logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का फरार आरोपी को पुलिस भानुप्रतापपुर बस स्टैंड से किया गिरफ्तार 7 अगस्त दोपहर 3 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार, थाना बान्दे पुलिस ने अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सागर काले उम्र 29 वर्ष), पिता आसाराम काले, निवासी मानमोड़ो, तालुका जिंतुर, जिला परभणी, महाराष्ट्र को भानुप्रतापपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थिया की रिपोर्ट पर बान्दे थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 50/2026 के तहत बीएनएस एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। आरोपी के कब्जे से प्रकरण से संबंधित मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को कांकेर जेल दाखिल किया गया।

18 hrs ago
user_Ashish parihar
Ashish parihar
कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
18 hrs ago

अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का फरार आरोपी को पुलिस भानुप्रतापपुर बस स्टैंड से किया गिरफ्तार 7 अगस्त दोपहर 3 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार, थाना बान्दे पुलिस ने अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सागर काले उम्र 29 वर्ष), पिता आसाराम काले, निवासी मानमोड़ो, तालुका जिंतुर, जिला परभणी, महाराष्ट्र को भानुप्रतापपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थिया की रिपोर्ट पर बान्दे थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 50/2026 के तहत बीएनएस एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। आरोपी के कब्जे से प्रकरण से संबंधित मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को कांकेर जेल दाखिल किया गया।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • अंत्योदय कार्ड धारकों को महीनों से नहीं मिल रही शक्कर, उपभोक्ता परेशान अंत्योदय कार्ड धारकों को महीनों से नहीं मिल रही शक्कर, उपभोक्ता परेशान भानुप्रतापपुर/कांकेर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र अंत्योदय परिवारों को मिलने वाली 1 किलो शक्कर महीनों से नहीं दी जा रही है। इससे हितग्राहियों में भारी आक्रोश है। क्या है मामला ग्राम पंचायत कुल्हड़कट्टा के अंत्योदय राशन कार्ड धारकों का कहना है कि उचित मूल्य दुकानों से पिछले पांच महीनों से शक्कर का वितरण बंद है। जबकि नियम के अनुसार अंत्योदय कार्ड में प्रति माह 1 किलो शक्कर ₹18 प्रति किलो की दर से मिलना अनिवार्य है। पीड़ित हितग्राहियों ने बताया कि जब भी दुकान में शक्कर के बारे में पूछा जाता है तो सिस्टम में नाम न्ह दिखा रहा या स्टॉक नहीं होने का हवाला दे दिया जाता है। कई बार तो दुकानदार सीधे मना कर देते हैं। नियम क्या कहता है खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अनुसार अंत्योदय और BPL कार्ड धारकों को हर माह चावल, के साथ 1 किलो शक्कर भी मिलनी चाहिए। लेकिन जमीनी स्तर पर इसका पालन नहीं हो रहा। हितग्राहियों की मांग लोगों ने जिला खाद्य अधिकारी और कलेक्टर से मांग की है कि शक्कर के वितरण को जल्द शुरू कराया जाए और जो दुकानदार मनमानी कर रहे हैं उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए। "महंगाई के जमाने में 1 किलो शक्कर भी बहुत मायने रखती है। सरकार दे रही है लेकिन हम तक नहीं पहुंच रही" - स्थानीय हितग्राही
    2
    अंत्योदय कार्ड धारकों को महीनों से नहीं मिल रही शक्कर, उपभोक्ता परेशान

अंत्योदय कार्ड धारकों को महीनों से नहीं मिल रही शक्कर, उपभोक्ता परेशान
भानुप्रतापपुर/कांकेर
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र अंत्योदय परिवारों को मिलने वाली 1 किलो शक्कर महीनों से नहीं दी जा रही है। इससे हितग्राहियों में भारी आक्रोश है।
क्या है मामला 
ग्राम पंचायत कुल्हड़कट्टा के अंत्योदय राशन कार्ड धारकों का कहना है कि उचित मूल्य दुकानों से पिछले पांच महीनों से शक्कर का वितरण बंद है। जबकि नियम के अनुसार अंत्योदय कार्ड में प्रति माह 1 किलो शक्कर ₹18 प्रति किलो की दर से मिलना अनिवार्य है।
पीड़ित हितग्राहियों ने बताया कि जब भी दुकान में शक्कर के बारे में पूछा जाता है तो सिस्टम में नाम न्ह दिखा रहा या स्टॉक नहीं होने का हवाला दे दिया जाता है। कई बार तो दुकानदार सीधे मना कर देते हैं। 
नियम क्या कहता है
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अनुसार अंत्योदय और BPL कार्ड धारकों को हर माह चावल, के साथ 1 किलो शक्कर भी मिलनी चाहिए। लेकिन जमीनी स्तर पर इसका पालन नहीं हो रहा।
हितग्राहियों की मांग
लोगों ने जिला खाद्य अधिकारी और कलेक्टर से मांग की है कि शक्कर के वितरण को जल्द शुरू कराया जाए और जो दुकानदार मनमानी कर रहे हैं उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए। 
"महंगाई के जमाने में 1 किलो शक्कर भी बहुत मायने रखती है। सरकार दे रही है लेकिन हम तक नहीं पहुंच रही" - स्थानीय हितग्राही
    user_DEVWRAT TANDIYA
    DEVWRAT TANDIYA
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • कोंडागांव: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सलना में ‘नवीन बुनाई’ प्रशिक्षण का शुभारंभ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर सलना स्थित चांदनी बूढ़ी माता बुनकर सहकारी समिति में ‘नवीन बुनाई’ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। बुनकरों को आधुनिक तकनीक, नए डिज़ाइन, मार्केटिंग और विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर रोजगार एवं आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
    1
    कोंडागांव: राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सलना में ‘नवीन बुनाई’ प्रशिक्षण का शुभारंभ
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर सलना स्थित चांदनी बूढ़ी माता बुनकर सहकारी समिति में ‘नवीन बुनाई’ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। बुनकरों को आधुनिक तकनीक, नए डिज़ाइन, मार्केटिंग और विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर रोजगार एवं आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में पुलिस का जागरूकता अभियान,500 छात्र-छात्राए हुए शामिल धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशामुक्ति, यातायात नियम और कानून संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में कुरूद थाना पुलिस ने सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के करीब 500 छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान डायल-112 की उपयोगिता, ऑनलाइन ठगी से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, थाना प्रभारी, पुलिस स्टाफ तथा शिक्षकगण भी मौजूद रहे।
    1
    सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में पुलिस का जागरूकता अभियान,500 छात्र-छात्राए हुए शामिल 
धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशामुक्ति, यातायात नियम और कानून संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में कुरूद थाना पुलिस ने सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के करीब 500 छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान डायल-112 की उपयोगिता, ऑनलाइन ठगी से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, थाना प्रभारी, पुलिस स्टाफ तथा शिक्षकगण भी मौजूद रहे।
    user_Deepak Sahu Asian news
    Deepak Sahu Asian news
    Social Media Manager कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • नक्सलमुक्ति अभियान में उत्कृष्ट योगदान पर फरसगांव पुलिस सम्मानित, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मिला प्रशस्ति पत्र नक्सलमुक्ति अभियान में उत्कृष्ट योगदान पर फरसगांव पुलिस सम्मानित, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मिला प्रशस्ति पत्र फरसगांव :- नक्सल प्रभावित क्षेत्र को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और जनविश्वास को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए फरसगांव पुलिस को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। इस सम्मान में छत्तीसगढ़ पुलिस के अदम्य साहस, समर्पण और विशिष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की गई है। फरसगांव पुलिस को मिला यह सम्मान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नक्सल उन्मूलन अभियान को गति देने और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने की दिशा में किए गए प्रभावी कार्यों का परिणाम माना जा रहा है। यह उपलब्धि फरसगांव पुलिस के लिए गौरव का विषय है।
    2
    नक्सलमुक्ति अभियान में उत्कृष्ट योगदान पर फरसगांव पुलिस सम्मानित, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मिला प्रशस्ति पत्र
नक्सलमुक्ति अभियान में उत्कृष्ट योगदान पर फरसगांव पुलिस सम्मानित, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मिला प्रशस्ति पत्र
फरसगांव :-  नक्सल प्रभावित क्षेत्र को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य, साहस, कर्तव्यनिष्ठा और जनविश्वास को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए फरसगांव पुलिस को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। इस सम्मान में छत्तीसगढ़ पुलिस के अदम्य साहस, समर्पण और विशिष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और विकास के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों की प्रशंसा की गई है।
फरसगांव पुलिस को मिला यह सम्मान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नक्सल उन्मूलन अभियान को गति देने और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने की दिशा में किए गए प्रभावी कार्यों का परिणाम माना जा रहा है। यह उपलब्धि फरसगांव पुलिस के लिए गौरव का विषय है।
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए चलाए जा रहे Join BJYM महा सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा शुक्रवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर पहुंचे। बस्तर संभाग के सभी जिलों का दौरा पूर्ण करने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का राजिम आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों एवं भाजपा के झंडों के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। राजिम पहुंचकर राहुल टिकरिहा ने श्री राजीव लोचन भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बार के सदस्यता अभियान में प्रदेश भर से 2 लाख युवा मतदाताओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ा जाएगा जिसके लिए स्वयं जिला जिला जाकर अभियान को तेज कर रहे है। युवा ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक युवा को भाजपा से जोड़ना आवश्यक है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे l
    4
    Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए चलाए जा रहे Join BJYM महा सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा शुक्रवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर पहुंचे। बस्तर संभाग के सभी जिलों का दौरा पूर्ण करने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का राजिम आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों एवं भाजपा के झंडों के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। राजिम पहुंचकर राहुल टिकरिहा ने श्री राजीव लोचन भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बार के सदस्यता अभियान में प्रदेश भर से 2 लाख युवा मतदाताओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ा जाएगा जिसके लिए स्वयं जिला जिला जाकर अभियान को तेज कर रहे है। युवा ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक युवा को भाजपा से जोड़ना आवश्यक है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे l
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का फरार आरोपी को पुलिस भानुप्रतापपुर बस स्टैंड से किया गिरफ्तार 7 अगस्त दोपहर 3 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार, थाना बान्दे पुलिस ने अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सागर काले उम्र 29 वर्ष), पिता आसाराम काले, निवासी मानमोड़ो, तालुका जिंतुर, जिला परभणी, महाराष्ट्र को भानुप्रतापपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थिया की रिपोर्ट पर बान्दे थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 50/2026 के तहत बीएनएस एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। आरोपी के कब्जे से प्रकरण से संबंधित मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को कांकेर जेल दाखिल किया गया।
    1
    अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का फरार आरोपी को पुलिस भानुप्रतापपुर बस स्टैंड से किया गिरफ्तार
7 अगस्त दोपहर 3 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार, थाना बान्दे पुलिस ने अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सागर काले उम्र 29 वर्ष), पिता आसाराम काले, निवासी मानमोड़ो, तालुका जिंतुर, जिला परभणी, महाराष्ट्र को भानुप्रतापपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थिया की रिपोर्ट पर बान्दे थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 50/2026 के तहत बीएनएस एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। आरोपी के कब्जे से प्रकरण से संबंधित मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को कांकेर जेल दाखिल किया गया।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • केशकाल: जामगांव विद्युत उपकेंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अगस्त अंत तक कार्य पूरा करने के निर्देश कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने केशकाल विकासखंड के ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को अगस्त माह के अंत तक सभी लंबित कार्य पूर्ण करने तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे क्षेत्रवासियों को जल्द बेहतर विद्युत सुविधा मिल सके।
    1
    केशकाल: जामगांव विद्युत उपकेंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अगस्त अंत तक कार्य पूरा करने के निर्देश
कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने केशकाल विकासखंड के ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को अगस्त माह के अंत तक सभी लंबित कार्य पूर्ण करने तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे क्षेत्रवासियों को जल्द बेहतर विद्युत सुविधा मिल सके।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • बंद फैक्ट्री से लोहा चोरी करने वाले 03 आरोपियों को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया* *बंद फैक्ट्री से लोहा चोरी करने वाले 03 आरोपियों को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया* ▪️ *रात्रि के समय बंद फैक्ट्री में प्रवेश कर लोहे की प्लेट चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई।* ▪️ *फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना एवं तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी का खुलासा किया गया।* ▪️ *आरोपियों के कब्जे से चोरी गई लगभग ₹40,000 मूल्य की लोहे की प्लेट बरामद कर जप्त की गई तथा प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की गई।* ▪️ *दुर्ग पुलिस द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।* मुख्य बिंदु : थाना जामुल क्षेत्रांतर्गत स्थित बी.एस. कास्टिंग कंपनी, प्लॉट नंबर 34-बी, इंडस्ट्रियल एरिया भिलाई से रात्रि के समय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लोहे की प्लेट चोरी किए जाने की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 549/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। संक्षिप्त विवरण : प्रार्थी जितेन्द्र पाण्डेय, निवासी जवाहर नगर, भिलाई द्वारा दिनांक 31.07.2026 की रात्रि फैक्ट्री से लगभग ₹40,000 मूल्य की लोहे की प्लेट चोरी होने की सूचना थाना जामुल में दी गई। प्रकरण दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं संदिग्धों के हुलिये के आधार पर संदेही रवि विश्वकर्मा उर्फ खेलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथी राहुल कुर्रे एवं एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी गई लोहे की प्लेट बरामद की गई। आरोपीगण को दिनांक 07.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया तथा विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपीगण रात्रि के समय बंद पड़ी फैक्ट्री में प्रवेश कर भारी लोहे की प्लेट चोरी कर ले जाते थे ताकि सुनसान समय का लाभ उठाकर पकड़े जाने से बच सकें। घटना का कारण : आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नीयत से फैक्ट्री परिसर से लोहे की प्लेट चोरी करना। घटनास्थल : बी.एस. कास्टिंग कंपनी, प्लॉट नंबर 34-बी, इंडस्ट्रियल एरिया, भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम : 1. रवि विश्वकर्मा उर्फ खेलू, उम्र 21 वर्ष, निवासी गौतम नगर, सन्यासी गली, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग। 2. राहुल कुर्रे, उम्र 21 वर्ष, निवासी गौतम नगर, सेक्टर-1, जोन-1, थाना खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग। 3. एक विधि से संघर्षरत बालक। जप्त सामग्री : 1. चोरी की गई लोहे की प्लेट, अनुमानित कीमत ₹40,000। सराहनीय कार्य : उक्त कार्रवाई में थाना जामुल पुलिस के विवेचना दल एवं पेट्रोलिंग स्टाफ द्वारा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, मुखबिर सूचना का त्वरित सत्यापन तथा सतत प्रयासों से आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की संपत्ति बरामद करने में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। —0000—
    1
    बंद फैक्ट्री से लोहा चोरी करने वाले 03 आरोपियों को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया*


*बंद फैक्ट्री से लोहा चोरी करने वाले 03 आरोपियों को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया*
▪️ *रात्रि के समय बंद फैक्ट्री में प्रवेश कर लोहे की प्लेट चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई।*
▪️ *फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना एवं तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी का खुलासा किया गया।*
▪️ *आरोपियों के कब्जे से चोरी गई लगभग ₹40,000 मूल्य की लोहे की प्लेट बरामद कर जप्त की गई तथा प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई की गई।*
▪️ *दुर्ग पुलिस द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।*
मुख्य बिंदु :
थाना जामुल क्षेत्रांतर्गत स्थित बी.एस. कास्टिंग कंपनी, प्लॉट नंबर 34-बी, इंडस्ट्रियल एरिया भिलाई से रात्रि के समय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लोहे की प्लेट चोरी किए जाने की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 549/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
संक्षिप्त विवरण :
प्रार्थी जितेन्द्र पाण्डेय, निवासी जवाहर नगर, भिलाई द्वारा दिनांक 31.07.2026 की रात्रि फैक्ट्री से लगभग ₹40,000 मूल्य की लोहे की प्लेट चोरी होने की सूचना थाना जामुल में दी गई। प्रकरण दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं संदिग्धों के हुलिये के आधार पर संदेही रवि विश्वकर्मा उर्फ खेलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथी राहुल कुर्रे एवं एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी गई लोहे की प्लेट बरामद की गई। आरोपीगण को दिनांक 07.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया तथा विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :
आरोपीगण रात्रि के समय बंद पड़ी फैक्ट्री में प्रवेश कर भारी लोहे की प्लेट चोरी कर ले जाते थे ताकि सुनसान समय का लाभ उठाकर पकड़े जाने से बच सकें।
घटना का कारण :
आर्थिक लाभ प्राप्त करने की नीयत से फैक्ट्री परिसर से लोहे की प्लेट चोरी करना।
घटनास्थल :
बी.एस. कास्टिंग कंपनी, प्लॉट नंबर 34-बी, इंडस्ट्रियल एरिया, भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. रवि विश्वकर्मा उर्फ खेलू, उम्र 21 वर्ष, निवासी गौतम नगर, सन्यासी गली, थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
2. राहुल कुर्रे, उम्र 21 वर्ष, निवासी गौतम नगर, सेक्टर-1, जोन-1, थाना खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।
3. एक विधि से संघर्षरत बालक।
जप्त सामग्री :
1. चोरी की गई लोहे की प्लेट, अनुमानित कीमत ₹40,000।
सराहनीय कार्य :
उक्त कार्रवाई में थाना जामुल पुलिस के विवेचना दल एवं पेट्रोलिंग स्टाफ द्वारा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, मुखबिर सूचना का त्वरित सत्यापन तथा सतत प्रयासों से आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की संपत्ति बरामद करने में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें। संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • परिवार में आपसी जमीन को लेकर काफ़ी दिनों से लड़ाई चल रहा था ले इस बार हद हो गई ख़ूनी खेल हुआ और दो परिवार में आपसी जमीन को लेकर काफ़ी दिनों से लड़ाई चल रहा था ले इस बार हद हो गई ख़ूनी खेल हुआ और एक परिवार के सदस्य की जान चली गई
    1
    परिवार में आपसी जमीन को लेकर काफ़ी दिनों से लड़ाई चल रहा था ले इस बार हद हो गई ख़ूनी खेल हुआ और
दो परिवार में आपसी जमीन को लेकर काफ़ी दिनों से लड़ाई चल रहा था ले इस बार हद हो गई ख़ूनी खेल हुआ और एक परिवार के सदस्य की जान चली गई
    user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.