Shuru
Apke Nagar Ki App…
*_"Glorious 5th Week"_* *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"* *12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM* *_Daimond=150/- & Gold=100/-_* *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
Raj Talkies Raipur
*_"Glorious 5th Week"_* *"Dhurandhar The Revenge (Part 2)"* *12.00 PM, 04.15 PM, 08.45 PM* *_Daimond=150/- & Gold=100/-_* *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt3
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- थाना शोभा क्षेत्रातंर्गत कन्या आश्रम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाने के उद्देश्य से आज ग्राम शोभा में एक विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य रूप से लर्निंग ड्रायविंग लायसेंस बनाने, सायबर फ्राड से बचाव और यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया गया। कार्यक्रमें एसडीओपी. मैनपुर ओ.पी. कुजूर, थाना प्रभारी शोभा ज्ञानेष्वर सिंह गंगवाल, यातायात प्रभारी रामाधार मरकाम एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों के द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में डिजिटल लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतना अनिवार्य है। किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी (व्ज्च्) साझा न करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। साथ ही, यातायात पुलिस के अधिकारियों ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और सड़क संकेतों के पालन का महत्व समझाया ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। परिवहन विभाग को लर्निंग ड्राइविंग लायसेंस बनवाने के लिए कुल 250 आवेदन प्राप्त हुए। मौके पर ही आवेदकों के दस्तावेजों की जांच कर प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से न केवल सरकारी सुविधाओं का लाभ आसानी से मिलता है, बल्कि वे अपराधों के प्रति भी सतर्क होते हैं।1
- Post by Rameshwar sahu1
- , 10 अप्रैल शुक्रवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार जिला पुलिस द्वारा केसीजी जिलेभर के बैंकों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न बैंक शाखाओं का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। अभियान के तहत सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम एवं सुरक्षा गार्डों की तैनाती का परीक्षण किया गया तथा बैंक प्रबंधन को सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कर्मचारियों को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा एटीएम उपयोग के दौरान सावधानी बरतने और ग्राहकों को सुरक्षित बैंकिंग के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।1
- मुंगेली में नशे के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर कुंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में एनडीपीएस एक्ट के मामलों की समीक्षा करते हुए अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। स्कूल-कॉलेज के 500 मीटर दायरे में बिक्री पर रोक, फर्जी मेडिकल स्टोर्स बंद करने और जनजागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। #Mungeli #NashaMuktAbhiyan #BreakingNews #CollectorOrder #NDPSAct #DrugFreeIndia #ChhattisgarhNews #HindiNews #LatestNews #ActionAgainstDrugs1
- कांकेर में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौके पर मौत नेशनल हाईवे 30 पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत नाथिया नवागांव के पास देर रात 11 बजे हुआ हादसा एसपी निखिल राखेचा मौके पर पहुंचे, जांच शुरू नमस्कार, जय जोहार! मैं हूँ हिमानी साहू और आप देख रहे हैं The Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। नेशनल हाईवे 30 पर एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा नाथिया नवागांव के पास देर रात करीब 11 बजे हुआ, जहां दो कारों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एसपी निखिल राखेचा खुद घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और मृतकों की पहचान की जा रही है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। अपील: सभी वाहन चालकों से अपील है कि रात के समय वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, तेज रफ्तार और लापरवाही से बचें, क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती किसी की जिंदगी छीन सकती है।1
- हाईकोर्ट चौक के पास हेलमेट के प्रति लोगों को जागरूक करने यातायात हेलमेट बुथ का राज्य और जिले में प्रथम बार भव्य शुभारंभ आज शुक्रवार की रात 8 :30 पर बिलासपुर यातायात पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के यातायात रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण पर जिले में सरल, सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित आवागमन हेतु सतत विभिन्न आयामों पर सक्रियता से कार्य किया जा रहा है साथ ही सड़क सुरक्षा से संबंधित सभी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्य करते हुए आम नागरिकों में सड़क सुरक्षा के संदेशों को जन-जन पहुंचाने हेतु विभिन्न माध्यमों का भी उपयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में आज छतौना मोड उच्च न्यायालय के सामने ग्राम छतौना थाना चकरभाठा में यातायात जागरूकता संदेश जन-जन तक पहुंचाने एवं हेलमेट के प्रति लोगों में संवेदनशीलता एवं जागरूकता बनाए रखने हेतु "यातायात हेलमेट बूथ" का उद्घाटन जिला कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, नगर पालिका अध्यक्ष बोदरी श्री विजय वर्मा, बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नानक खनूजा, विनोद मेघानी, अशोक श्रीवास्तव, विभिन्न नागरिक संगठनों एवं नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा जन सहयोग से 50 हेलमेट का वितरण जरूरतमंद वाहन चालकों को किया गया तथा धूप, सर्दी, बरसात सभी मौसम में यातायात प्रबंध व्यबस्था में सदैव मुस्तैद रहने वाले यातायात के जवानों को सनग्लास चश्मा एवं धूप विरोधक वस्त्र प्रदान किया गया साथ ही यातायात प्रबंधन व्यवस्था में सरल, सुगम, सुरक्षित एवं सुचारु आवागमन बनाए रखने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले यातायात के जवानों को प्रशस्ति पत्र उपस्थित मंचसीन अतिथियों के माध्यम से प्रदान की गई। विदित हो कि सड़क दुर्घटनाओं के अवलोकन एवं निरीक्षण के पश्चात विश्लेषण करने से यह परिलक्षित हुआ है कि सर्वाधिक सड़क दुर्घटनाएं दो पहिया वाहन चालकों के साथ घटित होती है जिसमें सर्वाधिक मानव क्षति हेलमेट धारण नहीं करने के कारण होती है। अतः आम नागरिकों को हेलमेट के प्रति संवेदनशील एवं उन्हें धारण करने के लिए गंभीर होने की जरूरत है इस बात को ध्यान में रखते हुए राज्य एवं जिले में पहली बार यातायात हेलमेट बुथ का निर्माण कर सर्वप्रथम शहर के प्रमुख एंट्री पॉइंट छतौना चौक हाई कोर्ट रोड में उद्घाटन कर शुभारंभ किया गया है ताकि व्यस्ततम जगह से होकर निकलने वाले आम नागरिकों एवं जिले के समस्त जनामस में हेलमेट धारण के प्रति सहज भाव विकसित हो सके और लोग सड़क सुरक्षा को गंभीरता पूर्वक लेते हुए सदैव हेलमेट धारण करने की आदत विकसित हो सके। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों ने वाहन चालकों के लिए हेलमेट की प्रासंगिकता को लेकर अपने उद्बोधन में सदैव यातायात नियमों के पालन एवं सुरक्षा मापदंडों एवं सुरक्षा मानकों के अनुकूल वाहन चलाने के लिए प्रतिबद्ध रहने हेतु उपस्थित जनमानस को संदेश दिए। प्रतिष्ठित नागरिकों ने सड़क सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए सड़क दुर्घटनाओं के गंभीर परिणाम के बारे में अपने व्यक्तिगत अनुभव को भी साझा करते हुए आम नागरिकों से अपील किया कि जिले को सड़क दुर्घटना मुक्त जिला के रूप में बनाने हेतु आम नागरिकों को मिलजुल कर इस अभियान में जुड़ने की आवश्यकता है ताकि जन जन तक सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का संदेश लोगों को वाहन चलाते हुए सदैव सतर्क एवं संवेदनशील बने रहने के लिए प्रेरित करता रहे। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों ने अपने अपने वक्तव्य में प्रशंसा व्यक्त करते हुए यह प्रयास जिले के अन्य क्षेत्रों में भी किए जाने के संबंध में विचार व्यक्त किये। विदित हो कि यातायात हेलमेट बुथ शहर के अन्य नौ जगहों पर भी पृथक पृथक लगाई जाएगी ताकि समूचा शहर में हेलमेट धारण के लिए एक व्यापक अभियान के रूप में लोगों में नई चेतना विकसित हो सके और लोग एक दूसरे को बिना हेलमेट के देखने पर स्वतः ही हेलमेट की अनिवार्यता से लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर पुलिस एवं प्रशासन के राजपत्रित अधिकारीगण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न थानों के थाना प्रभारीगण, नगर के सभी प्रतिष्ठित नागरिकगण, विभिन्न नागरिक संगठनों एवं विभिन्न सहयोगी संगठनों की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा क्षेत्रीय जनमानस ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।1
- 150 रुपये की शराब बनी मौत की वजह: जीजा ने साले की कर दी निर्मम हत्या रायपुर ग्रामीण, 10 अप्रैल 2026। रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी स्थित रमसा ईंट भट्ठे में काम करने वाले मजदूरों के बीच हुआ एक मामूली विवाद खौफनाक हत्या में बदल गया। शराब को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने अपने ही साले की जान ले ली। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक घनश्याम यादव (30 वर्ष) और आरोपी गोपी उर्फ गोप सिंह बरिहा (45 वर्ष) दोनों महासमुंद जिले के ग्राम पल्सी पानी, थाना कोमाखान के निवासी हैं। दोनों ग्राम कुम्हारी स्थित रमसा ईंट भट्ठे में मजदूरी करते थे और रिश्ते में जीजा-साला थे। दोनों के बीच पहले से किसी प्रकार का गंभीर विवाद नहीं था, लेकिन शराब के कारण उत्पन्न हुआ क्षणिक विवाद एक बड़े अपराध में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि दिनांक 8 अप्रैल 2026 को दोनों सिलतरा स्थित शराब भट्टी में शराब पीने गए थे। इसी दौरान आरोपी गोपी सिंह ने मृतक घनश्याम को 150 रुपये देकर शराब लाने के लिए भेजा। घनश्याम शराब लेकर आया, लेकिन उसने वह शराब अकेले ही पी ली। इस बात से आरोपी के मन में गहरा आक्रोश उत्पन्न हो गया, जो अगले दिन तक बना रहा। दिनांक 9 अप्रैल को दोनों खारुन नदी में नहाने के लिए गए। नहाने के बाद घनश्याम ने शौच के लिए नदी किनारे जाने की बात कही और आगे बढ़ गया। तभी आरोपी भी उसके पीछे-पीछे पहुंच गया। मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने नदी के मेढ़ से घनश्याम को धक्का दे दिया, जिससे वह गिरकर बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी को यह आशंका हुई कि घनश्याम की मृत्यु हो सकती है और घटना का खुलासा होने पर वह फंस सकता है। इसी डर के चलते उसने अपने गमछे से घनश्याम का गला कसकर उसकी हत्या कर दी, ताकि घटना को छुपाया जा सके। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना दर्शाती है कि नशे की हालत में व्यक्ति अपने होश खो बैठता है और छोटे-छोटे विवाद भी गंभीर अपराध का रूप ले लेते हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।3
- गरियाबंद जिले के मैनपुर जनपद पंचायत में आयोजित सामान्य सभा की बैठक बुधवार को हंगामेदार हो गई। माह में एक बार होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में ज्यादातर विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिससे जनपद सदस्यों ने जमकर बवाल काटा। बैठक में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होनी थी, लेकिन अफसरों की लापरवाही ने पूरे कार्यक्रम को प्रभावित कर दिया। नाराज जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों की गैरमौजूदगी को बड़ी लापरवाही बताते हुए कार्यवाही का प्रस्ताव पास किया और इसे कलेक्टर को पत्र भेज दिया। सदस्यों का कहना था कि विकास कार्यों की समीक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है, लेकिन बार-बार ऐसा रवैया जनता के हितों को नुकसान पहुंचा रहा है। सदस्यों ने महिला एवं बाल विकास विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले ब्लॉक स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती में जनपद द्वारा गठित चयन समिति ने भारी धांधली की। भारी लेन-देन के जरिए अपात्र उम्मीदवारों को नियुक्त किया गया, जबकि योग्य ग्रामीण महिलाओं को मौका नहीं मिला। इसी विभाग में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी सामग्रियों (जैसे पोषण आहार, दवाइयां आदि) के वितरण में भी भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया गया। सदस्यों ने मांग की कि इन मामलों की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक के दौरान जब जनपद सीईओ से मनमानी और अनियमितताओं पर सवाल पूछे गए, तो उन्होंने मीडिया को देखते ही चेंबर छोड़कर भागने की कोशिश की, जिससे सदस्यों का गुस्सा और बढ़ गया। यह घटना स्थानीय स्तर पर पंचायती राज व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रही है। जनप्रतिनिधि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। कलेक्टर को भेजे गए पत्र में जांच समिति गठन और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो ऐसे बवाल भविष्य में और बढ़ सकते हैं।3
- अंबिकापुर महिला हत्याकांड का खुलासा, 8 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा कोरिया जिले से पकड़ा गया 35 हजार का इनामी आरोपी, नमस्कार, जय जोहार! मैं हूँ हिमानी साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में महामाया द्वार के पास फुटपाथ पर महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले में फरार , आरोपी को पुलिस ने आखिरकार आठवें दिन गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी को कोरिया जिले से पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी पर 35 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसके बाद लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। घटना के बाद पूरे शहर में भारी आक्रोश देखने को मिला था और लोगों ने जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तार की मांग की थी। अब सरगुजा पुलिस की टीम आरोपी को लेने के लिए मौके पर रवाना हो चुकी है, आरोपी को जल्द ही अंबिकापुर लाया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हम आप सभी से अपील करते हैं कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाना बेहद जरूरी है। समाज में महिलाओं की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। कानून पर भरोसा रखें और न्याय व्यवस्था का सहयोग करें। आइए, मिलकर एक सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण करें। नमस्कार!1