नाबालिग छात्र-छात्रा से अभद्र व्यवहार मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार - कुंदर बराज के समीप पुलिस से मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, सहयोगी भी घायल - दोनों को पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती, डीएम व एसडीपीओ ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी जमुई। टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा गांव स्थित मुरली पहाड़ी के समीप नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी के दौरान कुंदर बराज के समीप पुलिस और आरोपितों के बीच मुठभेड़ की भी बात सामने आई है जिसमें मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी है, जबकि भागने के दौरान उसके सहयोगी हरेराम यादव के पैर में चोट लग गयी। दोनों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी नंदन यादव और उसके सहयोगी हरेराम यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में कार्रवाई तेज कर दी थी। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी के खिलाफ बालू और शराब तस्करी में भी संलिप्त रहने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि, इन मामलों में उसकी संलिप्तता की पुलिस जांच कर रही है। बताते चलें कि बीते 19 सितंबर को टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा गांव स्थित मुरली पहाड़ी के समीप स्कूटी से घूमने गये एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ एक दर्जन से अधिक युवकों द्वारा मारपीट और अभद्र व्यवहार किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की और वीडियो में दिख रहे आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। सोमवार को पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि घटना का मुख्य आरोपी नंदन यादव फरार चल रहा था। मंगलवार को मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में कुंदर बराज के समीप पुलिस टीम का आरोपितों से सामना हो गया। पुलिस के अनुसार, इस दौरान हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी। वहीं, पुलिस से बचकर भागने के दौरान उसके सहयोगी हरेराम यादव के पैर में चोट लग गयी। घायल दोनों आरोपितों को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम और एसडीपीओ भी सदर अस्पताल पहुंचे तथा पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस अब गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना में शामिल अन्य युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।

- जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR, वीडियो शेयर करने वालों पर कार्रवाई; सुनिए क्या बोले SP विश्वजीत दयाल Jamui News Today: जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जमुई पुलिस के अनुसार, नाबालिग की पहचान उजागर करने वाले और बिना ब्लर वीडियो प्रसारित करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और X से जुड़े अकाउंट्स को पुलिस ने चिह्नित किया है। वहीं पुलिस ने वीडियो को आगे शेयर या पोस्ट नहीं करने की अपील की है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टेकडाउन की कार्रवाई भी शुरू की गई है। मामले की जांच SIT कर रही है और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। सुनिए जमुई के SP विश्वजीत दयाल ने पूरे मामले पर क्या कहा।1
- लखीसराय किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव में लेबर ठेकेदार केघर बमबारी पुलिस कर रही जांच लखीसराय। किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव में सोमवार की देर रात लेबर ठेकेदार के घर बमबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। किऊल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते देखा गया।बताया जा रहा है कि खगौर निवासी मोहन मंडल किऊल रेलवे स्टेशन पर सीमेंट रैक की लोडिंग-अनलोडिंग करने वाले मजदूरों के हेड हैं। पीड़ित मोहन मंडल ने आरोप लगाया कि इसी गांव के रहने वाले कुछ लोगों के द्वारा उनसे लंबे समय से प्रत्येक महीने 30 हजार रुपये रंगदारी की मांग की जा रही थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।पीड़ित का आरोप है कि इसी विवाद को लेकर सोमवार की देर रात अपराधियों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए बमबारी की। घटना के बाद मोहन मंडल समेत उनका पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित ने पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इधर, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बमबारी की घटना के कारणों और आरोपों की जांच के साथ आरोपितों की भूमिका का भी सत्यापन कर रही है।1
- तिलडीहा मंदिर में दुर्गापूजा की तैयारी तेज, एसडीओ महेश कुमार ने लिया व्यवस्था का जायजा दुर्गापूजा के दौरान मुंगेर-बांका सीमा पर स्थित तांत्रिक शक्तिपीठ तिलडीहा मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम आवागमन को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को एसडीओ महेश कुमार ने उर्दू चौक से तिलडीहा मंदिर तक जाने वाले मार्ग, बड़वा नदी पुल के पास डायवर्सन और पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं के पैदल आवागमन के लिए मार्ग में ड्रॉप गेट लगाए जाएंगे। बड़े और छोटे वाहनों को मेला स्थल से करीब आधे से डेढ़ किलोमीटर पहले अलग-अलग स्थानों पर रोकने की व्यवस्था होगी। निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर विक्रम भास्कर झा, सीओ संतोष कुमार और बीडीओ प्रशांत कुमार मौजूद रहे। एसडीओ ने बांका के अनुमंडल पदाधिकारी से भी व्यवस्था को लेकर बातचीत की। पुरानी बाजार में मस्जिद से श्याम चौधरी के घर तक सड़क की स्थिति का भी जायजा लिया गया। अतिक्रमण हटाने, गंदे पानी के निकास और सफाई को लेकर निर्देश दिए गए। पूजा से पहले सभी व्यवस्था पूरी करने और बिजली के खंभों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की बात कही गई।1
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से नहीं संभल पा रहा बिहार यादव के नाम आने से राजनीतिक गंज तेज देखिए ग्राउंड रिपोर्ट। जमुई छोङछाङ मामला #samratchoudhary Samrat Choudhary #BiharNews #jamui #NewsUpdate1
- मुंगेर डीएम साहेब क्या बोल रहे हैं, ज़रा आप भी ध्यान से सुनिएगा। मुंगेर डीएम साहेब ने इस मामले को लेकर क्या कहा और उनका संदेश क्या है, यह जानने के लिए उनका पूरा बयान ध्यान से सुनिए। डीएम साहेब की कही गई हर बात इस मामले को समझने के लिए महत्वपूर्ण है।1
- सोशल मीडिया वीडियो से खुला जमुई का मामला, पुलिस ने खुद शुरू की जांच; SIT ने तीन को पकड़ा जमुई सदर थाना क्षेत्र में 19 सितंबर की शाम छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार घटना की कोई प्रारंभिक शिकायत नहीं मिली थी, लेकिन सोशल मीडिया सामग्री के आधार पर पीड़ितों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की गई। SP विश्वजीत दयाल के निर्देश पर SDPO दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में SIT गठित की गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कांड संख्या 428/26 में BNS और POCSO की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।1
- जगदीश सिंह उच्च बालिका विद्यालय तारापुर के पास 5.10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार तारापुर में सूखे नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को जगदीश सिंह बालिका उच्च विद्यालय के मुख्य गेट के समीप दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवकों की पहचान पुरानी बाजार निवासी निखिल कुमार झा उर्फ देव कुमार (19) और प्रिंस कुमार उर्फ नमन राज (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 10 पुड़िया में 5.10 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ, दो मोबाइल फोन और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 मोटरसाइकिल बरामद की है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राज कुमार को दोनों युवकों के ब्राउन शुगर लेकर पहुंचने की सूचना मिली थी। इसके बाद पीटीसी बलजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में दोनों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने की बात बताई। मामले में तारापुर थाना कांड संख्या 183/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसआई सुबंता कुमारी मामले की जांच करेंगी। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।1
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से नहीं संभाल पा रहा बिहार नंदन यादव के नाम आने से राजनीतिक गंज तेज देखिए ग्राउंड रिपोर्ट।1
- बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से अभद्रता का वीडियो वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी बिहार के जमुई में एक नाबालिग छात्रा और उसके मित्र के साथ छेड़खानी एवं अभद्र व्यवहार की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। आरोपियों द्वारा इस अमानवीय कृत्य का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना बिहार के उस जंगलराज का उदाहरण है, जहां अपराधी बेखौफ हैं और कानून का कोई भय दिखाई नहीं देता। @officecmbihar आरोपियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसी घटना को अंजाम देने के बारे में सोचने से पहले कानून के डर को महसूस करे। साथ ही, पीड़ित नाबालिगों की सुरक्षा, गरिमा और निजता सुनिश्चित की जाए।1