Shuru
Apke Nagar Ki App…
दुर्गुकोंदल में भाजपा का ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान शुरू, घर-घर पहुंचकर सुनी समस्याएं.. जिलाध्यक्ष महेश जैन के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर योजनाओं की दी जानकारी दुर्गूकोंदल, कांकेर छत्तीसगढ़। दुर्गुकोंदल में भाजपा का ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान शुरू, घर-घर पहुंचकर सुनी समस्याएं.. जिलाध्यक्ष महेश जैन के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर योजनाओं की दी जानकारी
डिकेश शर्मा
दुर्गुकोंदल में भाजपा का ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान शुरू, घर-घर पहुंचकर सुनी समस्याएं.. जिलाध्यक्ष महेश जैन के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर योजनाओं की दी जानकारी दुर्गूकोंदल, कांकेर छत्तीसगढ़। दुर्गुकोंदल में भाजपा का ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान शुरू, घर-घर पहुंचकर सुनी समस्याएं.. जिलाध्यक्ष महेश जैन के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क कर योजनाओं की दी जानकारी
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कलेक्टर ने विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का किया औचक निरीक्षण गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश लापरवाही बरतने पर की जाएगी कार्यवाही :- श्री कटारा बलरामपुर, कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिला मुख्यालय में हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट भवन एवं मातृत्व शिशु स्वास्थ्य भवन, नालंदा परिसर, मांगलिक भवन एवं कन्या महाविद्यालय का स्थल पहुंचकर जायजा लिया। कलेक्टर ने कार्यों को गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्णता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही भी की जाएगी। कलेक्टर श्री कटारा ने निर्माणाधीन 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर यूनिट भवन एवं 100 बिस्तरीय मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्य में तेजी लाकर समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने को कहा। तत्पश्चात उन्होंने बन रहे नालंदा परिसर का अवलोकन करते हुए वहां उपयोग हो रही निर्माण सामग्री की जानकारी ली तथा गुणवत्ता पूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने परिसर में दी जाने वाली अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को समय से पूर्ण करने को कहा। कलेक्टर श्री कटारा ने निर्माण कार्यों की साप्ताहिक एवं मासिक प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने को कहा। 200 सीटर नालंदा परिसर आधुनिक और सुव्यवस्थित अध्ययन केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। परिसर में प्रतियोगी परीक्षाओं संबंधित पुस्तकें, अध्ययन सामग्री एवं पत्र पत्रिकाओं, डिजिटल संसाधनों से युक्त ई-लाइब्रेरी की भी व्यवस्था की जाएगी। जिसके निर्माण पूर्ण होने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर मिलेगा। इस दौरान कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने निर्माणाधीन मांगलिक भवन एवं कन्या महाविद्यालय का भी निरीक्षण कर निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने निर्देश दिए। निरीक्षण में नगर पालिका अध्यक्ष श्री लोधी राम एक्का, सिविल सर्जन श्री शशांक गुप्ता, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री प्रणव राय, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री अजय कुर्रे मौजूद रहे।4
- पल्ली में गूँजी शहनाइयाँ: गायत्री महायज्ञ के साथ 17 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कोंडागांव जिले के ग्राम पल्ली में आज मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत एक भव्य और आध्यात्मिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। इस आयोजन की खास बात यह रही कि यहाँ केवल शहनाइयाँ ही नहीं बजीं, बल्कि 11 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की पवित्र अग्नि और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 17 जोड़ों ने अपने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत की।आध्यात्मिक आभा में संपन्न हुआ विवाह गायत्री परिवार के मुख्य टोलीनायक श्री महाप्राण जी और जिला समन्वयक श्री बालनाथ पुरोहित जी के नेतृत्व में विवाह संस्कार संपन्न कराया। यज्ञ की आहुतियों और शंख ध्वनि ने पूरे पल्ली क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। नव-दम्पत्तियों ने अग्नि को साक्षी मानकर सादगी और मर्यादा के साथ जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। शासन की ओर से मिला संबल। महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अधिकारियों ने जोड़ों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण समारोह में उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह न केवल आर्थिक बोझ कम करते हैं, बल्कि सादगीपूर्ण विवाह' के प्रति समाज को प्रेरित भी करते हैं। गायत्री महायज्ञ के साथ इस आयोजन ने सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक गरिमा का एक नया मापदंड स्थापित किया है। इस गरिमामयी अवसर पर पल्ली सहित आसपास के गाँवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे, जिन्होंने पुष्प वर्षा कर नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।1
- दुर्ग के नागरिकों के समाजसेवी नेक पुण्य कार्यों में जागरुकता व सहयोग की कमियों की वजह से दुर्ग में निरंतर अपराध व खुदकुशियां बढ़ रही हैं। समाजसेवी संगठन हंसराज नवयुवक मंडल दुर्ग छत्तीसगढ़ के सदस्यों द्वारा किया गया एक छोटा सा प्रयास जिससे कि कई समय महीनों से छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व दुर्ग शहर विधायक महोदय जी के फोटो में चेहरों में पेंट कर दिया गया था। लेकिन हमारे समाजसेवी संगठन हंसराज नवयुवक मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं के प्रयासों से इस छोटी सी लेकिन अशोभनीय व महत्वपूर्ण समस्या का निदान किया गया। हंसराज नवयुवक मंडल अपनी क्षमतानुसार बिना किसी राजनीतिक धार्मिक आर्थिक नाम ख्याति या अन्य किसी लाभ की चाह के बिना समाजसेवा में कार्य कर रहा है। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर -9202219810(जयवर्धन).1
- Kondagaon : जिले के अंतिम छोर तक पहुंची शासन की योजनाओं का लाभ चुरेगांव में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन कोंडागांव :- राज्य शासन के निर्देशानुसार विकासखण्डवार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दूरस्थ अंचलों के गांवों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत जिले के सीमा पर स्थित ग्राम चुरेगांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना। इस दौरान कलेक्टर, जिला पंचायत सदस्य श्री कपिल नाग, जनपद सदस्य श्री घसियाराम सेठिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर प्राप्त आवेदनों को जानकारी ली और निराकरण हेतु निर्देशित किया।। कलेक्टर ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाना है, ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु ब्लॉक या जिला मुख्यालय तक न आना पड़े। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा। उन्होंने श्रम पंजीयन के लाभों की जानकारी देते हुए ग्रामीण महिलाओं को आजीविका संवर्धन हेतु ई-रिक्शा योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही पशुपालन विभाग की योजनाओं से जुड़ने एवं विकसित भारत जीरामजी योजना के अंतर्गत शेड निर्माण का लाभ उठाने की अपील की। शिविर में ग्रामवासियों से विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर कुल 84 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर स्थल में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को 04 ट्रायसायकल एवं 01 बैसाखी वितरित की गई। मुख्यमंत्री पेंशन सहायता योजना के अंतर्गत 03 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृत की गई। इसी प्रकार 13 आधार कार्ड, 7 जाति प्रमाण पत्र, श्रम विभाग द्वारा 11 श्रम कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा 14 राशन कार्ड, उद्यान विभाग द्वारा 03 वर्मी बेड प्रदान किए गए। राजस्व विभाग द्वारा 15 किसान किताब, कृषि विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को रागी बीज वितरण और वन विभाग द्वारा राजमोहिनी देवी तेंदूपत्ता संग्राहक बीमा योजना के अंतर्गत ग्राम हिचका की श्रीमती सुनीता मंडावी को 02 लाख रुपए एवं ग्राम कावागांव की श्रीमती सुपोतिन कोर्राम को 30 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। साथ ही वन विभाग द्वारा 200 पौधे का भी वितरण किया गया। *कलेक्टर ने लिया मड़िया पेज का आनंद* कभी लाल आतंक से प्रभावित रहे चुरेगांव जैसे अंदरूनी गांव में आयोजित इस शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक पेय ‘मड़िया पेज’ की व्यवस्था की गई थी। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने ग्रामीण महिलाओं के बीच पहुंचकर मड़िया पेज का स्वाद लिया और उनकी सराहना की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक, तहसीलदार विजय मिश्रा, संतोष सिन्हा, जनपद पंचायत सीईओ अनुराग सिन्हा, सरपंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।2
- Post by सत्य के अंजोर न्यूज1
- 9 लाख की सट्टा रकम के साथ बड़ा गिरोह पकड़ा, 6 आरोपी गिरफ्तार रायपुर | 10 अप्रैल 2026 रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन और पट्टी के माध्यम से सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गुढियारी थाना क्षेत्र के गोंदवारा ओवरब्रिज के नीचे कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश देकर दो आरोपियों को पकड़ा, जिनके मोबाइल की जांच में ऑनलाइन बैटिंग साइट के जरिए सट्टा संचालित करने का खुलासा हुआ। पूछताछ के बाद मुख्य आरोपियों तक पहुंचकर पुलिस ने मंजीत सिंह, रोहित मोटवानी, हरीश सकलेचा और आकाश सिन्हा को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ऑनलाइन आईडी बेचकर और क्रिकेट मैचों पर दांव लगवाकर कमीशन के रूप में अवैध कमाई कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹9,05,238 नगद, 8 मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी, कैलकुलेटर और अन्य सामग्री जब्त की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 13 लाख रुपये बताई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गुढियारी में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।3
- देवडा अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा! इलाज में लापरवाही का आरोप, सड़क पर चक्का जाम! नमस्कार, जय जोहार! मैं हूँ हिमानी साहू और आप देख रहे हैं The Chhattisgarh आज की बड़ी खबर आ रही है राजनांदगांव जिले से, जहां एक मरीज की मौत के बाद अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा हुआ है। राजनांदगांव के सोमनी क्षेत्र के देवडा अस्पताल में कल एक मरीज को भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि समय पर सही इलाज नहीं मिलने की वजह से मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया और सड़क पर चक्का जाम कर दिया। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई, जिससे वहां आवागमन भी प्रभावित रहा। इस पूरे मामले में उप पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया— “प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारण का खुलासा हो पाएगा। हम आप सभी से अपील करते हैं कि ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लें और आवाज उठाएं। अगर कहीं भी इलाज में लापरवाही हो रही है, तो उसके खिलाफ जरूर खड़े हों। आपकी एक आवाज किसी की जिंदगी बचा सकती है। इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि सच सबके सामने आ सके। साथ ही हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें, ताकि हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे।1
- भाजपा स्थापना दिवस: ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान के तहत मुलमुला में लाभार्थियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित। कोंडागांव- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रमों की कड़ी में आज 'गांव चलो-बस्ती चलो' अभियान का प्रभावी आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत उत्तर मण्डल कोंडागांव के ग्राम पंचायत मुलमुला में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया।डोर-टू-डोर जनसंपर्क और सम्मान। अभियान के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान केंद्र व राज्य शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ ले रहे लाभार्थियों से सीधा संवाद किया गया।1
- लग्जरी कार में घूमती ‘लेडी गैंग’ का भंडाफोड़, भीड़ में पलक झपकते गायब कर देती थीं सोने की चैन रायपुर | 10 अप्रैल 2026 राजधानी रायपुर में भीड़भाड़ वाले बाजारों में सक्रिय एक शातिर अंतर्राज्यीय चैन स्नेचिंग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 07 महिला एवं 01 पुरुष सहित कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लग्जरी इनोवा वाहन में देशभर में घूम-घूमकर भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाता था और बड़ी ही सफाई से लोगों के गले से सोने की चैन चोरी कर फरार हो जाता था। घटना से शुरू हुई जांच मामले की शुरुआत प्रार्थी तरूणेन्द्र वर्मा की शिकायत से हुई। उन्होंने थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 08 अप्रैल 2026 की शाम उनकी 66 वर्षीय माता निर्मला वर्मा चंगोराभाठा बाजार में सब्जी खरीदने गई थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने उनके गले से सोने की चैन पार कर दी। घटना के बाद उनके गले में पहनी चैन गायब थी, जिस पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। CCTV फुटेज बना अहम सुराग घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) श्री संदीप कुमार पटेल ने अधीनस्थ अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने: घटनास्थल का निरीक्षण किया पीड़िता व आसपास के लोगों से पूछताछ की क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया फुटेज में कुछ संदिग्ध महिलाएं पीड़िता के आसपास घूमती नजर आईं और चैन चोरी करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दीं। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपियों की पहचान कर उनका पीछा शुरू किया। बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर पकड़ा जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि आरोपी एक चारपहिया वाहन का उपयोग कर रहे हैं। पुलिस की 15 सदस्यीय टीम ने ट्रैप पार्टी गठित की। सूचना मिलने पर भाठागांव बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया। वाहन में 07 महिलाएं और 01 पुरुष सवार थे, जो पूछताछ में गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे। साक्ष्यों के आधार पर सख्ती से पूछताछ करने पर सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। जप्त सामग्री और कीमत पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से: ₹10,500 नगद 01 सोने की चैन 01 कटर 04 मोबाइल फोन एक इनोवा वाहन (MP/09/BP/1064) जप्त किया है। कुल जप्त मशरूका की कीमत लगभग ₹11,30,000 आंकी गई है। कई राज्यों में फैला नेटवर्क पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह: गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ में सक्रिय था रायपुर में ही करीब एक दर्जन चैन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और संगठित रूप से वारदात करते थे आरोपियों के खिलाफ थाना सरस्वती नगर, खमतराई, कोतवाली, गोलबाजार एवं डी.डी. नगर में पहले से कई अपराध दर्ज हैं। 👥 गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने गिरोह के निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है: संध्या सकटे (30 वर्ष), इंदौर सोनिया हातागले (25 वर्ष), इंदौर उज्वाला हातागले (40 वर्ष), जलगांव साखरा बाई (65 वर्ष), इंदौर ज्योति सकटे (26 वर्ष), इंदौर सरिता ज्वरे (40 वर्ष), इंदौर सपना हातागले, इंदौर अभय हातागले (23 वर्ष), इंदौर ⚖️ पुलिस की आगे की कार्रवाई पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरोह द्वारा अन्य राज्यों में की गई घटनाओं की भी जांच की जा रही है तथा संबंधित राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। 🚨 पुलिस की अपील पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि: भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें कीमती आभूषण पहनकर बाजार जाने से बचें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें3