logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धमतरी में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया धमतरी में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हुई है,जिससे आम जनता परेशान है। उनका कहना है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की व्यवस्था की थी, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने इसे घटाकर 200 यूनिट कर दिया है, जिससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली दरों और यूनिट माफी से जुड़े फैसले शासन स्तर पर लिए जाते हैं और विभाग केवल शासन के निर्देशों का पालन करता है। इधर यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

14 hrs ago
user_Deepak Sahu Asian news
Deepak Sahu Asian news
Social Media Manager कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
14 hrs ago

धमतरी में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया धमतरी में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हुई है,जिससे आम जनता परेशान है। उनका कहना है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की व्यवस्था की थी, जबकि

वर्तमान भाजपा सरकार ने इसे घटाकर 200 यूनिट कर दिया है, जिससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली दरों और यूनिट माफी से जुड़े फैसले शासन स्तर पर लिए जाते हैं और विभाग केवल शासन के निर्देशों का पालन करता है। इधर यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • चिड़ियाघर में एक दिल छू लेने वाले पल ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है, चिड़ियाघर में एक दिल छू लेने वाले पल ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है, जब एक छोटे लड़के ने शरारत भरे अंदाज़ में कांच के बाड़े के पार से एक सफेद फर वाले बंदर को अपना सफेद चश्मा दिखाया। जिज्ञासु बंदर ने ध्यान से देखा।
    1
    चिड़ियाघर में एक दिल छू लेने वाले पल ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है,
चिड़ियाघर में एक दिल छू लेने वाले पल ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है, जब एक छोटे लड़के ने शरारत भरे अंदाज़ में कांच के बाड़े के पार से एक सफेद फर वाले बंदर को अपना सफेद चश्मा दिखाया। जिज्ञासु बंदर ने ध्यान से देखा।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    16 hrs ago
  • श्रावण मास में गूंजेगी शिवभक्ति, आज 7अगस्त से शुरू होगी संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा।* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *श्रावण मास में गूंजेगी शिवभक्ति, आज 7अगस्त से शुरू होगी संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा।* खरोरा पंडित गिरीश शर्मा व्यास भागवताचार्य के श्रीमुख से होगा कथा वाचन, प्रथम दिन निकलेगी मुख्य कलश एवं शोभायात्रा। श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर में संगीतमय श्री शिवमहापुराण का का भव्य आयोजन 7 अगस्त (शुक्रवार) से 12अगस्त ( बुधवार) तक किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन नगर के श्रद्धालुओं एवं कथा समिति के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कथा को लेकर नगर में उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है तथा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कथा का वाचन छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पडित गिरीश शर्मा व्यास भागवत आचार्यके श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक श्री शनि बजरंग शिव शक्ति मंदिर गांधीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य के पीछे प्रहलदवा तालाब के पास रायपुर में किया जाएगा। कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा, शिवभक्ति एवं सनातन धर्म के प्रेरणादायी प्रसंगी का रसपान श्रद्धालुओं को कराया जाएगा। आयोजन के प्रथम दिन 7 अगस्त शुक्रवार को को भव्य कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और भगवान भोलेनाथ के जयघोषों के साथ निकलने वाली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कथा समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव की पावन कथा का श्रवण करने और धर्मलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। समिति का कहना है कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सर्वश्रेष्ठ समय माना जाता है। इस पावन माह में श्रद्धा और भक्ति के साथ शिवमहापुराण कथा का श्रवण करने से जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। श्रावण मास में आयोजित होने वाली इस संगीतमय शिवमहापुराण कथा को लेकर पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। यह शिव पुराण कथा के आयोजन करता श्रीमती निर्मला कैलाश देवांगन, तोरन लाल ,ललित ,अंशु रवि, वंश समस्त देवांगन परिवार।
    4
    श्रावण मास में गूंजेगी शिवभक्ति, आज 7अगस्त से शुरू होगी संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा।*
रिपोर्टर रोहित वर्मा 
खरोरा 
*श्रावण मास में गूंजेगी शिवभक्ति, आज 7अगस्त से शुरू होगी संगीतमय श्री शिवमहापुराण कथा।*
खरोरा 
पंडित गिरीश शर्मा व्यास भागवताचार्य के श्रीमुख से होगा कथा वाचन, प्रथम दिन निकलेगी मुख्य कलश एवं शोभायात्रा।  श्रावण मास के पावन अवसर पर नगर में संगीतमय श्री शिवमहापुराण का का भव्य आयोजन 7 अगस्त (शुक्रवार) से 12अगस्त ( बुधवार) तक किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन नगर के श्रद्धालुओं एवं कथा समिति के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कथा को लेकर नगर में उत्साह एवं श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है तथा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कथा का वाचन छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पडित गिरीश शर्मा व्यास  भागवत आचार्यके श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक श्री शनि बजरंग शिव शक्ति मंदिर गांधीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य के पीछे प्रहलदवा तालाब के पास रायपुर में किया जाएगा। कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा, शिवभक्ति एवं सनातन धर्म के प्रेरणादायी प्रसंगी का रसपान श्रद्धालुओं को कराया
जाएगा। आयोजन के प्रथम दिन 7 अगस्त शुक्रवार को को भव्य कलश एवं शोभायात्रा
निकाली जाएगी।   बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और भगवान भोलेनाथ के जयघोषों के साथ निकलने वाली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कथा समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव की पावन कथा का श्रवण करने और धर्मलाभ अर्जित करने का आग्रह किया है। समिति का कहना है कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का सर्वश्रेष्ठ समय माना जाता है। इस पावन माह में श्रद्धा और भक्ति के साथ शिवमहापुराण कथा का श्रवण करने से जीवन में सुख, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। श्रावण मास में आयोजित होने वाली इस संगीतमय शिवमहापुराण कथा को लेकर पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह शिव पुराण कथा के आयोजन करता श्रीमती निर्मला कैलाश देवांगन, तोरन लाल ,ललित ,अंशु रवि, वंश समस्त देवांगन परिवार।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    खरोरा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • मरकाटोला में भालू के हमले के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, स्कूल में जड़ा ताला 5 अगस्त को मरकाटोला गांव में मादा भालू के हमले में एक ही परिवार के दो सगे भाई-बहन की मौत और एक महिला के घायल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। आज 7 अगस्त को सुबह लगभग 10 बजे से मरकाटोला और बागोड़ गांव के ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़कर धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि स्कूल में तत्काल बाउंड्रीवॉल बनाई जाए और पहाड़ी पर मौजूद भालू का रेस्क्यू किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक बाउंड्रीवॉल का काम शुरू नहीं होता, स्कूल बंद रहेगा। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा पढ़ाई से ज्यादा जरूरी है। धरने की सूचना पर कांकेर तहसीलदार और जिला शिक्षा अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत करने पहुंचे। ग्रामीण हालांकि कलेक्टर या समकक्ष अधिकारी को ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े हैं। तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आज ही बाउंड्रीवॉल के लिए सामग्री पहुंचाई जाएगी और भालू के रेस्क्यू के लिए वन विभाग को सूचना दी जाएगी।
    1
    मरकाटोला में भालू के हमले के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, स्कूल में जड़ा ताला
5 अगस्त को मरकाटोला गांव में मादा भालू के हमले में एक ही परिवार के दो सगे भाई-बहन की मौत और एक महिला के घायल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। आज 7 अगस्त को सुबह लगभग 10 बजे से मरकाटोला और बागोड़ गांव के ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़कर धरना शुरू कर दिया है।
ग्रामीणों की मांग है कि स्कूल में तत्काल बाउंड्रीवॉल बनाई जाए और पहाड़ी पर मौजूद भालू का रेस्क्यू किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक बाउंड्रीवॉल का काम शुरू नहीं होता, स्कूल बंद रहेगा। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा पढ़ाई से ज्यादा जरूरी है।
धरने की सूचना पर कांकेर तहसीलदार और जिला शिक्षा अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत करने पहुंचे। ग्रामीण हालांकि कलेक्टर या समकक्ष अधिकारी को ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े हैं। तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आज ही बाउंड्रीवॉल के लिए सामग्री पहुंचाई जाएगी और भालू के रेस्क्यू के लिए वन विभाग को सूचना दी जाएगी।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान, रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान, रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों से 200 रुपए घर टैक्स वसूली का आरोप, कोण्डागांव के मसोरा में पीडीएस दुकान पर पंचायत की कार्रवाई पर उठे सवाल
    1
    टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान,
 रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस
टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान,
रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस
राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों से 200 रुपए घर टैक्स वसूली का आरोप,
कोण्डागांव के मसोरा में पीडीएस दुकान पर पंचायत की कार्रवाई पर उठे सवाल
    user_DEVWRAT TANDIYA
    DEVWRAT TANDIYA
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    28 min ago
  • रायपुर में जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन। आयुष विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा सांस्कृतिक भवन, डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड में आयोजित जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर में 1,190 मरीजों को निःशुल्क जांच, उपचार और दवाइयों का लाभ मिला। शिविर का शुभारंभ रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने किया। आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, नेत्र, दंत और कैंसर जांच सहित कई स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 156 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, 8 मोतियाबिंद मरीजों का पंजीयन हुआ और 450 लोगों को आयुष काढ़ा भी वितरित किया गया। आयुष विभाग ने औषधीय पौधों की प्रदर्शनी और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति भी जागरूक किया।
    2
    रायपुर में जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन।


आयुष विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा सांस्कृतिक भवन, डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड में आयोजित जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर में 1,190 मरीजों को निःशुल्क जांच, उपचार और दवाइयों का लाभ मिला।
शिविर का शुभारंभ रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने किया। आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, नेत्र, दंत और कैंसर जांच सहित कई स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में 156 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, 8 मोतियाबिंद मरीजों का पंजीयन हुआ और 450 लोगों को आयुष काढ़ा भी वितरित किया गया।
आयुष विभाग ने औषधीय पौधों की प्रदर्शनी और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा के प्रति भी जागरूक किया।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • भानुप्रतापपुर में भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, अपैक्स बैंक के चेयरमैन केदारनाथ गुप्ता ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित, एवं हर घर तिरंगा अभियान के विषय मे जागरूक भानुप्रतापपुर। भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन आज भानुप्रतापपुर में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अपैक्स बैंक के चेयरमैन केदारनाथ गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों तिरंगा यात्रा घर घर तिरंगा जैसे और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, सदस्यता अभियान एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा एवं भाजयुमो के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यदि बैठक में प्रदेश या जिला स्तर के अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित थे,
    2
    भानुप्रतापपुर में भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, अपैक्स बैंक के चेयरमैन केदारनाथ गुप्ता ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित, एवं हर घर तिरंगा अभियान के विषय मे जागरूक
भानुप्रतापपुर। भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन आज भानुप्रतापपुर में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अपैक्स बैंक के चेयरमैन केदारनाथ गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।
केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों तिरंगा यात्रा घर घर तिरंगा जैसे और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, सदस्यता अभियान एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा एवं भाजयुमो के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि  तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यदि बैठक में प्रदेश या जिला स्तर के अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित थे,
    user_रोशन मिश्र
    रोशन मिश्र
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • बुरहानपुर में ताप्ती नदी के राजघाट पर आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल के दौरान मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में ताप्ती नदी के राजघाट पर आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल के दौरान, एएसआई पवन देशमुख लोगों को पानी से बचाने का तरीका सिखा रहे थे। रस्सी फेंकते समय उनका संतुलन बिगड़ा और वे खुद नदी में जा गिरे, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े और वीडियो वायरल हो गया।
    1
    बुरहानपुर में ताप्ती नदी के राजघाट पर आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल के दौरान
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में ताप्ती नदी के राजघाट पर आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल के दौरान, एएसआई पवन देशमुख लोगों को पानी से बचाने का तरीका सिखा रहे थे। रस्सी फेंकते समय उनका संतुलन बिगड़ा और वे खुद नदी में जा गिरे, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े और वीडियो वायरल हो गया।
    user_POLICE DOST NEWS
    POLICE DOST NEWS
    Media company Raipur, Chhattisgarh•
    16 hrs ago
  • ग्राम कुरेनार में 4.300 किलो ग्राम गांजा के साथ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 7 अगस्त दोपहर साढ़े 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, बान्दे पुलिस और 94वीं बटालियन BSF की संयुक्त टीम ने ग्राम कुरेनार लोहारपारा में कार्रवाई कर घर से गांजा बेचने के आरोप में सालिक राम आंचला (50), पिता स्व. सोमा आंचला, निवासी कुरेनार लोहारपारा, थाना बान्दे को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 4.300 किलो ग्राम गांजा, कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये और 500 रुपये नकद जब्त किए गए। कार्रवाई में निरीक्षक रामचन्द्र साहू (थाना प्रभारी बान्दे), उप निरीक्षक विवेक वर्मा, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण बंजारे, प्रधान आरक्षक सूर्यदेव कुंजाम तथा आरक्षक यशवंत मंडावी, दिनेश नेताम, अमृत नेताम, मोहन दुग्गा और महिला आरक्षक हिरोन्दा दुग्गा शामिल रहे। मामले में धारा 20(बी) NDPS Act के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
    1
    ग्राम कुरेनार में 4.300 किलो ग्राम गांजा के साथ पुलिस ने  आरोपी को किया गिरफ्तार
7 अगस्त दोपहर साढ़े 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, बान्दे पुलिस और 94वीं बटालियन BSF की संयुक्त टीम ने ग्राम कुरेनार लोहारपारा में कार्रवाई कर घर से गांजा बेचने के आरोप में सालिक राम आंचला (50), पिता स्व. सोमा आंचला, निवासी कुरेनार लोहारपारा, थाना बान्दे को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 4.300 किलो ग्राम गांजा, कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये और 500 रुपये नकद जब्त किए गए।
कार्रवाई में निरीक्षक रामचन्द्र साहू (थाना प्रभारी बान्दे), उप निरीक्षक विवेक वर्मा, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण बंजारे, प्रधान आरक्षक सूर्यदेव कुंजाम तथा आरक्षक यशवंत मंडावी, दिनेश नेताम, अमृत नेताम, मोहन दुग्गा और महिला आरक्षक हिरोन्दा दुग्गा शामिल रहे। मामले में धारा 20(बी) NDPS Act के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.