तिल्दा-नेवरा पुलिस की बड़ी सफलता: 3 बाइक चोर गिरफ्तार, 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद तिल्दा-नेवरा/रायपुर ग्रामीण। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत की चोरी की 5 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। मामला उस समय सामने आया जब हथबंद निवासी संजीव त्यागी की हीरो पैशन प्रो बाइक तिल्दा-नेवरा के बुधवारी साप्ताहिक बाजार से चोरी हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने परवाना देवार जोगी (21), अजीत जोगी (20) और अजय कुमार यदु (28) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्यों के सामने आरोपियों ने जनवरी 2026 से अब तक तिल्दा-नेवरा, बगदई, बैकुंठ शराब दुकान परिसर और साप्ताहिक बाजार क्षेत्र से कुल 5 मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छिपाकर रखी गई एक हीरो पैशन प्रो और चार हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिलें बरामद कीं। पुलिस ने सभी वाहन जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
तिल्दा-नेवरा पुलिस की बड़ी सफलता: 3 बाइक चोर गिरफ्तार, 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद तिल्दा-नेवरा/रायपुर ग्रामीण। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत की चोरी की 5 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के मार्गदर्शन में थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। मामला उस समय सामने आया जब हथबंद निवासी संजीव त्यागी की हीरो पैशन प्रो बाइक तिल्दा-नेवरा के बुधवारी साप्ताहिक बाजार से चोरी हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने परवाना देवार जोगी (21), अजीत जोगी (20) और अजय कुमार यदु (28) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्यों के सामने आरोपियों ने जनवरी 2026 से अब तक तिल्दा-नेवरा, बगदई, बैकुंठ शराब दुकान परिसर और साप्ताहिक बाजार क्षेत्र से कुल 5 मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छिपाकर रखी गई एक हीरो पैशन प्रो और चार हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिलें बरामद कीं। पुलिस ने सभी वाहन जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
- रायपुर में जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन। आयुष विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा सांस्कृतिक भवन, डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड में आयोजित जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर में 1,190 मरीजों को निःशुल्क जांच, उपचार और दवाइयों का लाभ मिला। शिविर का शुभारंभ रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने किया। आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, नेत्र, दंत और कैंसर जांच सहित कई स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 156 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, 8 मोतियाबिंद मरीजों का पंजीयन हुआ और 450 लोगों को आयुष काढ़ा भी वितरित किया गया। आयुष विभाग ने औषधीय पौधों की प्रदर्शनी और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति भी जागरूक किया।2
- श्रावण मास में गूंजेगी शिवभक्ति, आज 7अगस्त से शुरू होगी संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा।* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *श्रावण मास में गूंजेगी शिवभक्ति, आज 7अगस्त से शुरू होगी संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा।* खरोरा पंडित गिरीश शर्मा व्यास भागवताचार्य के श्रीमुख से होगा कथा वाचन, प्रथम दिन निकलेगी मुख्य कलश एवं शोभायात्रा। श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर में संगीतमय श्री शिवमहापुराण का का भव्य आयोजन 7 अगस्त (शुक्रवार) से 12अगस्त ( बुधवार) तक किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन नगर के श्रद्धालुओं एवं कथा समिति के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कथा को लेकर नगर में उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है तथा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कथा का वाचन छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पडित गिरीश शर्मा व्यास भागवत आचार्यके श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक श्री शनि बजरंग शिव शक्ति मंदिर गांधीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य के पीछे प्रहलदवा तालाब के पास रायपुर में किया जाएगा। कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा, शिवभक्ति एवं सनातन धर्म के प्रेरणादायी प्रसंगी का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। आयोजन के प्रथम दिन 7 अगस्त शुक्रवार को को भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और भगवान भोलेनाथ के जयघोषों के साथ निकलने वाली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कथा समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव की पावन कथा का श्रवण करने और धर्मलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। समिति का कहना है कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सर्वश्रेष्ठ समय माना जाता है। इस पावन माह में श्रद्धा और भक्ति के साथ शिवमहापुराण कथा का श्रवण करने से जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। श्रावण मास में आयोजित होने वाली इस संगीतमय शिवमहापुराण कथा को लेकर पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। यह शिव पुराण कथा के आयोजन करता श्रीमती निर्मला कैलाश देवांगन, तोरन लाल ,ललित ,अंशु रवि, वंश समस्त देवांगन परिवार।4
- जीव-जंतु बोर्ड बना, मगर चूहों पर लगाम नहीं! लाखों का नुकसान करने वाला ‘चूहा’ पकड़ा, अब वन विभाग बताए—आगे क्या है कानूनी प्रक्रिया? जीव-जंतु बोर्ड बना, मगर चूहों पर लगाम नहीं! लाखों का नुकसान करने वाला ‘चूहा’ पकड़ा, अब वन विभाग बताए—आगे क्या है कानूनी प्रक्रिया? छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश सरकार के कार्यकाल में जीव-जंतुओं के संरक्षण और उनसे जुड़े विषयों के लिए बोर्ड का गठन किया गया था। उम्मीद थी कि इससे जीव-जंतुओं की स्थिति, उनकी गणना, संरक्षण और मानव-वन्यजीव जीव जंतु संघर्ष जैसे मामलों पर प्रभावी काम होगा। लेकिन सवाल यह है कि क्या वास्तव में इसका असर जमीन पर दिखाई दिया? कम से कम मेरे अनुभव ने तो एक अलग ही तस्वीर सामने रखी है।पिछले करीब एक वर्ष में एक चूहे ने घर में एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कपड़े और जरूरी दस्तावेजों सहित लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा दिया। आखिरकार काफी मशक्कत के बाद इस ‘लाखों का नुकसान करने वाले चूहे’ को पकड़ लिया गया। अब असली सवाल शुरू हुआ। चूहा पकड़ने के बाद उसे कहां सौंपा जाए? उसके साथ क्या कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाए? क्या उसका पंचनामा बनेगा? क्या वन विभाग उसका परीक्षण या पहचान करेगा? क्या उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा? या फिर किसी अन्य विभाग को सौंपा जाएगा? इन सवालों का स्पष्ट जवाब मुझे भी नहीं मिल पाया। वन परिक्षेत्र अधिकारी के कहने पर पकड़े गए चूहे को बलौदाबाजार वनमंडलाधिकारी कार्यालय में सुपुर्द कर दिया गया, क्योंकि जिला मुख्यालय में जीव जंतु बोर्ड का कोई कार्यालय नहीं है। लेकिन यहां भी सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर चूहे को पकड़ने के बाद कानूनन आगे की प्रक्रिया क्या है? अगर जीव-जंतुओं के संरक्षण और प्रबंधन के लिए बोर्ड और विभागीय व्यवस्था मौजूद है, तो आम नागरिक को ऐसी स्थिति में स्पष्ट प्रक्रिया क्यों नहीं बताई जाती? एक तरफ घर में चूहा लाखों रुपये की संपत्ति बर्बाद कर दे और दूसरी तरफ उसे पकड़ने के बाद नागरिक खुद यह पूछता रहे कि अब इसे लेकर जाएं तो जाएं कहां! व्यंग्य अपनी जगह है, लेकिन सवाल गंभीर है। क्या छत्तीसगढ़ में जीव-जंतुओं की कोई व्यवस्थित गणना हुई है? क्या शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में मानव-जीव संघर्ष से होने वाले नुकसान का कोई आंकड़ा तैयार किया जाता है? आम नागरिक अपने घर में उत्पात मचा रहे जीव-जंतुओं से परेशान हो तो उसे किस विभाग से संपर्क करना चाहिए और कौन सी वैधानिक प्रक्रिया अपनानी चाहिए? सरकार चाहे कांग्रेस की रही हो या वर्तमान विष्णुदेव साय सरकार—बोर्ड बनाने और सरकारी कार्यालयों में फाइलें चलाने से आगे बढ़कर जमीन पर स्पष्ट व्यवस्था भी दिखाई देनी चाहिए। फिलहाल मेरा चूहा तो पकड़ लिया गया है। अब गेंद वन विभाग के पाले में है। वन विभाग बताए—इस चूहे का आगे क्या होगा और इसे पकड़ने के बाद कानून के मुताबिक कौन-सी प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए?1
- धरसीवां खंड के20किलोमीटर अंतर्गत विभिन्न गांवों के सड़क बहुत ही जर्जर होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है शासन प्रशासन जल्द से जल्द नहीं बनाया जाएगा तो छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी उग्रआंदोलन करने की चेतावनी दिया । जिला रायपुर,धरसींवा खंड, रायपुर ग्रामीण के अंतर्गत 20 किलोमीटर तक सड़क बहुत ही जर्जर होने से छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने शासन प्रशासन को जल्द से जल्द बनाने को कहा गया नहीं तो उग्रआंदोलन किया जा सकता है। मलौद-मौहागांव-शांतिनगर-जांजगीरा-नकटी मार्ग की जर्जर स्थिति पर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने जताई चिंता, शीघ्र मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी धरसींवा खंड अंतर्गत धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलौद, मौहागांव, शांतिनगर, जांजगीरा एवं नकटी को जोड़ने वाला मुख्य सड़क मार्ग वर्तमान में अत्यंत जर्जर एवं खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुका है। लगभग 20 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई सड़क तथा धूल-मिट्टी के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं तथा लोगों के जीवन पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, मजदूर, व्यापारी तथा छात्र-छात्राएं आवागमन करते हैं। क्षेत्र के अनेक स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चे इसी मार्ग से रोजाना आते-जाते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण स्कूली बच्चों एवं आम नागरिकों के साथ किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। संगठन ने कहा कि धरसींवा क्षेत्र में विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक इकाइयों के संचालन के कारण भारी वाहनों का आवागमन लगातार बढ़ा है। बड़े ट्रक, डंपर एवं अन्य मालवाहक वाहन इस मार्ग का नियमित उपयोग करते हैं, जिससे सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो गई है। इसके बावजूद अब तक सड़क के सुधार एवं चौड़ीकरण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं धरसींवा विधानसभा के विधायक से मांग की है कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सड़क की मरम्मत एवं चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ कराएं। संगठन का कहना है कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा की अनदेखी क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है और इससे विकास के दावों की वास्तविकता भी सामने आती है। संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, क्षेत्र के पदाधिकारी, सेनानी तथा सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के लोग मिलकर व्यापक जनआंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे। ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। संगठन ने क्षेत्र के सभी गांवों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं आम जनता से इस जनहित के मुद्दे पर एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की है। साथ ही कहा है कि छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी लगातार छत्तीसगढ़ की जनता, किसानों, मजदूरों, युवाओं, माताओं-बहनों तथा आम नागरिकों के हक और अधिकार की आवाज उठाते रहे हैं और भविष्य में भी जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा। जारीकर्ता: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी धरसींवा खंड, रायपुर ग्रामीण4
- शहीद SI युगल किशोर वर्मा की 9वीं पुण्यतिथि: वीर सपूत के बलिदान को नमन, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब पलारी। देश की सुरक्षा और समाज की शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर कभी इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन जाते हैं। ऐसे ही वीर सपूत, पलारी क्षेत्र के गौरव और शहीद सब इंस्पेक्टर (SI) युगल किशोर वर्मा की 9वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को पूरे क्षेत्र ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, परिजनों, युवाओं और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर शहीद के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति को याद किया। शहीद की प्रतिमा स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा का वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के जयघोष और शहीद युगल किशोर वर्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने किया नमन श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कसडोल विधायक संदीप साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू, थाना प्रभारी परिवेश तिवारी, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शहीद के माता-पिता एवं परिजन सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उनके अमर बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी उसके वे वीर होते हैं, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे देते हैं। शहीद युगल किशोर वर्मा का जीवन इसी भावना का जीवंत उदाहरण है। "युगल किशोर वर्मा युवाओं के लिए हमेशा रहेंगे प्रेरणास्रोत" – विधायक संदीप साहू श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक संदीप साहू ने कहा कि शहीद युगल किशोर वर्मा केवल एक पुलिस अधिकारी नहीं थे, बल्कि वे साहस, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की मिसाल थे। उन्होंने कहा कि बेहद कम उम्र में उन्होंने जिस निडरता के साथ नक्सलियों का सामना किया और अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वीरगति प्राप्त की, वह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर जवानों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता। देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों की वजह से ही समाज सुरक्षित है। आने वाली पीढ़ियों को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा और समाजहित के कार्यों में आगे बढ़ना चाहिए। विधायक ने कहा कि शहीद युगल किशोर वर्मा ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका बलिदान सदैव याद रखा जाएगा और क्षेत्र की जनता उनके परिवार के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव हमेशा बनाए रखेगी। शहीद के माता-पिता को भी किया गया सम्मानपूर्वक नमन श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी भी शहीद के पीछे उसके परिवार का भी उतना ही बड़ा योगदान होता है। ऐसे माता-पिता वास्तव में राष्ट्र के गौरव हैं, जिन्होंने देश को ऐसा वीर सपूत दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद के परिजनों का सम्मान करते हुए उनके त्याग और धैर्य को भी नमन किया। वीरता और बलिदान की गाथा हुई याद श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शहीद युगल किशोर वर्मा के जीवन संघर्ष, पुलिस सेवा के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्यों और नक्सल विरोधी अभियान में उनके साहस का उल्लेख किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्र सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। कार्यक्रम में युवाओं से अपील की गई कि वे शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर अनुशासन, ईमानदारी, देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। भावुक हुआ माहौल, गूंजे भारत माता के जयघोष श्रद्धांजलि सभा के दौरान कई क्षण ऐसे आए जब उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते समय लोगों ने "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "शहीद युगल किशोर वर्मा अमर रहें" के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और सम्मान का वातावरण बना रहा। बलिदान कभी नहीं भुलाया जाएगा श्रद्धांजलि सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि शहीद युगल किशोर वर्मा के आदर्शों, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा की भावना को समाज तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का सम्मान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। पलारी की धरती के इस वीर सपूत का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव यह संदेश देता रहेगा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता। शहीद युगल किशोर वर्मा का नाम क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के इतिहास में साहस, समर्पण और देशभक्ति के प्रतीक के रूप में हमेशा अमर रहेगा।1
- राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक (SP) Ankita Sharma ने सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों (जैसे प्रधान आरक्षक विष्णु सिंह राजपूत और अन्य आरक्षकों) को शाल, राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक (SP) Ankita Sharma ने सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों (जैसे प्रधान आरक्षक विष्णु सिंह राजपूत और अन्य आरक्षकों) को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी है। उन्होंने पुलिस विभाग में उनकी लंबी, उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए आभार जताते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। #CGNews #ChhattisgarhNews #chhattisghar #छत्तीसगढ़ब्रेकिंगन्यूज #ChhattisgarhBreakingNews1
- नवापारा में रासुका कार्रवाई के बीच हंगामा, फिल्मी स्टाइल में पुलिस गाड़ी का किया पीछा, 15 आरोपी गिरफ्तार; नगर में निकला आरोपियों का जुलूस नवापारा में रासुका कार्रवाई के बीच हंगामा, फिल्मी स्टाइल में पुलिस गाड़ी का किया पीछा, 15 आरोपी गिरफ्तार; नगर में निकला आरोपियों का जुलूस नवापारा राजिम:- रायपुर जिले के गोबरा-नवापारा में गुरुवार को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत की जा रही पुलिस कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हो गया। आबकारी प्रकरण में जेल में निरुद्ध रहे टुमन उर्फ लल्ला सोनवानी के खिलाफ जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी रासुका आदेश का पालन कराने पहुंची पुलिस टीम को आरोपी के परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस और परिजनों के बीच झूमाझटकी तक की नौबत आ गई। आरोप है कि परिजनों ने पुलिस के शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई, पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और झूमाझटकी की तथा कार्रवाई रोकने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, आरोपी के परिजनों ने फिल्मी स्टाइल में पुलिस वाहन का पीछा भी किया और रास्ते में गाड़ी रोककर कार्रवाई बाधित करने की कोशिश की। नगर में निकाला जुलूस घटना की सूचना मिलते ही नगर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी लल्ला सोनवानी सहित विरोध कर रहे सभापति और उसके परिजनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद थाना से लेकर अस्पताल तक पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपियों को ले जाया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान कुछ आरोपियों द्वारा पुलिसकर्मियों को धमकी देने तथा पुलिस वाहन को पेट्रोल बम से उड़ाने जैसी गंभीर धमकियां भी दी गईं। मामले में शासकीय कार्य में बाधा, धमकी, पुलिस से मारपीट एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत अलग से प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है तथा वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद कार्रवाई के दौरान सीएसपी तुलसी लेकाम, एसडीएम रवि सिंह, अभनपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम, गोबरा नवापारा थाना प्रभारी जितेंद्र दुबे सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। नवापारा नगरवासियों ने पुलिस की इस कार्रवाई को अब तक का सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में नगरवासियों की भीड़ जमा हो गई थी।3