logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हंसराज नवयुवक मंडल से जुड़कर समाजसेवी कार्यों में सहयोग करें।. दुर्ग के नागरिकों के समाजसेवी नेक पुण्य कार्यों में जागरुकता व सहयोग की कमियों की वजह से दुर्ग में निरंतर अपराध व खुदकुशियां बढ़ रही हैं। समाजसेवी संगठन हंसराज नवयुवक मंडल दुर्ग छत्तीसगढ़ के सदस्यों द्वारा किया गया एक छोटा सा प्रयास जिससे कि कई समय महीनों से छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व दुर्ग शहर विधायक महोदय जी के फोटो में चेहरों में पेंट कर दिया गया था। लेकिन हमारे समाजसेवी संगठन हंसराज नवयुवक मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं के प्रयासों से इस छोटी सी लेकिन अशोभनीय व महत्वपूर्ण समस्या का निदान किया गया। हंसराज नवयुवक मंडल अपनी क्षमतानुसार बिना किसी राजनीतिक धार्मिक आर्थिक नाम ख्याति या अन्य किसी लाभ की चाह के बिना समाजसेवा में कार्य कर रहा है। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर -9202219810(जयवर्धन).

2 hrs ago
user_जयवर्धन समाजसेवी दुर्ग 9202219810.
जयवर्धन समाजसेवी दुर्ग 9202219810.
Social club Durg, Chhattisgarh•
2 hrs ago

हंसराज नवयुवक मंडल से जुड़कर समाजसेवी कार्यों में सहयोग करें।. दुर्ग के नागरिकों के समाजसेवी नेक पुण्य कार्यों में जागरुकता व सहयोग की कमियों की वजह से दुर्ग में निरंतर अपराध व खुदकुशियां बढ़ रही हैं। समाजसेवी संगठन हंसराज नवयुवक मंडल दुर्ग छत्तीसगढ़ के सदस्यों द्वारा किया गया एक छोटा सा प्रयास जिससे कि कई समय महीनों से छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व दुर्ग शहर विधायक महोदय जी के फोटो में चेहरों में पेंट कर दिया गया था। लेकिन हमारे समाजसेवी संगठन हंसराज नवयुवक मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं के प्रयासों से इस छोटी सी लेकिन अशोभनीय व महत्वपूर्ण समस्या का निदान किया गया। हंसराज नवयुवक मंडल अपनी क्षमतानुसार बिना किसी राजनीतिक धार्मिक आर्थिक नाम ख्याति या अन्य किसी लाभ की चाह के बिना समाजसेवा में कार्य कर रहा है। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर -9202219810(जयवर्धन).

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • दुर्ग के नागरिकों के समाजसेवी नेक पुण्य कार्यों में जागरुकता व सहयोग की कमियों की वजह से दुर्ग में निरंतर अपराध व खुदकुशियां बढ़ रही हैं। समाजसेवी संगठन हंसराज नवयुवक मंडल दुर्ग छत्तीसगढ़ के सदस्यों द्वारा किया गया एक छोटा सा प्रयास जिससे कि कई समय महीनों से छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व दुर्ग शहर विधायक महोदय जी के फोटो में चेहरों में पेंट कर दिया गया था। लेकिन हमारे समाजसेवी संगठन हंसराज नवयुवक मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं के प्रयासों से इस छोटी सी लेकिन अशोभनीय व महत्वपूर्ण समस्या का निदान किया गया। हंसराज नवयुवक मंडल अपनी क्षमतानुसार बिना किसी राजनीतिक धार्मिक आर्थिक नाम ख्याति या अन्य किसी लाभ की चाह के बिना समाजसेवा में कार्य कर रहा है। अधिक जानकारी हेतु मोबाइल नंबर -9202219810(जयवर्धन).
    1
    दुर्ग के नागरिकों के समाजसेवी नेक पुण्य कार्यों में  जागरुकता व सहयोग की कमियों की वजह से दुर्ग में निरंतर अपराध व खुदकुशियां बढ़ रही हैं।
समाजसेवी संगठन हंसराज नवयुवक मंडल 
दुर्ग छत्तीसगढ़ के सदस्यों द्वारा किया गया 
एक छोटा सा प्रयास जिससे कि 
कई समय महीनों से 
छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री, 
उपमुख्यमंत्री व दुर्ग शहर विधायक महोदय जी 
के फोटो में चेहरों में पेंट कर दिया गया था।
लेकिन हमारे समाजसेवी संगठन हंसराज नवयुवक मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं के प्रयासों से इस छोटी सी लेकिन अशोभनीय व महत्वपूर्ण समस्या का निदान किया गया।
हंसराज नवयुवक मंडल अपनी क्षमतानुसार बिना किसी राजनीतिक धार्मिक आर्थिक नाम ख्याति या अन्य किसी लाभ की चाह के बिना समाजसेवा में कार्य कर रहा है।
अधिक जानकारी हेतु 
मोबाइल नंबर -9202219810(जयवर्धन).
    user_जयवर्धन समाजसेवी दुर्ग 9202219810.
    जयवर्धन समाजसेवी दुर्ग 9202219810.
    Social club Durg, Chhattisgarh•
    2 hrs ago
  • 9 लाख की सट्टा रकम के साथ बड़ा गिरोह पकड़ा, 6 आरोपी गिरफ्तार रायपुर | 10 अप्रैल 2026 रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन और पट्टी के माध्यम से सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गुढियारी थाना क्षेत्र के गोंदवारा ओवरब्रिज के नीचे कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश देकर दो आरोपियों को पकड़ा, जिनके मोबाइल की जांच में ऑनलाइन बैटिंग साइट के जरिए सट्टा संचालित करने का खुलासा हुआ। पूछताछ के बाद मुख्य आरोपियों तक पहुंचकर पुलिस ने मंजीत सिंह, रोहित मोटवानी, हरीश सकलेचा और आकाश सिन्हा को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ऑनलाइन आईडी बेचकर और क्रिकेट मैचों पर दांव लगवाकर कमीशन के रूप में अवैध कमाई कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹9,05,238 नगद, 8 मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी, कैलकुलेटर और अन्य सामग्री जब्त की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 13 लाख रुपये बताई जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गुढियारी में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    3
    9 लाख की सट्टा रकम के साथ बड़ा गिरोह पकड़ा, 6 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर | 10 अप्रैल 2026
रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन और पट्टी के माध्यम से सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि गुढियारी थाना क्षेत्र के गोंदवारा ओवरब्रिज के नीचे कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश देकर दो आरोपियों को पकड़ा, जिनके मोबाइल की जांच में ऑनलाइन बैटिंग साइट के जरिए सट्टा संचालित करने का खुलासा हुआ।
पूछताछ के बाद मुख्य आरोपियों तक पहुंचकर पुलिस ने मंजीत सिंह, रोहित मोटवानी, हरीश सकलेचा और आकाश सिन्हा को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ऑनलाइन आईडी बेचकर और क्रिकेट मैचों पर दांव लगवाकर कमीशन के रूप में अवैध कमाई कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹9,05,238 नगद, 8 मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी, कैलकुलेटर और अन्य सामग्री जब्त की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 13 लाख रुपये बताई जा रही है।
सभी आरोपियों के खिलाफ थाना गुढियारी में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_PRINSU PANDEY
    PRINSU PANDEY
    Newspaper publisher Raipur, Chhattisgarh•
    3 hrs ago
  • Post by PRATEEK SINGH SENGAR
    1
    Post by PRATEEK SINGH SENGAR
    user_PRATEEK SINGH SENGAR
    PRATEEK SINGH SENGAR
    Local News Reporter मंदिर हसौद, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • *_"Glorious 5th Week"_* *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"* *12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM* *_Daimond=150/- & Gold=100/-_* *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    1
    *_"Glorious 5th Week"_*
*"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"*
*12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM*
*_Daimond=150/- & Gold=100/-_*
*RAJ TALKIES RAIPUR*
☎️- 0771-2229223
*_Book Online Ticket from Book My Show_*
https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207
*_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_*
https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
    user_Raj Talkies Raipur
    Raj Talkies Raipur
    Cinema औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • राजिम.अप्रैल का महीना चल रहा है. ग्रीष्म की तपन है.. कड़ी धूप है.सूर्य देवता अपनी आक्रामक मुद्रा में नजर आ रहे हैं. ऐसे में यदि तरबूज मिल जाए तो क्या कहने..! गला भी तर हो जाएगा और भूख भी मिट जाएगी..
    1
    राजिम.अप्रैल का महीना चल रहा है. ग्रीष्म की तपन है.. कड़ी धूप है.सूर्य देवता अपनी आक्रामक मुद्रा में नजर आ रहे हैं. ऐसे में यदि तरबूज मिल जाए तो क्या कहने..! गला भी तर हो जाएगा और भूख भी मिट जाएगी..
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • , 10 अप्रैल शुक्रवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार जिला पुलिस द्वारा केसीजी जिलेभर के बैंकों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न बैंक शाखाओं का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। अभियान के तहत सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम एवं सुरक्षा गार्डों की तैनाती का परीक्षण किया गया तथा बैंक प्रबंधन को सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कर्मचारियों को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा एटीएम उपयोग के दौरान सावधानी बरतने और ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।
    1
    , 
10 अप्रैल शुक्रवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार 
जिला पुलिस द्वारा केसीजी जिलेभर के बैंकों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न बैंक शाखाओं का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की।
अभियान के तहत सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम एवं सुरक्षा गार्डों की तैनाती का परीक्षण किया गया तथा बैंक प्रबंधन को सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कर्मचारियों को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।
इसके अलावा एटीएम उपयोग के दौरान सावधानी बरतने और ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • कांकेर में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौके पर मौत नेशनल हाईवे 30 पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत नाथिया नवागांव के पास देर रात 11 बजे हुआ हादसा एसपी निखिल राखेचा मौके पर पहुंचे, जांच शुरू नमस्कार, जय जोहार! मैं हूँ हिमानी साहू और आप देख रहे हैं The Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। नेशनल हाईवे 30 पर एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा नाथिया नवागांव के पास देर रात करीब 11 बजे हुआ, जहां दो कारों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसपी निखिल राखेचा खुद घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मृतकों की पहचान की जा रही है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। अपील: सभी वाहन चालकों से अपील है कि रात के समय वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, तेज रफ्तार और लापरवाही से बचें, क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती किसी की जिंदगी छीन सकती है।
    1
    कांकेर में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौके पर मौत
नेशनल हाईवे 30 पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत
नाथिया नवागांव के पास देर रात 11 बजे हुआ हादसा
एसपी निखिल राखेचा मौके पर पहुंचे, जांच शुरू 
नमस्कार, जय जोहार!
मैं हूँ हिमानी साहू और आप देख रहे हैं The Chhattisgarh 
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। 
नेशनल हाईवे 30 पर एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह हादसा नाथिया नवागांव के पास देर रात करीब 11 बजे हुआ, जहां दो कारों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसपी निखिल राखेचा खुद घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मृतकों की पहचान की जा रही है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
अपील:
सभी वाहन चालकों से अपील है कि रात के समय वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, तेज रफ्तार और लापरवाही से बचें, क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती किसी की जिंदगी छीन सकती है।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • लग्जरी कार में घूमती ‘लेडी गैंग’ का भंडाफोड़, भीड़ में पलक झपकते गायब कर देती थीं सोने की चैन रायपुर | 10 अप्रैल 2026 राजधानी रायपुर में भीड़भाड़ वाले बाजारों में सक्रिय एक शातिर अंतर्राज्यीय चैन स्नेचिंग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 07 महिला एवं 01 पुरुष सहित कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लग्जरी इनोवा वाहन में देशभर में घूम-घूमकर भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाता था और बड़ी ही सफाई से लोगों के गले से सोने की चैन चोरी कर फरार हो जाता था। घटना से शुरू हुई जांच मामले की शुरुआत प्रार्थी तरूणेन्द्र वर्मा की शिकायत से हुई। उन्होंने थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 08 अप्रैल 2026 की शाम उनकी 66 वर्षीय माता निर्मला वर्मा चंगोराभाठा बाजार में सब्जी खरीदने गई थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने उनके गले से सोने की चैन पार कर दी। घटना के बाद उनके गले में पहनी चैन गायब थी, जिस पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। CCTV फुटेज बना अहम सुराग घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) श्री संदीप कुमार पटेल ने अधीनस्थ अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने: घटनास्थल का निरीक्षण किया पीड़िता व आसपास के लोगों से पूछताछ की क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया फुटेज में कुछ संदिग्ध महिलाएं पीड़िता के आसपास घूमती नजर आईं और चैन चोरी करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दीं। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपियों की पहचान कर उनका पीछा शुरू किया। बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर पकड़ा जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि आरोपी एक चारपहिया वाहन का उपयोग कर रहे हैं। पुलिस की 15 सदस्यीय टीम ने ट्रैप पार्टी गठित की। सूचना मिलने पर भाठागांव बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया। वाहन में 07 महिलाएं और 01 पुरुष सवार थे, जो पूछताछ में गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे। साक्ष्यों के आधार पर सख्ती से पूछताछ करने पर सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। जप्त सामग्री और कीमत पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से: ₹10,500 नगद 01 सोने की चैन 01 कटर 04 मोबाइल फोन एक इनोवा वाहन (MP/09/BP/1064) जप्त किया है। कुल जप्त मशरूका की कीमत लगभग ₹11,30,000 आंकी गई है। कई राज्यों में फैला नेटवर्क पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह: गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ में सक्रिय था रायपुर में ही करीब एक दर्जन चैन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और संगठित रूप से वारदात करते थे आरोपियों के खिलाफ थाना सरस्वती नगर, खमतराई, कोतवाली, गोलबाजार एवं डी.डी. नगर में पहले से कई अपराध दर्ज हैं। 👥 गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने गिरोह के निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है: संध्या सकटे (30 वर्ष), इंदौर सोनिया हातागले (25 वर्ष), इंदौर उज्वाला हातागले (40 वर्ष), जलगांव साखरा बाई (65 वर्ष), इंदौर ज्योति सकटे (26 वर्ष), इंदौर सरिता ज्वरे (40 वर्ष), इंदौर सपना हातागले, इंदौर अभय हातागले (23 वर्ष), इंदौर ⚖️ पुलिस की आगे की कार्रवाई पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरोह द्वारा अन्य राज्यों में की गई घटनाओं की भी जांच की जा रही है तथा संबंधित राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। 🚨 पुलिस की अपील पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि: भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें कीमती आभूषण पहनकर बाजार जाने से बचें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें
    3
    लग्जरी कार में घूमती ‘लेडी गैंग’ का भंडाफोड़, भीड़ में पलक झपकते गायब कर देती थीं सोने की चैन
रायपुर | 10 अप्रैल 2026
राजधानी रायपुर में भीड़भाड़ वाले बाजारों में सक्रिय एक शातिर अंतर्राज्यीय चैन स्नेचिंग गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 07 महिला एवं 01 पुरुष सहित कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लग्जरी इनोवा वाहन में देशभर में घूम-घूमकर भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाता था और बड़ी ही सफाई से लोगों के गले से सोने की चैन चोरी कर फरार हो जाता था।
घटना से शुरू हुई जांच
मामले की शुरुआत प्रार्थी तरूणेन्द्र वर्मा की शिकायत से हुई। उन्होंने थाना डी.डी. नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 08 अप्रैल 2026 की शाम उनकी 66 वर्षीय माता निर्मला वर्मा चंगोराभाठा बाजार में सब्जी खरीदने गई थीं।
इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने उनके गले से सोने की चैन पार कर दी। घटना के बाद उनके गले में पहनी चैन गायब थी, जिस पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।
CCTV फुटेज बना अहम सुराग
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) श्री संदीप कुमार पटेल ने अधीनस्थ अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और डी.डी. नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने:
घटनास्थल का निरीक्षण किया
पीड़िता व आसपास के लोगों से पूछताछ की
क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया
फुटेज में कुछ संदिग्ध महिलाएं पीड़िता के आसपास घूमती नजर आईं और चैन चोरी करते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दीं। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपियों की पहचान कर उनका पीछा शुरू किया।
बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर पकड़ा
जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि आरोपी एक चारपहिया वाहन का उपयोग कर रहे हैं। पुलिस की 15 सदस्यीय टीम ने ट्रैप पार्टी गठित की।
सूचना मिलने पर भाठागांव बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया। वाहन में 07 महिलाएं और 01 पुरुष सवार थे, जो पूछताछ में गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे।
साक्ष्यों के आधार पर सख्ती से पूछताछ करने पर सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
जप्त सामग्री और कीमत
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:
₹10,500 नगद
01 सोने की चैन
01 कटर
04 मोबाइल फोन
एक इनोवा वाहन (MP/09/BP/1064)
जप्त किया है। कुल जप्त मशरूका की कीमत लगभग ₹11,30,000 आंकी गई है।
कई राज्यों में फैला नेटवर्क
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह:
गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ में सक्रिय था
रायपुर में ही करीब एक दर्जन चैन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है
सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और संगठित रूप से वारदात करते थे
आरोपियों के खिलाफ थाना सरस्वती नगर, खमतराई, कोतवाली, गोलबाजार एवं डी.डी. नगर में पहले से कई अपराध दर्ज हैं।
👥 गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने गिरोह के निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
संध्या सकटे (30 वर्ष), इंदौर
सोनिया हातागले (25 वर्ष), इंदौर
उज्वाला हातागले (40 वर्ष), जलगांव
साखरा बाई (65 वर्ष), इंदौर
ज्योति सकटे (26 वर्ष), इंदौर
सरिता ज्वरे (40 वर्ष), इंदौर
सपना हातागले, इंदौर
अभय हातागले (23 वर्ष), इंदौर
⚖️ पुलिस की आगे की कार्रवाई
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरोह द्वारा अन्य राज्यों में की गई घटनाओं की भी जांच की जा रही है तथा संबंधित राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
🚨 पुलिस की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि:
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें
कीमती आभूषण पहनकर बाजार जाने से बचें
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें
    user_PRINSU PANDEY
    PRINSU PANDEY
    Newspaper publisher Raipur, Chhattisgarh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.