Shuru
Apke Nagar Ki App…
होलिका दहन कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं शांति पुर्वक मनाया गया घेनड़ी गांव में हर वर्ष की भाती होलिका दहन कार्यक्रम मनाया गया
Raju Prajapati
होलिका दहन कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं शांति पुर्वक मनाया गया घेनड़ी गांव में हर वर्ष की भाती होलिका दहन कार्यक्रम मनाया गया
More news from राजस्थान and nearby areas
- बाली। बीजापुर में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं के निवास पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह राणावतं ओर महेंद्र सिंह राणावत ने किया होलिका दहन, पुष्पेंद्र सिंह राणावत के रावले में श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और समर्थकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सवमय नजर आया। विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के बीजापुर स्थित निवास पर विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह राणावत ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। होलिका दहन के दौरान पारंपरिक जयकारों और लोक परंपराओं का विशेष उत्साह देखने को मिला। होलिका दहन के बाद हुआ गैर नृत्य का आयोजन होलिका दहन के पश्चात विधायक निवास पर पारंपरिक गैर नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और लोक संगीत की धुन पर प्रस्तुत गैर नृत्य ने कार्यक्रम में रंगत भर दी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया तथा हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया।1
- सुमेरपुर के ऊंदरी में सोमवार को फाल्गुन पूर्णिमा के पावन अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगो ने पूरे उत्साह, आस्था और भाईचारे के माहौल में होलिका दहन कर सुख-समृद्धि की कामना की। होलिका दहन से पूर्व होली चौक पर रतन सिंह राठौर की अगुवाई मे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका पूजन कराया गया, जिसमें महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं ने गेहूं की बालियां, नारियल एवं पूजा सामग्री अर्पित कर परिवार की खुशहाली और क्षेत्र में शांति की प्रार्थना की। निर्धारित शुभ मुहूर्त में होलिका प्रज्वलित की गई, जिसके बाद लोगो ने होलिका की परिक्रमा कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा ढोल-नगाड़ों व पारंपरिक गीतों के साथ पर्व का आनंद लिया गया।3
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली, मनीष राठौड़।शहर में होली के त्योहार को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सूरजपोल से सोमनाथ मंदिर मार्ग तक बाजार पूरी तरह रंगों और पिचकारियों से सज चुके हैं। इस बार बाजार में पारंपरिक पिचकारियों के साथ-साथ गदा, त्रिशूल, तीर-कमान और कुल्हाड़ी के आकार की पिचकारियां बच्चों और युवाओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की रेंज में गदा, त्रिशूल, बांसुरी और कार्टून पात्रों वाली पिचकारियां उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के चलते ₹50 प्रति पाव वाली हर्बल गुलाल की भारी मांग है। साथ ही, बटन दबाते ही गुलाल छोड़ने वाले विशेष सिलेंडर युवाओं को खूब लुभा रहे हैं। बाजारों में चंग की थाप और होली के गीतों के बीच लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।4
- **स्व.सुश्री पुष्पा जैन स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा और पुरस्कार वितरण समारोह आज सोमवार को* *भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पूरा संगठन रहेगा उपस्थित* *क्रिकेट फाईनल मैच पुरुष वर्ग में महाराणा प्रताप टीम व महिला वर्ग में जीजाबाई टीम विजयी ।* रिपोर्टर रामलाल चौहान पाली पाली 27 फरवरी । स्व. सुश्री पुष्पा जैन स्मृति संगठन सद्भावना सप्ताह के अंतर्गत क्रिकेट मैच का फाइनल महिला टीम का जीजाबाई महिला टीम और जयवंता बाई महिला टीम के बीच हुआ । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जीजाबाई टीम ने आठ ओवर में 67 रन बनाए जवाब में उत्तरी जयवंता टीम ने मात्र 17 रन ही बना पाई । जीजाबाई टीम से सर्वाधिक कुसुम गोड़ ने 35 रन बनाए । पुरुष वर्ग का फाइनल मैच महाराणा प्रताप टीम ने जीता । *श्रद्धान्जलि सभा एवम पुरुस्कार वितरण 2 मार्च,सोमवार को* समिति अध्यक्ष उगमराज सांड ने बताया कि सोमवार प्रातः 9 बजे स्व.सुश्री पुष्पा जैन स्मारक पर श्रद्धाजंली सभा एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़,पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख,भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी,पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, संजय ओझा प्रायोजक महेंद्र कुमार, नरेशकुमार तलेसरा,श्याम परिवार,ऑर्किड्स स्कूल परिवार,टीम के प्रायोजक अशोक तलेसरा, मधुरेश बोहरा,योगेश सोनी,आनंद कवाड़,मूलसिंह भाटी,राणमल भंसाली,रमेश सोनी,दीपक जैन,उगम प्रजापत,रितेश छाजेड़, सम्पत मेवाड़ा,हितेश वर्धमान अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे । समिति की रेखा कंवर भाटी एवं नेहल बिनावरा ने बताया कि सप्ताह के सफल संचालन में मानवेन्द्रसिंह भाटी, नरपत दवे, मुकेश नाहर,बहादुरसिंह राठौड़, जितेंद्र भंसाली,दिलीप मेवाड़ा, रामचन्द्र तोषावरा,अन्नू सोलंकी, आशीष तिवारी,नवीन वागोरिया, दिनेश देवासी, रामलाल चौहान यश बाबाणी राकेश बोहरा महिला सुमन सैन, नयना व्यास,प्रमिला परमार,रेखाकंवर भाटी, हुकमीदेवी सोनी, लक्ष्मी बंजारा,नीतू अमरनानी,पिंकी कंवर, सिंधुकंवर ,नीलू कटारिया,विमला मंत्री का सहयोग रहा ।4
- सरूपगंज । कस्बे में देर शाम होलिका दहन का पर्व परंपरागत रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ मनाया गया। होली चौक पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और बच्चों ने रंग-गुलाल के साथ उत्सव का आनंद लिया। पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ होलिका की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।1
- बाली उपखण्ड के चामुंडेरी में होली पर्व की तैयारियां पूर्ण, शुभ मुहूर्त में होगा होलिका दहन, बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम में रंगों के पावन पर्व होली को धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। होलिका दहन से पूर्व आज गांव की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार होली स्थल पर पहुंचकर विधिवत ठंडी होली का पूजन किया तथा परिवार एवं गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। जुझार बावजी के उपासक शैतान सिंह मेंफावत ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज सेवी मागू सिंह मेफावत के नेतृत्व में चामुंडेरी ग्राम में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6:22 बजे से रात 8:53 बजे के मध्य निर्धारित किया गया है। मान्यता के अनुसार शुभ मुहूर्त में होलिका दहन करना अत्यंत लाभदायक माना जाता है। पंडितों द्वारा निकाला गया इस वर्ष का मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ बताया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। धूलंडी पर रंगों की बौछार और ढूंढोत्सव का आयोजन होलिका दहन के दूसरे दिन ग्रामीण अंचल में धूलंडी का पर्व रंगों के उत्सव के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान गांव में पारंपरिक ढूंढोत्सव का भी आयोजन होगा, जिसमें ग्रामीण आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हुए उत्सव में भाग लेंगे। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न करवाने के लिए पाली जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिंधु, बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा तथा सुमेरपुर सीओ जितेंद्र सिंह के निर्देशन में नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा द्वारा यातायात एवं शांति व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाते हुए सभी व्यवस्थाएं सुचारु कर दी गई हैं।1
- फालना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल खुडाला फालना के कार्यकर्ताओं ने खुडाला में सरकारी अस्पताल के क्रमोन्नत होने पर जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर स्थानीय विधायक का आभार व्यक्त किया। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत ने बताया कि स्थानीय विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के प्रयासों से खुडाला सरकारी अस्पताल को क्रमोन्नत करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा के दौरान विधायक के प्रयासों के फलस्वरूप अस्पताल को क्रमोन्नत करने की घोषणा की। इसी घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर खुशी मनाई। खुडाला फालना अस्पताल के क्रमोन्नत होने से फालना गांव, खिमेल, धणी, बेडल और पेरवा ग्राम पंचायतों के निवासियों के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। पहले इन क्षेत्रों के मरीजों को उपचार के लिए बाली या सुमेरपुर जाना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। अब उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे बड़ी राहत मिलेगी।1
- सरूपगंज कस्बे के होली चौक पर रात 8.15 बजे शुभ मूर्हत में पूजा अर्चना कर होली का दहन किया। इस दौरान सभी समाज के लोग उपस्थित थे। वही महिलाओं ने पूजा अर्चना कर खुशहाली की कामना की।1