श्रद्धालु मरीजों को समय पर मुहैया कराएं चिकित्सा सेवाएं-सीएमएचओ चिकित्सा इकाइयों पर सेवाओं का लिया जाएजा, मेला ड्यूटी के लिए लगाएं स्वास्थ्य कर्मियों से हुए रूबरू करौली 17 मार्च। करौली के आस्था धाम कैलादेवी मेले में यात्री मरीजों की चिकित्सा सेवाओं के लिए बनाई गई चिकित्सा इकाइयों का सीएमएचओ डॉ. जयंती लाल मीना ने जायजा लिया और व्यवस्थाओं से रूबरू हुए। सीएमएचओ ने एडपोस्ट कल्याणी पर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर परिसर की सफाई के निर्देश प्रदान किये। उन्होंने फकीरा की बगीची, वंशी का बाग, मामचारी, करसाई , राजौर, अतेवा, खोहरी स्थित चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी कैला देवी पर आयोजित चिकित्सा व्यवस्थाओं की स्थिति जांची और मेले में लगाए गए स्वास्थ्य कर्मियों की स्थिति से रूबरू हुए। उन्होंने केलादेवी मंदिर परिसर स्थित चिकित्सा ईकाई पर मौजूद कार्मिकों द्वारा दी जा रही सेवाओं से रूबरू होकर 24 घंटे सेवाओं के लिए पाबंद किया तथा निर्धारित यूनिफॉर्म और आईडी कार्ड में निर्धारित समय तक ठहराव के निर्देश प्रदान किये। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि मेले में आने वाले पदयात्रियों को चिकित्सा सेवाएं प्राप्त करने में कोई असुविधा ना हो एवं उन्हें संतोषजनक सेवाएं प्रदान की जाएं, जिससे विभाग की छवि ईलाज और सेवा में तत्परता की बनी रहे। इस दौरान डीसीपी -आईईसी लखन सिंह लोधा मौजूद रहे।
श्रद्धालु मरीजों को समय पर मुहैया कराएं चिकित्सा सेवाएं-सीएमएचओ चिकित्सा इकाइयों पर सेवाओं का लिया जाएजा, मेला ड्यूटी के लिए लगाएं स्वास्थ्य कर्मियों से हुए रूबरू करौली 17 मार्च। करौली के आस्था धाम कैलादेवी मेले में यात्री मरीजों की चिकित्सा सेवाओं के लिए बनाई गई चिकित्सा इकाइयों का सीएमएचओ डॉ. जयंती लाल मीना ने जायजा लिया और व्यवस्थाओं से रूबरू हुए। सीएमएचओ ने एडपोस्ट कल्याणी पर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर
परिसर की सफाई के निर्देश प्रदान किये। उन्होंने फकीरा की बगीची, वंशी का बाग, मामचारी, करसाई , राजौर, अतेवा, खोहरी स्थित चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी कैला देवी पर आयोजित चिकित्सा व्यवस्थाओं की स्थिति जांची और मेले में लगाए गए स्वास्थ्य कर्मियों की स्थिति से रूबरू हुए। उन्होंने केलादेवी मंदिर परिसर स्थित चिकित्सा ईकाई पर मौजूद कार्मिकों द्वारा दी जा रही सेवाओं से रूबरू होकर 24 घंटे
सेवाओं के लिए पाबंद किया तथा निर्धारित यूनिफॉर्म और आईडी कार्ड में निर्धारित समय तक ठहराव के निर्देश प्रदान किये। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि मेले में आने वाले पदयात्रियों को चिकित्सा सेवाएं प्राप्त करने में कोई असुविधा ना हो एवं उन्हें संतोषजनक सेवाएं प्रदान की जाएं, जिससे विभाग की छवि ईलाज और सेवा में तत्परता की बनी रहे। इस दौरान डीसीपी -आईईसी लखन सिंह लोधा मौजूद रहे।
- राज राजेश्वरी कैला देवी माता के चैत्र मेले में दर्शनों के लिए आ रहे श्रद्धालुओं के लिए क्षेत्र के लोग सेवा में जुटे हुए हैं सुरोठ में युवाओं के द्वारा यात्रियों के लिए भंडारा लगाकर सेवा की जा रही है।1
- करौली जिले के सुप्रसिद्ध आस्थाधाम शक्तिपीठ राजराजेश्वरी कैलादेवी के चैत्र माह के लक्खी मेले की शुरुआत से ही राजस्थान आगरा देहरादून दिल्ली हरियाणा, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से पैदल व वाहनों से माता के दर्शनार्थ पंहुच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर दिखे करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल व करौली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम चौधरी ने मोर्चा संभालते हुए असामाजिक तत्वों में मेले के दौरान पुलिस खौफ के साथ खलबली मचा रखी है। केला देवी लक्खी मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर के करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल लगातार सक्रिय बने हुए हैं और मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उन्होंने सुरक्षा के लिए 60 से अधिक पुलिस अधिकारी और 1300 से अधिक पुलिस जवान कैलादेवी मेले में तैनात किए हैं उनके कुशल नेतृत्व में श्रद्धालु आनंद उत्साह व खुशी के साथ माता के दर्शन कर रहे हैं। वहीं करौली पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम चौधरी के साथ बुधवार को पुलिस अधिकारियों के साथ मेले में घोड़े पर ग्रस्त कर कानून एवं शांति व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को आवश्यक सुझाव एवं दिशा निर्देश दिए। इसको लेकर जिले में पुलिस अधीक्षक की कार्यप्रणाली कि लोगों में चर्चा बनी रही वहीं पहली बार केलादेवी लक्खी मेले में पुलिस कप्तान ने स्वयं श्रृद्वालुओं की सुरक्षा के प्रति गंभीरता दिखाते हुए घुड़सवारी से गस्त करके पूरे मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाई।2
- हिन्डौन सिटी के धाकड़ पोठा बाजार में खाना देकर आ रहे शाहनवाज़, साहिल के साथ आरोपी अनस, नाजिम, फैजान और अन्य दो लड़कों ने मारपीट शुरू कर और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया जिससे बाज़ार में अफरातफरी मच गई। बाज़ार में इस प्रकार की घटना से आमजन और दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है। पत्थर फेंकने वाले मौके से फरार हो गए।मौके पर कोतवाली थानाधिकारी महेंद्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश मय जाप्ता पहुंचे। थाना अधिकारी ने बुधवार को 3:00 बजे बताया कि पुलिस फरार युवकों की तलाश कर रही है। करीबन 2 माह पहले भी धाकड़ पोठा बाजार में पथराव हुआ था।पथराव को लेकर आमजन में इस घटनाक्रम को लेकर आक्रोश है और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।1
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.1
- गंगापुर सिटी। शहर में पांच दिवसीय डे-नाइट ‘कॉसमॉस अग्र प्रीमियर लीग सीजन-8’ का शुभारंभ बुधवार रात को हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में हुआ। युवा अग्रवाल सेवा समिति, उदेई मोड़ के तत्वावधान में आयोजित इस क्रिकेट महाकुंभ में पांच टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरी हैं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने महाराज अग्रसेन एवं मां लक्ष्मी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। उद्घाटन समारोह में निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, गोविंद मंगल और विजय गुप्ता मुख्य अतिथि रहे, जबकि पंकज मंगलम, चंद्रभान गुप्ता, हर्ष गोयल, संजय गोयल, कुलदीप मंगल, मनीष मंगल, आलोक मालढाणी और सुरेश चंद्र अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। टॉस बॉस की भूमिका चेतन अग्रवाल ने निभाई। अतिथियों ने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं का शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा समाज में एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन कर खेलों में रोजगार के अवसर तलाशने के लिए प्रेरित किया। लीग में कॉसमॉस नाइट राइडर्स, बसंत हीरोज, हैप्पी इंडियन, स्वास्तिक पैंथर्स और ऐडविथ टाइटंस टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच ऐडविथ टाइटंस और स्वास्तिक पैंथर्स के बीच खेला गया, जिसमें ऐडविथ टाइटंस ने जीत दर्ज की। हालांकि मैच के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के कारण खेल को करीब आधे घंटे के लिए रोकना पड़ा, जिससे मैदान पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। बाद में मौसम सामान्य होने पर मुकाबला पुनः शुरू किया गया। प्रतियोगिता 22 मार्च तक चलेगी, जिसमें सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के बाद विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा।1
- हिंडौन सिटी। शहर के हाई स्कूल के पीछे अग्रसेन थोक क्लॉथ मार्केट में बुधवार रात करीब 8 बजे एक असामाजिक तत्व ने शराब के नशे में मंगल क्लॉथ स्टोर के मालिक के साथ मारपीट कर दी। घटना के विरोध में आक्रोषित व्यापारी गुरुवार को बाजार बंद कर थाने पहुंच गए।2
- गंगापुर सिटी से एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। नगर परिषद क्षेत्र में आर्शीवाद पैराडाईज के सामने एक गौवंश नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा नगर परिषद को तुरंत सूचना दी गई, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पहुंचे कर्मचारियों के पास गौवंश को निकालने के लिए जरूरी साधन, जैसे रस्सी तक मौजूद नहीं थी। कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों से ही रस्सी लाने के लिए कहा। काफी मशक्कत के बाद गौवंश को नाले से बाहर निकाला गया, लेकिन इसके बाद भी लापरवाही यहीं खत्म नहीं हुई। कर्मचारियों ने नाले को खुला ही छोड़ दिया। जब स्थानीय लोगों ने नाले को ढकने की मांग की, तो कर्मचारियों ने साफ कह दिया कि यह उनका काम नहीं है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं।2
- करौली जिला मुख्यालय पर रामनवमी के पर्व को हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाने व शोभायात्रा की तैयारी को लेकर बुधवार को रामद्वारा में सनातन धर्मप्रेमियों की धर्मेंद्र एवं देवीसिंह बदनपुरा के सानिध्य में बैठक आयोजित की गई। ,हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी करौली में रामनवमी (26 मार्च ) पर भव्य शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। रामनवमी शोभायात्रा आयोजन समिति का उपस्थित सदस्यों से बैठक में परामर्श उपरांत सर्व सम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसकी घोषणा देवीसिंह बदनपुरा ने की, शोभा यात्रा आयोजन समिति के संयोजक पूर्व विकास अधिकारी रामखिलाड़ी मीना को ,सहसंयोजक चौरसिंह राजपूत एवं ओमप्रकाश गुप्ता सहित ,अध्यक्ष शेरसिंह बैंसला व तेजसिंह ,राजेंद्र व्यास हेमराज को उपाध्यक्ष,आशीष कौशिक सचिव,राजेंद्र दीवान कोषाध्यक्ष,गंगाराम प्रजापत प्रचार प्रमुख,नरेश वैद्य ,रघुनाथ सिंह,घनश्याम को समिति सदस्य के रूप में सम्मलित किया गया है। ,आगामी बैठक में आयोजन समिति का विस्तार एवं शोभा यात्रा आयोजन की रूप रेखा तय की जाएगी। ,बैठक में विशेष रूप से केशर सिंह नरूका,विपिन शुक्ला,रामकेश,गोविंद सेंगर,श्याम शर्मा,रामहरि,निर्मल सहित विभिन्न समाज प्रमुख एवं संघ दायित्व वान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।3