Shuru
Apke Nagar Ki App…
महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प, 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों को कराया भोजन 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों की हुई सेवा कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा की पहल पर अमरकंटक में लगातार पांचवें वर्ष कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की गई। 30 जुलाई से शुरू हुई सेवा का 24 अगस्त को समापन हुआ। वहीं ग्राम डोंगरिया स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर में पूरे सावन भंडारे का आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर 1.50 लाख से अधिक कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि महादेव की भक्ति के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए जनसेवा और संस्कारों से जुड़ा दायित्व है। उन्होंने सेवा कार्य में सहयोग करने वाले समाजसेवियों, भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यों और कबीरधाम की जनता का आभार व्यक्त किया।
KT CHHATTISGARH NEWS
महादेव की भक्ति के साथ मानव सेवा का संकल्प, 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों को कराया भोजन 1.5 लाख से अधिक कांवड़ियों की हुई सेवा कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा की पहल पर अमरकंटक में लगातार पांचवें वर्ष कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की गई। 30 जुलाई से शुरू हुई सेवा का 24 अगस्त को समापन हुआ। वहीं ग्राम डोंगरिया स्थित जलेश्वर महादेव मंदिर में पूरे सावन भंडारे का आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर 1.50 लाख से अधिक कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि महादेव की भक्ति के साथ श्रद्धालुओं की सेवा करना उनके लिए जनसेवा और संस्कारों से जुड़ा दायित्व है। उन्होंने सेवा कार्य में सहयोग करने वाले समाजसेवियों, भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यों और कबीरधाम की जनता का आभार व्यक्त किया।
More news from Kabirdham and nearby areas
- पुलिस अभ्यर्थियों का आज प्रदर्शन का सातवां दिन रहा वहीं पुलिस अभ्यर्थियों ने मंत्री को मामा कहकर लगाई गुहार रक्षा बंधन को लेकर सुनाए गीत || अभ्यर्थियों का केवल एक ही मांग दूसरा सूची करे जल्दी जारी, 8 महीना से कर रहे दूसरी सूची का इंतजार... #ब्रेकिंगन्यूज़ #kawardha #cgpulice1
- अभूतपूर्व सफलता, आत्मनिर्भर और हरित भविष्य की दिशा में भारतीय वैज्ञानिकों ने Fast Breeder Test Reactor की गर्मी का इस्तेमाल न्यूक्लियर एनर्जी के क्षेत्र में भारत की एक और ऐतिहासिक छलांग! 🇮🇳⚛️ भारत के परमाणु रिएक्टर अब बिजली के साथ-साथ प्रदूषण-मुक्त हाइड्रोजन फ्यूल के उत्पादन में भी मदद करेंगे। तमिलनाडु के कलपक्कम स्थित IGCAR में भारतीय वैज्ञानिकों ने Fast Breeder Test Reactor की गर्मी का इस्तेमाल कर कॉपर-क्लोरीन थर्मोकेमिकल साइकिल से हाइड्रोजन बनाने में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। बिना फॉसिल फ्यूल और अतिरिक्त बिजली के यह नवाचार भारत के ऊर्जा-सुरक्षित, आत्मनिर्भर और हरित भविष्य की दिशा में बड़ा कदम है। 🌿 देखिए, ये विस्तृत रिपोर्ट…1
- ऑपरेशन निश्चय के तहत गांजा तस्करी मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार तिल्दा-नेवरा/रायपुर। ऑपरेशन “निश्चय” के तहत थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने NDPS एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 182/2026, धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, 2 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा का परिवहन कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जागेश्वर पारधी निवासी ग्राम जलसों को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई, बरामद किया गया था। विवेचना के दौरान जागेश्वर पारधी ने पूछताछ में बताया कि गांजा के क्रय-विक्रय और परिवहन में उसका जीजा पन्नालाल पारधी भी शामिल था। इसके बाद पुलिस ने पन्नालाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा था। 27 अगस्त 2026 को पुलिस को विश्वस्त मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी पन्नालाल पारधी ग्राम जलसों आया हुआ है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साले जागेश्वर पारधी के साथ मिलकर गांजा का अवैध विक्रय एवं परिवहन करना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी: पन्नालाल पारधी, पिता बारेलाल पारधी, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम जलसों, थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर। पुलिस ने बताया कि पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी तिल्दा-नेवरा सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- छुईखदान में बाल विवाह और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता शिविर, छुईखदान में बाल विवाह और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता शिविर, 27 अगस्त गुरुवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी अनुसार शासकीय हाई स्कूल घिरघोली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क विधिक सहायता, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा, नशामुक्ति और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। पीएलवी सुनील कुमार ने बाल विवाह रोकने और बच्चों को लैंगिक अपराधों से बचाने के लिए जागरूकता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने निःशुल्क कानूनी सलाह के लिए नालसा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क करने की अपील की। थाना छुईखदान की पीएसआई कुसुम पात्रे और निशा विंध्यराज ने साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने लॉटरी, इनाम, कैशबैक, लकी ड्रॉ और बीमा जैसे फर्जी ऑफरों से सावधान रहने की अपील करते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। शिविर में स्कूल के प्राचार्य अनिल जंघेल, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- दुर्ग शहर में बड़ा हादसा टला! महापौर की कार बनी आग का गोला दुर्ग ब्रेकिंग दुर्ग निगम महापौर अलका बागमार के कार में लगी आग् निगम के कर्मचारी यों ने बुझाई आग धू-धू कर जली गाड़ी कार्यालय खुलने से पहले की घटना हादसा टला बंद गाड़ी खड़ी थी निगम में गाड़ी से धुआं निकलने के बाद लगी आग #durgnews #durgbreakingnews #durgchhattisgarh #cgreels दुर्ग शहर में बड़ा हादसा टला! महापौर की कार बनी आग का गोला दुर्ग ब्रेकिंग दुर्ग निगम महापौर अलका बागमार के कार में लगी आग् निगम के कर्मचारी यों ने बुझाई आग धू-धू कर जली गाड़ी कार्यालय खुलने से पहले की घटना हादसा टला बंद गाड़ी खड़ी थी निगम में गाड़ी से धुआं निकलने के बाद लगी आग #durgnews #durgbreakingnews #durgchhattisgarh #cgreels1
- राखी के पर्व पर बहनों की तरक्की की मिसाल बनीं लखपति दीदियां विष्णु भैया की सरकार राखी के पर्व पर बहनों की तरक्की की मिसाल बनीं लखपति दीदियां विष्णु भैया की सरकार में बिहान से मिला स्वरोजगार का नया अवसर बुधवार की रात 8:00 बजे पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना (बिहान) अंतर्गत विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम अकलतरी की जय भारत महिला स्व सहायता समूह की लखपति दीदियां आज स्वरोजगार की नई मिसाल पेश कर रही हैं। समूह की महिलाओं द्वारा ग्राम अकलतरी में संचालित बिलासा पशु आहार संयंत्र में पशु एवं पक्षी आहार का निर्माण किया जा रहा है। आधुनिक मशीनों की सहायता से तैयार किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण आहार से जहां पशुपालकों को स्थानीय स्तर पर पशु आहार उपलब्ध हो रहा है, वहीं महिलाओं को रोजगार और नियमित आय का नया जरिया मिला है। समूह की महिलाओं ने पारंपरिक आजीविका गतिविधियों से आगे बढ़ते हुए पशु एवं पक्षी आहार निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा है। संयंत्र में उत्पादन को व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए फीड ग्राइंडर एवं मिक्सर मशीन, फीड पैलेट मशीन तथा फीड क्रम्बल मशीन स्थापित की गई हैं। इन मशीनों के माध्यम से विभिन्न प्रक्रियाओं को सुगम बनाकर पशु एवं पक्षी आहार तैयार किया जा रहा है। बिहान योजना के माध्यम से महिला स्व सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में जय भारत महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने पशु आहार निर्माण को आजीविका का माध्यम बनाया है। समूह की महिलाएं संयंत्र के संचालन, पशु आहार निर्माण, पैकेजिंग और अन्य कार्यों में सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रही हैं। बिलासा पशु आहार संयंत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करा रहा है। पशुपालन एवं कुक्कुट पालन से जुड़े ग्रामीणों को अपने क्षेत्र में ही पशु एवं पक्षी आहार मिलने से समय और परिवहन लागत में सुविधा हो रही है। यह पहल अन्य महिला स्व सहायता समूहों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। राखी के पर्व पर आत्मनिर्भरता की यह कहानी बहनों के बढ़ते आत्मविश्वास की तस्वीर पेश कर रही है। विष्णु भैया की सरकार में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयास ग्रामीण परिवारों को नई मजबूती दे रहे हैं।1
- बिलासपुर में यूजीसी बिल और आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज,कहा छीना जा रहा समानता का अधिकार बिलासपुर में यूजीसी बिल और मौजूदा आरक्षण व्यवस्था के विरोध में सवर्ण समाज ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग करते हुए कहा कि आरक्षण किसी का अधिकार नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के लिए दिया जाने वाला अनुदान है। सवर्ण समाज ने आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।1
- E20 हमारे मेहनती किसानों की गन्ने और मक्के जैसी फसलों से तैयार E20 पेट्रोल, पूरी तरह सुरक्षित अफवाहों पर विराम लगाएं, सही तथ्य अपनाएं! 🚗 E20 पेट्रोल पूरी तरह सुरक्षित, गहन परीक्षणों के बाद लाया गया और प्रमाणित ईंधन है। यह गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटाता है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और विदेशी मुद्रा की बचत होती है। सबसे खास बात, E20 हमारे मेहनती किसानों की गन्ने और मक्के जैसी फसलों से तैयार होता है, जिससे उनकी आय को भी बढ़ावा मिलता है। FAKE नहीं, FACT सुनें! टेंशन-फ्री E20 चुनें! ✅1