Shuru
Apke Nagar Ki App…
केसीजी जिलेभर में पुलिस का बैंक चेकिंग अभियान, सीसीटीवी व सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच , 10 अप्रैल शुक्रवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार जिला पुलिस द्वारा केसीजी जिलेभर के बैंकों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न बैंक शाखाओं का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। अभियान के तहत सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम एवं सुरक्षा गार्डों की तैनाती का परीक्षण किया गया तथा बैंक प्रबंधन को सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कर्मचारियों को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा एटीएम उपयोग के दौरान सावधानी बरतने और ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
केसीजी जिलेभर में पुलिस का बैंक चेकिंग अभियान, सीसीटीवी व सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच , 10 अप्रैल शुक्रवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार जिला पुलिस द्वारा केसीजी जिलेभर के बैंकों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न बैंक शाखाओं का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। अभियान के तहत सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम एवं सुरक्षा गार्डों की तैनाती का परीक्षण किया गया तथा बैंक प्रबंधन को सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कर्मचारियों को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा एटीएम उपयोग के दौरान सावधानी बरतने और ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- राजिम.अप्रैल का महीना चल रहा है. ग्रीष्म की तपन है.. कड़ी धूप है.सूर्य देवता अपनी आक्रामक मुद्रा में नजर आ रहे हैं. ऐसे में यदि तरबूज मिल जाए तो क्या कहने..! गला भी तर हो जाएगा और भूख भी मिट जाएगी..1
- *_"Glorious 5th Week"_* *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"* *12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM* *_Daimond=150/- & Gold=100/-_* *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31
- कांकेर में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौके पर मौत नेशनल हाईवे 30 पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत नाथिया नवागांव के पास देर रात 11 बजे हुआ हादसा एसपी निखिल राखेचा मौके पर पहुंचे, जांच शुरू नमस्कार, जय जोहार! मैं हूँ हिमानी साहू और आप देख रहे हैं The Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। नेशनल हाईवे 30 पर एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा नाथिया नवागांव के पास देर रात करीब 11 बजे हुआ, जहां दो कारों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसपी निखिल राखेचा खुद घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मृतकों की पहचान की जा रही है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। अपील: सभी वाहन चालकों से अपील है कि रात के समय वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, तेज रफ्तार और लापरवाही से बचें, क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती किसी की जिंदगी छीन सकती है।1
- रायपुर के तिल्दा-नेवरा से बड़ी खबर… सड़क पर बात कर रहे युवक से मोबाइल स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार! घटना 8 अप्रैल की रात की है, जब खपरीकला निवासी युवक से बाइक सवार बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गए। लेकिन तिल्दा पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए नाकेबंदी की… और बाइक नंबर के आधार पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया! तलाशी में आरोपी के पास से वीवो मोबाइल, मोटरसाइकिल और धारदार चाकू बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी का नाम सूरज टंडन बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। तिल्दा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।1
- “जान के बदले जान” की मांग पर अड़े परिजन… कार में तोड़फोड़, घंटों तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा!1
- वारासिवनी ओवरब्रिज के उद्घाटन पर भाजपा-कांग्रेस में 'महासंग्राम', भारी तनाव के बीच हुआ लोकार्पण वारासिवनी का नव-निर्मित रेलवे ओवरब्रिज आज सियासत का अखाड़ा बन गया। उद्घाटन का श्रेय लेने की होड़ में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे मौके पर भारी तनाव फैल गया। स्थिति को संभालने के लिए एसडीएम और भारी पुलिस बल को मोर्चा संभालना पड़ा। विवाद के दौरान कांग्रेस विधायक विवेक पटेल की प्रशासन से तीखी बहस हुई, जिसमें उन्होंने अधिकारियों पर पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल का पक्ष लेने का आरोप लगाया। हंगामे के बीच ही पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल, सांसद भारती पारधी और भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने पूजा कर पुल का शुभारंभ किया, तो वहीं विधायक विवेक पटेल ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। वर्चस्व की इस जंग के बीच आखिरकार भारी सुरक्षा घेरे में ओवरब्रिज को जनता के लिए शुरू कर दिया गया है।1
- 150 रुपये की शराब बनी मौत की वजह: जीजा ने साले की कर दी निर्मम हत्या रायपुर ग्रामीण, 10 अप्रैल 2026। रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी स्थित रमसा ईंट भट्ठे में काम करने वाले मजदूरों के बीच हुआ एक मामूली विवाद खौफनाक हत्या में बदल गया। शराब को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने अपने ही साले की जान ले ली। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक घनश्याम यादव (30 वर्ष) और आरोपी गोपी उर्फ गोप सिंह बरिहा (45 वर्ष) दोनों महासमुंद जिले के ग्राम पल्सी पानी, थाना कोमाखान के निवासी हैं। दोनों ग्राम कुम्हारी स्थित रमसा ईंट भट्ठे में मजदूरी करते थे और रिश्ते में जीजा-साला थे। दोनों के बीच पहले से किसी प्रकार का गंभीर विवाद नहीं था, लेकिन शराब के कारण उत्पन्न हुआ क्षणिक विवाद एक बड़े अपराध में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि दिनांक 8 अप्रैल 2026 को दोनों सिलतरा स्थित शराब भट्टी में शराब पीने गए थे। इसी दौरान आरोपी गोपी सिंह ने मृतक घनश्याम को 150 रुपये देकर शराब लाने के लिए भेजा। घनश्याम शराब लेकर आया, लेकिन उसने वह शराब अकेले ही पी ली। इस बात से आरोपी के मन में गहरा आक्रोश उत्पन्न हो गया, जो अगले दिन तक बना रहा। दिनांक 9 अप्रैल को दोनों खारुन नदी में नहाने के लिए गए। नहाने के बाद घनश्याम ने शौच के लिए नदी किनारे जाने की बात कही और आगे बढ़ गया। तभी आरोपी भी उसके पीछे-पीछे पहुंच गया। मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने नदी के मेढ़ से घनश्याम को धक्का दे दिया, जिससे वह गिरकर बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी को यह आशंका हुई कि घनश्याम की मृत्यु हो सकती है और घटना का खुलासा होने पर वह फंस सकता है। इसी डर के चलते उसने अपने गमछे से घनश्याम का गला कसकर उसकी हत्या कर दी, ताकि घटना को छुपाया जा सके। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना दर्शाती है कि नशे की हालत में व्यक्ति अपने होश खो बैठता है और छोटे-छोटे विवाद भी गंभीर अपराध का रूप ले लेते हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।3
- *_"Glorious 5th Week"_* *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"* *12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM* *_Daimond=150/- & Gold=100/-_* *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31
- अंबिकापुर महिला हत्याकांड का खुलासा, 8 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा कोरिया जिले से पकड़ा गया 35 हजार का इनामी आरोपी, नमस्कार, जय जोहार! मैं हूँ हिमानी साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में महामाया द्वार के पास फुटपाथ पर महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले में फरार , आरोपी को पुलिस ने आखिरकार आठवें दिन गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी को कोरिया जिले से पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी पर 35 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसके बाद लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। घटना के बाद पूरे शहर में भारी आक्रोश देखने को मिला था और लोगों ने जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तार की मांग की थी। अब सरगुजा पुलिस की टीम आरोपी को लेने के लिए मौके पर रवाना हो चुकी है, आरोपी को जल्द ही अंबिकापुर लाया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम आप सभी से अपील करते हैं कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाना बेहद जरूरी है। समाज में महिलाओं की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। कानून पर भरोसा रखें और न्याय व्यवस्था का सहयोग करें। आइए, मिलकर एक सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण करें। नमस्कार!1