logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केशकाल: जामगांव विद्युत उपकेंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अगस्त अंत तक कार्य पूरा करने के निर्देश कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने केशकाल विकासखंड के ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को अगस्त माह के अंत तक सभी लंबित कार्य पूर्ण करने तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे क्षेत्रवासियों को जल्द बेहतर विद्युत सुविधा मिल सके।

10 hrs ago
user_Tomesh Rana
Tomesh Rana
Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
10 hrs ago

केशकाल: जामगांव विद्युत उपकेंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अगस्त अंत तक कार्य पूरा करने के निर्देश कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने केशकाल विकासखंड के ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को अगस्त माह के अंत तक सभी लंबित कार्य पूर्ण करने तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे क्षेत्रवासियों को जल्द बेहतर विद्युत सुविधा मिल सके।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • अंत्योदय कार्ड धारकों को महीनों से नहीं मिल रही शक्कर, उपभोक्ता परेशान अंत्योदय कार्ड धारकों को महीनों से नहीं मिल रही शक्कर, उपभोक्ता परेशान भानुप्रतापपुर/कांकेर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र अंत्योदय परिवारों को मिलने वाली 1 किलो शक्कर महीनों से नहीं दी जा रही है। इससे हितग्राहियों में भारी आक्रोश है। क्या है मामला ग्राम पंचायत कुल्हड़कट्टा के अंत्योदय राशन कार्ड धारकों का कहना है कि उचित मूल्य दुकानों से पिछले पांच महीनों से शक्कर का वितरण बंद है। जबकि नियम के अनुसार अंत्योदय कार्ड में प्रति माह 1 किलो शक्कर ₹18 प्रति किलो की दर से मिलना अनिवार्य है। पीड़ित हितग्राहियों ने बताया कि जब भी दुकान में शक्कर के बारे में पूछा जाता है तो सिस्टम में नाम न्ह दिखा रहा या स्टॉक नहीं होने का हवाला दे दिया जाता है। कई बार तो दुकानदार सीधे मना कर देते हैं। नियम क्या कहता है खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अनुसार अंत्योदय और BPL कार्ड धारकों को हर माह चावल, के साथ 1 किलो शक्कर भी मिलनी चाहिए। लेकिन जमीनी स्तर पर इसका पालन नहीं हो रहा। हितग्राहियों की मांग लोगों ने जिला खाद्य अधिकारी और कलेक्टर से मांग की है कि शक्कर के वितरण को जल्द शुरू कराया जाए और जो दुकानदार मनमानी कर रहे हैं उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए। "महंगाई के जमाने में 1 किलो शक्कर भी बहुत मायने रखती है। सरकार दे रही है लेकिन हम तक नहीं पहुंच रही" - स्थानीय हितग्राही
    2
    अंत्योदय कार्ड धारकों को महीनों से नहीं मिल रही शक्कर, उपभोक्ता परेशान

अंत्योदय कार्ड धारकों को महीनों से नहीं मिल रही शक्कर, उपभोक्ता परेशान
भानुप्रतापपुर/कांकेर
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र अंत्योदय परिवारों को मिलने वाली 1 किलो शक्कर महीनों से नहीं दी जा रही है। इससे हितग्राहियों में भारी आक्रोश है।
क्या है मामला 
ग्राम पंचायत कुल्हड़कट्टा के अंत्योदय राशन कार्ड धारकों का कहना है कि उचित मूल्य दुकानों से पिछले पांच महीनों से शक्कर का वितरण बंद है। जबकि नियम के अनुसार अंत्योदय कार्ड में प्रति माह 1 किलो शक्कर ₹18 प्रति किलो की दर से मिलना अनिवार्य है।
पीड़ित हितग्राहियों ने बताया कि जब भी दुकान में शक्कर के बारे में पूछा जाता है तो सिस्टम में नाम न्ह दिखा रहा या स्टॉक नहीं होने का हवाला दे दिया जाता है। कई बार तो दुकानदार सीधे मना कर देते हैं। 
नियम क्या कहता है
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अनुसार अंत्योदय और BPL कार्ड धारकों को हर माह चावल, के साथ 1 किलो शक्कर भी मिलनी चाहिए। लेकिन जमीनी स्तर पर इसका पालन नहीं हो रहा।
हितग्राहियों की मांग
लोगों ने जिला खाद्य अधिकारी और कलेक्टर से मांग की है कि शक्कर के वितरण को जल्द शुरू कराया जाए और जो दुकानदार मनमानी कर रहे हैं उन पर कड़ी कार्यवाही की जाए। 
"महंगाई के जमाने में 1 किलो शक्कर भी बहुत मायने रखती है। सरकार दे रही है लेकिन हम तक नहीं पहुंच रही" - स्थानीय हितग्राही
    user_DEVWRAT TANDIYA
    DEVWRAT TANDIYA
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • यह वीडियो किसी विचारधारा के पक्ष या विपक्ष में नहीं है। ​यह उस इंसान की आख़िरी चेतावनी है... जिसकी कलम से तीन देशों की आत्मा निकली। 🕯️ ​सुनिए... क्योंकि शायद आपने गुरुदेव टैगोर को कभी इस नज़र से नहीं देखा होगा। 👁️
    1
    यह वीडियो किसी विचारधारा के पक्ष या विपक्ष में नहीं है।

​यह उस इंसान की आख़िरी चेतावनी है... जिसकी कलम से तीन देशों की आत्मा निकली। 🕯️

​सुनिए... क्योंकि शायद आपने गुरुदेव टैगोर को कभी इस नज़र से नहीं देखा होगा। 👁️
    user_तीसरी आंख 👁️
    तीसरी आंख 👁️
    Voice of people बस्तर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • धमतरी में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया धमतरी में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हुई है,जिससे आम जनता परेशान है। उनका कहना है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की व्यवस्था की थी, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने इसे घटाकर 200 यूनिट कर दिया है, जिससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली दरों और यूनिट माफी से जुड़े फैसले शासन स्तर पर लिए जाते हैं और विभाग केवल शासन के निर्देशों का पालन करता है। इधर यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
    2
    धमतरी में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया
धमतरी में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में यूथ कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर सरकार और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हुई है,जिससे आम जनता परेशान है। उनका कहना है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की व्यवस्था की थी, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने इसे घटाकर 200 यूनिट कर दिया है, जिससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली दरों और यूनिट माफी से जुड़े फैसले शासन स्तर पर लिए जाते हैं और विभाग केवल शासन के निर्देशों का पालन करता है। इधर यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
    user_Deepak Sahu Asian news
    Deepak Sahu Asian news
    Social Media Manager कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए चलाए जा रहे Join BJYM महा सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा शुक्रवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर पहुंचे। बस्तर संभाग के सभी जिलों का दौरा पूर्ण करने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का राजिम आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों एवं भाजपा के झंडों के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। राजिम पहुंचकर राहुल टिकरिहा ने श्री राजीव लोचन भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बार के सदस्यता अभियान में प्रदेश भर से 2 लाख युवा मतदाताओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ा जाएगा जिसके लिए स्वयं जिला जिला जाकर अभियान को तेज कर रहे है। युवा ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक युवा को भाजपा से जोड़ना आवश्यक है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे l
    4
    Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
Join BJYM सदस्यता अभियान के तहत गरियाबंद दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए चलाए जा रहे Join BJYM महा सदस्यता अभियान के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा शुक्रवार को गरियाबंद जिले के दौरे पर पहुंचे। बस्तर संभाग के सभी जिलों का दौरा पूर्ण करने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष का राजिम आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों एवं भाजपा के झंडों के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। राजिम पहुंचकर राहुल टिकरिहा ने श्री राजीव लोचन भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बार के सदस्यता अभियान में प्रदेश भर से 2 लाख युवा मतदाताओं को भारतीय जनता युवा मोर्चा से जोड़ा जाएगा जिसके लिए स्वयं जिला जिला जाकर अभियान को तेज कर रहे है। युवा ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हैं। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक युवा को भाजपा से जोड़ना आवश्यक है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे l
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • केशकाल: जामगांव विद्युत उपकेंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अगस्त अंत तक कार्य पूरा करने के निर्देश कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने केशकाल विकासखंड के ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को अगस्त माह के अंत तक सभी लंबित कार्य पूर्ण करने तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे क्षेत्रवासियों को जल्द बेहतर विद्युत सुविधा मिल सके।
    1
    केशकाल: जामगांव विद्युत उपकेंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अगस्त अंत तक कार्य पूरा करने के निर्देश
कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने केशकाल विकासखंड के ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को अगस्त माह के अंत तक सभी लंबित कार्य पूर्ण करने तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे क्षेत्रवासियों को जल्द बेहतर विद्युत सुविधा मिल सके।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का फरार आरोपी को पुलिस भानुप्रतापपुर बस स्टैंड से किया गिरफ्तार 7 अगस्त दोपहर 3 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार, थाना बान्दे पुलिस ने अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सागर काले उम्र 29 वर्ष), पिता आसाराम काले, निवासी मानमोड़ो, तालुका जिंतुर, जिला परभणी, महाराष्ट्र को भानुप्रतापपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थिया की रिपोर्ट पर बान्दे थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 50/2026 के तहत बीएनएस एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। आरोपी के कब्जे से प्रकरण से संबंधित मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को कांकेर जेल दाखिल किया गया।
    1
    अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का फरार आरोपी को पुलिस भानुप्रतापपुर बस स्टैंड से किया गिरफ्तार
7 अगस्त दोपहर 3 बजे जिला पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी अनुसार, थाना बान्दे पुलिस ने अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी सागर काले उम्र 29 वर्ष), पिता आसाराम काले, निवासी मानमोड़ो, तालुका जिंतुर, जिला परभणी, महाराष्ट्र को भानुप्रतापपुर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थिया की रिपोर्ट पर बान्दे थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 50/2026 के तहत बीएनएस एवं आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। आरोपी के कब्जे से प्रकरण से संबंधित मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को कांकेर जेल दाखिल किया गया।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
  • सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में पुलिस का जागरूकता अभियान,500 छात्र-छात्राए हुए शामिल धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशामुक्ति, यातायात नियम और कानून संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में कुरूद थाना पुलिस ने सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के करीब 500 छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान डायल-112 की उपयोगिता, ऑनलाइन ठगी से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, थाना प्रभारी, पुलिस स्टाफ तथा शिक्षकगण भी मौजूद रहे।
    1
    सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में पुलिस का जागरूकता अभियान,500 छात्र-छात्राए हुए शामिल 
धमतरी पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशामुक्ति, यातायात नियम और कानून संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में कुरूद थाना पुलिस ने सरस्वती शिशु मंदिर कुरूद में कक्षा 8वीं से 12वीं तक के करीब 500 छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान डायल-112 की उपयोगिता, ऑनलाइन ठगी से बचाव, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, थाना प्रभारी, पुलिस स्टाफ तथा शिक्षकगण भी मौजूद रहे।
    user_Deepak Sahu Asian news
    Deepak Sahu Asian news
    Social Media Manager कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • ग्राम कुरेनार में 4.300 किलो ग्राम गांजा के साथ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 7 अगस्त दोपहर साढ़े 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, बान्दे पुलिस और 94वीं बटालियन BSF की संयुक्त टीम ने ग्राम कुरेनार लोहारपारा में कार्रवाई कर घर से गांजा बेचने के आरोप में सालिक राम आंचला (50), पिता स्व. सोमा आंचला, निवासी कुरेनार लोहारपारा, थाना बान्दे को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 4.300 किलो ग्राम गांजा, कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये और 500 रुपये नकद जब्त किए गए। कार्रवाई में निरीक्षक रामचन्द्र साहू (थाना प्रभारी बान्दे), उप निरीक्षक विवेक वर्मा, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण बंजारे, प्रधान आरक्षक सूर्यदेव कुंजाम तथा आरक्षक यशवंत मंडावी, दिनेश नेताम, अमृत नेताम, मोहन दुग्गा और महिला आरक्षक हिरोन्दा दुग्गा शामिल रहे। मामले में धारा 20(बी) NDPS Act के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
    1
    ग्राम कुरेनार में 4.300 किलो ग्राम गांजा के साथ पुलिस ने  आरोपी को किया गिरफ्तार
7 अगस्त दोपहर साढ़े 3 बजे पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, बान्दे पुलिस और 94वीं बटालियन BSF की संयुक्त टीम ने ग्राम कुरेनार लोहारपारा में कार्रवाई कर घर से गांजा बेचने के आरोप में सालिक राम आंचला (50), पिता स्व. सोमा आंचला, निवासी कुरेनार लोहारपारा, थाना बान्दे को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 4.300 किलो ग्राम गांजा, कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये और 500 रुपये नकद जब्त किए गए।
कार्रवाई में निरीक्षक रामचन्द्र साहू (थाना प्रभारी बान्दे), उप निरीक्षक विवेक वर्मा, सहायक उप निरीक्षक देवनारायण बंजारे, प्रधान आरक्षक सूर्यदेव कुंजाम तथा आरक्षक यशवंत मंडावी, दिनेश नेताम, अमृत नेताम, मोहन दुग्गा और महिला आरक्षक हिरोन्दा दुग्गा शामिल रहे। मामले में धारा 20(बी) NDPS Act के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.