    1
    Post by Bolti Divare
    user_Bolti Divare
    Bolti Divare
    Voice of people हुजूर, रीवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • घर में अकेली नाबालिक के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई घटना फ्रूटी खरीदने के बहाने घर में घुसा था आरोपी रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बीते दिवस एक आरोपी के द्वारा 12 साल के बच्ची को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया गया किशोरी की हिम्मत के आगे आरोपी के हौसले टूट गए और वह फरार हो गया घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभावित श्रृंगेश राजपूत ने बताया कि लड़की के परिजन ठेला लगाकर खाने पीने का सामान बेचते हैं घटना दिवस यानी 2 अप्रैल को जब उसके मां-बाप किराना का सामान लेने बाजार गए हुए थे तभी आरोपी घोघर निवासी शकील खान फ्रूटी खरीदने पहुंच गया जब 12 साल की बच्ची फ्रूटी लेने के लिए घर के अंदर गई आरोपी भी घर के अंदर प्रवेश कर गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा, जब पीड़िता ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आप आई उसका मुंह दबाकर जबरदस्ती करने लगा इसी दौरान फिर लड़की की चीख निकली इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुड़ गई और कुछ इस समय बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है
    1
    घर में अकेली नाबालिक के साथ  दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई घटना फ्रूटी खरीदने के बहाने घर में घुसा था आरोपी 
रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बीते दिवस एक आरोपी के द्वारा 12 साल के बच्ची को हवस का शिकार बनाने का प्रयास किया गया किशोरी की हिम्मत के आगे आरोपी के हौसले टूट गए और वह फरार हो गया
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभावित श्रृंगेश  राजपूत ने बताया कि लड़की के परिजन ठेला लगाकर खाने पीने का सामान बेचते हैं 
घटना दिवस यानी 2 अप्रैल को जब उसके मां-बाप किराना का सामान लेने बाजार गए हुए थे तभी आरोपी घोघर निवासी शकील खान फ्रूटी खरीदने पहुंच गया
जब 12 साल की बच्ची फ्रूटी लेने के लिए घर के अंदर गई आरोपी भी घर के अंदर प्रवेश कर गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा, जब पीड़िता ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आप आई उसका मुंह दबाकर जबरदस्ती करने लगा इसी दौरान फिर लड़की की चीख निकली इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुड़ गई और कुछ इस समय बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है
    user_शेखर तिवारी
    शेखर तिवारी
    Journalist गुढ़, रीवा, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.