मरकाटोला में भालू के हमले के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, स्कूल में जड़ा ताला 5 अगस्त को मरकाटोला गांव में मादा भालू के हमले में एक ही परिवार के दो सगे भाई-बहन की मौत और एक महिला के घायल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। आज 7 अगस्त को सुबह लगभग 10 बजे से मरकाटोला और बागोड़ गांव के ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़कर धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि स्कूल में तत्काल बाउंड्रीवॉल बनाई जाए और पहाड़ी पर मौजूद भालू का रेस्क्यू किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक बाउंड्रीवॉल का काम शुरू नहीं होता, स्कूल बंद रहेगा। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा पढ़ाई से ज्यादा जरूरी है। धरने की सूचना पर कांकेर तहसीलदार और जिला शिक्षा अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत करने पहुंचे। ग्रामीण हालांकि कलेक्टर या समकक्ष अधिकारी को ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े हैं। तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आज ही बाउंड्रीवॉल के लिए सामग्री पहुंचाई जाएगी और भालू के रेस्क्यू के लिए वन विभाग को सूचना दी जाएगी।
मरकाटोला में भालू के हमले के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, स्कूल में जड़ा ताला 5 अगस्त को मरकाटोला गांव में मादा भालू के हमले में एक ही परिवार के दो सगे भाई-बहन की मौत और एक महिला के घायल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। आज 7 अगस्त को सुबह लगभग 10 बजे से मरकाटोला और बागोड़ गांव के ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़कर धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि स्कूल में तत्काल बाउंड्रीवॉल बनाई जाए और पहाड़ी पर मौजूद भालू का रेस्क्यू किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक बाउंड्रीवॉल का काम शुरू नहीं होता, स्कूल बंद रहेगा। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा पढ़ाई से ज्यादा जरूरी है। धरने की सूचना पर कांकेर तहसीलदार और जिला शिक्षा अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत करने पहुंचे। ग्रामीण हालांकि कलेक्टर या समकक्ष अधिकारी को ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े हैं। तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आज ही बाउंड्रीवॉल के लिए सामग्री पहुंचाई जाएगी और भालू के रेस्क्यू के लिए वन विभाग को सूचना दी जाएगी।
- मरकाटोला में भालू के हमले के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन, स्कूल में जड़ा ताला 5 अगस्त को मरकाटोला गांव में मादा भालू के हमले में एक ही परिवार के दो सगे भाई-बहन की मौत और एक महिला के घायल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। आज 7 अगस्त को सुबह लगभग 10 बजे से मरकाटोला और बागोड़ गांव के ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़कर धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि स्कूल में तत्काल बाउंड्रीवॉल बनाई जाए और पहाड़ी पर मौजूद भालू का रेस्क्यू किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक बाउंड्रीवॉल का काम शुरू नहीं होता, स्कूल बंद रहेगा। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा पढ़ाई से ज्यादा जरूरी है। धरने की सूचना पर कांकेर तहसीलदार और जिला शिक्षा अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत करने पहुंचे। ग्रामीण हालांकि कलेक्टर या समकक्ष अधिकारी को ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े हैं। तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आज ही बाउंड्रीवॉल के लिए सामग्री पहुंचाई जाएगी और भालू के रेस्क्यू के लिए वन विभाग को सूचना दी जाएगी।1
- टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान, रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान, रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस राशन लेने पहुंचे ग्रामीणों से 200 रुपए घर टैक्स वसूली का आरोप, कोण्डागांव के मसोरा में पीडीएस दुकान पर पंचायत की कार्रवाई पर उठे सवाल1
- भानुप्रतापपुर में भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, अपैक्स बैंक के चेयरमैन केदारनाथ गुप्ता ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित, एवं हर घर तिरंगा अभियान के विषय मे जागरूक भानुप्रतापपुर। भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन आज भानुप्रतापपुर में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अपैक्स बैंक के चेयरमैन केदारनाथ गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों तिरंगा यात्रा घर घर तिरंगा जैसे और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, सदस्यता अभियान एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा एवं भाजयुमो के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यदि बैठक में प्रदेश या जिला स्तर के अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित थे,2
- केशकाल: पीएमश्री विद्यालय धनोरा में HPV वैक्सीनेशन शिविर, कलेक्टर ने किया निरीक्षण पीएमश्री विद्यालय धनोरा में आयोजित HPV वैक्सीनेशन शिविर का कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने निरीक्षण किया। उन्होंने मेडिकल स्टाफ एवं शिक्षकों को बालिकाओं को HPV टीके के लाभ और महत्व के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बालिकाओं से संवाद कर सर्वाइकल कैंसर से बचाव में HPV वैक्सीन की भूमिका की जानकारी दी।1
- टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान, रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस जिला मुख्यालय कोण्डागांव से लगे ग्राम पंचायत मसोरा में उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण के दौरान ग्रामीणों से 200-200 रुपए घर टैक्स के नाम पर वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि टैक्स की राशि जमा नहीं करने पर उन्हें राशन नहीं देने की बात कही जा रही है। मामले में ग्रामीणों ने इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नियमों का उल्लंघन बताते हुए विरोध जताया है।1
- धमतरी में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया धमतरी में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हुई है,जिससे आम जनता परेशान है। उनका कहना है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की व्यवस्था की थी, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने इसे घटाकर 200 यूनिट कर दिया है, जिससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली दरों और यूनिट माफी से जुड़े फैसले शासन स्तर पर लिए जाते हैं और विभाग केवल शासन के निर्देशों का पालन करता है। इधर यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।2
- सरपंच , सचिव, रोजगार सहायक के द्वारा मनमाने तरीके से प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग *कुसमी (चैनपुर)* बलरामपुर जिले के कुसमी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चैनपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है... आवास प्लस के हितग्राहियों ने सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक पर ग्राम सभा के निर्णय में मनमानी करने और पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटाने का आरोप लगाया है... शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है । शिकायत के अनुसार 26 जून 2026 को आयोजित विशेष ग्राम सभा में आवास प्लस के पात्र हितग्राहियों का चयन किया गया था और सभी के हस्ताक्षर भी दर्ज किए गए थे... आरोप है कि अगले ही दिन सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक ने घर-घर जाकर दोबारा बैठक कर लगभग 80 से 90 पात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटा दिए। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि रोजगार सहायक ने अपने रिश्तेदारों और पहले से आवास का लाभ ले चुके लोगों को प्राथमिकता दी, जबकि कई वास्तविक पात्र परिवारों को चार पहिया वाहन या अन्य कारण बताकर अपात्र घोषित कर दिया गया...ग्रामीणों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है ।4