Shuru
Apke Nagar Ki App…
माँ जोबनेर ज्वाला डिडवाना,लालसोट के दरबार में श्रीमान कैलाश जी अहमदाबाद के द्वारा मंदिर परिसर में AC लगवाई उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मां जोबनेर ज्वाला का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे ।
सुरेंद्र हरसौरा
माँ जोबनेर ज्वाला डिडवाना,लालसोट के दरबार में श्रीमान कैलाश जी अहमदाबाद के द्वारा मंदिर परिसर में AC लगवाई उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मां जोबनेर ज्वाला का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहे ।
- पवन बेरडी वालालालसोट, दौसा, राजस्थानजय माँ जोबनेर ज्वाला 🙏🙏🚩5 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में मलारना स्टेशन पर आज कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चौथी पूर्ण तिथि पर मनाई गई इस अवसर पर अगरबत्ती लगाकर दीपक जलाकर पुष्प अर्पित कर कर्नल बैसला को श्रद्धांजलि दी दर्जनों गांव से आए लोगों ने कर्नल साहब की मूर्ति को एक-एक कर पुष्प अर्पित किए तथा सभी ने मिलकर 2 मिनट का मोन रखा गया इस अवसर पर श्यामोली गांव से पांच पटेलों में प्रभु लाल गुर्जर पंचायत समिति सदस्य दूल्हीराम गुर्जर, हरि सिंह गुर्जर, राम खिलाड़ी गुर्जर, सांकड़ा गांव से संपत गुर्जर, राम सिंह गुर्जर, हंसा गुर्जर, हीरालाल गुर्जर, कोथाली गांव से धनपाल गुर्जर, राजन गुर्जर, जलधारी गुर्जर, राजेश गुर्जर, रामकेश गुर्जर, श्याम लाल गुर्जर मलारना स्टेशन से चतुर लाल गुर्जर राम प्रसाद गुर्जर पूर्व पंचायत समिति सदस्य हरगोविंद गुर्जर,नागाराम गुर्जर, बिलोली नदी से हरिकेश गुर्जर ईमित्र आरके पटेल भूरा गुर्जर इसी तरीके से मकसूदनपुरा से सरपंच मोरसिंह गुर्जर बलराम ठेकेदार रूप सिंह गांगुली आदि कई गांवों से लोग मौजूद थे कर्नल साहब को याद कर कर्नल साहब अमर रहे के नारे लगाए गए करीब 7:00 तक लोग आते रहे और कर्नल बैसला को पुष्प अर्पित कर रहे हैं2
- गंगापुर सिटी में यातायात नियमों पर सख्ती, नियम मानने वालों का हुआ सम्मान 🌹 गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी में पुलिस मुख्यालय जयपुर के आदेशानुसार पूरे प्रदेश में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी में भी यह अभियान सक्रिय रूप से संचालित किया गया। पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत यातायात प्रभारी राजवीर सिंह ने सड़कों पर उतरकर वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना के प्रति जागरूक किया। नियमों का उल्लंघन करने वालों को समझाइश दी गई, वहीं नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को प्रोत्साहन स्वरूप गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला गया। इस मौके पर यातायात प्रभारी राजवीर सिंह के साथ एएसआई कुशल, एएसआई मोतीलाल सहित यातायात पुलिस के अन्य जवान भी मौजूद रहे। 👉 पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।2
- नादौती के गूढाचंद्र जी कस्बे मे बने नाले मे कूड़ा जमा होने ओर पानी की निकाशी नही होने से बीमारीयो के घर बन चुके है । नालो मे से गंदी बदबू आने मे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । प्रशासन का ध्यान इस ओर जाता नही है ।1
- ye mhila jaipur nagori khor se lapta he inhone hre rang ki Sadi phni hui he inki hight 5 inch 2 foot he inki thodi mansik sthiti theek nahin Hai per batchit karne per Naam pata Bata sakti hai yah Rahane wali tonkk Rajasthan Aligarh ki hai Inka pihar chauth ka barwada hai kisi ko bhi mile to diye hue number per sampark Karen batane Wale Ko uchit inam Diya jaega contact number.. 8696556627 95091241901
- Post by Anil Kumar journalist1
- गंगापुर सिटी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक चोर बाइक चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। देखें कैसे बड़ी चालाकी से चोर ने दिया वारदात को अंजाम और क्या हुआ उसका अंजाम। #BikeTheftGangapurCity #GangapurCity Theft #CctvFootageBikeTheft #ThiefCapturedInCCTV #RajasthanCrimeNews #AutoTheft #BikeThiefCaught #ViralVideo Theft #GangapurCityBikeTheft1
- आभानेरी। गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के पूर्व अध्यक्ष और समाज सुधारक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को आभानेरी स्थित श्री देवनारायण एवं भौणा जी मंदिर परिसर में गुर्जर समाज द्वारा एक विशाल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के प्रबुद्धजनों और युवाओं ने कर्नल बैंसला के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। महापुरुष के आदर्शों पर चलने का आह्वान श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए आरक्षण संघर्ष समिति बांदीकुई के अध्यक्ष मोहरसिंह माल ने कर्नल बैंसला के सिद्धांतों को याद किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि समाज की प्रगति के लिए कर्नल साहब के बताए चार सूत्रों— अच्छी शिक्षा, उत्तम स्वास्थ्य, पढ़ी-लिखी माँ और कर्ज मुक्त समाज को अपने जीवन में उतारें। वही, राजेश पायलट किसान संगठन के प्रदेश महासचिव रतन पटेल ने एकता पर जोर देते हुए कहा: "संगठित रहकर ही हम कर्नल बैंसला के सपनों को साकार कर सकते हैं। वर्तमान में सरकार समाज के युवाओं को आरक्षण का पूर्ण लाभ देने में विफल रही है, जिसके लिए एकजुटता जरूरी है।" राजनीति और सामाजिक शक्ति का संदेश पूर्व पार्षद राघवेंद्रसिंह पंवार ने कर्नल बैंसला के राजनीतिक दृष्टिकोण को साझा करते हुए कहा कि कर्नल साहब अक्सर कहते थे कि "राजनीतिक पावर सौ तालों की एक चाबी है"। यदि समाज अपनी ताकत पहचान ले और सशक्त हो जाए, तो राजनीतिक पार्टियां खुद समाज के द्वार पर दस्तक देंगी। गुर्जर महासभा के तहसील अध्यक्ष बाबूलाल छावड़ी ने कर्नल बैंसला के सैन्य सेवा और सामाजिक आंदोलनों के योगदान को अविस्मरणीय बताया। कार्यक्रम में ये गणमान्य रहे उपस्थित श्रद्धांजलि सभा में गुर्जर समाज और अन्य संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: प्रतिनिधि व पदाधिकारी: सुमेर सिंह शयालावास (प्रदेश महामंत्री, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा), महादेव खुटला (प्रधान प्रतिनिधि), नीरू रलावता (युवा जिला अध्यक्ष), अंकित चौधरी बांसड़ा (युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रत्याशी), रतन पटेल, और मानसिंह चेची। स्थानीय जनप्रतिनिधि: सरपंच नरेश, पूर्व जिला परिषद सदस्य रामधन गुर्जर, सरपंच भगवत बासड़ा, रामदयाल गादरवाड़ा, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष हरिमोहन माल, और हुकम चाडका। आयोजक समिति: मंदिर कमेटी अध्यक्ष व पूर्व सरपंच रामसिंह महाणा, मुकेश माल (आभानेरी), उदयभान सिंह पटेल, और अमरसिंह महाणा। इस अवसर पर ओम प्रकाश तंवर, गोपाल कृष्ण गुर्जर, कुलदीप माल, जयसिंह थानेदार, डॉ. लालाराम गुर्जर, मक्खन चौधरी, प्रभुदयाल महाणा, और बड़ी संख्या में समाज के युवा एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कर्नल बैंसला के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1
- Post by Anil Kumar journalist1