ब्लैक स्पॉट वाले स्कूलों से शुरू हुई सड़क सुरक्षा की नई पहल, विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात का सुरक्षा पाठ ब्लैक स्पॉट वाले स्कूलों से शुरू हुई सड़क सुरक्षा की नई पहल, विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात का सुरक्षा पाठ बलौदाबाजार, 7 अगस्त 2026। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और नई पीढ़ी में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा व्यापक यातायात जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय कुमार साहू के मार्गदर्शन में ब्लैक स्पॉट से लगे स्कूलों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्रामपुर एवं कौशलपुर के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और दुर्घटना पीड़ितों की सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि नाबालिगों को वाहन नहीं चलाना चाहिए तथा दोपहिया वाहन चलाते समय गुणवत्तापूर्ण हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है। यातायात संकेतों का पालन करने, ट्रिपल राइडिंग से बचने, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाने तथा स्टंटबाजी जैसी खतरनाक गतिविधियों से दूर रहने की सीख भी दी गई। साथ ही ई-चालान व्यवस्था और शहर में लगे आधुनिक सिटी सर्विलांस कैमरों के माध्यम से नियम तोड़ने वालों पर लगातार निगरानी रखे जाने की जानकारी देकर कानून का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत कराया और संदेश दिया कि सुरक्षित भविष्य के लिए किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि पीएम राहत योजना के तहत गंभीर रूप से घायल सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है। वहीं राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले गुड सेमेरिटन (राहवीर) को सरकार द्वारा 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और सम्मान पत्र प्रदान किया जाता है। इसके अलावा हिट एंड रन योजना के तहत अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु होने पर परिजनों को दो लाख रुपये तथा घायल होने पर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलने की जानकारी भी साझा की गई। यातायात पुलिस के इस अभियान को विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने सराहा। अभियान के माध्यम से अब तक जिले के लगभग चार हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी जा चुकी है। पुलिस ने बताया कि यह जागरूकता अभियान जिले के सभी ब्लॉकों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में पुलिस ने आम नागरिकों और विद्यार्थियों से अपील की कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने से कभी पीछे न हटें। समय पर की गई एक छोटी-सी मदद किसी की अमूल्य जान बचा सकती है।

- CGPSC रिजल्ट में हे राम की चर्चा, अभ्यर्थी ने अपने नाम पर तोड़ी चुप्पी CGPSC रिजल्ट में हे राम की चर्चा, अभ्यर्थी ने अपने नाम पर तोड़ी चुप्पी1
- बिलासपुर में मलेरिया से महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग के दावों पर उठे सवाल बिलासपुर के कोटा क्षेत्र में मलेरिया से 37 वर्षीय रेखा बैगा की इलाज के दौरान सिम्स अस्पताल में मौत हो गई। औरापानी निवासी महिला को गनियार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किया गया था। कोटा क्षेत्र में लगातार मलेरिया के मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में फिलहाल 6 सक्रिय मामले हैं, जबकि गुरुवार को लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में भी एक नया मलेरिया मरीज मिला।1
- बिलासपुर के रिंग रोड नंबर-2 में नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई, लोगों ने जताया विरोध बिलासपुर के रिंग रोड नंबर-2 में नगर निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत को तोड़ने पहुंची निगम की टीम का मकान मालिक और उसके परिजनों ने विरोध किया। परिजनों ने बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप लगाया और बुलडोजर के सामने खड़े होकर कार्रवाई रोकने की कोशिश की। हालात बिगड़ने पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। इसके बाद मकान को तोड़ने की कार्रवाई की गई।1
- तिल्दा-नेवरा पुलिस की बड़ी सफलता: 3 बाइक चोर गिरफ्तार, 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद तिल्दा-नेवरा/रायपुर ग्रामीण। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत की चोरी की 5 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। मामला उस समय सामने आया जब हथबंद निवासी संजीव त्यागी की हीरो पैशन प्रो बाइक तिल्दा-नेवरा के बुधवारी साप्ताहिक बाजार से चोरी हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने परवाना देवार जोगी (21), अजीत जोगी (20) और अजय कुमार यदु (28) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्यों के सामने आरोपियों ने जनवरी 2026 से अब तक तिल्दा-नेवरा, बगदई, बैकुंठ शराब दुकान परिसर और साप्ताहिक बाजार क्षेत्र से कुल 5 मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छिपाकर रखी गई एक हीरो पैशन प्रो और चार हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिलें बरामद कीं। पुलिस ने सभी वाहन जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1