श्रावण मास में गूंजेगी शिवभक्ति, आज 7अगस्त से शुरू होगी संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा।* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *श्रावण मास में गूंजेगी शिवभक्ति, आज 7अगस्त से शुरू होगी संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा।* खरोरा पंडित गिरीश शर्मा व्यास भागवताचार्य के श्रीमुख से होगा कथा वाचन, प्रथम दिन निकलेगी मुख्य कलश एवं शोभायात्रा। श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर में संगीतमय श्री शिवमहापुराण का का भव्य आयोजन 7 अगस्त (शुक्रवार) से 12अगस्त ( बुधवार) तक किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन नगर के श्रद्धालुओं एवं कथा समिति के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कथा को लेकर नगर में उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है तथा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कथा का वाचन छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पडित गिरीश शर्मा व्यास भागवत आचार्यके श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक श्री शनि बजरंग शिव शक्ति मंदिर गांधीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य के पीछे प्रहलदवा तालाब के पास रायपुर में किया जाएगा। कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा, शिवभक्ति एवं सनातन धर्म के प्रेरणादायी प्रसंगी का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। आयोजन के प्रथम दिन 7 अगस्त शुक्रवार को को भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और भगवान भोलेनाथ के जयघोषों के साथ निकलने वाली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कथा समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव की पावन कथा का श्रवण करने और धर्मलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। समिति का कहना है कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सर्वश्रेष्ठ समय माना जाता है। इस पावन माह में श्रद्धा और भक्ति के साथ शिवमहापुराण कथा का श्रवण करने से जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। श्रावण मास में आयोजित होने वाली इस संगीतमय शिवमहापुराण कथा को लेकर पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। यह शिव पुराण कथा के आयोजन करता श्रीमती निर्मला कैलाश देवांगन, तोरन लाल ,ललित ,अंशु रवि, वंश समस्त देवांगन परिवार।
श्रावण मास में गूंजेगी शिवभक्ति, आज 7अगस्त से शुरू होगी संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा।* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *श्रावण मास में गूंजेगी शिवभक्ति, आज 7अगस्त से शुरू होगी संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा।* खरोरा पंडित गिरीश शर्मा व्यास भागवताचार्य के श्रीमुख से होगा कथा वाचन, प्रथम दिन निकलेगी मुख्य कलश एवं शोभायात्रा। श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर में संगीतमय श्री शिवमहापुराण का का भव्य आयोजन 7 अगस्त (शुक्रवार) से 12अगस्त ( बुधवार) तक किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन नगर के श्रद्धालुओं एवं कथा समिति के सहयोग
से आयोजित किया जा रहा है। कथा को लेकर नगर में उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है तथा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कथा का वाचन छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पडित गिरीश शर्मा व्यास भागवत आचार्यके श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक श्री शनि बजरंग शिव शक्ति मंदिर गांधीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य के पीछे प्रहलदवा तालाब के पास रायपुर में किया जाएगा। कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा, शिवभक्ति एवं सनातन धर्म के प्रेरणादायी प्रसंगी का रसपान
श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। आयोजन के प्रथम दिन 7 अगस्त शुक्रवार को को भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और भगवान भोलेनाथ के जयघोषों के साथ निकलने वाली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कथा समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव की पावन कथा का श्रवण करने और धर्मलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। समिति का कहना है कि श्रावण मास भगवान शिव
की आराधना का सर्वश्रेष्ठ समय माना जाता है। इस पावन माह में श्रद्धा और भक्ति के साथ शिवमहापुराण कथा का श्रवण करने से जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। श्रावण मास में आयोजित होने वाली इस संगीतमय शिवमहापुराण कथा को लेकर पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। यह शिव पुराण कथा के आयोजन करता श्रीमती निर्मला कैलाश देवांगन, तोरन लाल ,ललित ,अंशु रवि, वंश समस्त देवांगन परिवार।
- ब्लैक स्पॉट वाले स्कूलों से शुरू हुई सड़क सुरक्षा की नई पहल, विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात का सुरक्षा पाठ ब्लैक स्पॉट वाले स्कूलों से शुरू हुई सड़क सुरक्षा की नई पहल, विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात का सुरक्षा पाठ बलौदाबाजार, 7 अगस्त 2026। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और नई पीढ़ी में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा व्यापक यातायात जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय कुमार साहू के मार्गदर्शन में ब्लैक स्पॉट से लगे स्कूलों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्रामपुर एवं कौशलपुर के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और दुर्घटना पीड़ितों की सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि नाबालिगों को वाहन नहीं चलाना चाहिए तथा दोपहिया वाहन चलाते समय गुणवत्तापूर्ण हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है। यातायात संकेतों का पालन करने, ट्रिपल राइडिंग से बचने, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाने तथा स्टंटबाजी जैसी खतरनाक गतिविधियों से दूर रहने की सीख भी दी गई। साथ ही ई-चालान व्यवस्था और शहर में लगे आधुनिक सिटी सर्विलांस कैमरों के माध्यम से नियम तोड़ने वालों पर लगातार निगरानी रखे जाने की जानकारी देकर कानून का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत कराया और संदेश दिया कि सुरक्षित भविष्य के लिए किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि पीएम राहत योजना के तहत गंभीर रूप से घायल सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है। वहीं राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले गुड सेमेरिटन (राहवीर) को सरकार द्वारा 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और सम्मान पत्र प्रदान किया जाता है। इसके अलावा हिट एंड रन योजना के तहत अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु होने पर परिजनों को दो लाख रुपये तथा घायल होने पर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलने की जानकारी भी साझा की गई। यातायात पुलिस के इस अभियान को विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने सराहा। अभियान के माध्यम से अब तक जिले के लगभग चार हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी जा चुकी है। पुलिस ने बताया कि यह जागरूकता अभियान जिले के सभी ब्लॉकों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में पुलिस ने आम नागरिकों और विद्यार्थियों से अपील की कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने से कभी पीछे न हटें। समय पर की गई एक छोटी-सी मदद किसी की अमूल्य जान बचा सकती है।1
- चिड़ियाघर में एक दिल छू लेने वाले पल ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है, चिड़ियाघर में एक दिल छू लेने वाले पल ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है, जब एक छोटे लड़के ने शरारत भरे अंदाज़ में कांच के बाड़े के पार से एक सफेद फर वाले बंदर को अपना सफेद चश्मा दिखाया। जिज्ञासु बंदर ने ध्यान से देखा।1
- Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए चलाए जा रहे Join BJYM महा सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा शुक्रवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर पहुंचे। बस्तर संभाग के सभी जिलों का दौरा पूर्ण करने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का राजिम आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों एवं भाजपा के झंडों के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। राजिम पहुंचकर राहुल टिकरिहा ने श्री राजीव लोचन भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बार के सदस्यता अभियान में प्रदेश भर से 2 लाख युवा मतदाताओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ा जाएगा जिसके लिए स्वयं जिला जिला जाकर अभियान को तेज कर रहे है। युवा ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक युवा को भाजपा से जोड़ना आवश्यक है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे l4
- स्मार्ट मीटर, महंगी बिजली और अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ बोदरी वार्ड क्रमांक 11 में कांग्रेस का घर-घर जनअभियान शुरू शुक्रवार की शाम 6:00 बजे बिल्हा कांग्रेस कमेटी के बोदरी मंडल से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर / नगर पालिका परिषद बोदरी। स्मार्ट मीटर, बढ़ती बिजली दरों एवं अघोषित बिजली कटौती के विरोध में नगर पालिका परिषद बोदरी के वार्ड क्रमांक 11 में कांग्रेस द्वारा घर-घर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के अंतर्गत कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक घर पहुंचकर आम नागरिकों से संवाद कर रहे हैं तथा स्मार्ट मीटर, बढ़ते बिजली बिलों और अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ जनसमर्थन जुटा रहे हैं। इस जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व नगर पालिका परिषद बोदरी के वार्ड क्रमांक 11 के वर्तमान पार्षद श्री रोहित साहू द्वारा किया गया। अभियान में जिला कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग ग्रामीण) के जिला अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष बिल्हा विधानसभा सुनील साहू, पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि दिवाकर दुबे, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज वर्मा, युवा नेता राहुल भारद्वाज, मालिकराम ध्रुवंशी, पवन दीक्षित, एवं कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर आम जनता की समस्याएं सुनीं तथा कांग्रेस सरकार की 400 यूनिट बिजली हाफ योजना को पुनः लागू करने की मांग को लेकर जनसंपर्क एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया। सुनील साहू ने कहा— जिला कांग्रेस कमेटी (ओबीसी विभाग ग्रामीण) के जिला अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस अध्यक्ष बिल्हा विधानसभा सुनील साहू ने कहा कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि गरीब, किसान, मजदूर, छोटे व्यापारियों, विद्यार्थियों और मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवन से जुड़ा जनहित का विषय है। लगातार बढ़ती बिजली दरों, स्मार्ट मीटर और अघोषित बिजली कटौती ने आम जनता की परेशानियों को कई गुना बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद अनेक उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अनियमित आपूर्ति से किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं, वहीं शहरी क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई, छोटे व्यापारियों का व्यवसाय तथा आम नागरिकों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। सुनील साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय लागू 400 यूनिट बिजली हाफ योजना से लाखों परिवारों को राहत मिलती थी, लेकिन आज बढ़ते बिजली बिलों ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का मासिक बजट बिगाड़ दिया है। इसलिए कांग्रेस की मांग है कि इस योजना को पुनः लागू किया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके। उन्होंने सरकार से मांग की कि— 1. बिजली दरों में की गई सभी बढ़ोतरी तत्काल वापस ली जाए। 2. कांग्रेस सरकार की 400 यूनिट बिजली हाफ योजना पुनः लागू की जाए। 3. स्मार्ट मीटर लगाने पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा उपभोक्ताओं को सामान्य मीटर का विकल्प दिया जाए। 4. स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े हुए बिजली बिलों की उच्चस्तरीय जांच कर अतिरिक्त वसूली गई राशि वापस की जाए। 5. अघोषित बिजली कटौती पर पूर्ण रोक लगाई जाए। 6. उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। 7. ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। सुनील साहू ने कहा कि यह केवल बिजली का मुद्दा नहीं बल्कि जनता के अधिकार और सम्मान की लड़ाई है। कांग्रेस जनता की इस लड़ाई में हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। जब तक स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, बिजली दरों में राहत नहीं मिलेगी और अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं होगी, तब तक कांग्रेस के मंडल, सेक्टर, बूथ के कार्यकर्ता घर-घर जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा। यदि सरकार जनता की आवाज को अनसुना करती है तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज करेगी।1
- धमतरी में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया धमतरी में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हुई है,जिससे आम जनता परेशान है। उनका कहना है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की व्यवस्था की थी, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने इसे घटाकर 200 यूनिट कर दिया है, जिससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली दरों और यूनिट माफी से जुड़े फैसले शासन स्तर पर लिए जाते हैं और विभाग केवल शासन के निर्देशों का पालन करता है। इधर यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।2
- आदिवासी मुख्यमंत्री बनने के बाद भी आदिवासियों का हाल- बेहाल छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला का ग्राम हरदीमाड़ा है, जो आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। सोचिए आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बाद भी आदिवासियों के स्थिति नही सुधर सका #chhattisgarhnews #korba #aadivasilife #vishnudevsai आदिवासी मुख्यमंत्री बनने के बाद भी आदिवासियों का हाल- बेहाल छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला का ग्राम हरदीमाड़ा है, जो आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। सोचिए आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बाद भी आदिवासियों के स्थिति नही सुधर सका #chhattisgarhnews #korba #aadivasilife #vishnudevsai1
- बुरहानपुर में ताप्ती नदी के राजघाट पर आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल के दौरान मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में ताप्ती नदी के राजघाट पर आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल के दौरान, एएसआई पवन देशमुख लोगों को पानी से बचाने का तरीका सिखा रहे थे। रस्सी फेंकते समय उनका संतुलन बिगड़ा और वे खुद नदी में जा गिरे, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े और वीडियो वायरल हो गया।1
- सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में पुलिस का जागरूकता अभियान,500 छात्र-छात्राए हुए शामिल धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशामुक्ति, यातायात नियम और कानून संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में कुरूद थाना पुलिस ने सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के करीब 500 छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान डायल-112 की उपयोगिता, ऑनलाइन ठगी से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, थाना प्रभारी, पुलिस स्टाफ तथा शिक्षकगण भी मौजूद रहे।1
- बिल्हा पुलिस की अवैध शराब ब्रिकी व परिवहन पर कार्यवाह 90 नग देशी अवैध शराब रखने बिल्हा पुलिस की अवैध शराब ब्रिकी व परिवहन पर कार्यवाह 90 नग देशी अवैध शराब रखने पर कार्यवाही शुक्रवार की साम 5:00 बजे बिल्हा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार ◾ नाम आरोपी - 1. राजेन्द्र यादव पिता मुन्ना यादव उम्र 25 वर्ष निवासी पत्थरखान भाठा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.) 2. अपचारी बालक। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी की प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर बिल्हा क्षेत्र के ग्रामीणो से सम्पर्क कर अवैध शराब ब्रिकी एवं परिवहन करने वाले व्यक्तियों के बारे मे जानकारी प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 06.08.2026 कोे मुखबीर सूचना मिला कि दगौरी शराब भट्ठी से भारी मात्रा मे शराब खरीद कर स्कूटी क्रमांक सीजी10सीडी 4775 मे दो व्यक्ति बैठकर जिसमे पीछे बैठा व्यक्ति काले रंग के बैग रखा हुआ है सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित कर उडगन रेल्वे फाटक के पास घेराबंदी कर स्कूटी क्रमांक सीजी10सीडी 4775 को रूकवाकर पूछताछ किया जो चालक राजेन्द्र यादव पिता मुन्ना यादव उम्र 25 वर्ष निवासी पत्थरखानभाठा व पीछे बैठा व्यक्ति अपचारी बालक जो काले रंग के बैग मे 60 नग देशी प्लेन व स्कूटी के डिक्की अंदर देशी मसाला 30 नग कुल शराब मात्रा 16.200 लीटर कीमती 9000 रूपये रखा मिला जिसे जप्त कर आरोपी राजेन्द्र यादव व अपचारी बालक को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, करण राज बघेल, आरक्षक 1390 संतोष मरकाम, 1062 संजय निर्मलकर का विशेष योगदान रहा।1