logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखीसराय किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव में लेबर ठेकेदार केघर बमबारी पुलिस कर रही जांच लखीसराय। किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव में सोमवार की देर रात लेबर ठेकेदार के घर बमबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। किऊल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते देखा गया।बताया जा रहा है कि खगौर निवासी मोहन मंडल किऊल रेलवे स्टेशन पर सीमेंट रैक की लोडिंग-अनलोडिंग करने वाले मजदूरों के हेड हैं। पीड़ित मोहन मंडल ने आरोप लगाया कि इसी गांव के रहने वाले कुछ लोगों के द्वारा उनसे लंबे समय से प्रत्येक महीने 30 हजार रुपये रंगदारी की मांग की जा रही थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।पीड़ित का आरोप है कि इसी विवाद को लेकर सोमवार की देर रात अपराधियों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए बमबारी की। घटना के बाद मोहन मंडल समेत उनका पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित ने पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इधर, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बमबारी की घटना के कारणों और आरोपों की जांच के साथ आरोपितों की भूमिका का भी सत्यापन कर रही है।

9 hrs ago
user_Atmanand Singh
Atmanand Singh
पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
9 hrs ago

लखीसराय किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव में लेबर ठेकेदार केघर बमबारी पुलिस कर रही जांच लखीसराय। किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव में सोमवार की देर रात लेबर ठेकेदार के घर बमबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। किऊल थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करते देखा गया।बताया जा रहा है कि खगौर निवासी मोहन मंडल किऊल रेलवे स्टेशन पर सीमेंट रैक की लोडिंग-अनलोडिंग करने वाले मजदूरों के हेड हैं। पीड़ित मोहन मंडल ने आरोप लगाया कि इसी गांव के रहने वाले कुछ लोगों के द्वारा उनसे लंबे समय से प्रत्येक महीने 30 हजार रुपये रंगदारी की मांग की जा रही थी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।पीड़ित का आरोप है कि इसी विवाद को लेकर सोमवार की देर रात अपराधियों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए बमबारी की। घटना के बाद मोहन मंडल समेत उनका पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित ने पुलिस-प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने तथा घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इधर, पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बमबारी की घटना के कारणों और आरोपों की जांच के साथ आरोपितों की भूमिका का भी सत्यापन कर रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • जमुई छेड़खानी मामले की संज्ञान लेते हुए क्या बोले डीएम साहब
    1
    जमुई छेड़खानी मामले की संज्ञान लेते हुए क्या बोले डीएम साहब
    user_Sushil Kumar
    Sushil Kumar
    Singer जमुई, जमुई, बिहार•
    6 hrs ago
  • बड़ी ख़बर जमुई छेड़छाड़ के आरोपी का एनकांउट२ | पैर में लगी गो ! ली | वायरल विडियो के बाद एक्शन | बिहार समाचार | Mobile Tv News
    1
    बड़ी ख़बर जमुई छेड़छाड़ के आरोपी का एनकांउट२ | पैर में लगी गो ! ली | वायरल विडियो के बाद एक्शन | बिहार समाचार |
Mobile Tv News
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    6 hrs ago
  • छात्र-छात्राओं ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। बिहार के जमुई जिले में 19 तारीख के रात छात्राओं ने पढ़कर घर लौट रहे थे सड़क पर कुछ मनचले ने छात्राओं के साथ किया छेड़खानी वीडियो वायरल होने के बाद। जमुई जिला के प्रशासन। बेगूसराय AIFS.संगठन बिहार सरकार से मांग करते हुए मनचले का एनकाउंटर करने की मां।
    3
    छात्र-छात्राओं ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। बिहार के जमुई जिले में 19 तारीख के रात छात्राओं ने पढ़कर घर लौट रहे थे सड़क पर कुछ मनचले ने छात्राओं के साथ किया छेड़खानी वीडियो वायरल होने के बाद। जमुई जिला के प्रशासन। बेगूसराय AIFS.संगठन बिहार सरकार से मांग करते हुए मनचले का एनकाउंटर करने की मां।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    6 hrs ago
  • शेखपुरा वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज जल्द मिलेsheikhpura हमारे शेखपुरा जिले में लंबी दूरी करने वाली ट्रेन, वंदे भारत एक्सप्रेस, का आज तक एक भी स्टॉपेज नहीं मिला है। यह बहुत दुख की बात है। मेरा रेल मंत्रालय से विनम्र निवेदन है कि जैसे आपने नवादा में स्टॉपिंग दी है, वैसे ही शेखपुरा को भी यह सुविधा दें। इससे हमारे पूरे जिले का हौसला बढ़ेगा और हमें नई पहचान मिलेगी। जय हिंद, जय भारत।" इसे कॉपी करके वहाँ पेस्ट कर दें।यहाँ एक संदेश है "निवेदन है कि जैसे आपने नवादा में स्टॉपिंग दी है, वैसे ही शेखपुरा को भी यह सुविधा दें। इससे हमारे पूरे जिले का हौसला बढ़ेगा और हमें नई पहचान मिलेगी। जय हिंद, जय भारत।"
    1
    शेखपुरा वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज जल्द मिलेsheikhpura 

हमारे शेखपुरा जिले में लंबी दूरी करने वाली ट्रेन, वंदे भारत एक्सप्रेस, का आज तक एक भी स्टॉपेज नहीं मिला है। यह बहुत दुख की बात है। मेरा रेल मंत्रालय से विनम्र निवेदन है कि जैसे आपने नवादा में स्टॉपिंग दी है, वैसे ही शेखपुरा को भी यह सुविधा दें। इससे हमारे पूरे जिले का हौसला बढ़ेगा और हमें नई पहचान मिलेगी। जय हिंद, जय भारत।" इसे कॉपी करके वहाँ पेस्ट कर दें।यहाँ एक संदेश है 
"निवेदन है कि जैसे आपने नवादा में स्टॉपिंग दी है, वैसे ही शेखपुरा को भी यह सुविधा दें। इससे हमारे पूरे जिले का हौसला बढ़ेगा और हमें नई पहचान मिलेगी। जय हिंद, जय भारत।"
    user_Raushan Kumar
    Raushan Kumar
    Court reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    7 hrs ago
  • नाबालिग छात्र-छात्रा से अभद्र व्यवहार मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार - कुंदर बराज के समीप पुलिस से मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, सहयोगी भी घायल - दोनों को पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती, डीएम व एसडीपीओ ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी जमुई। टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा गांव स्थित मुरली पहाड़ी के समीप नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी के दौरान कुंदर बराज के समीप पुलिस और आरोपितों के बीच मुठभेड़ की भी बात सामने आई है जिसमें मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी है, जबकि भागने के दौरान उसके सहयोगी हरेराम यादव के पैर में चोट लग गयी। दोनों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी नंदन यादव और उसके सहयोगी हरेराम यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में कार्रवाई तेज कर दी थी। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी के खिलाफ बालू और शराब तस्करी में भी संलिप्त रहने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि, इन मामलों में उसकी संलिप्तता की पुलिस जांच कर रही है। बताते चलें कि बीते 19 सितंबर को टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा गांव स्थित मुरली पहाड़ी के समीप स्कूटी से घूमने गये एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ एक दर्जन से अधिक युवकों द्वारा मारपीट और अभद्र व्यवहार किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की और वीडियो में दिख रहे आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। सोमवार को पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि घटना का मुख्य आरोपी नंदन यादव फरार चल रहा था। मंगलवार को मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में कुंदर बराज के समीप पुलिस टीम का आरोपितों से सामना हो गया। पुलिस के अनुसार, इस दौरान हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी। वहीं, पुलिस से बचकर भागने के दौरान उसके सहयोगी हरेराम यादव के पैर में चोट लग गयी। घायल दोनों आरोपितों को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम और एसडीपीओ भी सदर अस्पताल पहुंचे तथा पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस अब गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना में शामिल अन्य युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।
    1
    नाबालिग छात्र-छात्रा से अभद्र व्यवहार मामले में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

- कुंदर बराज के समीप पुलिस से मुठभेड़ में मुख्य आरोपी के पैर में लगी गोली, सहयोगी भी घायल
- दोनों को पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती, डीएम व एसडीपीओ ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी
जमुई। टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा गांव स्थित मुरली पहाड़ी के समीप नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी के दौरान कुंदर बराज के समीप पुलिस और आरोपितों के बीच मुठभेड़ की भी बात सामने आई है जिसमें  मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी है, जबकि भागने के दौरान उसके सहयोगी हरेराम यादव के पैर में चोट लग गयी। दोनों को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी नंदन यादव और उसके सहयोगी हरेराम यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में कार्रवाई तेज कर दी थी। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी के खिलाफ बालू और शराब तस्करी में भी संलिप्त रहने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि, इन मामलों में उसकी संलिप्तता की पुलिस जांच कर रही है।
बताते चलें कि बीते 19 सितंबर को टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा गांव स्थित मुरली पहाड़ी के समीप स्कूटी से घूमने गये एक नाबालिग छात्र और छात्रा के साथ एक दर्जन से अधिक युवकों द्वारा मारपीट और अभद्र व्यवहार किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की और वीडियो में दिख रहे आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। सोमवार को पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि घटना का मुख्य आरोपी नंदन यादव फरार चल रहा था। मंगलवार को मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में कुंदर बराज के समीप पुलिस टीम का आरोपितों से सामना हो गया। पुलिस के अनुसार, इस दौरान हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी। वहीं, पुलिस से बचकर भागने के दौरान उसके सहयोगी हरेराम यादव के पैर में चोट लग गयी। घायल दोनों आरोपितों को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएम और एसडीपीओ भी सदर अस्पताल पहुंचे तथा पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस अब गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना में शामिल अन्य युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।
    user_Arjun Arnav
    Arjun Arnav
    जमुई, जमुई, बिहार•
    8 hrs ago
  • जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR, वीडियो शेयर करने वालों पर कार्रवाई; सुनिए क्या बोले SP विश्वजीत दयाल Jamui News Today: जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जमुई पुलिस के अनुसार, नाबालिग की पहचान उजागर करने वाले और बिना ब्लर वीडियो प्रसारित करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और X से जुड़े अकाउंट्स को पुलिस ने चिह्नित किया है। वहीं पुलिस ने वीडियो को आगे शेयर या पोस्ट नहीं करने की अपील की है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टेकडाउन की कार्रवाई भी शुरू की गई है। मामले की जांच SIT कर रही है और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है। सुनिए जमुई के SP विश्वजीत दयाल ने पूरे मामले पर क्या कहा।
    1
    जमुई वायरल वीडियो मामले में 120 सोशल मीडिया अकाउंट पर FIR, वीडियो शेयर करने वालों पर कार्रवाई; सुनिए क्या बोले SP विश्वजीत दयाल
Jamui News Today: जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जमुई पुलिस के अनुसार, नाबालिग की पहचान उजागर करने वाले और बिना ब्लर वीडियो प्रसारित करने वाले 120 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और X से जुड़े अकाउंट्स को पुलिस ने चिह्नित किया है।
वहीं पुलिस ने वीडियो को आगे शेयर या पोस्ट नहीं करने की अपील की है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार कई सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टेकडाउन की कार्रवाई भी शुरू की गई है। मामले की जांच SIT कर रही है और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।
सुनिए जमुई के SP विश्वजीत दयाल ने पूरे मामले पर क्या कहा।
    user_Rajiv Ranjan
    Rajiv Ranjan
    Local News Reporter जमुई, जमुई, बिहार•
    15 hrs ago
  • गर्दन पर गमछा, सर पर काली टोपी पहने बिहारी अंदाज में बाढ़ पीड़ितों के बीच सहायतार्थ पहुंचे सोनू सूद और आशुतोष कुमार
    1
    गर्दन पर गमछा, सर पर काली टोपी पहने बिहारी अंदाज में बाढ़ पीड़ितों के बीच सहायतार्थ पहुंचे सोनू सूद और आशुतोष कुमार
    user_Anant kumar
    Anant kumar
    Lawyer बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • बेगूसराय पहुंचे बॉलिवुड के स्टार हीरो सोनू सूद मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ क्षेत्र प्रभावित लोगों के बीच।
    1
    बेगूसराय पहुंचे बॉलिवुड के स्टार हीरो सोनू सूद मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ क्षेत्र प्रभावित लोगों के बीच।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    8 hrs ago
  • मूर्ति लगाने पर जोर लेकिन लगने के बाद ख़्याल रखने वाला कोई नहीं | संदर्भ दिनकर जी की मूर्ति पर धूल ही धूल | बेगूसराय | Begusarai | Mobile Tv News
    1
    मूर्ति लगाने पर जोर लेकिन लगने के बाद ख़्याल रखने वाला कोई नहीं | संदर्भ दिनकर जी की मूर्ति पर धूल ही धूल | बेगूसराय | Begusarai |
Mobile Tv News
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.