logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

थाना जीआरपी मिर्जापुर द्वारा 01 नफर अभियुक्त कुल 7.5 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तारः- दिनांक 26.08.2026 को पुलिस महानिदेशक रेलवेज प्रकाश डी0 महोदय, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे जोन प्रयागराज एन.कोलान्ची महोदय, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा महोदय, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रयागराज अरुण कुमार पाठक महोदय के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मो व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों/ वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी/संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के मद्देनजर थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में उ0नि0 दिनेश कुमार प्रभारी चौकी जीआरपी चोपन मय हमराह हे0का० अर्जुन सिंह चौकी हाजा से रवाना होकर रेलवे स्टेशन चोपन पर एवं रात्रि प्लेटफार्म ड्यूटी में मौजुद का०आकाश कुमार के साथ रेलवे स्टेशन चोपन के प्लेटफार्म नं0 01 पर रूटीन चेकिंग, सदिग्ध व्यक्ति, वस्तु की चेकिंग में प्लेटफार्म न0-01 के बिल्ली साइड के तरफ एक व्यक्ति स्लेटी रंग का एक पिट्ठु बैग लिए बिल्ली साइड सीढी के आगे टीन शेड के नीचे बेंच पर बैठा था पुलिस वालो को अपनी तरफ आते देख कर सकपका गया और भागने का प्रयास करने लगा और चौकी प्रभारी मय हमराह द्वारा तत्परता दिखाकर तेज कदमों में चलकर व्यक्ति को घेर घार के पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा गया तो वो अपना नाम आदित्य राज पुत्र मुकेश कुमार निवासी ग्राम वार्ड नंबर 11 लावापुर महनार थाना महनार जिला वैशाली राज्य बिहार उम्र 20 वर्ष व कब्जे से 01 स्लेटी रंग का पिट्ठू बैग जिसके अन्दर 06 अदद रॉयल स्टैग 750 ML अवैध अंग्रेजी शराब व 04 अदद आइकॉनिक अवैध अंग्रेजी ( कुल 07.50 लीटर ) शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, बाद गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर उक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 158/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है । अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि “ मैं बिहार राज्य में शराब बन्दी होने के कारण उत्तर प्रदेश से शराब खरीद कर बिहार प्रान्त में ले जाकर ऊँचे दामो में बेच कर आर्थिक लाभ अर्जित करता हूं।” । अभियुक्त के गिरफ्तार होने से निश्चित ही बढ़ती शराब तस्करी जैसे अपराधों में कमी आयेगी । नाम पता अभियुक्त–अभियुक्त आदित्य राज पुत्र मुकेश कुमार निवासी ग्राम वार्ड नंबर 11 लावापुर महनार थाना महनार जिला वैशाली राज्य बिहार उम्र 20 वर्ष । माल बरामदगी का विवरण–अभियुक्त के 01 स्लेटी रंग का पिट्ठू बैग जिसके अन्दर 06 अदद रॉयल स्टैग 750 ML अवैध अंग्रेजी शराब व 04 अदद आइकॉनिक अवैध अंग्रेजी ( कुल 07.50 लीटर कुल अनुमानित कीमत-8000/- ) शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अपराध करने का तरीका–ट्रेनों के माध्यम से शराब की तस्करी कर बिहार प्रान्त ले जाकर ऊँचे दामों में बेचकर अवैध धन अर्जित करना । अपराधिक इतिहास–अभियुक्त आदित्य राज उपरोक्त मु0अ0सं0 158/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना जीआरपी मिर्जापुर बरामदगी व गिरफ्तार करने वाले टीम के सदस्यों का विवरण 1. थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा थाना जीआरपी मिर्जापुर । 2. उ0नि0 दिनेश कुमार चौकी जीआरपी चोपन थाना जीआरपी मिर्जापुर । 3. हे0का0 अर्जुन सिंह चौकी जीआरपी चोपन थाना जीआरपी मिर्जापुर । 4. का0 आकाश कुमार चौकी जीआरपी चोपन थाना जीआरपी मिर्जापुर । मीडिया सेल जीआरपी अनुभाग प्रयागराज

10 hrs ago
user_The fire India news
The fire India news
इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago
280d8daa-f4e0-4eb7-a886-fccb763b94ba

थाना जीआरपी मिर्जापुर द्वारा 01 नफर अभियुक्त कुल 7.5 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तारः- दिनांक 26.08.2026 को पुलिस महानिदेशक रेलवेज प्रकाश डी0 महोदय, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे जोन प्रयागराज एन.कोलान्ची महोदय, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा महोदय, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रयागराज अरुण कुमार पाठक महोदय के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मो व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों/ वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी/संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के मद्देनजर थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में उ0नि0 दिनेश कुमार प्रभारी चौकी जीआरपी चोपन मय हमराह हे0का० अर्जुन सिंह चौकी हाजा से रवाना होकर रेलवे स्टेशन चोपन पर एवं रात्रि प्लेटफार्म ड्यूटी में मौजुद का०आकाश कुमार के साथ रेलवे स्टेशन चोपन के प्लेटफार्म नं0 01 पर रूटीन चेकिंग, सदिग्ध व्यक्ति, वस्तु की चेकिंग में प्लेटफार्म न0-01 के बिल्ली साइड के तरफ एक व्यक्ति स्लेटी रंग का एक पिट्ठु बैग लिए बिल्ली साइड सीढी के आगे टीन शेड के नीचे बेंच पर बैठा था पुलिस वालो को अपनी तरफ आते देख कर सकपका गया और भागने का प्रयास करने लगा और चौकी प्रभारी मय हमराह द्वारा तत्परता दिखाकर तेज कदमों में चलकर व्यक्ति को घेर घार के पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति से उसका नाम पता पूछा गया तो वो अपना नाम आदित्य राज पुत्र मुकेश कुमार निवासी ग्राम वार्ड नंबर 11 लावापुर महनार थाना महनार जिला वैशाली राज्य बिहार उम्र 20 वर्ष व कब्जे से 01 स्लेटी रंग का पिट्ठू बैग जिसके अन्दर 06 अदद रॉयल स्टैग 750 ML अवैध अंग्रेजी शराब व 04 अदद आइकॉनिक अवैध अंग्रेजी ( कुल 07.50 लीटर ) शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, बाद गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर उक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 158/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है । अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि “ मैं बिहार राज्य में शराब बन्दी होने के कारण उत्तर प्रदेश से शराब खरीद कर बिहार प्रान्त में ले जाकर ऊँचे दामो में बेच कर आर्थिक लाभ अर्जित करता हूं।” । अभियुक्त के गिरफ्तार होने से निश्चित ही बढ़ती शराब तस्करी जैसे अपराधों में कमी आयेगी । नाम पता अभियुक्त–अभियुक्त आदित्य राज पुत्र मुकेश कुमार निवासी ग्राम वार्ड नंबर 11 लावापुर महनार थाना महनार जिला वैशाली राज्य बिहार उम्र 20 वर्ष । माल बरामदगी का विवरण–अभियुक्त के 01 स्लेटी रंग का पिट्ठू बैग जिसके अन्दर 06 अदद रॉयल स्टैग 750 ML अवैध अंग्रेजी शराब व 04 अदद आइकॉनिक अवैध अंग्रेजी ( कुल 07.50 लीटर कुल अनुमानित कीमत-8000/- ) शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अपराध करने का तरीका–ट्रेनों के माध्यम से शराब की तस्करी कर बिहार प्रान्त ले जाकर ऊँचे दामों में बेचकर अवैध धन अर्जित करना । अपराधिक इतिहास–अभियुक्त आदित्य राज उपरोक्त मु0अ0सं0 158/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना जीआरपी मिर्जापुर बरामदगी व गिरफ्तार करने वाले टीम के सदस्यों का विवरण 1. थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा थाना जीआरपी मिर्जापुर । 2. उ0नि0 दिनेश कुमार चौकी जीआरपी चोपन थाना जीआरपी मिर्जापुर । 3. हे0का0 अर्जुन सिंह चौकी जीआरपी चोपन थाना जीआरपी मिर्जापुर । 4. का0 आकाश कुमार चौकी जीआरपी चोपन थाना जीआरपी मिर्जापुर । मीडिया सेल जीआरपी अनुभाग प्रयागराज

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-मिलादुन्नबी, निकले जुलूस और सजी इस्लामिक झांकियां प्रयागराज। तहसील कोरांव अंतर्गत थाना खीरी क्षेत्र में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को ईद-उल-मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। दोपहर करीब एक बजे से मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जुलूस निकाले गए। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक इस्लामिक झांकियां सजाई गईं। जुलूस में शामिल लोगों ने धार्मिक नारों के साथ खुशी का इजहार किया। देर शाम करीब साढ़े छह बजे तक कई स्थानों पर कार्यक्रम चलते रहे। ईद-उल-मिलादुन्नबी इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्म की याद में मनाया जाने वाला प्रमुख अवसर है। इस मौके पर मस्जिदों और घरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने कुरान की तिलावत करने के साथ पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जीवन, उनके संदेश और शिक्षाओं को याद किया। कई स्थानों पर लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई। विभिन्न इलाकों से निकले जुलूस, झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र थाना खीरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से निकले जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए आगे बढ़े। रास्ते में जगह-जगह सजाई गईं धार्मिक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजकों और स्थानीय लोगों की ओर से कई स्थानों पर लंगर एवं भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों ने सहभागिता की। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। खीरी थानाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहे। पुलिस टीम ने पैदल गश्त के साथ वाहनों से भी संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान जुलूसों के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ कानून-व्यवस्था पर भी नजर रखी गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में ईद-उल-मिलादुन्नबी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत खीरी प्रधान मो. यूसुफ, आलम खान, मेराज बाबा, इंताज खान, सनोवर अली, बबलू खान, गफ्फार अहमद, गुलफान खान, इकबाल खान, अय्यूब खान सहित अन्य लोगों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
    4
    धूमधाम से मनाया गया ईद-उल-मिलादुन्नबी, निकले जुलूस और सजी इस्लामिक झांकियां
प्रयागराज। तहसील कोरांव अंतर्गत थाना खीरी क्षेत्र में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को ईद-उल-मिलादुन्नबी (बारावफात) का पर्व श्रद्धा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। दोपहर करीब एक बजे से मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जुलूस निकाले गए। विभिन्न स्थानों पर आकर्षक इस्लामिक झांकियां सजाई गईं। जुलूस में शामिल लोगों ने धार्मिक नारों के साथ खुशी का इजहार किया। देर शाम करीब साढ़े छह बजे तक कई स्थानों पर कार्यक्रम चलते रहे।
ईद-उल-मिलादुन्नबी इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्म की याद में मनाया जाने वाला प्रमुख अवसर है। इस मौके पर मस्जिदों और घरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने कुरान की तिलावत करने के साथ पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जीवन, उनके संदेश और शिक्षाओं को याद किया। कई स्थानों पर लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई।
विभिन्न इलाकों से निकले जुलूस, झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
थाना खीरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से निकले जुलूसों में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए आगे बढ़े। रास्ते में जगह-जगह सजाई गईं धार्मिक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजकों और स्थानीय लोगों की ओर से कई स्थानों पर लंगर एवं भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें लोगों ने सहभागिता की।
पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। खीरी थानाध्यक्ष वीर प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहे। पुलिस टीम ने पैदल गश्त के साथ वाहनों से भी संवेदनशील एवं प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान जुलूसों के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ कानून-व्यवस्था पर भी नजर रखी गई।
स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में ईद-उल-मिलादुन्नबी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत खीरी प्रधान मो. यूसुफ, आलम खान, मेराज बाबा, इंताज खान, सनोवर अली, बबलू खान, गफ्फार अहमद, गुलफान खान, इकबाल खान, अय्यूब खान सहित अन्य लोगों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
    user_AII News 7UP
    AII News 7UP
    Prayagraj, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • नैनी इन्दलपुर जुलूसे मोहम्मदी में हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी झलक जुलूस मोहम्मदी
    1
    नैनी इन्दलपुर जुलूसे मोहम्मदी में हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी झलक
जुलूस मोहम्मदी
    user_ASBABE HINDUSTAN  HINDUSTAN
    ASBABE HINDUSTAN HINDUSTAN
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • #प्रयागराज : थाने के पास से अगवा मोनू की हत्या का खुलासा, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...
    1
    #प्रयागराज : थाने के पास से अगवा मोनू की हत्या का खुलासा, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...
    user_T B NEWS
    T B NEWS
    Allahabad, Prayagraj•
    9 hrs ago
  • सामाजिक न्याय के मसीहा स्व. वी.पी. मंडल की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय जार्जटाउन में मनाई गई" प्रयागराज जार्जटाउन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सामाजिक न्याय के मसीहा एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वी.पी. मंडल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगापर अनिल यादव ने किया।जिला अध्यक्ष अनिल यादव एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी डॉ. राममनोहर लोहिया और स्व. वी.पी. मंडल की सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। पीडीए की एकजुटता और सामाजिक न्याय के माध्यम से ही देश में बराबरी और सम्मान के साथ विकास सुनिश्चित किया जा सकता है। मुख्य वक्ता एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि स्व. वी.पी. मंडल ने देश में सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। मंडल आयोग की सिफारिशों ने वंचित और पिछड़े समाज को लोकतंत्र में भागीदारी तथा प्रतिनिधित्व का मजबूत आधार दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और गैर-बराबरी को समाप्त करने की लड़ाई आज भी अधूरी है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन,महासचिव रविन्द्र यादवएडवोकेट,श्रीमती कमला यादव, राम सुमेर पाल ,दान बहादुर मधुर,महेन्द्र निषाद, संतलाल वर्मा,के. के.यादव उर्फ़ बच्चा,महबूब उस्मानी, रमाकांत पटेल, नन्द लाल पटेल,राजू पासी,नाटे चौधरी, जगदीश यादव,हरे कृष्ण ओझा, रिटा मेजर दिनेश यादव, संतोष यादव,रवि मिश्रा,आर एन यादव,संजू यादव,इम्तियाज शमी, राम सागर,सऊद अहमद,दिलीप उर्फ़ बबलू सोनी ,कृपा शंकर बिन्द, नीरज पासी, सचिन श्रीवास्तव, खिन्नी लाल पासी,शानू वारसी,संगीता पटेल, संगम लाल मौर्या,मकबूल हासमी,राम सेन यादव, अजय सिंह, रंग बहादुर पटेल,मृत्युंजय पाण्डेय, राजेश गुप्ता, राम अवध पाल, पंकज पटेल, निरेन्द्र एडवोकेट, सुरेश कुमार,आदि सहित पार्टी के पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दान बहादुर मधुर, प्रवक्ता सपा प्रयागराज पवनदेव,लोकप्रिय, टीवी पत्रकार प्रयागराज। Pappu Lal Nishad Akhilesh Yadav मोहम्मद शारिक aapki baat राजू पासी समर्थक बारा Dimple Yadav Rajul sharma Adv Anuradha Ambedkar Samajwadi Party अनिल यादव जिलाध्यक्ष सपा Satyaveer Arya Munna Pramod Yadav
    1
    सामाजिक न्याय के मसीहा स्व. वी.पी. मंडल की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय जार्जटाउन में मनाई गई"
प्रयागराज जार्जटाउन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सामाजिक न्याय के मसीहा एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वी.पी. मंडल की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को याद किया।
अध्यक्षता जिला अध्यक्ष गंगापर अनिल यादव ने किया।जिला अध्यक्ष अनिल यादव एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन ने कहा कि  समाजवादी पार्टी डॉ. राममनोहर लोहिया और स्व. वी.पी. मंडल की सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। पीडीए की एकजुटता और सामाजिक न्याय के माध्यम से ही देश में बराबरी और सम्मान के साथ विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।
मुख्य वक्ता एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि स्व. वी.पी. मंडल ने देश में सामाजिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। मंडल आयोग की सिफारिशों ने वंचित और पिछड़े समाज को लोकतंत्र में भागीदारी तथा प्रतिनिधित्व का मजबूत आधार दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और गैर-बराबरी को समाप्त करने की लड़ाई आज भी अधूरी है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन,महासचिव रविन्द्र यादवएडवोकेट,श्रीमती कमला यादव, राम सुमेर पाल ,दान बहादुर मधुर,महेन्द्र निषाद, संतलाल वर्मा,के. के.यादव उर्फ़ बच्चा,महबूब उस्मानी, रमाकांत पटेल, नन्द लाल पटेल,राजू पासी,नाटे चौधरी, जगदीश यादव,हरे कृष्ण ओझा, रिटा मेजर दिनेश यादव, संतोष यादव,रवि  मिश्रा,आर एन यादव,संजू यादव,इम्तियाज शमी, राम सागर,सऊद अहमद,दिलीप उर्फ़ बबलू सोनी ,कृपा शंकर बिन्द, नीरज पासी, सचिन श्रीवास्तव, खिन्नी लाल पासी,शानू वारसी,संगीता पटेल, संगम लाल मौर्या,मकबूल हासमी,राम सेन यादव, अजय सिंह, रंग बहादुर पटेल,मृत्युंजय पाण्डेय, राजेश गुप्ता, राम अवध पाल, पंकज पटेल, निरेन्द्र एडवोकेट, सुरेश कुमार,आदि सहित पार्टी के पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दान बहादुर मधुर, प्रवक्ता सपा प्रयागराज
पवनदेव,लोकप्रिय, टीवी पत्रकार प्रयागराज।
Pappu Lal Nishad Akhilesh Yadav मोहम्मद शारिक aapki baat राजू पासी समर्थक बारा Dimple Yadav Rajul sharma Adv Anuradha Ambedkar Samajwadi Party अनिल यादव जिलाध्यक्ष सपा Satyaveer Arya Munna Pramod Yadav
    user_पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
    पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस नैनी में शान-ओ-शौकत से निकला राजेश सरकार प्रयागराज। बुधवार को यमुनापार नैनी का ऐतिहासिक जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अपनी शानो-शौकत के साथ निकला। पैगम्बर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का जुलूस 'जुलूसे मोहम्मदी' बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस बार नैनी मे ईद मिलादुन्नबी का जुलूस ऐतिहासिक जुलूस रहा। जुलूस नैनी के गंजिया, मुरादपुर, अरैल, क़र्बला, फ़तेह मिया का पुरवा, शाहजी का पुरा, एडीए कॉलोनी, पीएसी, महेवा, इंदलपुर से आकर अरैल मोड़ पर इकट्ठा होकर एक सफ में पैगम्बर साहब के ऊपर दारूद पढ़ते हुए उनकी हमदोसना करते हुए डीजे, तबर्रूक व झांकी लेकर पैदल चकदोंदी के रास्ते होते हुए स्टेशन रोड से बाजार होते हुए शंकरढाल से पुनः अरैल मोड़ आकर फातिहा पढ़ते और अपने अपने क्षेत्र में रवाना हो गए। वहीं जुलूस मे हर एक क्षेत्र के आशिके रसूल को सम्मानित किया गया व स्टेशन रोड स्थित नैनी ईदगाह कमेटी की तरफ से लंगर भी बांटा गया। जुलूस में अकीदतमंदों ने अमन चैन का पैगाम देते हुए भारत की तरक्की व आपसी भाईचारा बना रहे इसकी दुआ की। इस मौके पर व्यापारी नेता नाजिम खान ने कहा की यमुनापार का इतिहास रहा है कि यहाँ हर त्यौहार गंगा जमुनी तहजीब की अलग मिसाल पेश होती है। जुलूस को संपन्न कराने में नैनी पुलिस प्रशासन व एसीपी करछना का बड़ा सहयोग रहा। नैनी कोतवाल भी जुलूस के साथ मुस्तैद रहें। जुलूस में कारी युसूफ, कारी अय्यूब, आलिम, मौलाना शफीक, हाफिज मो. अनस, समाजसेवी नाजिम खान, पार्षद राकेश जायसवाल, सुभाष चंद्र केसरवानी, घनश्याम जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नरसिंह, पार्षद रणविजय सिंह, हासिम खान, मो अरशद, मो. फरहान, मोहसिम खान ,शहजाद खान, शायर अनस रजा, हलीम भाई, मो नसीम, मो शकील, इस्तियाक अली, तारिक आफताब, शानू कुरैशी, असिफ सिद्दीकी, सलमान खान, शहजा खान, आरिफ रहे।
    1
    जश्ने ईद मिलादुन्नबी का ऐतिहासिक जुलूस नैनी में शान-ओ-शौकत से निकला 
राजेश सरकार 
प्रयागराज। बुधवार को यमुनापार नैनी का ऐतिहासिक जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अपनी शानो-शौकत के साथ निकला। पैगम्बर मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का जुलूस 'जुलूसे मोहम्मदी' बड़े धूम धाम से मनाया गया। इस बार नैनी मे ईद मिलादुन्नबी का जुलूस ऐतिहासिक जुलूस रहा। जुलूस नैनी के गंजिया, मुरादपुर, अरैल, क़र्बला, फ़तेह मिया का पुरवा, शाहजी का पुरा, एडीए कॉलोनी, पीएसी, महेवा, इंदलपुर से आकर अरैल मोड़ पर इकट्ठा होकर एक सफ में पैगम्बर साहब के ऊपर दारूद पढ़ते हुए उनकी हमदोसना करते हुए डीजे, तबर्रूक व झांकी लेकर पैदल चकदोंदी के रास्ते होते हुए स्टेशन रोड से बाजार होते हुए शंकरढाल से पुनः अरैल मोड़ आकर फातिहा पढ़ते और अपने अपने क्षेत्र में रवाना हो गए। वहीं जुलूस मे हर एक क्षेत्र के आशिके रसूल को सम्मानित किया गया व स्टेशन रोड स्थित नैनी ईदगाह कमेटी की तरफ से लंगर भी बांटा गया। जुलूस में अकीदतमंदों ने अमन चैन का पैगाम देते हुए भारत की तरक्की व आपसी भाईचारा बना रहे इसकी दुआ की। इस मौके पर व्यापारी नेता नाजिम खान ने कहा की यमुनापार का इतिहास रहा है कि यहाँ हर त्यौहार गंगा जमुनी तहजीब की अलग मिसाल पेश होती है। जुलूस को संपन्न कराने में नैनी पुलिस प्रशासन व एसीपी करछना का बड़ा सहयोग रहा। नैनी कोतवाल भी जुलूस के साथ मुस्तैद रहें। जुलूस में कारी युसूफ, कारी अय्यूब, आलिम, मौलाना शफीक, हाफिज मो. अनस, समाजसेवी नाजिम खान, पार्षद राकेश जायसवाल, सुभाष चंद्र केसरवानी, घनश्याम जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नरसिंह, पार्षद रणविजय सिंह, हासिम खान, मो अरशद, मो. फरहान, मोहसिम खान ,शहजाद खान, शायर अनस रजा, हलीम भाई, मो नसीम, मो शकील, इस्तियाक अली, तारिक आफताब, शानू कुरैशी, असिफ सिद्दीकी, सलमान खान, शहजा खान, आरिफ रहे।
    user_Vishwanath sarkar(Rajesh)
    Vishwanath sarkar(Rajesh)
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अपहरण व हत्या के अभियोग से सम्बन्धित वांछित 02 अभियुक्तों व 01 अभियुक्ता की थाना पूरामुफ्ती पुलिस व SOG नगर की संयुक्त टीम द्वारा सर्विलांस सेल नगर के सहयोग से गिरफ्तारी अपहरण व हत्या के अभियोग से सम्बन्धित वांछित 02 अभियुक्तों व 01 अभियुक्ता की थाना पूरामुफ्ती पुलिस व SOG नगर की संयुक्त टीम द्वारा सर्विलांस सेल नगर के सहयोग से गिरफ्तारी तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 चारपहिया वाहनों की बरामदगी के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त धूमनगंज द्वारा दी गई बाइट-
    1
    अपहरण व हत्या के अभियोग से सम्बन्धित वांछित 02 अभियुक्तों व 01 अभियुक्ता की थाना पूरामुफ्ती पुलिस व SOG नगर की संयुक्त टीम द्वारा सर्विलांस सेल नगर के सहयोग से गिरफ्तारी
अपहरण व हत्या के अभियोग से सम्बन्धित वांछित 02 अभियुक्तों व 01 अभियुक्ता की थाना पूरामुफ्ती पुलिस व SOG नगर की संयुक्त टीम द्वारा सर्विलांस सेल नगर के सहयोग से गिरफ्तारी तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 चारपहिया वाहनों की बरामदगी के संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त धूमनगंज द्वारा दी गई बाइट-
    user_सुनील सोमवंशी
    सुनील सोमवंशी
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दरोगा की कैप पहनकर सोशल मीडिया पर रौब जमाना पड़ा गया भारी नई भर्ती हुई हैं,कोई केस हो बताए..ये व्यक्ति पुलिस की कैप लगाकर अपने आप को दरोगा बता रहा है और प्रयागराज के सरायइनायत थाने पर तैनाती बता रहा है,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सामने आया कि,कोटवा गांव निवासी आरोपी अभिषेक मौर्य का पुलिस विभाग से कोई संबंध नहीं है। चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
    2
    दरोगा की कैप पहनकर सोशल मीडिया पर रौब जमाना पड़ा गया भारी
नई भर्ती हुई हैं,कोई केस हो बताए..ये व्यक्ति पुलिस की कैप लगाकर अपने आप को दरोगा बता रहा है और प्रयागराज के सरायइनायत थाने पर तैनाती बता रहा है,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सामने आया कि,कोटवा गांव निवासी आरोपी अभिषेक मौर्य का पुलिस विभाग से कोई संबंध नहीं है। चौकी प्रभारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • 40 घंटे बाद डीह पुल के पास नदी में मिला लापता आर्यन यादव का शव, परिजनों में मचा कोहराम प्रयागराज। थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत खीरी निवासी 23 वर्षीय आर्यन सिंह यादव का शव लापता होने के करीब 40 घंटे बाद बुधवार सुबह मध्य प्रदेश के चाकघाट थाना क्षेत्र में डीह पुल से करीब 700 मीटर दूर नदी में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची चाकघाट पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए त्यौंथर तहसील स्थित मोर्चरी भेज दिया। सोमवार दोपहर घर से निकला था आर्यन, तलाश में जुटे थे परिजन और पुलिस जानकारी के अनुसार, आर्यन सोमवार, 24 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे घर से बिना बताए निकल गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश शुरू की। करीब चार घंटे तक खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पिता राजेंद्र सिंह यादव ने थाना खीरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सोमवार रात गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। आर्यन के छोटे भाई हिमांशु यादव ने पुलिस को उसका फोटो, पंपलेट और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए थे। आर्यन का ननिहाल मध्य प्रदेश के चाकघाट थाना क्षेत्र के डीह गांव में होने के कारण ननिहाल पक्ष ने भी स्थानीय पुलिस को सूचना देकर उसकी तलाश शुरू करा दी थी। बताया गया कि डीह पुल के पास आर्यन की सैंडिल मिलने के बाद चाकघाट पुलिस ने नदी और आसपास के इलाकों में तलाश की थी। स्थानीय लोगों ने सोमवार शाम पुल के आसपास काली पैंट और बैंगनी रंग की टी-शर्ट पहने युवक को देखे जाने की बात कही थी। मंगलवार को खीरी क्षेत्र के छापर और पालपट्टी गांव के आसपास नदी में शव देखे जाने की चर्चा भी हुई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। नदी में शव मिलने से टूटी उम्मीद, चार माह पहले हुई थी आर्यन की शादी बुधवार सुबह डीह पुल से करीब 700 मीटर पश्चिम नदी किनारे शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, आर्यन की शादी करीब चार माह पूर्व खूंटा गांव के चांदे गांव निवासी रमाकांत यादव की बेटी मालती यादव से हुई थी। पत्नी की विदाई को लेकर वह कुछ समय से नाराज चल रहा था। आर्यन दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था। पोस्टमार्टम के बाद शव खीरी बाजार स्थित पैतृक घर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। परिजनों की चीख-पुकार से हर किसी की आंखें नम हो गईं। करीब 15 मिनट तक अंतिम दर्शन के बाद शव को ननिहाल ले जाया गया, जहां बुधवार शाम करीब सात बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया।
    4
    40 घंटे बाद डीह पुल के पास नदी में मिला लापता आर्यन यादव का शव, परिजनों में मचा कोहराम
प्रयागराज। थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत खीरी निवासी 23 वर्षीय आर्यन सिंह यादव का शव लापता होने के करीब 40 घंटे बाद बुधवार सुबह मध्य प्रदेश के चाकघाट थाना क्षेत्र में डीह पुल से करीब 700 मीटर दूर नदी में उतराता मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची चाकघाट पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए त्यौंथर तहसील स्थित मोर्चरी भेज दिया।
सोमवार दोपहर घर से निकला था आर्यन, तलाश में जुटे थे परिजन और पुलिस
जानकारी के अनुसार, आर्यन सोमवार, 24 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे घर से बिना बताए निकल गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश शुरू की। करीब चार घंटे तक खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पिता राजेंद्र सिंह यादव ने थाना खीरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सोमवार रात गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
आर्यन के छोटे भाई हिमांशु यादव ने पुलिस को उसका फोटो, पंपलेट और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए थे। आर्यन का ननिहाल मध्य प्रदेश के चाकघाट थाना क्षेत्र के डीह गांव में होने के कारण ननिहाल पक्ष ने भी स्थानीय पुलिस को सूचना देकर उसकी तलाश शुरू करा दी थी।
बताया गया कि डीह पुल के पास आर्यन की सैंडिल मिलने के बाद चाकघाट पुलिस ने नदी और आसपास के इलाकों में तलाश की थी। स्थानीय लोगों ने सोमवार शाम पुल के आसपास काली पैंट और बैंगनी रंग की टी-शर्ट पहने युवक को देखे जाने की बात कही थी। मंगलवार को खीरी क्षेत्र के छापर और पालपट्टी गांव के आसपास नदी में शव देखे जाने की चर्चा भी हुई, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी।
नदी में शव मिलने से टूटी उम्मीद, चार माह पहले हुई थी आर्यन की शादी
बुधवार सुबह डीह पुल से करीब 700 मीटर पश्चिम नदी किनारे शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, आर्यन की शादी करीब चार माह पूर्व खूंटा गांव के चांदे गांव निवासी रमाकांत यादव की बेटी मालती यादव से हुई थी। पत्नी की विदाई को लेकर वह कुछ समय से नाराज चल रहा था। आर्यन दो भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था।
पोस्टमार्टम के बाद शव खीरी बाजार स्थित पैतृक घर पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। परिजनों की चीख-पुकार से हर किसी की आंखें नम हो गईं। करीब 15 मिनट तक अंतिम दर्शन के बाद शव को ननिहाल ले जाया गया, जहां बुधवार शाम करीब सात बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया।
    user_AII News 7UP
    AII News 7UP
    Prayagraj, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • प्रयागराज के पी कम्युनिटी हाल मे हर्ष उल्लास से मनाया गया कुंवर साहब का 86वां जन्मदिन
    1
    प्रयागराज के पी कम्युनिटी हाल मे हर्ष उल्लास से मनाया गया कुंवर साहब  का 86वां जन्मदिन
    user_Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    Manish Susari संपादकस्थानीयsi न्यूज़
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.