Shuru
Apke Nagar Ki App…
टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान, रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस जिला मुख्यालय कोण्डागांव से लगे ग्राम पंचायत मसोरा में उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण के दौरान ग्रामीणों से 200-200 रुपए घर टैक्स के नाम पर वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि टैक्स की राशि जमा नहीं करने पर उन्हें राशन नहीं देने की बात कही जा रही है। मामले में ग्रामीणों ने इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नियमों का उल्लंघन बताते हुए विरोध जताया है।
बंकिम साना
टैक्स नहीं तो पीडीएस नहीं, मसोरा पंचायत का फरमान, रसीद दिखाने पर मिलेगा पीडीएस जिला मुख्यालय कोण्डागांव से लगे ग्राम पंचायत मसोरा में उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण के दौरान ग्रामीणों से 200-200 रुपए घर टैक्स के नाम पर वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि टैक्स की राशि जमा नहीं करने पर उन्हें राशन नहीं देने की बात कही जा रही है। मामले में ग्रामीणों ने इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नियमों का उल्लंघन बताते हुए विरोध जताया है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- भानुप्रतापपुर में भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, अपैक्स बैंक के चेयरमैन केदारनाथ गुप्ता ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित, एवं हर घर तिरंगा अभियान के विषय मे जागरूक भानुप्रतापपुर। भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन आज भानुप्रतापपुर में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अपैक्स बैंक के चेयरमैन केदारनाथ गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों तिरंगा यात्रा घर घर तिरंगा जैसे और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, सदस्यता अभियान एवं विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा एवं भाजयुमो के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यदि बैठक में प्रदेश या जिला स्तर के अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित थे,2
- अंत्योदय कार्ड धारकों को महीनों से नहीं मिल रही शक्कर, उपभोक्ता परेशान अंत्योदय कार्ड धारकों को महीनों से नहीं मिल रही शक्कर, उपभोक्ता परेशान भानुप्रतापपुर/कांकेर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र अंत्योदय परिवारों को मिलने वाली 1 किलो शक्कर महीनों से नहीं दी जा रही है। इससे हितग्राहियों में भारी आक्रोश है। क्या है मामला ग्राम पंचायत कुल्हड़कट्टा के अंत्योदय राशन कार्ड धारकों का कहना है कि उचित मूल्य दुकानों से पिछले पांच महीनों से शक्कर का वितरण बंद है। जबकि नियम के अनुसार अंत्योदय कार्ड में प्रति माह 1 किलो शक्कर ₹18 प्रति किलो की दर से मिलना अनिवार्य है। पीड़ित हितग्राहियों ने बताया कि जब भी दुकान में शक्कर के बारे में पूछा जाता है तो सिस्टम में नाम न्ह दिखा रहा या स्टॉक नहीं होने का हवाला दे दिया जाता है। कई बार तो दुकानदार सीधे मना कर देते हैं। नियम क्या कहता है खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अनुसार अंत्योदय और BPL कार्ड धारकों को हर माह चावल, के साथ 1 किलो शक्कर भी मिलनी चाहिए। लेकिन जमीनी स्तर पर इसका पालन नहीं हो रहा। हितग्राहियों की मांग लोगों ने जिला खाद्य अधिकारी और कलेक्टर से मांग की है कि शक्कर के वितरण को जल्द शुरू कराया जाए और जो दुकानदार मनमानी कर रहे हैं उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए। "महंगाई के जमाने में 1 किलो शक्कर भी बहुत मायने रखती है। सरकार दे रही है लेकिन हम तक नहीं पहुंच रही" - स्थानीय हितग्राही2
- धमतरी में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया धमतरी में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हुई है,जिससे आम जनता परेशान है। उनका कहना है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की व्यवस्था की थी, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने इसे घटाकर 200 यूनिट कर दिया है, जिससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली दरों और यूनिट माफी से जुड़े फैसले शासन स्तर पर लिए जाते हैं और विभाग केवल शासन के निर्देशों का पालन करता है। इधर यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।2
- Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए चलाए जा रहे Join BJYM महा सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा शुक्रवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर पहुंचे। बस्तर संभाग के सभी जिलों का दौरा पूर्ण करने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का राजिम आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों एवं भाजपा के झंडों के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। राजिम पहुंचकर राहुल टिकरिहा ने श्री राजीव लोचन भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बार के सदस्यता अभियान में प्रदेश भर से 2 लाख युवा मतदाताओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ा जाएगा जिसके लिए स्वयं जिला जिला जाकर अभियान को तेज कर रहे है। युवा ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक युवा को भाजपा से जोड़ना आवश्यक है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे l4
- केशकाल: जामगांव विद्युत उपकेंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अगस्त अंत तक कार्य पूरा करने के निर्देश कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने केशकाल विकासखंड के ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को अगस्त माह के अंत तक सभी लंबित कार्य पूर्ण करने तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे क्षेत्रवासियों को जल्द बेहतर विद्युत सुविधा मिल सके।1
- अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का फरार आरोपी को पुलिस भानुप्रतापपुर बस स्टैंड से किया गिरफ्तार 7 अगस्त दोपहर 3 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार, थाना बान्दे पुलिस ने अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सागर काले उम्र 29 वर्ष), पिता आसाराम काले, निवासी मानमोड़ो, तालुका जिंतुर, जिला परभणी, महाराष्ट्र को भानुप्रतापपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थिया की रिपोर्ट पर बान्दे थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 50/2026 के तहत बीएनएस एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। आरोपी के कब्जे से प्रकरण से संबंधित मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को कांकेर जेल दाखिल किया गया।1
- ग्राम कुरेनार में 4.300 किलो ग्राम गांजा के साथ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 7 अगस्त दोपहर साढ़े 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, बान्दे पुलिस और 94वीं बटालियन BSF की संयुक्त टीम ने ग्राम कुरेनार लोहारपारा में कार्रवाई कर घर से गांजा बेचने के आरोप में सालिक राम आंचला (50), पिता स्व. सोमा आंचला, निवासी कुरेनार लोहारपारा, थाना बान्दे को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 4.300 किलो ग्राम गांजा, कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये और 500 रुपये नकद जब्त किए गए। कार्रवाई में निरीक्षक रामचन्द्र साहू (थाना प्रभारी बान्दे), उप निरीक्षक विवेक वर्मा, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण बंजारे, प्रधान आरक्षक सूर्यदेव कुंजाम तथा आरक्षक यशवंत मंडावी, दिनेश नेताम, अमृत नेताम, मोहन दुग्गा और महिला आरक्षक हिरोन्दा दुग्गा शामिल रहे। मामले में धारा 20(बी) NDPS Act के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।1