पंचायतीराज शिक्षक संघ की प्रदेश बैठक में पदाधिकारियों ने लिया भाग* *पंचायतीराज शिक्षक संघ की प्रदेश बैठक में सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों ने लिया भाग* *21 जून से विद्यालय खोलने का किया विरोध* *प्रदेशभर में महासदस्यता अभियान का ऐलान* गंगापुर सिटी-राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक होटल गणगौर, जयपुर में प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सवाई माधोपुर जिले से प्रदेश प्रवक्ता राहुल सिंह गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी, प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश मीना सहित प्रदेशभर के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही, बैठक में संगठन की मजबूती के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाने और भविष्य की रणनीति पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री गोपाल मीना ने किया। प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान ने कहा कि शिक्षकों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा। संगठन की ताकत उसकी एकजुटता में होती है, और हमारा उद्देश्य प्रत्येक शिक्षक की आवाज़ को मजबूती देना है। प्रदेश प्रवक्ता राहुल सिंह गुर्जर ने कहा कि 15 अक्टूबर को शिक्षा संकुल जयपुर में शिक्षक संगठनों की बैठक में निदेशक माध्यमिक शिक्षा व प्रमुख शासन सचिव स्कूल शिक्षा द्वारा 1 अप्रैल से नवीन शैक्षणिक सत्र शुरू करने तथा ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन सहित किसी भी अवकाश में कटौती नहीं करने के बारे में सभी शिक्षक संगठनों को आश्वस्त किया गया लेकिन 6 मार्च को शिक्षक संगठनों की बैठक में 21 जून से विद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया जिसका संगठन विरोध करता है तथा राजस्थान की भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पूर्व की भांति 1 जुलाई से विद्यालय खोलने का निर्णय ही उचित है। प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा कहा कि एक अप्रैल से प्रारंभ होने वाले नवीन शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के प्रत्येक जिले एवं ब्लॉक स्तर पर व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़कर संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय बैठक में शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर गहन मंथन किया गया जिनमें मुख्य रूप से 21 जून के स्थान पर पूर्व की भांति 1 जुलाई से विद्यालय खोलने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण शुरू करने, 6 वर्ष से लंबित तृतीय श्रेणी शिक्षकों की न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर पदोन्नति करने, अधिशेष शिक्षक एवं शारीरिक शिक्षकों का समायोजन करने, पदोन्नत प्रधानाचार्य एवं उपप्रधानाचार्य का शीघ्र पदस्थापन करने, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शीघ्र स्टाफिंग पैटर्न करवाने, पंचायत शिक्षक ,विद्यालय सहायक, संविदा शिक्षक, शिक्षाकर्मी, पैराटीचर को स्थाई कर्मचारी घोषित करने,विद्यालयों को कम्पोजिट ग्रांट, ईको क्लब राशि , खेलकूद सामग्री, कक्षा एक से आठवीं में अध्ययरत छात्रों हेतु निःशुल्क पोशाक उपलब्ध करवाने, दो से अधिक संतान वाले सभी कर्मचारियों को पदोन्नति एवं एसीपी के लाभ अन्य कर्मचारियों की तरह दिलवाने, शारीरिक शिक्षक भर्ती 2022 में पदस्थापित शारीरिक शिक्षको के शीघ्र स्थाईकरण एवं वेतन नियमितीकरण करने, सीधी भर्ती 2007-08 में नियुक्त तृतीय श्रेणी शिक्षकों एवं प्रबोधकों की वेतन विसंगति को दूर करने, शिक्षकों को टेट की बाध्यता से मुक्त करवाने आदि मांगों का शीघ्र समाधन हेतु एक सशक्त मांग पत्र तैयार कर राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष परिवाद समिति इंद्राज जाखड़, प्रदेश सभाध्यक्ष रामप्रताप मीणा, प्रदेश महामंत्री गोपाल मीणा, प्रदेश प्रवक्ता नारायण सिंह, प्रदेश संघर्ष समिति संयोजक जवरी लाल प्रजापत, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणवीर यादव, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष गोपी कुमावत, प्रदेश सलाहकार विजय शर्मा, दशरथ सोलंकी एवं भंवराराम जाखड़ सहित प्रदेशभर के जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री, प्रदेश व जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, अधिकाधिक शिक्षकों को जोड़ने एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सतत संघर्ष करने का संकल्प लिया।

- गंगापुर सिटी में बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा युवा नेता नागेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में नसिया कॉलोनी स्थित भगत सिंह पार्क मैं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । इस दौरान कार्यक्रम संयोजक आकाश मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम युवाओं द्वारा भगत सिंह जी के चित्र पटल पर माल्यार्पण कर एवं दीप जलाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की इसी क्रम मैं मुख्यवक्ता के नाते उपस्थित युवा मोर्चा के युवा नेता नागेश कुमार शर्मा ने सभी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि " भारत वर्ष की आजादी हेतु विभिन्न क्रांतिकारियों द्वारा अपना सर्वस्व अर्पण किया गया एवं प्राण तक न्योछावर कर दिए किंतु भगत सिंह जी,सुखदेव जी एवं राजगुरु जी द्वारा अपने यौवन को मां भारती के श्री चरणों में समर्पित कर दिए जिस उम्र मैं एक युवा अपने परिवार के लिए सोचता है,अपने भविष्य के बारे मै सोचता है उस उम्र मैं इन वीर युवा क्रांतिकारियों द्वारा अपने प्राणों को न्योछावर करना भारतवर्ष के इतिहास मैं स्वर्ण अक्षरों मैं दर्ज किया जाना चाहिए साथ ही हम सभी को भी अपने मौलिक कर्तव्यों को समझकर मां भारती की सेवा मैं रत रहना चाहिए ऐसा संकल्प हम सभी को ग्रहण करना होगा यही हमारे इन वीर सपूतों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी । इसी क्रम मैं राहत ए कुशाल के संस्थापक कपिल डंगोरिया ने भगत सिंह जी , भारतीय सैनिकों एवं संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के ऊपर एक बेहद सुंदर व्याख्यान समस्त युवाओं के समक्ष प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के अंत मैं सभी युवाओं ने भगत सिंग जी के चित्रपटल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि समर्पित की । इस दौरान कार्यक्रम मैं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सूरज सेनी ,राजू गजराना, राहत ए कुशाल के सदस्य रॉबिन वाल्मीकि, पवन सेनी , विकास कुमार मीणा , संतोष कुमार माली, योगेश माली, सुनील मालवीय, अजय सिंह लोधा, सोनू कश्यप, सागर सेनी , नरेन्द्र सेनी, रोहन वर्मा , संतोष महावार, दीपक कुमार , संतोष सेनी , राहुल सेनी, मोहित कुमार , सनी शाक्यवाल, ऋषिकेश सेनी, समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे । कार्यक्रम के अंत मैं सभी ने अल्पाहार भी प्राप्त किया ।1
- गंगापुर सिटी के पास स्थित रायसना में बिजली विभाग द्वारा निंदनीय घटना के उपरोक्त में ज्ञापन1
- करौली जिले के सपोटरा उपखंड मुख्यालय पर दो अनाथ बेटियों की शादी में मदद को लेकर गुहार लगाई है।1
- अनाथ बालिकाओं की शादी का जिम्मा विधायक हंसराज मीणा ने लिया सपोटरा( करौली) ... सपोटरा नगरपालिका क्षेत्र स्थित सानिवि कार्यालय के पीछे रहने वाली दलित बैरवा समाज की दो अनाथ बालिकाओं की शादी अब पूरे सम्मान और धूमधाम से होगी। क्षेत्रीय विधायक हंसराज मीणा ने सोशल मीडिया पर वायरल अपील से प्रेरित होकर दोनों बहनों के विवाह की संपूर्ण जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली है। जानकारी के अनुसार, अनाथ बालिकाओं के पड़ोसी परिजनों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी शादी के लिए सहयोग राशि जुटाने की अपील की गई थी। इसी से प्रेरित होकर विधायक हंसराज मीणा सोमवार सुबह बालिकाओं से मिलने उनके घर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इससे पूर्व बैरवा धर्मशाला में सर्वसमाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विवाह की रूपरेखा तैयार की गई। विधायक ने बताया कि नवरात्र के पावन अवसर पर अनाथ बालिकाओं के विवाह में सहयोग करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। बालिकाओं सोनम व काजल के माता-पिता का निधन हो चुका है। माता पानबाई का लगभग 6 वर्ष पूर्व कैंसर से तथा पिता नरोती बैरवा का एक वर्ष पूर्व बीमारी से निधन हो गया था। ऐसे में उनके सामने कोई सहारा नहीं बचा था। पड़ोसी मनोहरी बैरवा, इन्द्राज बैरवा एवं समाजसेवी साजन शर्मा द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से सहायता की अपील की गई थी।घर नहीं, अब मैरिज हॉल से होगी शादीविधायक हंसराज मीणा ने सर्वसमाज के पंच-पटेलों से चर्चा के बाद निर्णय लिया कि जगह के अभाव के कारण विवाह कार्यक्रम घर के बजाय मैरिज हॉल में आयोजित किया जाएगा। 26 मार्च को पूनम मैरिज हॉल में शहनाई और वरमाला कार्यक्रम के साथ दोनों बालिकाओं का विवाह संपन्न होगा। उन्होंने विवाह का संपूर्ण खर्च वहन करने की घोषणा की तथा लोगों से अपील की कि विवाह में शामिल होने वाले लोग एक-एक रुपये का प्रतीकात्मक कन्यादान करें। विधायक हंसराज मीणा ने बताया कि इस विवाह समारोह में भाजपा के कुड़गांव, सपोटरा, करणपुर, कैलादेवी, मण्डरायल एवं हाड़ौती मण्डलों के पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे। साथ ही पूरे सपोटरा विधानसभा क्षेत्र में सर्वसमाज के लोगों को पीले चावल बांटकर विवाह में आमंत्रित किया जा रहा है।इस मौके पर नगरपालिका पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि भरतलाल मीणा, भाजपा जिला महामंत्री रूपसिंह हरिया का मंदिर, रामरूप मीणा, रामधन डाबिर, अशोक धूलवास, खेमराज आडाडूगर, लखन डिकोली, लाला राम बालौती, रामप्रकाश ठेकेदार, बाबूलाल बैरवा, रामदयाल बैरवा, भरतलाल बैरवा, सनातन धर्म के प्रदीप गुरु, भाजपा युवा नेता प्रताप पाकड़, चतुर्भुज पाकड़, कमलेश डडैला, मनोहरी बैरवा, खेमराज दूदीपुरा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन: विधायक हंसराज मीणा सर्वसमाज के लोगों को अनाथ बालिकाओं की शादी के लिए पीले चावल देते हुए।1
- कुडगांव थाना पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ शराब गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी मंजू फौजदार ने सोमवार शाम 5:00 बजे बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मय टीम द्वारा दौराने गश्त सूचना मिलने पर मांढई गांव पहुंचे जहां एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे को सिर पर रखकर मांढई गांव की तरफ आता हुआ दिखाई दिया । जो बावर्दी पुलिस जाप्ता को देखकर कट्टे को लेकर वापस मुडकर भागने लगा जिसको मय जाप्ता ने आरोपी रमेश पुत्र बौहरया बैरवा निवासी पैटोली को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के कब्जे से अवैध देषी शराब के 52 पब्बे जप्त किए गए।1
- Post by Raj nagar2
- राम नवमी पर करौली में शोभा यात्रा का सकल हिन्दू समाज शोभा यात्रा आयोजन को लेकर आयोजन समिति ने की प्रेस वार्ता,26 मार्च 2026 को माथुर स्टेडियम से दोपहर 2 बजे शुरू होगी एवं समापन पुरानी कलेक्ट्री चौराहा पर होगा। यात्रा आयोजन के लिए निर्धारित समिति बनाई गई है, जिसमें मार्ग दर्शक मंडल देवीसिंह राजपूत बदनपुरा ,केशर सिंह नरूका,विपिन कुमार शर्मा, रामखिलाड़ी मीना संयोजक ,सह संयोजक ओम प्रकाश गुप्ता भोजन शाला, चौरसिंह राजपूत, शेरसिंह बैंसला अध्यक्ष,राजेंद्र व्यास उपाध्यक्ष , हेमराज प्रजापत ,तेजेन्द्र सिंह उपाध्यक्ष ,आशीष कांत कौशिक सचिव, ,राजेंद्र दीवान कोषाध्यक्ष ,यात्रा शिव कुमार सह कोषाध्यक्ष , गंगाराम प्रजापत प्रचार प्रमुख ,जयंत शर्मा सह प्रचार प्रमुख , सदस्य नरेश वैद्य ,जितेंद्र पिचानौत , श्याम शर्मा ,घनश्याम ,रघुनाथ सिंह, निर्मल शर्मा, गजेंद्र एडवोकेट,छीतर लाल प्रजापत,केदार जाटव,धर्म मीना,संजय पाल,राधेश्याम आदि को सम्मलित किया गया है,रूट चार्ट - यात्रा प्रारंभ -त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम , हिंडौन गेट,फूटा कोट, हटबाड़ा, हटबाड़ा बाजार,गणेश गेट चौराहा, भूडारा बाजार,बजीरपुर गेट , रामद्वारा,पुरानी कलेक्ट्री चौराहा समापन,होगा,यात्रा में 15 घोड़े ,9 सजीव झांकियां,डीजे की धुन पर अनुमानित संख्या 5000 महिला पुरुष शोभा यात्रा में शामिल होगे,प्रकाश होटल करौली में आयोजित प्रेस वार्ता में संयोजक रामखिलाडी मीना,अध्यक्ष शेरसिंह बैंसला,देवीसिंह बदनपुरा,विपिन शर्मा ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी ।4
- *पंचायतीराज शिक्षक संघ की प्रदेश बैठक में सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों ने लिया भाग* *21 जून से विद्यालय खोलने का किया विरोध* *प्रदेशभर में महासदस्यता अभियान का ऐलान* गंगापुर सिटी-राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक होटल गणगौर, जयपुर में प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सवाई माधोपुर जिले से प्रदेश प्रवक्ता राहुल सिंह गुर्जर, प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी, प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश मीना सहित प्रदेशभर के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही, बैठक में संगठन की मजबूती के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाने और भविष्य की रणनीति पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री गोपाल मीना ने किया। प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान ने कहा कि शिक्षकों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा। संगठन की ताकत उसकी एकजुटता में होती है, और हमारा उद्देश्य प्रत्येक शिक्षक की आवाज़ को मजबूती देना है। प्रदेश प्रवक्ता राहुल सिंह गुर्जर ने कहा कि 15 अक्टूबर को शिक्षा संकुल जयपुर में शिक्षक संगठनों की बैठक में निदेशक माध्यमिक शिक्षा व प्रमुख शासन सचिव स्कूल शिक्षा द्वारा 1 अप्रैल से नवीन शैक्षणिक सत्र शुरू करने तथा ग्रीष्मकालीन, शीतकालीन सहित किसी भी अवकाश में कटौती नहीं करने के बारे में सभी शिक्षक संगठनों को आश्वस्त किया गया लेकिन 6 मार्च को शिक्षक संगठनों की बैठक में 21 जून से विद्यालय खोलने का निर्णय लिया गया जिसका संगठन विरोध करता है तथा राजस्थान की भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पूर्व की भांति 1 जुलाई से विद्यालय खोलने का निर्णय ही उचित है। प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा कहा कि एक अप्रैल से प्रारंभ होने वाले नवीन शैक्षणिक सत्र से प्रदेश के प्रत्येक जिले एवं ब्लॉक स्तर पर व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़कर संगठन को और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय बैठक में शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर गहन मंथन किया गया जिनमें मुख्य रूप से 21 जून के स्थान पर पूर्व की भांति 1 जुलाई से विद्यालय खोलने, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण शुरू करने, 6 वर्ष से लंबित तृतीय श्रेणी शिक्षकों की न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर पदोन्नति करने, अधिशेष शिक्षक एवं शारीरिक शिक्षकों का समायोजन करने, पदोन्नत प्रधानाचार्य एवं उपप्रधानाचार्य का शीघ्र पदस्थापन करने, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शीघ्र स्टाफिंग पैटर्न करवाने, पंचायत शिक्षक ,विद्यालय सहायक, संविदा शिक्षक, शिक्षाकर्मी, पैराटीचर को स्थाई कर्मचारी घोषित करने,विद्यालयों को कम्पोजिट ग्रांट, ईको क्लब राशि , खेलकूद सामग्री, कक्षा एक से आठवीं में अध्ययरत छात्रों हेतु निःशुल्क पोशाक उपलब्ध करवाने, दो से अधिक संतान वाले सभी कर्मचारियों को पदोन्नति एवं एसीपी के लाभ अन्य कर्मचारियों की तरह दिलवाने, शारीरिक शिक्षक भर्ती 2022 में पदस्थापित शारीरिक शिक्षको के शीघ्र स्थाईकरण एवं वेतन नियमितीकरण करने, सीधी भर्ती 2007-08 में नियुक्त तृतीय श्रेणी शिक्षकों एवं प्रबोधकों की वेतन विसंगति को दूर करने, शिक्षकों को टेट की बाध्यता से मुक्त करवाने आदि मांगों का शीघ्र समाधन हेतु एक सशक्त मांग पत्र तैयार कर राज्य सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष परिवाद समिति इंद्राज जाखड़, प्रदेश सभाध्यक्ष रामप्रताप मीणा, प्रदेश महामंत्री गोपाल मीणा, प्रदेश प्रवक्ता नारायण सिंह, प्रदेश संघर्ष समिति संयोजक जवरी लाल प्रजापत, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणवीर यादव, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष गोपी कुमावत, प्रदेश सलाहकार विजय शर्मा, दशरथ सोलंकी एवं भंवराराम जाखड़ सहित प्रदेशभर के जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री, प्रदेश व जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, अधिकाधिक शिक्षकों को जोड़ने एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सतत संघर्ष करने का संकल्प लिया।1