logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिल्हा पुलिस की अवैध शराब ब्रिकी व परिवहन पर कार्यवाह 90 नग देशी अवैध शराब रखने बिल्हा पुलिस की अवैध शराब ब्रिकी व परिवहन पर कार्यवाह 90 नग देशी अवैध शराब रखने पर कार्यवाही शुक्रवार की साम 5:00 बजे बिल्हा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार ◾ नाम आरोपी - 1. राजेन्द्र यादव पिता मुन्ना यादव उम्र 25 वर्ष निवासी पत्थरखान भाठा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.) 2. अपचारी बालक। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी की प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर बिल्हा क्षेत्र के ग्रामीणो से सम्पर्क कर अवैध शराब ब्रिकी एवं परिवहन करने वाले व्यक्तियों के बारे मे जानकारी प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 06.08.2026 कोे मुखबीर सूचना मिला कि दगौरी शराब भट्ठी से भारी मात्रा मे शराब खरीद कर स्कूटी क्रमांक सीजी10सीडी 4775 मे दो व्यक्ति बैठकर जिसमे पीछे बैठा व्यक्ति काले रंग के बैग रखा हुआ है सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित कर उडगन रेल्वे फाटक के पास घेराबंदी कर स्कूटी क्रमांक सीजी10सीडी 4775 को रूकवाकर पूछताछ किया जो चालक राजेन्द्र यादव पिता मुन्ना यादव उम्र 25 वर्ष निवासी पत्थरखानभाठा व पीछे बैठा व्यक्ति अपचारी बालक जो काले रंग के बैग मे 60 नग देशी प्लेन व स्कूटी के डिक्की अंदर देशी मसाला 30 नग कुल शराब मात्रा 16.200 लीटर कीमती 9000 रूपये रखा मिला जिसे जप्त कर आरोपी राजेन्द्र यादव व अपचारी बालक को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, करण राज बघेल, आरक्षक 1390 संतोष मरकाम, 1062 संजय निर्मलकर का विशेष योगदान रहा।

14 hrs ago
user_Patrkar Sarthi
Patrkar Sarthi
Reporter Bilha, Bilaspur•
14 hrs ago

बिल्हा पुलिस की अवैध शराब ब्रिकी व परिवहन पर कार्यवाह 90 नग देशी अवैध शराब रखने बिल्हा पुलिस की अवैध शराब ब्रिकी व परिवहन पर कार्यवाह 90 नग देशी अवैध शराब रखने पर कार्यवाही शुक्रवार की साम 5:00 बजे बिल्हा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार ◾ नाम आरोपी - 1. राजेन्द्र यादव पिता मुन्ना यादव उम्र 25 वर्ष निवासी पत्थरखान भाठा थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.) 2. अपचारी बालक। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी की प्रभारीयों को अवैध शराब ब्रिकी/शराब परिवहन करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर बिल्हा क्षेत्र के ग्रामीणो से सम्पर्क कर अवैध शराब ब्रिकी एवं परिवहन करने वाले व्यक्तियों के बारे मे जानकारी प्राप्त कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनांक 06.08.2026 कोे मुखबीर सूचना मिला कि दगौरी शराब भट्ठी से भारी मात्रा मे शराब खरीद कर स्कूटी क्रमांक सीजी10सीडी 4775 मे दो व्यक्ति बैठकर जिसमे पीछे बैठा व्यक्ति काले रंग के बैग रखा हुआ है सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी बिल्हा द्वारा सिविल टीम गठित कर उडगन रेल्वे फाटक के पास घेराबंदी कर स्कूटी क्रमांक सीजी10सीडी 4775 को रूकवाकर पूछताछ किया जो चालक राजेन्द्र यादव पिता मुन्ना यादव उम्र 25 वर्ष निवासी पत्थरखानभाठा व पीछे बैठा व्यक्ति अपचारी बालक जो काले रंग के बैग मे 60 नग देशी प्लेन व स्कूटी के डिक्की अंदर देशी मसाला 30 नग कुल शराब मात्रा 16.200 लीटर कीमती 9000 रूपये रखा मिला जिसे जप्त कर आरोपी राजेन्द्र यादव व अपचारी बालक को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आगे भी अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उप निरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, करण राज बघेल, आरक्षक 1390 संतोष मरकाम, 1062 संजय निर्मलकर का विशेष योगदान रहा।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • बिलासपुर के रिंग रोड नंबर-2 में नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई, लोगों ने जताया विरोध बिलासपुर के रिंग रोड नंबर-2 में नगर निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत को तोड़ने पहुंची निगम की टीम का मकान मालिक और उसके परिजनों ने विरोध किया। परिजनों ने बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप लगाया और बुलडोजर के सामने खड़े होकर कार्रवाई रोकने की कोशिश की। हालात बिगड़ने पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। इसके बाद मकान को तोड़ने की कार्रवाई की गई।
    1
    बिलासपुर के रिंग रोड नंबर-2 में नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई, लोगों ने जताया विरोध 
बिलासपुर के रिंग रोड नंबर-2 में नगर निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत को तोड़ने पहुंची निगम की टीम का मकान मालिक और उसके परिजनों ने विरोध किया। परिजनों ने बिना नोटिस कार्रवाई का आरोप लगाया और बुलडोजर के सामने खड़े होकर कार्रवाई रोकने की कोशिश की। हालात बिगड़ने पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। इसके बाद मकान को तोड़ने की कार्रवाई की गई।
    user_Ziya khan
    Ziya khan
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • धरसीवां खंड के20किलोमीटर अंतर्गत विभिन्न गांवों के सड़क बहुत ही जर्जर होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है शासन प्रशासन जल्द से जल्द नहीं बनाया जाएगा तो छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी उग्रआंदोलन करने की चेतावनी दिया । जिला रायपुर,धरसींवा खंड, रायपुर ग्रामीण के अंतर्गत 20 किलोमीटर तक सड़क बहुत ही जर्जर होने से छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने शासन प्रशासन को जल्द से जल्द बनाने को कहा गया नहीं तो उग्रआंदोलन किया जा सकता है। मलौद-मौहागांव-शांतिनगर-जांजगीरा-नकटी मार्ग की जर्जर स्थिति पर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने जताई चिंता, शीघ्र मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी धरसींवा खंड अंतर्गत धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलौद, मौहागांव, शांतिनगर, जांजगीरा एवं नकटी को जोड़ने वाला मुख्य सड़क मार्ग वर्तमान में अत्यंत जर्जर एवं खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुका है। लगभग 20 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई सड़क तथा धूल-मिट्टी के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं तथा लोगों के जीवन पर लगातार खतरा मंडरा रहा है। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, मजदूर, व्यापारी तथा छात्र-छात्राएं आवागमन करते हैं। क्षेत्र के अनेक स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चे इसी मार्ग से रोजाना आते-जाते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण स्कूली बच्चों एवं आम नागरिकों के साथ किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। संगठन ने कहा कि धरसींवा क्षेत्र में विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक इकाइयों के संचालन के कारण भारी वाहनों का आवागमन लगातार बढ़ा है। बड़े ट्रक, डंपर एवं अन्य मालवाहक वाहन इस मार्ग का नियमित उपयोग करते हैं, जिससे सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो गई है। इसके बावजूद अब तक सड़क के सुधार एवं चौड़ीकरण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं धरसींवा विधानसभा के विधायक से मांग की है कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सड़क की मरम्मत एवं चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ कराएं। संगठन का कहना है कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा की अनदेखी क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है और इससे विकास के दावों की वास्तविकता भी सामने आती है। संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, क्षेत्र के पदाधिकारी, सेनानी तथा सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के लोग मिलकर व्यापक जनआंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे। ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। संगठन ने क्षेत्र के सभी गांवों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं आम जनता से इस जनहित के मुद्दे पर एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की है। साथ ही कहा है कि छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी लगातार छत्तीसगढ़ की जनता, किसानों, मजदूरों, युवाओं, माताओं-बहनों तथा आम नागरिकों के हक और अधिकार की आवाज उठाते रहे हैं और भविष्य में भी जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा। जारीकर्ता: छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी धरसींवा खंड, रायपुर ग्रामीण
    4
    धरसीवां खंड के20किलोमीटर अंतर्गत विभिन्न गांवों के सड़क बहुत ही जर्जर होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है शासन प्रशासन जल्द से जल्द नहीं बनाया जाएगा तो छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी उग्रआंदोलन करने की चेतावनी दिया ।
जिला रायपुर,धरसींवा खंड, रायपुर ग्रामीण के अंतर्गत 20 किलोमीटर तक सड़क बहुत ही जर्जर होने से छत्तीसगढ़ क्रांतिसेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने शासन प्रशासन को जल्द से जल्द बनाने को कहा गया नहीं तो उग्रआंदोलन किया जा सकता है।
मलौद-मौहागांव-शांतिनगर-जांजगीरा-नकटी मार्ग की जर्जर स्थिति पर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने जताई चिंता, शीघ्र मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
धरसींवा खंड अंतर्गत धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलौद, मौहागांव, शांतिनगर, जांजगीरा एवं नकटी को जोड़ने वाला मुख्य सड़क मार्ग वर्तमान में अत्यंत जर्जर एवं खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुका है। लगभग 20 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर जगह-जगह बड़े गड्ढे, उखड़ी हुई सड़क तथा धूल-मिट्टी के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं तथा लोगों के जीवन पर लगातार खतरा मंडरा रहा है।
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, मजदूर, व्यापारी तथा छात्र-छात्राएं आवागमन करते हैं। क्षेत्र के अनेक स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चे इसी मार्ग से रोजाना आते-जाते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण स्कूली बच्चों एवं आम नागरिकों के साथ किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
संगठन ने कहा कि धरसींवा क्षेत्र में विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक इकाइयों के संचालन के कारण भारी वाहनों का आवागमन लगातार बढ़ा है। बड़े ट्रक, डंपर एवं अन्य मालवाहक वाहन इस मार्ग का नियमित उपयोग करते हैं, जिससे सड़क की स्थिति और अधिक खराब हो गई है। इसके बावजूद अब तक सड़क के सुधार एवं चौड़ीकरण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं धरसींवा विधानसभा के विधायक से मांग की है कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सड़क की मरम्मत एवं चौड़ीकरण कार्य प्रारंभ कराएं। संगठन का कहना है कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा की अनदेखी क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय है और इससे विकास के दावों की वास्तविकता भी सामने आती है।
संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, क्षेत्र के पदाधिकारी, सेनानी तथा सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के लोग मिलकर व्यापक जनआंदोलन, धरना-प्रदर्शन एवं चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे। ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति की संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।
संगठन ने क्षेत्र के सभी गांवों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं आम जनता से इस जनहित के मुद्दे पर एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की है। साथ ही कहा है कि छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी लगातार छत्तीसगढ़ की जनता, किसानों, मजदूरों, युवाओं, माताओं-बहनों तथा आम नागरिकों के हक और अधिकार की आवाज उठाते रहे हैं और भविष्य में भी जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
जारीकर्ता:
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी
धरसींवा खंड, रायपुर ग्रामीण
    user_Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    Hariom .Vishwakarma . रीपोर्ट
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • ब्लैक स्पॉट वाले स्कूलों से शुरू हुई सड़क सुरक्षा की नई पहल, विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात का सुरक्षा पाठ ब्लैक स्पॉट वाले स्कूलों से शुरू हुई सड़क सुरक्षा की नई पहल, विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात का सुरक्षा पाठ बलौदाबाजार, 7 अगस्त 2026। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और नई पीढ़ी में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा व्यापक यातायात जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय कुमार साहू के मार्गदर्शन में ब्लैक स्पॉट से लगे स्कूलों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्रामपुर एवं कौशलपुर के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और दुर्घटना पीड़ितों की सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि नाबालिगों को वाहन नहीं चलाना चाहिए तथा दोपहिया वाहन चलाते समय गुणवत्तापूर्ण हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है। यातायात संकेतों का पालन करने, ट्रिपल राइडिंग से बचने, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाने तथा स्टंटबाजी जैसी खतरनाक गतिविधियों से दूर रहने की सीख भी दी गई। साथ ही ई-चालान व्यवस्था और शहर में लगे आधुनिक सिटी सर्विलांस कैमरों के माध्यम से नियम तोड़ने वालों पर लगातार निगरानी रखे जाने की जानकारी देकर कानून का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत कराया और संदेश दिया कि सुरक्षित भविष्य के लिए किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि पीएम राहत योजना के तहत गंभीर रूप से घायल सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है। वहीं राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले गुड सेमेरिटन (राहवीर) को सरकार द्वारा 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और सम्मान पत्र प्रदान किया जाता है। इसके अलावा हिट एंड रन योजना के तहत अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु होने पर परिजनों को दो लाख रुपये तथा घायल होने पर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलने की जानकारी भी साझा की गई। यातायात पुलिस के इस अभियान को विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने सराहा। अभियान के माध्यम से अब तक जिले के लगभग चार हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी जा चुकी है। पुलिस ने बताया कि यह जागरूकता अभियान जिले के सभी ब्लॉकों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में लगातार जारी रहेगा। कार्यक्रम के अंत में पुलिस ने आम नागरिकों और विद्यार्थियों से अपील की कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने से कभी पीछे न हटें। समय पर की गई एक छोटी-सी मदद किसी की अमूल्य जान बचा सकती है।
    1
    ब्लैक स्पॉट वाले स्कूलों से शुरू हुई सड़क सुरक्षा की नई पहल, विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात का सुरक्षा पाठ
ब्लैक स्पॉट वाले स्कूलों से शुरू हुई सड़क सुरक्षा की नई पहल, विद्यार्थियों को पढ़ाया यातायात का सुरक्षा पाठ
बलौदाबाजार, 7 अगस्त 2026। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और नई पीढ़ी में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा व्यापक यातायात जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (आईपीएस) के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय कुमार साहू के मार्गदर्शन में ब्लैक स्पॉट से लगे स्कूलों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्रामपुर एवं कौशलपुर के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और दुर्घटना पीड़ितों की सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि नाबालिगों को वाहन नहीं चलाना चाहिए तथा दोपहिया वाहन चलाते समय गुणवत्तापूर्ण हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है। यातायात संकेतों का पालन करने, ट्रिपल राइडिंग से बचने, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन नहीं चलाने तथा स्टंटबाजी जैसी खतरनाक गतिविधियों से दूर रहने की सीख भी दी गई। साथ ही ई-चालान व्यवस्था और शहर में लगे आधुनिक सिटी सर्विलांस कैमरों के माध्यम से नियम तोड़ने वालों पर लगातार निगरानी रखे जाने की जानकारी देकर कानून का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत कराया और संदेश दिया कि सुरक्षित भविष्य के लिए किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि पीएम राहत योजना के तहत गंभीर रूप से घायल सड़क दुर्घटना पीड़ितों को 1.5 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध है। वहीं राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर के भीतर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने वाले गुड सेमेरिटन (राहवीर) को सरकार द्वारा 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और सम्मान पत्र प्रदान किया जाता है। इसके अलावा हिट एंड रन योजना के तहत अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत्यु होने पर परिजनों को दो लाख रुपये तथा घायल होने पर 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलने की जानकारी भी साझा की गई।
यातायात पुलिस के इस अभियान को विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने सराहा। अभियान के माध्यम से अब तक जिले के लगभग चार हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी जा चुकी है। पुलिस ने बताया कि यह जागरूकता अभियान जिले के सभी ब्लॉकों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में लगातार जारी रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस ने आम नागरिकों और विद्यार्थियों से अपील की कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने से कभी पीछे न हटें। समय पर की गई एक छोटी-सी मदद किसी की अमूल्य जान बचा सकती है।
    user_Rajesh mishra
    Rajesh mishra
    Local News Reporter बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • शहीद SI युगल किशोर वर्मा की 9वीं पुण्यतिथि: वीर सपूत के बलिदान को नमन, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब पलारी। देश की सुरक्षा और समाज की शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर कभी इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन जाते हैं। ऐसे ही वीर सपूत, पलारी क्षेत्र के गौरव और शहीद सब इंस्पेक्टर (SI) युगल किशोर वर्मा की 9वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को पूरे क्षेत्र ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, परिजनों, युवाओं और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर शहीद के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति को याद किया। शहीद की प्रतिमा स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा का वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के जयघोष और शहीद युगल किशोर वर्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने किया नमन श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कसडोल विधायक संदीप साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू, थाना प्रभारी परिवेश तिवारी, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शहीद के माता-पिता एवं परिजन सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उनके अमर बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी उसके वे वीर होते हैं, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे देते हैं। शहीद युगल किशोर वर्मा का जीवन इसी भावना का जीवंत उदाहरण है। "युगल किशोर वर्मा युवाओं के लिए हमेशा रहेंगे प्रेरणास्रोत" – विधायक संदीप साहू श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक संदीप साहू ने कहा कि शहीद युगल किशोर वर्मा केवल एक पुलिस अधिकारी नहीं थे, बल्कि वे साहस, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की मिसाल थे। उन्होंने कहा कि बेहद कम उम्र में उन्होंने जिस निडरता के साथ नक्सलियों का सामना किया और अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वीरगति प्राप्त की, वह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे वीर जवानों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता। देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों की वजह से ही समाज सुरक्षित है। आने वाली पीढ़ियों को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा और समाजहित के कार्यों में आगे बढ़ना चाहिए। विधायक ने कहा कि शहीद युगल किशोर वर्मा ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका बलिदान सदैव याद रखा जाएगा और क्षेत्र की जनता उनके परिवार के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव हमेशा बनाए रखेगी। शहीद के माता-पिता को भी किया गया सम्मानपूर्वक नमन श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी भी शहीद के पीछे उसके परिवार का भी उतना ही बड़ा योगदान होता है। ऐसे माता-पिता वास्तव में राष्ट्र के गौरव हैं, जिन्होंने देश को ऐसा वीर सपूत दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद के परिजनों का सम्मान करते हुए उनके त्याग और धैर्य को भी नमन किया। वीरता और बलिदान की गाथा हुई याद श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शहीद युगल किशोर वर्मा के जीवन संघर्ष, पुलिस सेवा के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्यों और नक्सल विरोधी अभियान में उनके साहस का उल्लेख किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्र सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। कार्यक्रम में युवाओं से अपील की गई कि वे शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर अनुशासन, ईमानदारी, देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। भावुक हुआ माहौल, गूंजे भारत माता के जयघोष श्रद्धांजलि सभा के दौरान कई क्षण ऐसे आए जब उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते समय लोगों ने "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "शहीद युगल किशोर वर्मा अमर रहें" के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और सम्मान का वातावरण बना रहा। बलिदान कभी नहीं भुलाया जाएगा श्रद्धांजलि सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि शहीद युगल किशोर वर्मा के आदर्शों, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा की भावना को समाज तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का सम्मान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। पलारी की धरती के इस वीर सपूत का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव यह संदेश देता रहेगा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता। शहीद युगल किशोर वर्मा का नाम क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के इतिहास में साहस, समर्पण और देशभक्ति के प्रतीक के रूप में हमेशा अमर रहेगा।
    1
    शहीद SI युगल किशोर वर्मा की 9वीं पुण्यतिथि: वीर सपूत के बलिदान को नमन, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब
पलारी। 
देश की सुरक्षा और समाज की शांति के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर कभी इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन जाते हैं। ऐसे ही वीर सपूत, पलारी क्षेत्र के गौरव और शहीद सब इंस्पेक्टर (SI) युगल किशोर वर्मा की 9वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को पूरे क्षेत्र ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, परिजनों, युवाओं और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर शहीद के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति को याद किया।
शहीद की प्रतिमा स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा का वातावरण पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के जयघोष और शहीद युगल किशोर वर्मा को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने किया नमन
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कसडोल विधायक संदीप साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू, थाना प्रभारी परिवेश तिवारी, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शहीद के माता-पिता एवं परिजन सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उनके अमर बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी उसके वे वीर होते हैं, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे देते हैं। शहीद युगल किशोर वर्मा का जीवन इसी भावना का जीवंत उदाहरण है।
"युगल किशोर वर्मा युवाओं के लिए हमेशा रहेंगे प्रेरणास्रोत" – विधायक संदीप साहू
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक संदीप साहू ने कहा कि शहीद युगल किशोर वर्मा केवल एक पुलिस अधिकारी नहीं थे, बल्कि वे साहस, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की मिसाल थे। उन्होंने कहा कि बेहद कम उम्र में उन्होंने जिस निडरता के साथ नक्सलियों का सामना किया और अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वीरगति प्राप्त की, वह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा कि ऐसे वीर जवानों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता। देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों की वजह से ही समाज सुरक्षित है। 
आने वाली पीढ़ियों को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा और समाजहित के कार्यों में आगे बढ़ना चाहिए।
विधायक ने कहा कि शहीद युगल किशोर वर्मा ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका बलिदान सदैव याद रखा जाएगा और क्षेत्र की जनता उनके परिवार के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव हमेशा बनाए रखेगी।
शहीद के माता-पिता को भी किया गया सम्मानपूर्वक नमन
श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि किसी भी शहीद के पीछे उसके परिवार का भी उतना ही बड़ा योगदान होता है। ऐसे माता-पिता वास्तव में राष्ट्र के गौरव हैं, जिन्होंने देश को ऐसा वीर सपूत दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद के परिजनों का सम्मान करते हुए उनके त्याग और धैर्य को भी नमन किया।
वीरता और बलिदान की गाथा हुई याद
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शहीद युगल किशोर वर्मा के जीवन संघर्ष, पुलिस सेवा के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्यों और नक्सल विरोधी अभियान में उनके साहस का उल्लेख किया। 
उपस्थित लोगों ने कहा कि उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्र सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।
कार्यक्रम में युवाओं से अपील की गई कि वे शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर अनुशासन, ईमानदारी, देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
भावुक हुआ माहौल, गूंजे भारत माता के जयघोष
श्रद्धांजलि सभा के दौरान कई क्षण ऐसे आए जब उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं। शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते समय लोगों ने "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" और "शहीद युगल किशोर वर्मा अमर रहें" के नारों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति और सम्मान का वातावरण बना रहा।
बलिदान कभी नहीं भुलाया जाएगा
श्रद्धांजलि सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि शहीद युगल किशोर वर्मा के आदर्शों, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा की भावना को समाज तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का सम्मान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।
पलारी की धरती के इस वीर सपूत का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव यह संदेश देता रहेगा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया सर्वोच्च बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाता। शहीद युगल किशोर वर्मा का नाम क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के इतिहास में साहस, समर्पण और देशभक्ति के प्रतीक के रूप में हमेशा अमर रहेगा।
    user_Prabhat news 24
    Prabhat news 24
    पत्रकार बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • यदि आप भी नशा छोड़ना चाहते हैं तो एक बार यह वीडियो अवश्य देखें अभी तक करोड़ लोगों ने नशा छोड़ा है यदि आप भी नशा छोड़ना चाहते हैं
    1
    यदि आप भी नशा छोड़ना चाहते हैं तो एक बार यह वीडियो अवश्य देखें अभी तक करोड़ लोगों ने नशा छोड़ा है 
यदि आप भी नशा छोड़ना चाहते हैं
    user_Akash Kanwar
    Akash Kanwar
    Local Politician Janjgir, Janjgir-Champa•
    17 min ago
  • रायपुर में जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन। आयुष विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा सांस्कृतिक भवन, डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड में आयोजित जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर में 1,190 मरीजों को निःशुल्क जांच, उपचार और दवाइयों का लाभ मिला। शिविर का शुभारंभ रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने किया। आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, नेत्र, दंत और कैंसर जांच सहित कई स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 156 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, 8 मोतियाबिंद मरीजों का पंजीयन हुआ और 450 लोगों को आयुष काढ़ा भी वितरित किया गया। आयुष विभाग ने औषधीय पौधों की प्रदर्शनी और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति भी जागरूक किया।
    2
    रायपुर में जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन।


आयुष विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा सांस्कृतिक भवन, डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड में आयोजित जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर में 1,190 मरीजों को निःशुल्क जांच, उपचार और दवाइयों का लाभ मिला।
शिविर का शुभारंभ रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने किया। आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, नेत्र, दंत और कैंसर जांच सहित कई स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में 156 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, 8 मोतियाबिंद मरीजों का पंजीयन हुआ और 450 लोगों को आयुष काढ़ा भी वितरित किया गया।
आयुष विभाग ने औषधीय पौधों की प्रदर्शनी और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति भी जागरूक किया।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • संपत्ति विवाद में नाना की हत्या करने वाले दो सगे नातियों को उम्रकैद, मजबूत विवेचना से मिला इंसाफ रायगढ़, 6 अगस्त। खरसिया के बहुचर्चित वृद्ध हत्या कांड में रायगढ़ पुलिस की सशक्त विवेचना और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के आधार पर न्यायालय ने दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। संपत्ति विवाद में अपने 62 वर्षीय नाना की टंगिया, फावड़ा और डंडे से निर्मम हत्या करने वाले दोनों सगे नातियों को अपर सत्र न्यायाधीश, खरसिया ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद का दंड दिया। यह मामला थाना खरसिया के अपराध क्रमांक 684/2022 का है। न्यायालय ने अभियुक्त ओमप्रकाश डनसेना उर्फ गोलू और कार्तिक डनसेना को भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34, 427 और 449 के तहत दोषसिद्ध पाया। प्रकरण की विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम ने की थी। अभियोजन के अनुसार, ग्राम सोण्डका निवासी गेंदलाल डनसेना (62) का पुश्तैनी मकान और जमीन को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। 26 दिसंबर 2022 को विवाद हिंसक हो गया। जान बचाने के लिए वृद्ध कमरे में छिप गए, लेकिन आरोपियों ने गैस सिलेंडर से दरवाजा तोड़कर अंदर घुसते हुए टंगिया, फावड़ा और डंडे से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को मौके से ही हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरे आरोपी को अगले दिन नावापारा रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार करने के बाद आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार, गैस सिलेंडर और खून से सने कपड़े बरामद किए गए। पुलिस ने भौतिक और मौखिक साक्ष्यों के आधार पर मजबूत चालान न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी और पुलिस द्वारा प्रस्तुत ठोस साक्ष्यों को आधार मानते हुए न्यायालय ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि हत्या जैसे गंभीर अपराधों में वैज्ञानिक विवेचना, मजबूत साक्ष्य संकलन और अभियोजन के समन्वय से अपराधियों को कठोर सजा दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह फैसला अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि कानून से बचना संभव नहीं है।
    1
    संपत्ति विवाद में नाना की हत्या करने वाले दो सगे नातियों को उम्रकैद, मजबूत विवेचना से मिला इंसाफ
रायगढ़, 6 अगस्त। खरसिया के बहुचर्चित वृद्ध हत्या कांड में रायगढ़ पुलिस की सशक्त विवेचना और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के आधार पर न्यायालय ने दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। संपत्ति विवाद में अपने 62 वर्षीय नाना की टंगिया, फावड़ा और डंडे से निर्मम हत्या करने वाले दोनों सगे नातियों को अपर सत्र न्यायाधीश, खरसिया ने दोषी करार देते हुए उम्रकैद का दंड दिया।
यह मामला थाना खरसिया के अपराध क्रमांक 684/2022 का है। न्यायालय ने अभियुक्त ओमप्रकाश डनसेना उर्फ गोलू और कार्तिक डनसेना को भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34, 427 और 449 के तहत दोषसिद्ध पाया। प्रकरण की विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम ने की थी।
अभियोजन के अनुसार, ग्राम सोण्डका निवासी गेंदलाल डनसेना (62) का पुश्तैनी मकान और जमीन को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। 26 दिसंबर 2022 को विवाद हिंसक हो गया। जान बचाने के लिए वृद्ध कमरे में छिप गए, लेकिन आरोपियों ने गैस सिलेंडर से दरवाजा तोड़कर अंदर घुसते हुए टंगिया, फावड़ा और डंडे से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को मौके से ही हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरे आरोपी को अगले दिन नावापारा रोड से गिरफ्तार किया। पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार करने के बाद आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार, गैस सिलेंडर और खून से सने कपड़े बरामद किए गए। पुलिस ने भौतिक और मौखिक साक्ष्यों के आधार पर मजबूत चालान न्यायालय में पेश किया।
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी और पुलिस द्वारा प्रस्तुत ठोस साक्ष्यों को आधार मानते हुए न्यायालय ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
रायगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि हत्या जैसे गंभीर अपराधों में वैज्ञानिक विवेचना, मजबूत साक्ष्य संकलन और अभियोजन के समन्वय से अपराधियों को कठोर सजा दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह फैसला अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि कानून से बचना संभव नहीं है।
    user_Kumar Poptani National Crime
    Kumar Poptani National Crime
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.